अभिभावक शिक्षा - राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन rashtriyashiksha.com

बच्चों को अवसर देकर तो देखिये
– राजेन्द्र बघेल

आठवीं में पढ़ने वाली नम्रता कक्षा में एक दुबली पतली छात्रा थी। स्वभाव से बस संकोची भी थी। अतः मुश्किल से कोई उत्तर देती या बात करती।

यद्यपि उसके अंग्रेजी विषय के अध्यापक ने कक्षा के सभी विद्यार्थियों को यह संदेश दे रखा था कि उनके पढ़ाते समय सभी विद्यार्थी उनकी बात ध्यान से सुनें, समझें और कोई प्रश्न पूछना चाहें तो पाठ पूरा होने पर पूछें; साथ ही प्रश्न पूछे जानें पर उसका उत्तर दें।

हाँ! यदि सोचने पर भी उत्तर न दे सकें तो अपनी बारी आने पर बोलें अवश्य। न हो सके तो यही कहें, “I don’t know sir”. अध्यापक के इस संदेश के बाद कई दिन बीत गए थे। एक दिन प्रश्न पूछने पर उत्तर देने की बारी नम्रता की आई तो बड़े जोश में उसने कहा, “Yes sir, I know the answer”. अध्यापक ने तुरन्त कहा, “Yes Namrata, very good, you give answer”. नम्रता का उत्तर उस दिन पूर्ण शुद्ध नहीं था। फिर भी उसके साहस को देखकर अध्यापक ने उसे अवसर दिया और उत्तर पूर्ण व शुद्ध करने के लिए प्रयत्न करने को कहा।

उस प्रसंग को बीते आठ वर्ष हो चुके थे। अब नम्रता M.S.C. प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसी मोहल्ले में किराये पर घर लेकर रहने आए वही अध्यापक महोदय नम्रता के घर मिलने गये। अपने माता-पिता के साथ उसने अपने गुरु जी का स्वागत किया और जलपान कराया। जलपान पूर्ण होने पर नम्रता ने अपने गुरूजी को आठ वर्ष पूर्व के उस प्रसंग को याद दिलाया, जो उस दिन कक्षा में घटित हुआ था। उसने कहा, “गुरू जी याद है आप मेरी कक्षा में अंग्रेजी पढ़ाते थे और अपने सभी विद्यार्थियों को ध्यान पूर्वक पाठ की सभी बातें सुनने व समझने के साथ प्रश्न पूछे जाने पर उत्तर देने का संदेश दिया था और यह भी कहा था कि यदि उत्तर न दे सको तो यही कहो, “I don’t know the answer”. आपके प्रश्न पूछने पर उत्तर न दे पाने की स्थिति में मैंने सोचा कि कब तक आपको, “I don’t know, I don’t know.”  कहती रहूंगी। एक हिम्मत करके मैंने कहा, “I know the answer”.  मेरा उत्तर उस दिन पूरा ठीक नहीं था फिर भी आपने मुझे अधूरे उत्तर पर भी ढांढ़स बंधाया और पूरा व शुद्ध उत्तर देने का अवसर दिया। वह क्षण मेरे जीवन का turning point बना जिससे मेरे अध्ययन में आगे बढ़ने की दिशा मिली। आज भी मैं कक्षा में अपना पाठ ठीक से सुनती व समझती तथा ठीक उत्तर देने का प्रयास करती हूँ। चलते-चलते नम्रता ने बताया कि आज वह अपनी क्लास की प्रथम पांच छात्राओं में परफॉर्म कर रही है।

अध्यापक महोदय के जीवन में भी यह एक अनमोल अवसर आया और वह यह अनुभव कर सके कि जाने किस क्षण, कब उनके एक संदेश या प्रोत्साहन से विद्यार्थी के जीवन की दिशा बदल सकती है। बस एक अवसर देने या प्रोत्साहित करने में क्या जाता है ? अब चाहे विद्यालय में अध्यापक हो या घर के माता-पिता या अन्य अभिभावक, सभी अपने बच्चों को एक अवसर देकर तो देखे। आपके बच्चे में कौन-कौन सी क्षमताएं छिपी हैं और वह क्या-क्या कर सकता है ज्ञात हो जाएगा।

अवसर देने की बात चली तो एक समाचार पत्र में छपे एक विवरण (बच्चों के लिए निर्धारित पन्नों पर) का उल्लेख कर इस विषय को और स्पष्ट करना चाहूंगा। अर्पण विद्यालय से घर आता है और घर पहुंचते ही अपनी माँ से कहता है, “अरे माँ मेरी एक बात सुनो”। माँ इस ओर अनसुना कर कहती है- अरे बेटा अभी कोई बात नहीं। स्कूल बैग ठीक से रखो, कपड़े बदल कर हाथ-पैर-मुँह धोकर खाना खा लो और अभी थोड़ा सो जाओ। सोकर उठते ही फिर वही बात अर्पण ने दोहराई, “अरे माँ मेरी बात तो सुनो”। माँ कहती है- बेटा अभी तुम्हारे पिताजी ऑफिस से आने वाले हैं। उनकी चाय बनानी है और हाँ, तुम भी नाश्ता करके खेल कर आना। फिर होमवर्क भी तो पूरा करना है। अब भी माँ ने अर्पण की बात नहीं सुनी। रात को वह सो जाता है, सुबह उठकर स्कूल जाने की तैयारी करते करते फिर माँ से, “अरे माँ स्कूल से आते समय रमेश… । माँ! बस-बस रमेश से तुम्हारा झगड़ा हुआ न। यह करने की क्या जरूरत थी। अपने पढ़ने-लिखने में ध्यान दो और स्कूल बस आने का समय हो गया है – स्कूल जाओ। स्कूल बस पर बैठते-बैठते अर्पण कहता है – अरे माँ वो मेरी बात तो…। जाने माँ को अपने अर्पण की बात सुनने का अवसर कब आएगा भी या नहीं।

किसी विद्वान ने ठीक ही कहा है, “आपका पाल्य जो कह रहा है उसे अवश्य सुनिये अन्यथा आज आप उसकी छोटी बात नहीं सुनेंगे तो भविष्य में वह आपको बड़ी जरूरी बात भी नहीं बतायेगा”। “Listen to anything your children want to tell you.If you don’t listen to the small stuff now,they would not tell you the big stuff.”

सोचिए ऐसे प्रसंग हमें अपने घरों में सुनने को मिलते हैं न। वास्तव में हम अभिभावकों को अपनी बात सुनाने की इतनी जल्दी पड़ी रहती है कि अपने बच्चों को प्रायः अनसुना कर देते हैं। बच्चे अपने जीवन की अहम बात कहने का अवसर नहीं पाते जिससे शायद वह अपने भविष्य की राह बना सकते थे। इस बात से जुड़ा एक और प्रसंग कहना चाहता हूँ जो सम्भवतः इस तथ्य को और स्पष्ट कर सकेगा।

आठ वर्ष की अद्विता अपने दादा जी के साथ बालकनी में रखे पौधों की साज-सँवार करने में मदद कर रही थी। उतने में वह एक पौधे के साथ एक सपोर्टर (पौधे को सीधा खड़ा रहने के लिए कोई साधन) लगाने की बात कहती है। दादा जी ने अद्विता को समझते हुए कहा कि सपोर्टर तो उस पौधे के साथ जरूरी है जो अपने आप खड़े नहीं रह पाते; यह तो अपने आप गमले में खड़ा है। अद्विता फिर भी दादा जी से पौधे में सपोर्टर लगाने की बात दुहराती है; दादा जी भी अपनी बात दुहराते हुए मना कर देते हैं। अब तीसरी बार जोर देकर अद्विता कहती है, “अरे आप मेरी बात तो सुनिये”। अब दादा जी थोड़ा रुककर उससे पूछने लगे, “अच्छा बताओ सपोर्टर लगाने का क्या फायदा है”? अद्विता की पहल सुनकर उसका मतलब जो समझ में आया हम सबको चकित कर देगा। वह कहती है, “मैं चाहती हूँ कि पौधे के साथ लकड़ी का एक सपोर्टर लगाकर पौधे की ऊंचाई के बराबर लकड़ी में एक स्लिप लगाकर उस पर आज की तारीख लिखूँ और एक महीने के बाद देखूँ कि वह पौधा अब कितना बढ़ गया है? लम्बी साँस लेते हुए दादा जी बोले- ओह! तो यह बात है।

वास्तव में हुआ यह कि अद्विता की EVS की क्लास की अध्यापिका ने कल ही “पौधे भी वृद्धि करते हैं” वाला पाठ पढ़ाया था और यह भी कहा था कि उसका प्रयोग अपने घर की फुलवारी में करके देखो। साथ ही इस बात का observation करते हुए एक चार्ट बनाकर उसमें लिखो कि समय-समय पर पौधा कितना बढ़ा? मनुष्य की भांति पौधे भी वृद्धि करते हैं। अब सोचिए वनस्पति विज्ञान के इस पाठ का मूल समझने में अद्विता की सहायता के बजाए दादा जी अपनी ही बात पर अड़े रहकर क्या उसका हित कर पाते? इसका अन्दाजा हम सबको लगाना ही पड़ेगा।

आज जो पाठ या नई जानकारी बच्चे को दी है उसे सुन-समझकर वह उसमें बहुत कुछ और आगे की जानकारी जोड़ना चाहता है; उसे हमें समझकर उसे आगे बढ़ने का अवसर देना होगा।

अब जरा कक्षा चार में पढ़ने वाले अभिनव की बात सुनिये। स्कूल में आज उसने हिंदी की बेला में क्रिया (verb) शब्द की जानकारी की है और घर आकर अपनी माँ के साथ इस पाठ का होमवर्क और कुछ नई बातें पूरी करना चाहता है।  माँ ने जब अभिनव से क्रिया शब्द के बारे में वह क्या जनता है – पूछा तो बड़े चाव से उसने उसकी जानकारी दी। माँ ने उसे प्रोत्साहित करते हुए क्रिया शब्द से जुड़े एक खेल खेलने की बात कही तो अभिनव बहुत खुश हुआ और माँ से कहा, “माँ तुम कोई वाक्य बोलो, मैं उसमें से क्रिया शब्द निकालकर बताऊंगा और फिर उसे क्रियान्वित (act) करके दिखाऊँगा। उस समय वहाँ अभिनव की दादी और बुआ भी बैठी थीं; उन्होंने भी खेल में हिस्सा लिया और सभी आनंदित हुए। अवसर देने और प्रोत्साहित कर बच्चों को आगे बढ़ाने की क्या-क्या उपलब्धियां होती है इस लेख से स्पष्ट होती हैं।

अंत में हम यह कहना चाहेंगे कि सीखने का अवसर देते समय हम यह अवश्य ध्यान रखें:

बच्चा जितना जनता है उससे आगे उसे प्रोत्साहित कर आगे बढ़ने का अवसर दीजिए।

बच्चा जिस बात/काम में रूचि रखता है उसमें उसे रोकिए नहीं बस उसे करने दीजिए। प्रतीक्षा करिए; अच्छा परिणाम मिलेगा।

जो किया उससे भी बहतर क्या-क्या हो सकता है; उस पर सकारात्मक बात करिए।

हो सकता है आज उसकी गति कम हो पर ऐसे समस्या ग्रस्त बच्चों का आकलन कर तद्नुरूप उसे कार्य सौंपिये।

उसकी राय लेकर उसे जो भी नया करने का अवसर देंगे; वह ज्यादा अच्छा परिणाम देगा।

अच्छा perform न कर पाने पर यह आकलन करना कि गलती कहाँ हुई और फिर अवसर देना।

अपनी बात ऊपर रखकर जल्दी न करें यह अलाभकारी होगा।

विश्वास रखिये आज आप बच्चे को अवसर देंगे कल वह बड़ी चुनौतियों का सामना करेगा।

अल्बर्ट आइन्स्टीन का यह कथन बड़ा उपयुक्त है- “प्रत्येक स्वयं में सक्षम और बुद्धिमान है पर मछली से कहा जाए कि वह पेड़ पर चढ़कर दिखाए तो क्या यह समझदारी होगी? “Everybody is genius, but if you judge a fish by its ability to climb a tree it will live its whole life that is stupid.”

(लेखक शिक्षाविद है और विद्या भारती विद्वत परिषद के अखिल भारतीय संयोजक है।)

और पढ़ें : अद्वितीय गुरु – अतुलनीय शिष्य

The post बच्चों को अवसर देकर तो देखिये appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

शीतल पेय से दूर रहो, स्वस्थ रहो
– दिलीप वसंत बेतकेकर

सर्दी का मौसम समाप्त होकर जब गर्मी का मौसम शुरू हो रहा होता है, शीतल पेय दिखते ही मन ललचाता है और साथ ही विज्ञापन की भरमार! इसी कारण शीतल पेयों की बिक्री में बाढ़ सी आती है।

ये शीतल पेय स्वास्थ्य के लिये कितने लाभदायी अथवा हानिकारक हैं, इसका विचार करने के लिये किसी को कहां फुरसत है? दिखी ठंडी बोतल और लगाई मुंह से! इस लेख में इन शीतल पेयों के बारे में कुछ जानें।

1772 ई॰ में जोसेपफ प्रिस्टेल ने कार्बन डाईऑक्साइड को पानी में मिलाकर बुलबुलेयुक्त पानी की निर्मिति की। ऊर्जा और मिठास लाने हेतु मीठे फलों के रस में यह पानी मिलाने लगे। बोतल में भरा ऐसा पेय शुद्ध और साफ पद्धति से न भरा होने से जल्दी ही खराब हो जाता था। सन् 1889 में हल निकाला गया। आज इसी का संशोधित रूप एरिएटेड वॉटर के रूप में प्रचलित हुआ। एरिएटेड वॉटर इंडस्ट्रीज आज तीव्र गति से विकसित हो रही है।

अमेरिका में पानी की अपेक्षा शीतल पेयों का उपयोग अधिक करते हैं। अपने देश में भी अब इसका प्रचलन बढ़ रहा है। भारत की जनसंख्या वृद्धि के कारण दुनिया के विविध उत्पादन कर्ताओं की व्यापारिक दृष्टि से नज़र भारत पर अधिक है। पैसा प्राप्त करने हेतु किसी भी उत्पाद का आकर्षक विज्ञापन बनाकर तथा अभिनेताओं द्वारा प्रदर्शित होने के कारण अपने देश के लोगों के गले आसानी से उतर जाती है।

शीतल पेयों के उत्पादन खर्च और बिक्री कीमत में बहुत अधिक अंतर है। परन्तु ये रंगीन मीठा जल लोग अत्यंत गर्व से अत्यधिक पैसे खर्च कर गले में उतार देते हैं। “बच्चों को एक कप दूध पिलाओ” कहने पर “दूध के लिए इतना पैसा नहीं है” कहने वाले लोग भी शीतल पेय सहजता से खरीद लेते हैं। यात्रा के दौरान साथ में पानी ले जाना भी आजकल लोगों को रास नहीं आता। इसकी अपेक्षा वे अपने साथ पेप्सी, कोका कोला, स्पाइस आदि शीतल पेयों की बोतलें अथवा कैन्स रखना पसंद करते हैं। प्रतिष्ठा, स्टेटस की झूठी कल्पनाओं के कारण ही वे ये सब करते हैं। इस हेतु कितना पैसा नष्ट होता है अथवा उससे भी मूल्यवान स्वास्थ्य नष्ट होता है, यह सोचने के लिये उनके पास समय ही कहाँ है?

शीतल पेयों में 120 से 180 किलो कैलोरीज़ शुगर (शर्करा) के कारण होती है। पोषक द्रव्यों का अभाव रहता है। इसलिये उन्हें रिक्त कैलोरीज़ कहते हैं। शीतपेयों को अधिक ग्रहण करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। शकर की कैलोरीज़ रक्त प्रवाह में जाकर शकर के परिमाण में वृद्धि हो जाती है।

तज्ञ लोगों के मतानुसार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक घटकों में शीतपेयों का स्थान विशेष ही है। शीतपेयों का प्रचलन अधिक होने के कारण लोगों में मधुमेह, मोटापा आदि में वृद्धि देखने में आ रही है। इसके लिये शीतल पेयों का उपयोग एक महत्वपूर्ण कारण है, ऐसा “अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिव्हेंटिव्ह मेडीसिन” ने लिखा है।

कॉफी की अपेक्षा शीतल पेयों का अधिक उपयोग करने की आदत के कारण महिलाओं में उच्च रक्तचाप बढ़ सकता है, ऐसा बोस्टन के कुछ शोधकर्ताओं द्वारा कहा गया है। शीत पेय और रक्तचाप वृद्धि का सम्बन्ध आज तक कभी समक्ष नहीं आया था इसलिए ऐसे निष्कर्ष पर आश्चर्य हुआ।

शोधकर्ताओं द्वारा नर्सिंग पाठ्यक्रम में अध्ययनरत 1,55,494 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। 1990 से 12 वर्ष तक चले इस शोधकार्य की अवधि में 33077 महिलाएं उच्च रक्तदाब पीड़ित पाई गईं। इन महिलाओं में कॉफी पीने की आदत नहीं थी। इसलिये उनके आहार विषयक आदतों का विश्लेषण किया गया। इस परीक्षण में पाया गया कि उनमें कोला वर्ग के पेय अधिक परिमाण में पीये जाते थे।

इस शोध से कॉफी प्रेमी वर्ग को राहत मिली, किन्तु शीतल पेय और उच्च रक्तदाब के सम्बन्ध में अधिक स्पष्टता लाने हेतु अधिक शोध करना आवश्यक माना गया।

हृदय विकार का खतरा बढ़ाने वाली आधुनिक जीवन शैली के कारण निर्मित होने वाले विविध लक्षणों के समुच्चय को ‘मेटॉबोलिक सिंड्रोम’ कहते हैं। शीतल पेय और मेटॉबोलिक सिंड्रोम में आपसी सम्बन्ध शीतपेयों में शर्करा के अतिरिक्त परिमाण के कारण होता है, ऐसा निष्कर्ष शोध में सहभाग करने वाले पचास वर्ष आयु के स्त्री-पुरुषों के स्वास्थ्य के परीक्षण द्वारा किया। इस शोधकार्य द्वारा ऐसा विदित हुआ कि प्रतिदिन एक अथवा अधिक शीतपेयों का सेवन करने वालों में मेटॉबोलिक सिंड्रोम परिमाण अन्य की अपेक्षा 44 से 48 प्रतिशत अधिक था। इसी प्रकार मेटॉबोलिक सिंड्रोम के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक स्वतंत्र लक्षण के परिमाण भी शीतपेयों के कारण वृद्धिगत होते दिखाई दिये अर्थात् इसका कारण शीतपेयों के सेवन तथा आहार विषयक आदतों से सम्बद्ध होगा, ऐसा वैज्ञानिकों का मत था। किन्तु इससे पूर्व के परीक्षणों का पुनः परीक्षण करने के उपरान्त इस विषय को अंततः पूर्णत्व दिया गया।

शर्करायुक्त शीतपेयों के कारण शरीर का पोषण बाधित होता है। इसके विपरीत शरीर के मोटापे में वृद्धि होती है और साथ ही मधुमेह के खतरे में भी, ऐसा अमेरिका के ‘येल विद्यापीठ’ के वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिपादित किया गया। बच्चों में बढ़ते हुए मधुमेह की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए यह निष्कर्ष अधिक महत्वपूर्ण माने गये हैं। सोडा युक्त अर्थात् कार्बोनेटेड शीतपेयों को शर्करा पर्यायी अन्नपदार्थों के कारण शरीर में चरबी युक्त भोजन की मांग बढ़ती है। शीतपेयों के बढ़ते सेवन, दूध, फल, तंतुयुक्त (फाइबर) सब्जियां, कैलशियम और अन्य पोषक द्रव्यों के सेवन से विपरीत अनुपात में होते हैं। इस कारण शाला-कॉलेज में भी शीतपेयों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है, इस प्रकार का प्रतिपादन इन वैज्ञानिकों द्वारा ‘अमेरिकन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ की शोध पत्रिका में किया गया है।

स्वास्थ्य के लिये हानिकारक शीतपेयों का उपयोग अत्यंत तीव्र गति से बढ़ रहा है। परिमाण इतना बढ़ गया है कि मोटापा और मधुमेह के लिये ये एक महत्वपूर्ण कारण बन गया है। ऐसा विचार ‘अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिव्हेंटिव्ह मेडीसिन’ द्वारा व्यक्त किया गया है।

अमेरिका के येल विद्यापीठ के वैज्ञानिकों ने शीतल पेयों द्वारा स्वास्थ्य पर होने वाले परिणाम के संदर्भ में कुल 88 परीक्षणों में 91000 महिलाओं के स्वास्थ्य के संदर्भ में आठ वर्ष में एकत्र की गई जानकारी के विश्लेषण किये। निष्कर्ष के अनुसार प्रतिदिन एक अथवा अधिक शीतलपेय के बोतल सेवन करने वाली महिलाओं में मधुमेह का खतरा अधिक रहता है। ‘कैलोरी फ्री’ जैसा विज्ञापन किये जाने वाले कार्बोनेटेड शीतपेयों से भी मध्यवयीन नागरिकों में मेटॉबोलिक सिंड्रोम निर्मित होने सम्बन्धी मत बोस्टन विद्यापीठ द्वारा व्यक्त किया गया है।

कोला जैसे शीतपेयों के कारण हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं ये बात ध्यान में आयी है। शोधकर्ताओं द्वारा सिद्ध किया गया है कि जो बच्चे मीठा शीतपेय पीते हैं उनके दाँतों में रिक्तता (कैविटी) होने की संभावना शीतपेय न पीने वाले बच्चों की अपेक्षा अधिक होती है। इस संदर्भ में सौ॰ सीमा, जो विद्या भारती की एक प्रयोगशील शिक्षिका हैं, के प्रयोग और अनुभव मार्गदर्शक हैं। सीमा जी फोंडा तालुका के उंडीर गांव में शिक्षिका का कार्य करती थी। एक दिन शाला में एक बालक ‘मेरा दांत गिर गया है’ ये कहने शिक्षिका के पास आया। सीमा दीदी ने इस घटना का सहारा लेकर बच्चों को एक सीख देने का विचार किया। उन्होंने उस दांत को बाहर फेंका नहीं। बाजार से एक ‘पेप्सी’ की बोतल मंगवाई और एक ग्लास में ‘पेप्सी’ को उंडेलकर उस दांत को उस ग्लास में डाला। अब उस दांत का निरीक्षण करने के लिए बच्चों को कहा। दूसरे दिन बच्चों ने उस ग्लास में देखा तो वह दांत थोड़ा छोटा हुआ दिखाई दिया। तीसरे दिन और अधिक छोटा हुआ। इस प्रयोग से सिद्ध हुआ की शीतपेय दांतों के लिए अत्यंत घातक होते हैं। बच्चों को भी ये बात अच्छी तरह से समझ में आ गई!

जिन महिलाओं को अपनी हड्डियां मजबूत रखनी हों, वे कोला पेयों से दूर ही रहें, ऐसा मत अमेरिकी के विद्यापीठ के वैज्ञानिकों द्वारा 2500 प्रौढ़ों के स्वास्थ्य परीक्षण करने पर व्यक्त किया गया। जो महिलाएं प्रतिदिन कोला पेय पीती हैं उनके हड्डियों की क्षार घनता बोन मिनरल डेन्सिटी – ‘बी॰एम॰डी॰’ अर्थात् हड्डियों के क्षार का प्रमाण (कैलशियम आदि) महीने में एक आध बार ही पीने वाली महिलाओं की अपेक्षा कम होती है। अर्थात् उनकी हड्डियां जरा सी चोट से भुरभुरी बन जाने वाली होती हैं। इसका सम्बन्ध सीधा अस्थिभंग होने के खतरे से है। कोला पेय लोकप्रिय होने से ये जानकारी जन स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रौढ़ावस्था प्रारंभ होने वाली महिलाओं में अस्थिभंग और बी॰एम॰डी॰ की कमी इस आयुवर्ग की महिलाओं में कोला की लोकप्रियता के कारण बताई जाती है। किन्तु यह परिणाम आहार में दूध के घटता परिमाण के कारण है अथवा पेय के हानिकारक प्रभाव के कारण, इसका उत्तर उन वैज्ञानिकों के पास नहीं था। इसलिये उन प्रौढ़ों में ऐसे परिणाम दृष्टिगोचर होते हैं अथवा नहीं, इसके लिए गहन परीक्षण किये। इस हेतु उन्होंने 1413 महिलाओं और 1125 पुरुषों को प्रयोगार्थ चयन किया। उनके बी॰एम॰डी॰ का मापन किया। उनमें जिन महिलाओं का कोला का सेवन अधिक था, उनका बी॰एम॰डी॰ मापन किया। परीक्षण में पाया गया कि अधिक कोला पेय सेवन करने वाली महिलाओं का बी॰एम॰डी॰ विशेष रूप से कम था।

(लेखक शिक्षाविद, स्वतंत्र लेखक, चिन्तक व विचारक है।)

और पढ़ें :बच्चों के लिए शाला का चयन

The post शीतल पेय से दूर रहो, स्वस्थ रहो appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

बच्चों के लिए शाला का चयन
– दिलीप वसंत बेतकेकर

“प्रवेश प्रारम्भ! सीमित स्थान! प्रथम आने वाले को प्रथम प्रवेश! आज ही अपना नाम पंजीकृत कराएं!” किसी व्यवसाय या कम्पनी से सम्बन्धित विज्ञापन होगा ऐसा लगा न आपको?

तो आपका अनुमान गलत है। अब इस प्रकार के विज्ञापन फलक बड़े पैमाने पर केवल शहरों में ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देते हैं। समाचार पत्रों द्वारा विज्ञापन, प्रचार सामग्री का वितरण, सड़क किनारों पर गली के कोने पर बैनर्स दिखने लगे हैं। बच्चे कॉलेज के बाहर उच्च शिक्षा के लिये आने लगे हैं। हजारों बच्चे नये स्कूल-कॉलेजों में प्रवेश लेने के उत्सुक हैं। पालकगण अपनी ‘कल्पनाओं की अच्छी शाला’ की खोज में निकले हुए हैं। पालकों को आकर्षित करने वाले, रंग-बिरंगे, आश्वस्त करने वाले, विज्ञापन शान से झलक रहे हैं। इसीलिये शाला का चयन करने के लिये शांतिपूर्ण विचारपूर्वक आने वाले विज्ञापनों के झांसे में न आते हुए, उचित निर्णय लें।

शाला का चयन करते समय किन बातों का विचार करना चाहिये? कौन सी जुगाड़ करनी है? इसका विचार करना आवश्यक है। मुख्यतः पूर्व प्राथमिक, उच्चतर माध्यमिक और महाविद्यालयों के चयन में यह उपयुक्त होंगे।

घर से शाला की दूरी – यथासंभव शाला घर से अधिक दूरी पर न हो। स्पर्धा, इज्जत, प्रतिष्ठा हेतु अनेक पालकगण बच्चों को घर से बहुत दूर स्थित तथाकथित प्रतिष्ठित शाला में भेजना पसन्द करते हैं। दूरी के कारण घर से जल्दी बाहर निकलना पड़ता है। नींद ठीक से नहीं हो पाती। नित्यकर्म, नाश्ता आदि जल्दबाजी में करना पड़ता है। इन सब बातों का परिणाम दिनचर्या पर होता है। साइकिल, बाइक, रिक्शा, बस आदि वाहनों से शाला जाते हुए बच्चे सो जाते हैं। ‘अच्छी’ (?) शाला में तो पहुंचे। अब आगे क्या? वहां कक्षा में बैठे-बैठे नींद की झपकी लेते हैं। थकान के कारण उत्साह कम हो जाता है। ताज़गी समाप्त हो जाती है। अध्ययन तो ऐसे में क्या और कैसा होगा?

कक्षा में बच्चों की संख्या – जिस शाला में हम बच्चों को भेजने वाले हैं वहां की कक्षाओं में बालकों की संख्या कितनी है, यह पहले जान लेना उचित होगा। आजकल अच्छी आय के उद्देश्य से अनेक लोग, गली-गली में, घर पर भी, के.जी., नर्सरी, प्ले स्कूल आदि आकर्षक अंग्रेज़ी नामकरण वाले स्कूल चला रहे हैं।

कुछ बड़ी शालाएं भी ‘बालवाड़ी’ अर्थात् अच्छी आय का साधन और आगे की कक्षाओं में मिलने वाली अच्छी शिशु संख्या, इस उद्देश्य से इस ओर अग्रसर हो रही है। कक्षा में बच्चों की संख्या अधिक रहने से शिक्षक ठीक से ध्यान नहीं दे पाते। विशेषकर बालवाड़ी में तो संख्या मर्यादित होना आवश्यक है। एक छोटे से कमरे में चालीस तक बच्चे बैठे मिलते हैं। बेचारी शिक्षिका इतने सारे बच्चों के “सर्वांगीण विकास” की ओर कैसे ध्यान दे पायेगी?

माध्यम – पालकों की एक बैठक में एक महिला अपनी आप बीती और व्यथा बता रही थीं। उनकी स्वयं की शिक्षा कॉन्व्हेंट में हुई थी। अपने बड़े बेटे को भी उन्होंने अंग्रेज़ी माध्यम की शाला में प्रवेश दिलाया। अब धीरे-धीरे उन्हें अनेक बातें ध्यान में आने लगीं। गलत निर्णय का अनुभव हुआ। अब पुत्र के बारे में ऐसा निर्णय दोहराना उचित नहीं समझा। छोटी बेटी को मातृभाषा माध्यम की शिशु वाटिका में प्रवेश दिलाया। उस बच्ची का व्यवहार, बोलना आदि अंग्रेज़ी शाला में अध्ययन करने वाले बालक से भिन्न होने का ‘ध्यान’ आया।

दुनिया के सभी शिक्षाविदों के अनुसार बच्चों की मातृभाषा सर्वप्रथम पक्की होना आवश्यक है, किन्तु आजकल पालकों को यह बात जंचती नहीं। हालांकि अभी भी कुछ पालक ऐसे हैं जो समझाने से, विचार करने पर, उचित निर्णय लेते हैं। संख्या में ऐसे पालक कम ही होंगे। मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा होने पर उनकी नींव मजबूत होती है और उस मजबूत नींव के ऊपर कितना भी बड़ा भवन निर्मित किया जा सकता है।

केवल लिखना-पढ़ना पर्याप्त नहीं – प्रायः देखने में आता है कि शिक्षा का अर्थ केवल लिखना, पढ़ना, गृहकार्य और परीक्षा उत्तीर्ण करना है, ऐसी बहुसंख्यक पालकों की धारणा है! इसी कारण मासूम बालकों पर पढ़ाई के नाम पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार हो रहे हैं – ‘नर्सरी’ नहीं, वह ‘कर्सरी’ बन रही है। पालकों के दबाव के कारण बेचारी शिक्षिकाओं को भी लिखाने-पढ़ाने पर ही अधिक जोर देना पड़ता है। लिखना-पढ़ना तो शिक्षा का एक छोटा सा अंश है। शिक्षा तो अत्यंत व्यापक है, केवल लिखना-पढ़ना आने मात्र से शिक्षा नहीं हो जाती! इस पर किसका ध्यान है? शिक्षा को किनारे रखकर होती है केवल रटाई। अपने बालक को हम जिस शाला में भेज रहे हैं उसमें इनमें से क्या कर रहे हैं यह जानने का प्रयास हमें करना चाहिए।

समर्पित और प्रशिक्षित शिक्षक – शिक्षा के विविध घटकों में सबसे महत्वपूर्ण है ‘शिक्षक’! यह घटक अत्यंत प्रभावी होता है। हम बच्चे को जिस शाला में भेज रहे हैं वहां के शिक्षकों की प्रवृत्ति किस प्रकार की है? पूर्व प्रारम्भिक और प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की मनोवृत्ति का ही दीर्घकालीन प्रभाव बच्चों की शिक्षा पर पड़ने वाला है। आचार्य विनोबा भावे कहते थे – “अध्यापन करना मातृधर्म पालन करने वालों का ही व्यवसाय है”। अनेक बालवाड़ियों में प्रशिक्षित शिक्षिकाओं का अभाव दिखता है। प्राथमिक स्तर पर शिक्षकगण प्रशिक्षित होते हैं परन्तु उतना पर्याप्त नहीं! शिक्षक-शिक्षिकाओं के निरंतर प्रशिक्षण की व्यवस्था शाला द्वारा की जा रही है अथवा नहीं, इसकी जानकारी पालक अवश्य रखें।

व्यवस्थापन/प्रबंधन समिति – प्रबंधन समिति की वैचारिकता एवं दृष्टि के आधार पर अनेक निर्णय लिये जाते हैं। प्रबंधन समिति कैसी है? सदस्यगण शैक्षणिक दृष्टि रखने वाले, चिंतन करने वाले हैं अथवा केवल लब्ध प्रतिष्ठित और धनाढ्य, इस पर अनेक बातें निर्भर करती हैं। एक संस्था द्वारा अपना स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया गया। वर्ष भर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा। इनमें शैक्षणिक स्वरूप के कार्यक्रम कितने थे? लाखों रुपये खर्च हुए। परन्तु किस कारण? किसके लिये? किस प्रकार? संगीत के कार्यक्रम पर ही एक लाख खर्च हुए ऐसी जानकारी प्राप्त हुई। एक ओर तो शाला में अनेक आवश्यक वस्तुओं का अभाव और दूसरी ओर अनावश्यक कार्यक्रमों पर लाखों रुपयों का खर्च!

प्रबंधन समिति के सदस्यों की गुणवत्ता, शैक्षणिक दृष्टिकोण आदि बातों का अपने पाल्य पर जाने-अनजाने, प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ने वाला है। वह अच्छा प्रभाव होना आवश्यक है।

दान-राशि – आवश्यकतानुसार पालकों द्वारा भी हर संभव सभी प्रकार की सहायता शाला के लिये करनी चाहिये। कभी आर्थिक सहायता भी आवश्यक हो जाती है। परन्तु वह स्वेच्छा से और रचनात्मक कार्यों के लिए देनी चाहिये। सम्पूर्ण व्यवहार पारदर्शी रहे! पालकों द्वारा दी गई राशि का किस प्रकार उपयोग हुआ यह ज्ञात होना चाहिये। इसका अर्थ यह नहीं कि हम शाला के लिये कभी भी सहायता नहीं करेंगे। हमारे बच्चों के लिये शाला द्वारा बहुत कुछ करना चाहिये ऐसी अपेक्षा करना भी उचित नहीं।

पालकों का सहभाग – कुछ शालाएं पालकों को विद्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं देती। परिसर से बाहर, फाटक के पास ही उन्हें रुकना पड़ता है, सुरक्षा की दृष्टि से! भीड़, हंगामा आदि टालने हेतु कुछ नियम आवश्यक हैं, व्यवस्थाएं आवश्यक हैं। परन्तु पालकों के साथ असभ्य व्यवहार, उन्हें तुच्छ मानना, पालकों के साथ शत्रु सैन्य जैसा व्यवहार, उन्हें विश्वास में न लेना, सहभागी न होने देना, ऐसे व्यवहार भिन्न-भिन्न शालाओं में देखने को मिलते हैं।

पालक बहुत बड़ी शक्ति है। यदि शाला चाहे तो इस शक्ति का शाला विकास के लिये अच्छा उपयोग किया जा सकता है। पालकों के पास भी अनेक गुण, कल्पना, योजनाएं होती हैं। कुछ पालकों को शाला की सहायता करना अच्छा लगता है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि बच्चों की शिक्षा केवल शाला और शिक्षकों के द्वारा ही नहीं होती, अपितु घर ही है प्रथम शाला! माता-पिता बच्चे के गुरु होते हैं। अपने विचारों को, सुझावों को, अभिमत को शाला कोई महत्व देती है क्या? इस बात का विचार भी पालकों को करना चाहिये।

शिक्षा अथवा सुखासीनता – एक चित्रा देखा था- बालवाड़ी में जाता बालक! सुंदर जूते, आकर्षक गणवेश, पीछे माँ चलती हुई, अपनी पीठ पर बच्चे का बड़ा सा शाला बैग टांगे हुए, बाएं हाथ में टिफिन, पानी की बोतल, दाहिने हाथ में छाता और छाता बच्चे के सिर से ऊपर उठाए हुए और ये बालक महाराज-‘छत्रपति’- शाला की ओर चल रहे हैं! बड़ा जीवन्त चित्र था! अपने बचपन में अनेक वस्तुएं प्राप्त नहीं हुई इसलिये अब बच्चे को उन वस्तुओं का अभाव न रहे, इस धारणा से उसे प्रत्येक वस्तु उपलब्ध कराना चाहिये ऐसी आपराधिक मानसिकता! साथ ही अपने बच्चे को धन सम्पन्न, साधन सम्पन्न, चमक-दमक युक्त शाला में भेजने की दयनीय छटपटाहट! शाला में सभी प्रकार की सुविधाएँ, व्यवस्थाएं हों ऐसी अपेक्षाएं, इसमें दो मत होने का कारण ही नहीं! सादगी अर्थात् दरिद्रता, ऐसा समझने का भी कारण नहीं! परन्तु केवल भव्य-दिव्य इमारत और चमचमाता शाला परिसर होगा तभी शिक्षा अच्छी मिलेगी, ऐसी कल्पना करना गलत नहीं क्या?

हमने अपने बालक के लिये जिस शाला का चयन किया है वह अच्छी शिक्षा प्रदान करने वाली है अथवा केवल ‘भौतिक सुख’ युक्त है, ये देखना आवश्यक होगा।

शाला का लक्ष्य, दर्शन और विचारदृष्टि – जिस शाला में अपने बालक को भेजने का चयन किया है उसका लक्ष्य, दर्शन और वैचारिक दृष्टिकोण कैसे हैं, ये देखना पालक का कर्तव्य है। किसी शाला की मेहनत ‘परीक्षार्थी’ तैयार करने के लिये ही हो, तो उत्तम परीक्षार्थी अर्थात् उत्तम अंक प्राप्त करने वाले अवश्य मिलेंगे परन्तु वह वास्तव में उत्तम ‘विद्यार्थी’ होगा ही, ऐसा विश्वास नहीं कर सकते। तज्ञ, अनुभवी, यशस्वी लोग यही कहते हैं कि केवल परीक्षा के अंकों पर ही जीवन में सुयश प्राप्ति निर्भर नहीं करती। वह अच्छा ‘विद्यार्थी’ होगा तभी जीवन में सफलता प्राप्त करेगा। ऐसे ‘विद्यार्थी’ तैयार करने हेतु शाला में योजनाएं, प्रयास चल रहे हैं क्या, ये मुख्य प्रश्न है।

यह सब जानकर प्रश्न उठता है कि क्या ऐसी शालाएं कहीं अस्तित्व में हैं? दूरबीन से ही ऐसी शाला खोजनी पड़ेगी। इनमें से संपूर्ण नहीं फिरर भी अधिक से अधिक बातों की पूर्णता करने का प्रयास करने वाली शाला तो होगी ही अथवा भविष्य में इस बारे में विचार करने वाली शाला होगी। पालकों को इस सम्बन्ध में विचार करना उचित होगा!

(लेखक शिक्षाविद् है और विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है।)

और पढ़ें : परिवार हो समाज पोषक

The post बच्चों के लिए शाला का चयन appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

परिवार हो समाज पोषक
– दिलीप वसंत बेतकेकर

औद्योगिक क्रांति के पश्चात जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अत्यधिक परिवर्तन हुए। परिवार प्रबन्धन भी अपवाद नहीं रहा। अनेक देशों में तो परिवार संस्था ध्वस्त हो रही है। भारत में भी परिवार प्रबन्ध पर विपरीत प्रभाव दृष्टिगोचर हो रहा है। हमारी प्राचीन संयुक्त परिवार की पद्धति धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। इसका स्थान अब एकल परिवार पद्धति ले रही है।

बदलती सामाजिक, आर्थिक परिस्थिति के साथ अनेक परिवर्तन होना स्वाभाविक है, वे होते ही रहेंगे। इनसे परेशान होना बेमतलब! किन्तु मूल आधार बरकरार रहे ये सावधानी रखना आवश्यक है। आत्मा ही न रही तो शेष शरीर किस काम का? बाह्य रूप में परिवर्तन होते हुए भी यदि मूल शाश्वत रूप को तो हम भुला नहीं रहे हैं, इस बात को ध्यान में रखें तो अधिक नुकसान न होगा।

परिवार के बारे में भी ऐसा ही है। कुछ बाह्य परिवर्तन तो होना ही है। किन्तु परिवार का मूल अंतरंग परिवर्तित न हो! वर्तमान परिस्थितियों में तो पाया ही उखड़ रहा है, ऐसी स्थिति निर्मित हुई है। जीवन स्वकेन्द्रित हो चला है। प्रातः से रात्रि तक आपाधापी युक्त जीवन में हम स्वयं एवं पत्नी-बच्चों के छोटे से पेट की भूख मिटा दें, यही एकमात्र उद्देश्य रहता है। इस हेतु कुछ भी करने को तैयार!

जन्म से मृत्यु तक प्रत्येक व्यक्ति हर पल समाज पर निर्भर रहता है। समाज के कारण ही हमारा जीवन सुखमय होता है। हमारे सुख-दुःख में हमारे पड़ोसी, स्वजन भी सहभागी होते हैं, इस बात को हम भूलते जा रहे है। समाज की ओर से हमें बहुत कुछ प्राप्त होता है, ये हम भूल रहे हैं –

देने वाला देता रहे, लेने वाला लेता रहे,

लेते-लेते एक दिन हाथ ही उसका ले लें..

ये कहां तक उचित है? समाज की ओर से हम बहुत कुछ ले रहे हैं, किन्तु लेने के साथ हमें भी कुछ देना आवश्यक नहीं क्या? कृतज्ञता का भाव नष्ट होने का अर्थ है मानवता का अंत। यह कृतज्ञता की भावना परिवार के प्रत्येक सदस्य में रहे तो अनेक प्रश्न आसानी से हल हो सकेंगे। यह जागृति निर्मित करना परिवार के वरिष्ठजनों की जिम्मेदारी है।

“तुम अपना देखो, दूसरों की चिंता क्यों करते हो?” इस प्रकार के वाक्य जिस परिवार में सदैव सुनाई पड़ते हों, उस परिवार के बच्चे दूसरों के सुख-दुःख में कभी सहभागी नहीं हो सकते। इतना ही नहीं, वे बड़े होकर आत्म-केन्द्रित हो जाते हैं, स्वार्थी बन जाते हैं कि अपने जन्मदाता माता-पिता को भी भूल जाते हैं। उनका अनादर करते हैं। कहावत है न – “जैसा बोओगे वैसा काटोगे”! आत्मकेन्द्रित विचारों का रोपण करने पर इसमें लगने वाले फल भी स्वार्थ के अतिरिक्त कैसे होंगे?

दादा धर्माधिकारी के अनुसार, “जो परिवार केवल स्वयंकेन्द्रित रहता है, उसे समाज में मान्यता नहीं मिलती है। ऐसा परिवार सेवाभावी नहीं हो सकता। किन्तु जिस परिवार का सेवाभाव परिवार के बाहर भी होता है, ग्रामव्यापी होता है, उसका सामर्थ्य और गौरव बढ़ जाता है। परिवार हित और समाजहित ये दोनों परस्पर विरोधी नहीं हैं, वरन् परस्पर पूरक हैं। परिवार अच्छा होगा तो समाज निर्दोष होगा और समाज हित को ध्यान में रखकर कार्य करें तो स्वाभाविकतः उसका लाभ परिवार को मिलेगा ही”।

गृहस्थाश्रम अथवा गृहस्थधर्म क्या है? जिसे अपने परिवार का समन्वय समाज के साथ करना आ गया, वही उत्तम गृहस्थ। जिसे समाज ऋण का ध्यान है, उसे उस ऋणमुक्ति के लिये प्रयासरत होना चाहिये –

अपना ही नहीं देश का, सब पर भार रहे,

हर व्यक्ति क्या समझे इसको व्याकुल हूँ मैं इसीलिये

व्यक्तिगत और परिवार के सुखों के लिये हर व्यक्ति जितनी आपाधापी करता है, उसका एक प्रतिशत भी यदि समाज के सुख के लिये कर सकें तो लाभकारी होगा। सेनापति बापट इसलिये व्याकुल हैं कि ऐसा नहीं हो रहा है। सेनापति बापट ने बम्ब भी प्रयोग किया और गांव को स्वच्छ करने के लिये हाथ में झाडू भी उठाई। स्वच्छता अभियान चलाते समय उन्हें अत्यंत कटु अनुभव प्राप्त हुए समाज की ओर से!

संस्कृति का संरक्षण, संवधर्न और इसे आने वाली पीढ़ियों को अग्रेषित करना, ये महत्वपूर्ण कार्य परिवार संस्था पर होता है। जो धरोहर हमें प्राप्त है उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम पर है। व्यक्ति कुछ ही समय के लिये रहता है किन्तु समाज निरंतर, इसीलिये मानव को केवल स्वयं के पेट की खातिर पूरा जीवन काटने का उद्देश्य नहीं रखना चाहिये। संत बहिणाबाई के अनुसार- (मराठी में)

नको लागू जीवा सदा मतलबा साठी,

हिरीताचं देणं घेणं नाहीं पोटासाठी।

अर्थात्, हे जीव आत्मा, अपने स्वार्थों में ही लिप्त न रह। तेरे सारे क्रियाकलाप केवल पेट भरने मात्र के लिये ही नहीं।

माता-पिता को चाहिये कि वे अपने व्यवहार से, अपने आचरण से, समाज ऋण का विचार अपने बच्चों में संक्रमित करें। इस हेतु छोटे-बड़े प्रयास घर से ही प्रारंभ होने चाहिये। अपने बच्चे समाजाभिमुख कैसे हों, कृतज्ञ कैसे बने, ये देखना आवश्यक है –

जो अपने ही सुख-दुःख में रहता मगन

उसकी क्या गिनती करें, उसका क्या मंथन?

जो अपने ही सुख-दुःख में मगन रहता है, उसे उस समय अच्छा लगता हो, परन्तु कालांतर में उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, इसका ध्यान पालकों को रखना आवश्यक है अन्यथा बच्चें भी पालकों के बुढ़ापे में उनका ध्यान रखना आवश्यक नहीं समझेंगे।

आज राजनैतिक दृष्टि से हम स्वतंत्र हैं परन्तु सांस्कृतिक हमले निरंतर हैं और उसे रोकने की क्षमता व जिम्मेदारी प्रत्येक परिवार पर है। हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, ऐसा शोर सभी मचाते हैं। पाश्चात्य संस्कृति के पंजे में सभी युवा फंसते जा रहे हैं, ऐसी व्यथा सभी व्यक्त करते हैं। अंधानुकरण से बहुत बड़ी हानि हम अनुभव कर रहे हैं। किन्तु उसे रोकने के लिये केवल संस्कारों की बात पर निर्भर रहना उचित नहीं होगा। परिवारों को सतर्क होना होगा, क्रियाशील होना होगा। परिवारों को अपनी जिम्मेवारी समझना आवश्यक है। इसी से परिवार का हित और सुख जुड़ा हुआ है। यह किसी पर एहसान नहीं है।

अपनी संस्कृति में व्यक्ति, परिवार, राष्ट्र, विश्व और संपूर्ण सृष्टि के मध्य एक सुंदर समन्वय रखा गया है। क्या हम जागृत होंगे?

(लेखक शिक्षाविद् है और विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है।)

और पढ़ें : पॉकेट मनी – कैसे दें, कैसे लें

The post परिवार हो समाज पोषक appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

पॉकेट मनी – कैसे दें, कैसे लें
– दिलीप वसंत बेतकेकर

गांव का मेला, नाटक अथवा किसी विशेष त्यौहार के अवसर पर बच्चों के हाथ में कुछ पैसे देने के दिन अब पीछे छूट गये हैं। छोटी सी वस्तु की खरीदारी भी पहले माँ-पिता ही करते थे। अब समयांतर से बच्चों के हाथ में भी पैसे दिखने लगे हैं। उच्च माध्यमिक शाला अथवा कॉलेज की बात तो दूर, अब शालेय विद्यार्थियों की जेब भी पैसों से खनखनाने लगी है ‘पॉकेटमनी’ शब्द अब अपरिचित नहीं रहा! घर से बाहर निकलते हुए रुमाल, कंघी, शाला की पुस्तकें और अन्य वस्तुओं के साथ ‘पॉकेटमनी’ रखना अपरिहार्य हो गया है।

‘पॉकेटमनी’ विषय पर ही विद्यार्थी और पालकों का एक सर्वेक्षण करने का विचार मन में आया। सर्वेक्षण हेतु पालक और विद्यार्थियों के लिये अलग-अलग प्रश्नावली तैयार की। दोनों को ही बारह-बारह प्रश्नों की प्रश्नावली दी गई।

49 कॉलेज और 40 ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने प्रश्नावली में उत्तर लिखकर प्रतिसाद दिया। उच्चतर माध्यमिक के 40 में से 17 पालकों ने प्रतिसाद दिया, कॉलेज के सभी 49 पालकों का प्रतिसाद प्राप्त हुआ। कॉलेज के सभी और उच्चतर माध्यमिक के 33 विद्यार्थियों को ‘पॉकेटमनी’ मिलता है। माँ की ओर से पैसे प्राप्त होने वालों की संख्या 24 और पिताजी की ओर से 43 विद्यार्थियों को प्रतिदिन अथवा प्रतिसप्ताह अथवा प्रतिमाह मिलता है। इस प्रश्न को 34 विद्यार्थियों ने प्रतिदिन मिलता है लिखा तो प्रति सप्ताह मिलने वालों की संख्या 28 थी। मासिक पॉकेटमनी प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 19 थे। इनमें से कॉलेज के 18 विद्यार्थी, किन्तु उच्चतर माध्यमिक का केवल 1 विद्यार्थी था।

कितना पॉकेटमनी मिलता है? इस प्रश्न पर 100 रुपये से कम राशि प्राप्त करने वालों की संख्या 50 और 100 रुपये से अधिक राशि प्राप्त करने वाले 24 विद्यार्थी थे। 200 रुपये मिलने वाला 01, तो बारह सौ रुपये मिलने वालों की संख्या 2 थी। 59 विद्यार्थी मिलने वाली पॉकेटमनी राशि से संतुष्ट थे, किन्तु 20 विद्यार्थियों को मिलने वाली राशि अपर्याप्त लगी।

प्रमुखता से इस पॉकेटमनी का उपयोग कैंटीन के लिये, अन्यत्रा ठेले वाले के पास जाकर खाने के लिये अथवा मोबाइल रीचार्जिंग के लिये किया जाता पाया गया। कुछ कॉलेज के विद्यार्थी कॉलेज में मोटरसाइकिल लेकर जाते हैं। परन्तु बाइक के लिए पेट्रोल का खर्च पॉकेटमनी में दर्शाया नहीं गया। 18 विद्यार्थी पालकों से रोज पैसे मांगते पाये गये। 44 विद्यार्थियों को कभी-कभी मांगने की आवश्यकता होती है। 22 विद्यार्थियों को बिन मांगे ही घर से पैसे दिये जाते हैं।

बच्चों को पैसे देने पर उन्होंने उसे किस प्रकार उपयोग किया, इसका हिसाब अथवा पूछताछ करने वाले पालक 13 थे। कभी-कभी पूछताछ करने वाले पालक 35, तो कभी भी न पूछने वाले 16 पालक थे।

पॉकेटमनी का हिसाब पालकों द्वारा मांगा जाए अथवा नहीं? इस प्रश्न के उत्तर आश्चर्यजनक थे। 67 विद्यार्थियों को ‘हिसाब मांगा जाये’, ऐसी अपेक्षा थी तो केवल 9 विद्यार्थियों को हिसाब नहीं मांगा जाए, ऐसी इच्छा थी।

एक प्रश्न था- प्राप्त पैसों में से कुछ बचते हैं क्या? कॉलेज और उच्चतर माध्यमिक के विद्यार्थी दोनों मिलकर 24 थे जो बचत करते थे, 50 विद्यार्थी कभी-कभी बचत करने वाले थे तो 8 विद्यार्थी कभी भी बचत न करने वाले थे। 67 विद्यार्थियों ने बचत खाते खोले थे। 15 विद्यार्थियों के बचत खाते नहीं थे।

पॉकेटमनी की आवश्यकता है क्या? इस प्रश्न पर कॉलेज स्तर पर 100 प्रतिशत सहमति दर्शाई गई। उच्चतर माध्यमिक स्तर पर 33 विद्यार्थियों द्वारा ‘पॉकेटमनी’ आवश्यक बताई तो 6 विद्यार्थियों द्वारा ‘आवश्यक नहीं है’ भी लिखा गया।

पालकों से भी बारह प्रश्नों की एक प्रश्नावली भरवाई गई। कॉलेज के सभी पालकों ने प्रश्नावली के उत्तर दिये। उच्च माध्यमिक विद्यालय के पालकों से केवल 50 प्रतिशत ने प्रतिसाद दिया। केवल दो पालकों के अतिरिक्त शेष सभी ने बताया कि अपने पाल्य को प्रतिदिन, प्रति सप्ताह अथवा प्रति माह ‘पॉकेटमनी’ देते हैं। पांच वर्ष के आयु के बच्चों को पैसे देने वाले 12, दस वर्ष आयु वाले 12 और पन्द्रह वर्ष आयु वर्ग से 41 पालक पाए गए।

हम जो राशि पाल्य को देते हैं वह पर्याप्त है, कहने वाले 58 पालक थे। 8 पालकों को वह अपर्याप्त लगती है। दी हुई राशि का हिसाब लेना आवश्यक है समझने वाले 61 पालक, तो हिसाब न मांगने वाले 6 पालक पाये गये। बच्चों को पॉकेटमनी की आवश्यकता है, ऐसा 63 पालक मानते हैं किन्तु 3 पालक इसे आवश्यक नहीं मानते।

इस सर्वेक्षण से कुछ प्रमुख बातें सामने आईं –

1 आज के बच्चों को ‘पॉकेटमनी’ की आवश्यकता है ऐसा पालक व पाल्य दोनों मानते हैं। वह कितनी राशि हो और कब से देना चाहिए ये निर्णय लेते समय अनेक बातों पर ध्यान देना चाहिए।

2 दी हुई राशि का हिसाब लेना-देना चाहिये, इस बात पर पालक-पाल्य दोनों सहमत हैं। साथ ही यह हिसाब मांगना अथवा देना, इस बारे में पूछताछ पद्धति मित्ररूप से होनी चाहिये। भाषा भी लेखाधिकारी जैसी न होकर प्यार भरी हो।

3 अनेक विद्यार्थियों के बचत खाते हैं, किन्तु नियमित बचत करने वाले केवल 16 पाये गये। बचत कितनी करें ये महत्वपूर्ण नहीं है, किन्तु बचत करने की आदत विद्यार्थी जीवन से ही होनी चाहिये।

4 बाहरी, दुकान में रखा जंक अथवा फास्ट फ़ूड खाने की प्रवृत्ति आजकल अधिक देखने में आती है। इससे पैसा अनावश्यक और अधिक खर्च होता है। आरोग्य पर भी विपरीत परिणाम होता है। अतः इसमें उचित जागृति आवश्यक है।

हमारे बचपन में हमें ऐसी कभी आवश्यकता नहीं रही, न ही हमें ऐसी राशि कभी किसी ने दी! किसलिये चाहिये पैसे? एक और ऐसी विचारधारा थी, तो दूसरी ओर वर्तमान में – हमारे पास पर्याप्त पैसा है तो देंगे बच्चों को खर्च करने के लिये। कौन सी परेशानी है इसमें? ऐसी विचारधारा रखने वाले भी हैं।

अतः इन दोनों ही विचारधाराओं के मध्य का मार्ग अपनाते हुए बच्चों को पैसा दें, परन्तु साथ ही सद् विचार और सदुपयोग की दृष्टि बच्चों को प्राप्त होने दें।

(लेखक शिक्षाविद् है और विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है।)

और पढ़ें :  पालकों, शाला के मित्र बनो

The post पॉकेट मनी – कैसे दें, कैसे लें appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

सावधान, इस युगल से!
– दिलीप वसंत बेतकेकर

कुछ समय पूर्व की ही घटना है… समाचारपत्र में छपी थी… एक युगल के सम्बन्ध में…! वह युगल लोगों को लुभावने, फायदेमंद सौदे बताकर उनसे बड़ी राशि वसूल कर नौ दो ग्यारह हो गये। इस प्रकार के अनेक युगल विविध प्रकार से लोगों को फंसाकर भाग जाते हैं। कुछ पकड़े जाते हैं और कुछ पकड़ से बच जाते हैं।

परन्तु ऐसे युगल से भी अधिक खतरनाक, धोखेबाज़, युगल सर्वत्र अस्तित्व में रहते हैं। यह युगल अत्यंत सफाई से, चुपके से केवल लोगों के घर में ही नहीं वरन् उनके जीवन में प्रवेश कर उनकी आदत बन जाते हैं। उनका केवल आर्थिक नुकसान ही नहीं, वरन् कभी भी भरपाई न होने वाला नुकसान वे करते हैं। ऐसे युगल की पहचान करना कठिन ही है…

पति का नाम है श्रीमान ‘आलस्य’ और उनकी पत्नी हैं ‘श्रीमती चिंता’! दोनों ही अपने शिकार की तलाश में रहते हैं, मौका मिलते ही घर में घुस जाते हैं। छोटे-बड़ों के सिर पर हाथ रखते हैं और नदारद हो जाते हैं। भस्मासुर का हाथ सिर पर आने से व्यक्ति भस्म हो जाते थे किन्तु इस दम्पत्ति की तो बात ही न्यारी है। इनका हाथ सिर पर रखने से भस्मसात तो नहीं परन्तु पल-पल, कण-कण समाप्त होता रहता है वह व्यक्ति!

इस ग्रीष्मावकाश में मुम्बई से मेहमान आये थे। उनके साथ उनके दो बच्चे थे, छोटा वाला था कोई ढाई-तीन साल का! कहने लगा, “मम्मा, मुझे आलस्य आ रहा है, क्या करूँ?” उस तीन साल के बालक के शब्द सुनकर मैं दंग रह गया! इतनी छोटी उम्र में अभी से आलस्य है तो आगे क्या होगा? उसका ‘आलस्य’ शब्द सुनकर मैं सतर्क हो गया और अधिक सावधानीपूर्वक वार्तालाप सुनने लगा। ध्यान में आया कि ‘आलस्य’ शब्द अनेक लोगों द्वारा उच्चारित होता सुना है। कभी अपने मुख से भी निकला होगा- संभव है – परन्तु इस बात की अनुभूति होने से उसे सुधारने का अवसर अर्थात प्रथम पायदान कह सकते हैं। शारीरिक परिश्रम के कारण हुई थकान, थोड़ा आराम करके अथवा उचित नींद लेकर मिटा सकते हैं। चिंता, तनाव, भावनाओं की मन में उथल-पुथल थकान के मुख्य कारण हैं। ‘आलस्य’ आने लगा अथवा निरंतर अनुभव होने लगा तो वह एक गंभीर विचारणीय मसला बन जाता है। कारण ‘आलस्य’ के साथ ही अनेक अनचाही बातें आक्रमण करती हैं। आलस्य का अर्थ मूड बिगड़ना। उसका विपरीत प्रभाव शरीर पर पड़ने से स्वास्थ्य बिगड़ता है और कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। कार्यक्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

वास्तव में शरीर थकता अथवा आलस्य नहीं करता, मन थकता है। मैं थक गया, मुझे आलस्य आ रहा है, ऐसा मन को अनुभव होता है और परिणामस्वरूप शरीर थकान अनुभव करता है, अलसाता है। इस संदर्भ में अनेक प्रयोग किये गये और उससे आश्चर्यजनक परिणाम देखने में आये हैं।

प्रसिद्ध मनोचिकित्सक जोसेफ बारमॅक द्वारा प्रयोग करके सिद्ध किया गया कि ‘आलस्य’ ही थकान निर्मित करता है। जब कभी किसी व्यक्ति को आलस्य अनुभव होता है तब उसके शरीर का रक्तचाप और शरीर द्वारा शोषित प्राणवायु ऑक्सीजन का परिमाण कम हो जाता है। यदि वह व्यक्ति किसी अन्य विषय में रुचि दिखाना प्रारंभ करता है और उसमें उसे आनन्द की अनुभूति होती है, तब उसकी चयापचय क्रिया की गति में वृद्धि होती है।

आलस्य की अर्धांगिनी चिंता आलस्य के साथ ही उपस्थित हो जाती है। संस्कृत सुभाषितकार ने एक मार्मिक वर्णन किया है –

चिता चिन्तासमाप्रोत्तफा बिन्दुमात्रां विशेषतः।

सजीवं दहते चिन्ता निर्जीव दहते चिता।।

अर्थात् चिता और चिंता, इन दो शब्दों में केवल एक बिन्दु (अनुस्वार) का ही अंतर है। चिता व्यक्ति को एक बार ही जलाती है किन्तु चिंता जीवन भर निरंतर जलाती रहती है। चिंता करने से प्रश्न हल तो नहीं होते, किन्तु प्रश्न और उलझनें बढ़ती ही हैं, दुःख वृद्धिगत होता है।

चिन्तनेनैधते चिन्तात्विन्धनेनैव पावकः।

नश्य त्यचिन्तनेनैव विनेन्धनमिवानलः।।

अर्थात् अग्नि में ईंधन डालने से जैसे अग्नि प्रज्ज्वलित होती है, उसी प्रकार चिंता से चिंता (दुःख) वृद्धिगत होता है।

कुछ लोगों में ऐसी धारणा है कि अधिक परिश्रम से मृत्यु हो जाती है, परन्तु यह भ्रम है। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चार्ल्स ह्यूजेस के अनुसार, “व्यक्ति कार्य की अधिकता से कभी मरता नहीं है, वे मरते हैं व्यर्थता से।”

ऐसा कौन सा व्यक्ति होगा जिसे कष्ट, समस्या, संकट, प्रश्न आदि बिल्कुल न हों? मराठी में स्वामी समर्थ रामदास द्वारा रचित पद है, “जगी सर्वसुखी असाकोण आहे”? प्रत्येक को कुछ न कुछ समस्याएँ होती हैं। इसीलिये निराश होकर, चिंतामग्न होकर हताशा से सिर घुटनों के बीच घुसाकर बैठे रहना उचित है? वरिष्ठजन कहते हैं, “चिंता मत करो,” चिन्ता करने से समस्याएं दूर नहीं होती! मार्ग प्रशस्त नहीं होते!

“In every life there is some trouble. Why you worry, you make it double.”

ये कथन सत्य ही है। चिन्ता, फिक्र से समस्याएं मिटती नहीं, वरन् अधिक उग्र रूप धारण कर लेती हैं।

‘टाइम’ मासिक में एक सैनिक के बारे में एक लेख प्रकाशित हुआ था। वह जवान जख्मी हो गया था और उसके गले में अनेक जगह विस्फोटक के टुकड़े फंसे हुए थे। सात बार ब्लड ट्रान्सफ्रयूजन किया गया। उसने डॉक्टर्स से लिखकर पूछा, “मैं जीवित रहूंगा क्या?” डॉक्टर ने कहा, “हाँ”! फिर उसने लिखकर पूछा- “क्या मैं बोल सकूंगा?” डॉक्टर ने फिर कहा, “हाँ”! फिर उसने लिखा- “मैं क्यों बेकार में चिन्ता कर रहा हूँ!”?

शोधार्थियों के अनुसार व्यक्ति कभी न घटित होने वाली बातों पर 40 प्रतिशत चिन्ता करता है। जो बातें व्यतीत/घटित हो चुकी हैं और जिनके बारे में अब कुछ होना संभव नहीं है, ऐसी बातों पर 25 प्रतिशत चिन्ता करता है। 15 प्रतिशत चिन्ता स्वयं के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में रहती है और 10 प्रतिशत चिन्ता अन्य बेकार की बातों की रहती है। वास्तव में चिन्ता करनी चाहिये शेष 10 प्रतिशत बातों की। अर्थात् 90 प्रतिशत चिन्ता तो व्यर्थ की बातों की ही रहती है।

पूज्य गोंदवलेकर महाराज ने चिन्ता के सम्बन्ध में एक बहुत अच्छा मार्गदर्शन किया है। “कल की चिन्ता के कारण हमें आज की रोटी स्वादहीन लगती है। जिसने भगवंत को अपना लिया उसे कोई भी चिन्ता नहीं है। भगवंत के द्वारा ही हमें चिन्ता से मुक्ति मिलती है।”

हम चिन्तामुक्त क्यों नहीं होते इस संदर्भ में वे कहते हैं, “चिन्ता ने हमें नहीं घेरा है, अपितु हमने ही चिंता को कसकर पकड़ रखा है, इसीलिये हम उससे मुक्त नहीं हो पाते।”

निरन्तर चिन्तामग्न रहने की अपेक्षा हम यह सावधानी रखें कि यह धोखेबाज, चालबाज़ युगल हमारे आसपास ही न आ पाये तो उचित होगा।

बाय्, बाय्, मिस्टर ‘आलस्य’ और मैडम ‘चिंता’!!

(लेखक शिक्षाविद् है और विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है।)

और पढ़ें : कहना क्यों नहीं मानते.….आज के बच्चे

The post सावधान, इस युगल से! appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

अद्वितीय गुरु – अतुलनीय शिष्य
– दिलीप वसंत बेतकेकर

हजारों विद्यालय चलते हैं। लाखों शिक्षक पढ़ाते हैं। करोड़ों छात्र पढ़ते हैं, लेकिन परिणाम समान नहीं निकलते। विद्यालय अच्छे शिक्षा परिणाम की इच्छा रखकर प्रयासरत रहता है। प्रबंधन समिति अच्छी साधन सुविधा देने का प्रयत्न करती है। अभिभावक भी बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो इसलिए कष्ट उठाते हैं, फिर भी अपेक्षित परिणाम नहीं दिखते। इसके अनेक कारण हो सकते हैं। सफल शिक्षा के लिए विभिन्न कारक (factors) होते हैं।

इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण है शिक्षक-विद्यार्थी केमिस्ट्री। भवन, साधन-सुविधा दिखते हैं। कक्षा में चलने वाली अध्ययन-अध्यापन प्रक्रिया भी दिखती है। न दिखने वाली परन्तु सबसे महत्वपूर्ण बात है शिक्षक-विद्यार्थी की मानसिकता, दोनों के बीच चलने वाली अंतक्रिया, और यही सबसे महत्वपूर्ण है। यह क्लिष्ट प्रक्रिया समझने में, समझाने में सरल नहीं है। सामान्यतः इसकी ओर ध्यान भी नहीं दिया जाता। किन्तु जो विद्यालय इसकी अधिक चिंता और चिंतन करते हैं, उन्हें अधिक अच्छे परिणाम मिलते हैं।

आचार्य विनोबा जी ने एक मौलिक सूत्र बताया है। शिक्षक, विद्यार्थी-परायण (oriented) और विद्यार्थी शिक्षक परायण होना चाहिए। प्रभावी अध्ययन-अध्यापन के लिए यह पहली आवश्यक शर्त है। सूरजमुखी (sunflower) और सूरज में जिस प्रकार का नाता होता है, उसी प्रकार का सम्बन्ध शिक्षक-विद्यार्थी के बीच हो। सूरज सवेरे उगता है तब सूरजमुखी (oriented towards Sun) होता है, और जैसे-जैसे सूरज ढलता है, वैसे ही फूल भी सूरज की ओर अपनी मुख की दिशा बदलता है। इसी प्रकार शिक्षक विद्यार्थी मुखी और विद्यार्थी शिक्षकमुखी बनें तो पढ़ना-पढ़ाना सरल होगा। दोनों के बीच ऐसा सम्बन्ध बने तो श्रेष्ठ परिणाम मिलेंगे।

एक और सुन्दर उदाहरण हम सब जानते हैं, वह है मोती का। कहते हैं कि स्वाति नक्षत्र के समय बरसात के पानी की एक बूंद यदि सीप में गिरती है तो मोती बनता है। इसके लिए स्वाति नक्षत्र का पानी चाहिए। उसी समय सीप का मुँह भी खुला होना चाहिए और पानी की बूंद सीप में अचूक गिरनी चाहिए। यह संयोग एक समय होना कठिन होता है। कभी स्वाति नक्षत्र का पानी होता है लेकिन सीप का मुँह खुला नहीं होता। कभी सीप का मुँह खुला होता है परन्तु स्वाति नक्षत्र में वर्षा ही नहीं होती। कभी-कभी स्वाति नक्षत्र में वर्षा भी होती है और सीप का मुँह भी खुला होता है लेकिन पानी की बूँद सीप में नहीं गिरती। शिक्षा प्रक्रिया में भी ऐसा ही होता है। शिक्षक बहुत कुछ देना चाहता है, लेकिन विद्यार्थी के मन के दरवाजे बंद रहते हैं। कभी विद्यार्थी ग्रहण करने की मनःस्थिति में होता है लेकिन शिक्षक की पूरी तैयारी नहीं होती।

और एक उदाहरण देखें। अपने घर के टीवी सेट का एंटीना घर की छत पर रहता है। कभी-कभी तेज हवा के कारण एंटीना की दिशा बदल जाती है। ऐसी स्थिति में टीवी पर चित्र नहीं दिखाई पड़ता। प्रक्षेपण तो निरन्तर हो रहा है लेकिन हमारे एंटीना की दिशा और स्थिति ठीक न होने के कारण चित्र स्पष्ट नहीं दिखता। बहुत बार कक्षा-कक्ष में भी ऐसी ही स्थिति होती है। शिक्षक प्रक्षेपण करता है लेकिन विद्यार्थी तक पहुंचने में बाधा आती है। शारीरिक बाधाओं से भी ज्यादा मानसिक बाधाएँ होती हैं। यह समझे बिना पढ़ना-पढ़ाना विफल है। पढ़ाने से पहले शिक्षक को कुछ बातें सुनिश्चित करनी पड़ेंगी। कक्षाकक्ष का वातावरण भयमुक्त, तनावमुक्त हो। तनाव या भय के वातावरण में पठन-पाठन प्रभावी नहीं हो सकता। आनंददायी वातावरण अच्छे अध्ययन-अध्यापन के लिए प्रथम आवश्यकता है। हमारे मस्तिष्क में डोपामाइन, सेरोटोनिन, ऑक्सीटोसीन आदि केमिकल्स होते हैं। यह सब शिक्षक-विद्यार्थी को सीखने का वातावरण देने वाले हैं। आनंद-अध्ययन-अध्यापन और ये केमिकल्स एक-दूसरे पर निर्भर हैं, एक-दूसरे के पूरक हैं। इसके बिना अध्यापन-अध्ययन प्रक्रिया शुष्क होती है। इससे अपेक्षित परिणाम नहीं आते।

आचार्य विनोबा भावे अध्यापन कार्य को ‘मातृधर्म मानने वाले का काम’ कहते हैं। माता अपने बालक के लिए जो-जो और जैसा करती है, वह अतुलनीय है। उसकी तुलना अन्य किसी से नहीं हो सकती। उसी प्रकार के और उच्च श्रेणी के कार्य की आचार्यों से भी अपेक्षा विनोबा जी करते हैं। जब तक बच्चा भूखा है, तब तक माँ को चैन नहीं। जब तक बालक सोता नहीं, तब तक माँ को नींद नहीं। बच्चे के सुख के लिए माँ कितने भी कष्ट उठाने को तैयार रहती है। अध्यापन कार्य में ‘मातृधर्म’ का यह अर्थ आचार्यों को समझना चाहिए।

एक बहुत सुंदर, लोकप्रिय भजन सब ने सुना होगा। ‘कौन कहता है भगवान आते नहीं, सोते नहीं, खेलते नहीं’ मीरा जैसे बुलाते नहीं, यशोदा जैसे सुलाते नहीं, शबरी जैसे खिलाते नहीं—-आदि। यही समस्या है। ऐसी मनःस्थिति, मनोभाव रखना आसान नहीं, लेकिन उसके बिना सारे प्रयास व्यर्थ हैं। शिक्षक की एक बार ऐसी मनःस्थिति बन गई तो फिर आगे की सारी प्रक्रिया सरल बन सकती है।

चंपक (चंपा का फूल) का एक कवि ने सुंदर वर्णन किया है –

चंपक तुझमें तीन गुण – रूप, रंग और बास।

अवगुण तुझमें एक है भ्रमर न आवे पास।

भ्रमर (भौंरा) चंपक की ओर आकृष्ट नहीं होता क्योंकि चंपक में ‘मधु’ नहीं। उसी प्रकार शिक्षक के पास ज्ञान, विद्वता, रूप, शैक्षिक गुणवत्ता उच्च कोटि की हो, लेकिन छात्र और अपने अध्यापन कार्य के प्रति प्यार, लगाव नहीं तो उस ज्ञान, विद्वता और शैक्षिक गुणवत्ता का भी अपेक्षित परिणाम नहीं होता।

शिक्षक को बालकों को प्रेरणा देने की कला ज्ञात होनी चाहिए। शिक्षक को प्रेरक (motivator) बनना चाहिए। होरेसमन कहते हैं, “A teacher, who is attempting to teach without inspiring the pupil with a desire to learn, is hammering on cold iron.” लोहे को यदि कुछ आकार देना है तो पहले लोहा आग की भट्ठी में डालना पड़ता है। जब तक वह लोहा भट्ठी में तपकर लाल नहीं होता, तब तक उसको आकार देना संभव नहीं। ठंडे लोहे को आप आकार नहीं दे सकते। उसी प्रकार जब तक शिक्षक बालक के मन में सीखने की इच्छा नहीं निर्माण कर सकता, तब तक अध्ययन-अध्यापन प्रक्रिया सफल नहीं बन सकती।

अल्बर्ट आइंस्टाइन अध्यापन को एक श्रेष्ठ कला मानते हैं। वे कहते हैं, “It is the supreme art of the teacher to awaken joy in creative expression and knowledge.”

एक बार एक भारतीय प्रतिनिधि ने अमेरिका के अध्यक्ष जॉन केनेडी से प्रश्न पूछा, अमेरिका में इतनी समृद्धि कैसे दिखती है? तब जॉन केनेडी ने उत्तर दिया, अमेरिका का हर शिक्षक उसके सामने बैठे हुए विद्यार्थी को अमेरिका का भविष्य में होने वाला राष्ट्रपति है, इस रूप में देखता, सोचता है। “Every teacher in America looks at every student of America as a future President of America.”

हमारे सामने कक्षाकक्ष में बैठे हुए बालकों को हम किस दृष्टि से देखते हैं और उनके बारे में क्या, कैसे सोचते हैं, यह बुनियादी प्रश्न है।

डॉ॰ मारिया मोंटेसरी भगवान से प्रार्थना करती हैं, प्रभो! बाल-जीवन के रहस्यों को समझने में हमारी सहायता करो, जिससे कि हम बालक के स्वरूप को जान सकें, उसे प्यार कर सकें और तुम्हारे नीति-नियमों के अनुसार एवं तुम्हारे दिव्य संकल्प के अनुकूल उसकी सेवा कर सकें।

महाकवि कालिदास ने शिक्षक के बारे में कहा है –

क्लिष्टा क्रिया कस्य चिदात्मसंस्था, संक्रान्तिरन्यस्य विशेषयुक्ता।

यस्योभयं साधु स शिक्षकाणां, धुरि प्रतिष्ठा पायितव्य एव ।।

कुछ शिक्षकों के पास विद्वता, ज्ञान का धन होता है। लेकिन वह प्रभावी ढंग से संप्रेषित नहीं कर सकते। अच्छे शिक्षक के पास ज्ञान भी होना चाहिए और वह देने की कला भी होनी चाहिए। शिक्षक का मन, मानस, मनोभाव, दृष्टि जितनी महत्वपूर्ण है, वैसी ही छात्र की मानसिकता, दृष्टि भी महत्वपूर्ण है।

यः पठति लिखति पश्यति परिपृच्छति पण्डितानुआश्रयति।

तस्य दिवाकर किरणैर्नलिनीदलमिव विकास्यते बुद्धिः ।।

जो अध्ययन करता है, लिखता है, निरीक्षण करता है, प्रश्न पूछता है, पण्डितों का आश्रय लेता है, उसकी बुद्धि, सूर्य किरणों से कमल पुष्प दल जैसे खिलते हैं, फूलते हैं, उसी तरह विकसित होती है।

सामान्यतः अनेक छात्र कक्षा में आकर केवल बैठते हैं। वे Passive रहते हैं। एक शिक्षाविद् ने लिखा, “In every class about 60%, or even more of class is spent on quietly listening to the teacher or taking massive notes.”  ऐसे निष्क्रिय छात्र कक्षा में केवल बैठे रहते हैं। ज्ञान और श्रद्धा शिक्षा की दो आँखें हैं। बहुसंख्य छात्रें की यह दोनों आँखें बंद रहती हैं तो शिक्षा कैसे संभव होगी? ‘श्रद्धावान् लभते ज्ञानम्’ विद्यालयों की दीवारों पर लिखा जाता है। क्या हमारे हर छात्र का हृदय श्रद्धा से भरा है, यह महत्वपूर्ण प्रश्न है। जब तक श्रद्धा मन में नहीं होगी, तब तक अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। ‘प्रणिपातेन, परिप्रश्नेन सेवया’ यह भी हम भलीभांति जानते हैं। विनय के बिना शिक्षा पाना कठिन है। क्या हमारे विद्यालय का हर बालक विनयशील है, ऐसा हम कह सकते हैं? और उस दृष्टि से हमारे प्रयास क्या हैं, यह प्रश्न भी अपने आप से पूछना पड़ेगा।

गुरुशुश्रूषया विद्या – गुरु की सेवा से ही विद्या मिलती है। वर्तमान समय में बच्चों से आचार्य की शारीरिक सेवा की अपेक्षा नहीं रख सकते। गुरु की सेवा का व्याप बढ़ाकर दीन, दुखी, दलित, शोषितों की सेवा का पाठ भी आवश्यक है। अॅरिस्टॉटल हृदय की शिक्षा की बात कहते हैं।

ज्ञान कहीं बाहर से नहीं आता। वह तो अंदर छिपा हुआ है। विनोबाजी कहते हैं, शिक्षण का कार्य कोई स्वतंत्र तत्व उत्पन्न करना नहीं है। सुप्त को जागृत करना है। स्वामी विवेकानन्द जी भी यही बात कहते हैं, शिक्षा बाहर से बच्चों के मस्तिष्क में ठूँसना नहीं है। छात्रों में यह विश्वास जैसे-जैसे विकसित होगा, उसी मात्र में उनके मन में शिक्षा के प्रति आकर्षण-प्रेम बढ़ता जाएगा। जो विद्यालय इस दिशा में, यह उद्देश्य सामने रखकर प्रयासरत रहेगा, उस विद्यालय को स्वाभाविक रूप से अधिक सफलता मिलेगी।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, ये दो शब्द आज बार-बार सुनने को मिलते हैं। भवन, साधन-सामग्री, विविध प्रकार के उपकरण यह सब हार्डवेयर हैं जो आवश्यक हैं। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण है सॉफ्रटवेयर, जो दिखता तो नहीं, लेकिन उसके बिना कुछ भी संभव नहीं। साधनों से साधना श्रेष्ठ है। साधनों की होड़ में साधना न भूलें। शिक्षक-शिक्षार्थी की यह केमिस्ट्री अच्छी तरह से समझें और उसके पीछे लगें तो सफलता भी हमारे पीछे लगेगी।

(लेखक शिक्षाविद् है और विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष है।)

और पढ़ें : राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षक

The post अद्वितीय गुरु – अतुलनीय शिष्य appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

पाती बिटिया के नाम-36 (बड़ा काम कैसे होता है? पूछा मेरे मन ने)
– डॉ विकास दवे

प्रिय बिटिया!

आज एक सच्ची घटना सुनाता हूँ।

उस दिन भोपाल जाने हेतु सुबह की पहली ट्रेन से निकलना तय हुआ। प्रात: 7 बजे से पूर्व मैं ट्रेन में बैठ गया। डिब्बे में काफी जगह थी। तभी देखा एक वृद्ध व्यक्ति दो बड़े-बड़े झोले टांगे डिब्बे में चढ़े। धोती, कुर्ता, सिर के पूरे बाल सफेद और वैसी ही श्वेत हल्की-हल्की दाढ़ी। भाल पर लगी बड़ी-सी गोल बिंदी उनके व्यक्तित्व को और भी प्रभावशाली बना रही थी। उन्होंने वे झोले उस डिब्बे के मध्य वाले द्वार के पास पहली ही सीट पर रख दिए और दोनों झोलों के मुँह खोलकर इस प्रकार रख दिए कि उनमें रखी पुस्तकें दिखने लगीं। कोई उस सीट पर बैठने का प्रयत्न करता तो वे बाबा कहते- “भैया किसी ओर सीट पर बैठ जाईए। यहाँ मेरी पुस्तकें बैठेंगी। बहुत जगह है आगे कहीं बैठ जाएं।” मेरा पूरा ध्यान हाथ में पकड़े समाचार-पत्र से हटकर उन पर ही टिक गया था। वे बोले- “मित्रों आप सबको दशहरे की शुभ कामनाएँ। हम सबने एक रावण मैदान में जलाकर मार दिया, लेकिन क्या हमारे मन में छुपे रावण को हम मार पाए? उसे मारने कोई राम नहीं आएंगे, उसे मारने के लिए हमें सहयोग लेना होगा, इन पुस्तकों का। इस दीवाली पर एक दीप इन पुस्तकों के प्रकाश का जलाईए। ये थैले यहीं रखे रहेंगे। मैं दूसरे डिब्बे में ऐसे ही झोले रखकर आता हूँ। आपमें से कोई भी इन पुस्तकों को निकालकर देख सकते हैं। मैं देवास में आऊँगा आपसे फिर बात करने।”

इतना कहकर वे उतरकर चले गए। कुछ लोग नाक-भौं सिकोड़कर कह रहे थे- “धंधा करने के नए-नए तरीके निकाल लेते हैं ये बेचने वाले भी।”

मैं फिर समाचारों में डूब गया। देवास में वे सज्जन पुन: आए। उनकी आवाज एक बार फिर गूँजने लगी- “किस-किसने ये पुस्तकें देखने के लिए ली हैं, कृपया हाथ खड़ा करें मैं आपके पास तक आता हूँ।”

एक बहन ने एक पुस्तक ली थी। केवल उसने ही हाथ खड़ा किया। बाबा प्रसन्न हो गए- “अरे वाह, मेरी बिटिया ने हिम्मत की है। कौन-सी पुस्तक ली है? वाह बेटे ये पुस्तक बहुत अच्छी है। तेरा जब विवाह होगा तो इसका ज्ञान तेरी संतानों को श्रेष्ठ संस्कार देने के काम आएगा। इसकी कीमत वैसे तो छ:रुपये है किन्तु छुट्टे पैसे न तो मेरे पास हैं और तेरे पास भी नहीं। ऐसा कर, पाँच रुपये ही दे दे। अब इतनी कम मूल्य की पुस्तकें सबके आकर्षण का केन्द्र बन गई। कई लोगों ने पुस्तकों को देखना और खरीदना प्रारंभ कर दिया। मैं देख रहा था, वे किसी को कुछ राशि बच जाने पर उससे अधिक मूल्य की पुस्तक दे देते थे। इस बीच एक युवक ने शेरो-शायरी की पुस्तक माँगी।

बाबा बोले- “बेटे मेरे पास इस प्रकार की भी पुस्तक हैं लेकिन सच कहूँ, इसकी कीमत मात्र 4 रुपये है और यह 10 रुपये में बिकती है। इसमें मैं कोई छूट भी नहीं देता। मेरी मानो तो ये अन्य गीता प्रेस की पुस्तकें खरीदो बहुत अच्छी भी हैं और स्वाध्याय की आदत भी बनेगी।”

युवक पर कोई असर नहीं हुआ। उसने वही रोमांटिक शायरी की पुस्तक ली। बाबा के चेहरे पर 10 रुपये लेकर भी कष्ट की छाप स्पष्ट दिखाई दे रही थी। वे फिर बोले- “किसी के पैसे मेरी ओर बाकी तो नहीं रह गए आप बता दें, मैं लौटा दूंगा। क्या करूँ वृद्ध हूँ ना याद नहीं रहता। अब मैं उतर रहा हूँ। आप सबसे निवेदन है अच्छा साहित्य पढ़ें और सकारात्मक सोचें, सकारात्मक करें। अरे हाँ मेरी वह बेटी कहाँ है जिसने सबसे पहली पुस्तक ली थी।”

झोले से एक पुस्तक निकालकर वे उसके पास पहुँचे और देते हुए बोले- “बेटी यह मेरी ओर से रख लो। आदर्श गृहस्थी के निर्माण में यह काम आएगी। इसके पैसे नहीं लूँगा। यह मेरा आशीर्वाद समझ कर रख ले।”

वे झोलों को मुश्किल से खींच कर दरवाजे तक ले आए। मैं उठकर उनके पास पहूँचा। “बाबा आप कहाँ रहते हैं?” मैंने पूछा। वे बोले- “खास रहने वाला शूजालपुर का हूँ लेकिन अब इन्दौर ही रहता हूँ।”

“इससे पूर्व क्या करते थे?” प्रश्न के उत्तर में बोले- “एच.आर.डी.(मानव संसाधन विभाग) से सेवानिवृत्त हुआ हूँ। केन्द्र सरकार पेंशन खूब देती है उसी का सदुपयोग करता हूँ।”

“आपका शुभ नाम जान सकता हूँ?” मैंने संकोच से पूछा।

वह तेजोमयी चेहरा एक क्षण को शून्य में ताकता रहा और धीरे से बोला- “डॉ. दीपेश्वर।” मुझे भौंचक छोड़ वे उज्जैन के प्लेटफार्म पर उतर चुके थे।

मैं सोच रहा था और कानों में आचार्य विष्णुकांत शास्त्री जी की पंक्तियाँ गूंज रही थीं- “बड़ा काम कैसे होता है? पूछा मेरे मन ने….”

मेरे हाथों में इस समय यात्रा के दौरान पढने के लिए लाई गई एक पुस्तक थी- “सकारात्मक सोच”। मैं मन ही मन सोच रहा था- “केवल पढने से नहीं कुछ करने से ही दृश्य बदलता है।” तुम क्या समझी पत्र लिखकर मुझे बताना।

-तुम्हारे पापा

(लेखक इंदौर से प्रकाशित ”देवपुत्र” सर्वाधिक प्रसारित बाल मासिक पत्रिका के संपादक है।)

और पढ़ें : पाती बिटिया के नाम-35 (आओ फिर से दिया जलाएँ)

The post पाती बिटिया के नाम-36 (बड़ा काम कैसे होता है? पूछा मेरे मन ने) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

सुसंगति मिलती रहे
– दिलीप बसंत बेतकेकर

“तैयार हो गये क्या? जल्दी करो, देर हो रही है”, माँ ने अजय को चौथी बार याद दिलाते हुए कहा, परंतु अजय से कोई प्रतिसाद नहीं मिला। माँ की सहनशक्ति सीमा पार कर चुकी थी। कुछ उत्तर न आता देख वह अपना काम छोड़कर अजय कर क्या रहा है यह देखने आयी, परन्तु देखा तो अजय ने अभी तक शाला का गणवेश भी पहना न था! शाला जाने की कुछ भी तैयारी नहीं थी। अजय कुछ नाराज सा है, ये बात ध्यान में आई।

“क्यों अजय, शाला नहीं जाना क्या?”

“नहीं!” अजय ने दृढ़ता से उत्तर दिया।

“क्यों? क्या हुआ?” माँ ने कारण जानने का प्रयास किया। अजय चुप बैठा रहा। अब माँ से न सहा गया, और गुस्से से एक धप्पा अजय की पीठ पर जड़ दिया। फिर भी अजय वैसा ही बैठा रहा।

“मैं शाला नहीं जाउंगा” अजय चिल्लाते हुए बोला!

दो-चार दिन शाला जाते समय इसी प्रकार यू हीं चलता रहा। अब माँ को गुस्से के साथ चिंता अनुभव होने लगी। पांचवें दिन वह गुस्सा न होते हुए, अजय के पास बैठी और पूछने पर शाला न जाने का कारण जानकर उसे धक्का लगा। अजय के मित्र उसका मजाक उड़ाते, चिढ़ाते कि अजय के पापा के पास उसे शाला में पहुँचाने के लिये कार न थी!

अजय आठवीं कक्षा में अध्ययनरत था, उसने शाला छोड़ दी। माँ-बाप ने हर प्रकार के प्रयास किये, परंतु सारे व्यर्थ! ये कहानी सत्य है, काल्पनिक नहीं। पर्वरी में घटित घटना है। अजय के पड़ोस में रहने वाले मेरे एक प्रधानाचार्य मित्र ने भी खूब समझाया, प्रयास किए, परंतु कुछ लाभ नहीं हुआ।

किसी व्यक्ति के जीवन में उसके साथी, मित्र किसी भी प्रकार का मोड़ ला सकते हैं। अनेक बार देखा गया है कि युवावस्था में, माँ-पिता से भी अधिक प्रभाव मित्रों का ही होता है। उस समय यदि उचित संगत, साथ मिला तो ठीक, नहीं तो बहुत हानि होती है।

बचपन में माँ-पिता के साथ प्रत्येक जगह और प्रत्येक बार जाने की जिद करने वाले बालक युवा होने पर माँ-पिता द्वारा साथ चलने हेतु कहने पर भी जाने को राजी नहीं होते। शादी-ब्याह, मेला आदि स्थानों पर भी माँ-पिता के साथ जाने की इच्छा नहीं रहती। नवीं-दसवीं और उससे उच्च कक्षा के बालकों को तो अपने पालकों द्वारा पालक-शिक्षक सभा के लिये शाला में आना भी अच्छा नहीं लगता। जीवन के इस मोड़ पर मित्रों का स्थान महत्वपूर्ण, निर्णायक होता है। दसवीं कक्षा के पश्चात किस शाखा का चयन उच्च शिक्षा के लिये करना, और किस उच्च माध्यमिक विद्यालय अथवा महाविद्यालय में प्रवेश लेना इस महत्वपूर्ण बात का निर्णय लेते समय भी, अपना स्वयं का रुझान, प्राप्त अंक, आगे क्या करना है आदि का भला-बुरा विचार न करते हुए, केवल मित्र ने फलां शाखा अथवा महाविद्यालय में प्रवेश लिया है इसलिये हमने भी लिया, ऐसे अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं। सच्चा और भला मित्र न पहचानने के कारण चयन में गलती होती है और असीमित हानि उठानी पड़ती है।

मित्रों का दबाव अधिक होता है। उस दबाव से स्वयं को बचाना हर व्यक्ति के बस में नहीं होता। जिसे इस नकारात्मक दबाव से छुटकारा मिल पाया, उसका जीवन कल्याणकारी होगा। परंतु जो इस दबाव के शिकार हुए, समझो उसका जीवन बरबाद हुआ। अच्छे मित्र मिलने से बिगड़ती जीवन शैली में भी सुधार हुआ, ऐसे भी अनेक उदाहरण हैं।

भर्तृहरि ने मित्र का वर्णन किया है वह अति सुन्दर और उचित है-

पापान्निवारयति योजयते हिताय

गुह्यं च गुह्यति गुणान् प्रकटीकरोति।

आपद्गतं च न जहाति ददाति काले

सन्मित्रो लक्षणमिदं प्रवदन्ति सन्तः।।

अर्थात् पाप कर्मों से निवारण करने वाला, मित्र के हितार्थ सदैव योजना करने वाला, मित्र के बुरे गुणों को समाज से छिपाकर रखने वाला, मित्र के अच्छे गुणों को समाज में सदैव प्रकाशित करने वाला, मित्र के संकट काल में उसे छोड़कर न जाने वाला, मित्र के परेशानी वाले समय में उसे सहायता करने वाला, ऐसे लक्षण जिसमें उपलब्ध रहते हैं उसे ‘सन्मित्रा’ कहते हैं।

अध्ययन में भी मित्र का स्थान महत्वपूर्ण है। हम 25 प्रतिशत शिक्षकों से और 25 प्रतिशत मित्रों से सीखते हैं। अच्छे पढ़ने वाले मित्र हों तो अध्ययन में उसका लाभ हमें मिलता है। अपने बच्चों के मित्रों द्वारा कुछ सुझाव मिलते हैं तो उपयुक्त होते हैं।

इसीलिये पालकों को अपने बच्चों के मित्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त करना चाहिये और मित्रों को किसी भी निमित्त से अपने घर बुलाना चाहिये। उनसे खुले दिल से और मित्रतापूर्वक बातचीत करना चाहिये। कुछ बच्चे थोड़े अबोल होते है। अकेले रहना पसंद करता है। मित्र बनाने की क्रिया में अपना बच्चा कैसा है? वह ‘सोशल’ नहीं है तो उसका कारण क्या है? और उसे ‘सोशल’ बनाने हेतु क्या उपाय कर सकते हैं इस पर पालकों ने विचार करना चाहिये।

सोशल शब्द से याद आया, ‘सोशल मीडिया’। आजकल इसकी बहुत चर्चा चलती है।

पहले मित्र शाला और गांव के ही होते थे। अब मित्र और मित्रता की परिधि दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। गांव, तहसील, जिला और देश की सीमा के पार से भी मित्रता का दायरा बढ़ रहा है। फेसबुक, व्हाटस्एप, गूगल आदि के कारण सीमाएं धुंधली हो रही है। “ग्लोबल विलेज” की भाषा प्रत्येक दिशा में फैल रही है। इस प्रकार की मित्रता के फायदे और नुक्सान, दोनों ही हैं। ‘सोशल मीडिया’ एक दुधरी शस्त्रा है। कुशलता से उपयोग किया तो लाभकारी, उपयुक्त है, अन्यथा जीवन में कभी भी पूर्ति न करने वाला नुक्सान भी है। इसीलिये उसके मित्र कौन हैं, मित्रता का हेतु क्या है, इस संबंध में बच्चों को जागरुक करना आवश्यक है।

दिनभर बच्चे कहां होते हैं? शाला में। और शाला पश्चात् घर में, है न? परंतु शाला और घर के अतिरिक्त बच्चों का समय गुजरता है मित्रगणों के सान्निध्य में। शाला में, कॉलेज में, ट्यूशन, खेल खेलने में, आना-जाना आदि का हिसाब किया जाए तो समझ में आयेगा कि अधिकतर समय मित्रों के साथ बीतता है। कुछ लोग तो केवल आपस में बातचीत में घण्टों गुजार देते है।

शाला और घर में गुजारा समय जैसा ही मित्रों के साथ का समय भी महत्वपूर्ण है। ये समय अच्छा और बुरा दोनों दृष्टि से बच्चों पर गहरा प्रभाव करने वाला और परिणामकारी होता है। शाला और घर बच्चों को जो भी अच्छा देने का प्रयास करता है वह मित्रों के साथ गुजारे समय में अधिक दृढ़ भी हो जाता है अथवा घर के संस्कारों को पूर्णतया निष्प्रभावी भी कर सकता है। शाला और घर में किये परिश्रम कुसंगति के कारण बेकार साबित हो सकते हैं। समुपदेशन हेतु प्राप्त होने वाली अनेक पालक-पाल्य कथाएं, इनकी पुष्टि करती हैं।

इसीलिये पालकों ने बारीकी से बच्चों के मित्रों को ‘पहचानना’ चाहिये, जानना चाहिये।

(लेखक शिक्षाविद् है और विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष है।)

और पढ़ें :  बच्चों के चहूँमुखी विकास के लिए अभिभावक परवरिश में क्या-क्या रखे ध्यान

The post सुसंगति मिलती रहे appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

पाती बिटिया के नाम-35 (आओ फिर से दिया जलाएँ)
– डॉ विकास दवे

प्रिय बिटिया!

दीपोत्सव का पर्व फिर आ गया है, आपके और आपके मित्रों के मन में उमंग हिलोरे लेने लगी अभी से। प्रयाग को मिठाई का स्वाद ललचाने लगा है तो अक्षय के कानों में बम पटाखों की आवाज भी गूंजने लगी है। हर्ष नए कपड़ों को पाने की कल्पना में अपने नाम को सार्थक किए जा रहा है। जानती हो दिवाली का यह पर्व हमें क्या संदेश दे रहा है? घनी काली अमावस के अंधेरे को पराजित कर नन्ना सा दीपक हमें यही कह रहा है- ‘मैं छोटा ही सही लेकिन अपना कार्य ठीक से कर रहा हूँ इसलिए यह घना अंधेरा भी मेरे सामने हार गया है।’

आप सब भी आयु में भले ही छोटे हो लेकिन यदि राष्ट्र कार्य के लिए अपने आपको ठीक प्रकार से सन्नद्ध कर लो तो माँ भारती को फिर से सर्वोच्च सिंहासन पर विराजित होने से कोई नहीं रोक सकता। अपने देश के राष्ट्रपति जी जहां भी प्रवास पर जाते हैं नन्हे-मुन्ने बच्चों से अवश्य बात करते हैं और सब से एक ही बात कहते हैं लक्ष्य बड़ा हो और प्रयत्न ईमानदारी से किया जाए तो भारत वर्ष विख्यात महाशक्ति बनकर उभरेगा ही।

हम सब दीपोत्सव के इस पर्व पर यह तो तय कर ही सकते हैं कि नन्हे बालक सा आत्मविश्वास लेकर इस अंधकार को अवश्य विजय पाएंगे। भगवान भी वामन अवतार लेकर हमें यही संदेश देते हैं। हमें अब यही उद्घोष करना होगा- ‘हमारे कद पर मत जाइए, हम तीन पग से संपूर्ण ब्रह्मांड नाप लेने की क्षमता रखते हैं।’

लेकिन केवल अपने प्रकाश से कुछ नहीं होगा। अपने जैसे और भी दीपक प्रज्वलित करना होंगे। अंधकार के पराभव तक हमारा एक ही मंत्र होगा- ‘आओ फिर से दिया जलाएं।’

तुम्हारे पापा

(लेखक इंदौर से प्रकाशित ‘देवपुत्र’ सर्वाधिक प्रसारित बाल मासिक पत्रिका के संपादक है।)

और पढ़े : पाती बिटिया के नाम-34 (रंग कैसे-कैसे?)

The post पाती बिटिया के नाम-35 (आओ फिर से दिया जलाएँ) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.