कुलदीप मेहंदीरत्ता Archives - राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन rashtriyashiksha.com

भारतीय शिक्षा के सामाजिक-आर्थिक आधार – भाग दो
– डॉ. कुलदीप कुमार मेहंदीरत्ता

आधुनिक भारत में शिक्षा : सामाजिक-आर्थिक आधार

ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में आधुनिक भारत की शुरुआत सामान्यतः 1757 की प्लासी की लड़ाई से मानी जाती है। अंग्रेजों ने सत्ता पाते ही एक सुनियोजित रणनीति के तहत भारतीय समाज के आधारभूत सांस्कृतिक, शैक्षिक और बौद्धिक मूल्यों को परिवर्तित करना आरम्भ कर किया। 1835 में लॉर्ड मैकाले के कुख्यात ‘मिनट ऑन एजुकेशन’ के अनुसार शिक्षा का उद्देश्य एक ऐसे वर्ग का निर्माण करना था, जो ‘रक्त और रंग से भारतीय हो, किंतु विचार, वाणी और संस्कृति से पूर्णतः अंग्रेज’ हो। यह वर्ग भारतीय समाज में एक औपनिवेशिक मध्यस्थ अथवा उपकरण के रूप में कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु अंग्रेजों ने भारत की परंपरागत शिक्षा प्रणाली – जैसे गुरुकुल, पाठशालाएँ, आदि शिक्षण संस्थानों को क्रमिक रूप से हाशिए पर डालना आरंभ किया। इन संस्थानों की आत्मनिर्भर और सामुदायिक प्रकृति, स्थानीय आवश्यकताओं और सांस्कृतिक पहचान से गहरे जुड़ी हुई थी, जो औपनिवेशिक हितों के अनुकूल नहीं थी। अतः अंग्रेजों ने ऐसी शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा दिया जो मुख्यतः प्रशासनिक अधिकारियों, लिपिकों और सहयोगी वर्ग के निर्माण तक सीमित थी।

ब्रिटिश औपनिवेशिक शिक्षा नीति की आलोचना और भारत की स्वदेशी शिक्षा व्यवस्था के प्रामाणिक दस्तावेज़ों का गहन अध्ययन प्रो. धर्मपाल ने अपनी प्रामाणिक और वस्तुनिष्ठ पुस्तक “The Beautiful Tree: Indigenous Indian Education in the Eighteenth Century” में किया है। व्यापक शोध के आधार पर प्रो. धर्मपाल ने यह तथ्य विश्व के सामने प्रकट किया कि औपनिवेशिक शासन से पूर्व भारत में एक अत्यंत विस्तृत, विकेंद्रित और सामाजिक रूप से समावेशी शिक्षा प्रणाली विद्यमान थी, जो जाति, वर्ग, लिंग और क्षेत्रीयता के आधार पर किसी प्रकार का भेद नहीं करती थी। विद्यालय प्रायः ग्राम स्तर पर सक्रिय रहते थे, जहाँ विद्यार्थी गणित, खगोलशास्त्र, व्याकरण, तर्कशास्त्र, नैतिक शिक्षा तथा स्थानीय कौशलों में पारंगत होते थे।

धर्मपाल जी की पुस्तक में स्त्री शिक्षा के बारे में भी प्रमाण मिलते हैं। पुस्तक के अनुसार, 18वीं शताब्दी से 19वीं शताब्दी के प्रारम्भ तक स्त्री शिक्षा के लिए एक सुव्यवस्थित प्रणाली थी। ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा के लिए ‘कन्या पाठशालाएँ’ व ‘घर-आधारित शिक्षा’ का प्रचलन था। मद्रास प्रेसीडेंसी और बंगाल के ब्रिटिश सर्वेक्षणों (थॉमस मुनरो की रिपोर्ट, 1822) में उल्लेख है कि लगभग 30-40% स्कूली छात्राएँ थीं। ‘विधवा शिक्षा’ और ‘वयस्क स्त्रियों के लिए शिक्षण केंद्र’ भी मौजूद थे, जैसे बंगाल की ‘चतुष्पाठी’ परंपरा।

धर्मपाल की पुस्तक में मद्रास, बंगाल और पंजाब में शिक्षा सम्बन्धी प्रामाणिक आंकडें स्पष्ट करते हैं कि भारत की पारंपरिक शिक्षा प्रणाली समाज के व्यापक वर्गों तक पहुँच रखती थी और ‘विद्या सर्वेषां अधिकारः’ की भावना उस समय की शिक्षा में विद्यमान थी। ब्रिटिश शासन ने न केवल इस सामाजिक संतुलन को तोड़ा, बल्कि भारतीय शिक्षा की आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी समाप्त कर दिया। गुरुकुलों और पाठशालाओं को मिलने वाला सामाजिक सहयोग और भूमिदान बंद हो गया, जिससे परंपरागत ज्ञान, शिल्प, उद्योग और जीवन-कौशल का स्थान सरकारी मान्यता प्राप्त औपनिवेशिक पाठ्यक्रम ने ले लिया। परिणामस्वरूप, शिक्षा का सामाजिक उत्तरदायित्व धीरे-धीरे सरकारी औपचारिकता में बदल गया।

औपनिवेशिक दमन के इस वातावरण में भारतीय समाज की सांस्कृतिक चेतना पूरी तरह विलुप्त नहीं हुई। स्वामी दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में 1875 में स्थापित आर्य समाज ने परंपरागत वैदिक शिक्षा, संस्कृत और गुरुकुल प्रणाली के पुनरुत्थान के माध्यम से स्वदेशी दृष्टिकोण, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों के समावेश का संगठित प्रयास किया। समाज के सहयोग से स्थापित गुरुकुलों ने वैदिक ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक विषयों का समन्वय प्रस्तुत किया और वंचित वर्गों को भी शिक्षा में भागीदार बनाने के लिए प्रेरित किया।

भारतीय उद्योगपतियों, राष्ट्रवादियों, और समाज सुधारकों द्वारा 1906 में राष्ट्रीय शिक्षा परिषद (National Council of Education) की स्थापना एक महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक पहल थी। इसका उद्देश्य भारतीय दृष्टि से तकनीकी, वैज्ञानिक, नैतिक और धार्मिक शिक्षा प्रदान करना था, जिससे भारतीय युवाओं में भारतीय जीवन मूल्य, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक चेतना विकसित हो।

इसी प्रकार 1937 में महात्मा गांधी द्वारा प्रस्तावित बेसिक एजुकेशन प्रणाली (Basic Education) ने शिक्षा को भारत की सामाजिक-आर्थिक आवश्यकताओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास किया। इस प्रणाली का उद्देश्य केवल साक्षरता नहीं, बल्कि श्रम, कौशल, आत्मनिर्भरता और नैतिक जीवन मूल्यों पर आधारित समग्र शिक्षा देना था। गांधीजी का यह दृष्टिकोण समाज को न केवल शैक्षिक रूप से सशक्त करता था, बल्कि आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनाने की क्षमता रखता था।

स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात शिक्षा : सामाजिक-आर्थिक आधार

1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात भारत ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण और औद्योगीकरण को प्राथमिकता देने वाली समाजवादी योजनाओं को अपनाया। इस क्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) तथा अन्य उच्च तकनीकी संस्थानों की स्थापना की गई। हालाँकि यह प्रयास आर्थिक आत्मनिर्भरता और तकनीकी उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण था, किंतु इसके समानांतर भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियाँ – संस्कृत, आयुर्वेद, योग, भारतीय दर्शन, तथा शास्त्र आदि उपेक्षित रह गईं।

स्वतंत्र भारत की आर्थिक नीतियों ने नगरीय क्षेत्रों को वरीयता दी, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में गहरी असमानता उत्पन्न हुई। महानगरों और बड़े शहरों में संसाधनों से युक्त उत्कृष्ट विद्यालय विकसित हुए, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय आधारभूत संरचना, योग्य शिक्षकों और शैक्षिक सामग्री की दृष्टि से उपेक्षित रह गए। इसका प्रत्यक्ष परिणाम यह हुआ कि ग्रामीण साक्षरता दर नगरीय क्षेत्रों की तुलना में अत्यंत निम्न रही, जिससे नगरीय अभिजात्य वर्ग की श्रेष्ठता और ग्रामीण वर्ग की सीमित सहभागिता के बीच की खाई और गहरी होती चली गई।

स्वतंत्रता के पश्चात शिक्षा व्यवस्था को सरकारी नियंत्रण में लाया गया, और व्यापक स्तर पर सरकारी विद्यालयों की स्थापना की गई। यद्यपि यह प्रयास व्यापक सुलभता के दृष्टिकोण से सकारात्मक था, किंतु शिक्षा का सामाजिक-आर्थिक उत्तरदायित्व धीरे-धीरे केवल सरकार तक सीमित होकर रह गया। परिणामस्वरूप, समाज की सहभागिता, जो पूर्व-औपनिवेशिक शिक्षा प्रणाली की आत्मा थी, समाप्त होती चली गई।

हालाँकि कुछ संस्थाएँ जैसे दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय (DAV), विद्या भारती इत्यादि ने शिक्षा को समाज के नेतृत्व में और आर्थिक सहयोग से जोड़ने का प्रयास किया तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में सार्थक पहल की। इन संस्थानों ने परंपरा और आधुनिकता का समन्वय करते हुए भारत की सांस्कृतिक चेतना को शिक्षा के माध्यम से पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया। सरकार द्वारा ग्राम शिक्षा समितियाँ जैसी संस्थाएँ भी स्थापित की गईं, परंतु अधिकांश स्थानों पर ये केवल औपचारिक उपस्थिति तक ही सीमित रहीं और जमीनी स्तर पर समाज को शिक्षा के साथ गहरे जुड़ाव में लाने में अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

गांधीजी ने शिक्षा को मातृभाषा में, श्रम की गरिमा और कौशल विकास के साथ जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया था। 1937 की ‘बुनियादी शिक्षा’ इसी विचार का मूर्त रूप थी। परंतु, दुर्भाग्यवश पश्चिमी मॉडल की अनुकरणीय शिक्षा को ही राष्ट्रीय विकास का मार्ग मान लिया गया। समाज के मूल्यों और सामाजिक-आर्थिक सहयोग से दूर यह शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों में आत्मगौरव की भावना उत्पन्न करने के स्थान पर, उपनिवेशी मानसिकता को और अधिक सुदृढ़ करती गई। भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, भाषाओं, चिकित्सा, आध्यात्मिक चेतना और परंपराओं की अनुपस्थिति आज भी हमारी शिक्षा प्रणाली की सबसे बड़ी आलोचना है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: पुनर्संरचना की संभावनाएँ

सन् 2020 में घोषित राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) उपनिवेशीय ढाँचे से बाहर निकलने का एक प्रयास है। यह नीति मातृभाषा में शिक्षा, त्रिभाषा सूत्र, भारतीय ज्ञान परंपरा, नैतिक शिक्षा, योग, आयुर्वेद, कृषि, और दर्शन जैसे विषयों के समावेश की बात करती है। साथ ही यह उद्यमिता, कौशल विकास, तकनीकी दक्षता और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक संगठित प्रयास प्रस्तुत करती है।

भारत के समृद्ध वर्ग और निजी क्षेत्र की भूमिका शिक्षा के नवाचार और विस्तार में अत्यंत महत्वपूर्ण हो सकती है। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना, शिक्षक-प्रशिक्षण, डिजिटल साक्षरता, और ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

स्वदेशी कृषि, पर्यावरण-अनुकूल संसाधन प्रबंधन, हस्तशिल्प, ग्रामीण उद्योग आदि क्षेत्रों में भारतीय परंपराओं और ज्ञान प्रणाली के आधार पर स्थानीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित किया जा सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति इस दिशा में एक आशाजनक पहल है, किंतु इसके सफल कार्यान्वयन के लिए राज्य, समाज और निजी क्षेत्र – तीनों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा। शिक्षा के माध्यम से भारत न केवल आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि एक विशिष्ट भारतीय मॉडल का निर्माण भी कर सकता है जो वैश्विक शिक्षा व्यवस्था में एक सशक्त विकल्प प्रस्तुत कर सके।

और पढ़े: भारतीय शिक्षा के सामाजिक-आर्थिक आधार – भाग एक

(लेखक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र हरियाणा में राजनीति शास्त्र के सहायक आचार्य है।)

The post भारतीय शिक्षा के सामाजिक-आर्थिक आधार – भाग दो appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय शिक्षा के सामाजिक-आर्थिक आधार – भाग एक
डॉ. कुलदीप कुमार मेहंदीरत्ता

किसी देश की शिक्षा प्रणाली केवल उसकी बौद्धिक एवं आध्यात्मिक उत्कृष्टता का ही प्रतीक नहीं होती, अपितु वह उस देश की सामाजिक-आर्थिक संरचना की मूर्त अभिव्यक्ति भी होती है। विश्व की अन्य प्राचीन सभ्यताओं के समान, भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति ने भी अपनी शिक्षा व्यवस्था को सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए विकसित किया। प्राचीन भारत में गुरुकुल प्रणाली का उद्भव तथा नालंदा एवं तक्षशिला जैसे विश्वविख्यात विद्यापीठों का उत्कर्ष, तत्कालीन सामाजिक-आर्थिक जीवन-मूल्यों, मान्यताओं और आदर्शों की ही देन थी। वस्तुतः, भारत को ‘विश्व गुरु’ का गौरव प्रदान करने वाली इन शैक्षणिक संस्थाओं के मूल में सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था का सुदृढ़ आधार निहित था।

हालाँकि, मध्यकालीन एवं औपनिवेशिक युग में हुए परिवर्तनों के परिणामस्वरूप भारतीय शिक्षा प्रणाली के सामाजिक-आर्थिक आधार स्तंभ विचलित हो गए। वर्तमान में, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) द्वारा लोक कल्याण, आत्मनिर्भरता, सामुदायिक सहभागिता तथा आध्यात्मिक मूल्यों को शिक्षा के साथ एकीकृत करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे भारतीय शिक्षा व्यवस्था के सामाजिक-आर्थिक आधारों को पुनः स्थापित किया जा सके।

प्राचीन भारत में शिक्षा : सामाजिक-आर्थिक आधार

प्राचीन भारत में गुरुकुल शिक्षा पद्धति सामाजिक रूप से सर्वसमावेशी एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर शिक्षा प्रणाली थी। इसका संचालन शिक्षकों के नेतृत्व में सामाजिक सहभागिता पर आधारित था। उस समय शिक्षा को समाज के प्रमुख कर्तव्यों में सम्मिलित माना जाता था। शिक्षक समाज में सर्वोच्च एवं आदरणीय स्थान रखते थे। गुरुकुलों की स्थापना प्रायः प्राकृतिक वातावरण में, गाँवों की परिधि से बाहर अथवा वनों में की जाती थी। यह प्रणाली शासक वर्ग एवं व्यापक समाज का सामूहिक दायित्व मानी जाती थी।

गुरुकुल शिक्षा प्रणाली आधुनिक युग की भाँति मासिक या वार्षिक शुल्क पर आधारित नहीं थी, अपितु शिक्षा की औपचारिक पूर्णता के उपरांत ‘गुरु दक्षिणा’ की परंपरा प्रचलित थी। प्राचीन भारत में शिक्षा को समाज का सामूहिक उत्तरदायित्व माना जाता था, अतः गुरुकुलों में किसी प्रकार की शुल्क-व्यवस्था प्रचलित नहीं थी। आचार्य प्रायः संन्यासी होते थे, जिनके लिए व्यक्तिगत स्वार्थ या भौतिक संचय गौण था। अतः स्थानीय समाज द्वारा गुरुकुलों हेतु अन्न, वस्त्र, ईंधन (लकड़ी) आदि की व्यवस्था की जाती थी। अनेक प्राचीन स्रोतों में उल्लेख मिलता है कि समाज द्वारा गुरुकुलों के भरण-पोषण हेतु भूमि तक प्रदान की जाती थी।

इन गुरुकुलों की एक विशिष्ट विशेषता यह थी कि शिक्षा सभी वर्गों के लिए सुलभ थी। रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों में ऐसे अनेक उदाहरण मिलते हैं जहाँ विशिष्ट वर्ग के साथ-साथ शेष वर्गों के छात्र भी एक ही गुरुकुल में अध्ययनरत थे। विविधता में एकता तथा समता के जिस सिद्धांत को आधुनिक शिक्षा प्रणाली आज व्यवहार में लाने का प्रयास कर रही है, उसे भारत की प्राचीन गुरुकुल प्रणाली ने सहस्रों वर्ष पूर्व ही साकार कर दिखाया था।

समाज के आर्थिक उत्तरदायित्व के रूप में गुरुकुलों की स्थापना एवं संचालन की परंपरा शेष विश्व के लिए न केवल अनुकरणीय, अपितु अद्वितीय भी थी। गुरुकुल मात्र अध्ययन केंद्र नहीं थे, बल्कि वे स्वयं में समाज के लघु रूप में विकसित होते थे, जहाँ विद्यार्थियों को समृद्ध सामाजिक जीवन के लिए शिक्षित एवं प्रशिक्षित किया जाता था। विद्यार्थियों को वेदों एवं पारंपरिक ज्ञान के साथ-साथ जीवन के व्यावहारिक पक्षों – जैसे कृषि-पशुपालन, व्यवसाय-वाणिज्य, कला-शिल्प आदि का भी शिक्षण दिया जाता था, जिससे वे आत्मनिर्भर बनें और समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान दे सकें।

समाज-केंद्रित गुरुकुल शिक्षा प्रणाली का यह विकेंद्रित मॉडल भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित था। इसके अतिरिक्त, भारत में दीर्घकाल तक मंदिरों ने भी शिक्षा-प्रदाता की भूमिका निभाई। समाज ने नैतिक दायित्व समझते हुए शिक्षा-संस्थानों हेतु स्थानों और संसाधनों की सतत उपलब्धता को सुनिश्चित किया। यह तथ्य शेष विश्व के लिए विशेष महत्व रखता है कि गुरुकुल व्यवस्था के युग में न तो किसी प्रकार का कराधान था और न ही नौकरशाही नियंत्रण का कोई उदाहरण मिलता है। गुरुकुल प्रणाली एक सामुदायिक सहयोग एवं आर्थिक संतुलन पर आधारित सशक्त तंत्र थी।

पारंपरिक गुरुकुल संस्थाओं के अतिरिक्त इस काल में बौद्ध तथा जैन शिक्षा संस्थानों का भी उल्लेखनीय उत्कर्ष एवं विस्तार हुआ। तक्षशिला, नालंदा, वल्लभी एवं उज्जैन जैसे प्राचीन शिक्षा केंद्र न केवल बौद्धिक दृष्टि से समृद्ध थे, बल्कि वे आत्मनिर्भर, सामुदायिक सहभागिता पर आधारित एवं आर्थिक रूप से स्थायी संस्थागत संरचनाओं के प्रतीक थे। इन संस्थानों के पोषण एवं संरक्षण में तत्कालीन राजाओं, पुजारियों तथा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने न केवल भूमि एवं संसाधनों का उदारतापूर्वक दान किया, अपितु इन संस्थाओं की सुरक्षा एवं प्रबंधन का उत्तरदायित्व भी निभाया।

मध्य कालीन भारत में शिक्षा : सामाजिक-आर्थिक आधार

मध्यकाल में मुगल आक्रमणों और शासन की स्थापना से भारत में समाज, धर्म, अर्थव्यवस्था और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में युगांतरकारी परिवर्तन किए। मुगल शासन के प्रभाव से भारत की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था और सांस्कृतिक चेतना पर दूरगामी प्रभाव पड़ा। ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार, इस काल में नालंदा, तक्षशिला, वल्लभी जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों का विध्वंस हुआ। ये संस्थान न केवल भारत, बल्कि बाह्य देशों से आए विद्यार्थियों के लिए भी ज्ञान के प्रमुख केंद्र थे। विशेष रूप से नालंदा विश्वविद्यालय, जिसकी पुस्तक-संपदा इतनी विशाल थी कि उसका पुस्तकालय अनेक महीनों तक जलता रहा, भारतीय बौद्धिक धरोहर का प्रतीक माना जाता था।

मंदिर, जो सामान्य जनमानस के लिए शिक्षा, शिल्प, संगीत, दर्शन और व्यावहारिक ज्ञान के केंद्र भी थे। इन संस्थानों के विनाश और राजकीय संरक्षण की समाप्ति के परिणामस्वरूप भारतीय शिक्षा व्यवस्था का सामाजिक और आर्थिक आधार दुर्बल हो गया। इस समय भारतीय समाज की शिक्षा व्यवस्था को प्राप्त आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग में भी उल्लेखनीय ह्रास हुआ। गुरुकुलों की संख्या में गिरावट आई, जिससे समाज का शैक्षिक योगदान स्वतः ही सीमित होता चला गया। दमन और असुरक्षा के वातावरण ने जनसामान्य को शिक्षा व्यवस्था के समर्थन से पीछे हटने के लिए विवश कर दिया।

भक्ति आंदोलन ने जाति और वर्ग की सीमाएँ तोड़कर मानवीय और सामाजिक मूल्यों की शिक्षा की निरन्तरता को सुनिश्चित किया। महात्मा कबीर और श्री गुरुनानक देव जी जैसे संतों ने समतामूलक शिक्षा दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। तुलसीदास जी की रामचरितमानस जैसे ग्रंथों ने लोकभाषा के माध्यम से नैतिक शिक्षा और सामाजिक मर्यादाओं का प्रसार कर शिक्षा के लोकतांत्रिक विस्तार में योगदान दिया।

इस प्रकार मध्यकालीन भारत में, यद्यपि व्यापक सामाजिक-राजनीतिक अस्थिरता के कारण शासन की प्राथमिकताएँ सैन्य विस्तार, प्रशासनिक पुनर्गठन और आंतरिक सुरक्षा की ओर अधिक केन्द्रित हो गईं। इस कारण से शैक्षिक संस्थानों को पूर्ववत संरक्षण प्राप्त नहीं हो सका, फिर भी कुछ क्षेत्रों में शासकों द्वारा धार्मिक एवं शैक्षिक संस्थानों को भूमिदान की परंपरा यथावत बनी रही। इन दानों का उपयोग प्रायः शिक्षण कार्यों, गुरुकुलों, मंदिरों और मठों के संचालन हेतु किया जाता था, जिससे कुछ हद तक शिक्षा की निरंतरता बनी रही।

हालांकि, दूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में – जहाँ आक्रमणकारी शक्तियों की पहुँच सीमित थी – वहीं समाज के आंतरिक सहयोग और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता के बल पर शिक्षा और सांस्कृतिक चेतना का धीमा प्रवाह जारी रहा। ग्रामीण भारत में परम्पराओं, लोकभाषाओं और सांस्कृतिक प्रतीकों के माध्यम से शिक्षा की एक समानांतर व्यवस्था सक्रिय रही, जो भारत की जीवंत सांस्कृतिक परंपरा का प्रमाण प्रस्तुत करती है।

इस प्रकार, यद्यपि मध्यकालीन भारत में औपचारिक और संस्थागत शिक्षा व्यवस्था को क्षति पहुँची, तथापि समाज के कुछ वर्गों की निरंतर सहभागिता ने शिक्षा की गति को पूर्णतः अवरुद्ध नहीं होने दिया। यह शिक्षा का एक सामाजिक निरंतरता का रूप था, जो भले ही धीमी गति से चला, परंतु भारतीय सभ्यता की मूल चेतना को जीवित रखने में सहायक सिद्ध हुआ।

क्रमशः

(लेखक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र हरियाणा में राजनीति शास्त्र के सहायक प्रोफेसर है।)

और पढ़ें : भारतीय भाषाओं में चिकित्सा शिक्षा – आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम

The post भारतीय शिक्षा के सामाजिक-आर्थिक आधार – भाग एक appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

पुस्तक समीक्षा: भारतीय जीवन शैली
डॉ. कुलदीप मेहंदीरत्ता

लेखक – रवि कुमार

प्रकाशक – सुरुचि प्रकाशन, झंडेवाला, नई दिल्ली

पृष्ठ संख्या – 156, मूल्य 150₹

लेखक द्वारा रचित और सुरूचि प्रकाशन, दिल्ली द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक ‘भारतीय जीवन शैली’ पोषण की भारतीय अवधारणा और जीवनशैली  गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करती है। 156 पृष्ठों में विस्तारित यह  पुस्तक भारतीय आहार-विहार और स्वास्थ्य परम्पराओं के सिद्धांतों पर एक व्यापक मार्गदर्शिका प्रस्तुत करती है। आठ भागों में संरचित यह पुस्तक पाठकों को भोजन, जीवनशैली, और स्वास्थ्य के बीच के संबंधों को पारंपरिक भारतीय दृष्टिकोण से समझने का अवसर प्रदान करती है।

भारतीय जीवन शैली की आहार व्यवस्थाओं और व्यवहारों का सैद्धांतिक विश्लेषण पुस्तक के पहले भाग ‘सैद्धांतिक चिन्तन’ की विषयवस्तु है, जो हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और ऋतुओं पर आधारित हैं। लेखक भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में लिखित प्राकृतिक ऋतुओं के अनुरूप आहार को संयोजित करने के महत्व को रेखांकित करता है। पुस्तक शरीर के दोषों – ‘वात, पित्त और कफ’ के वैज्ञानिक वर्गीकरण पर चर्चा करती है और समझाती है कि इन तत्वों का संतुलन मानव स्वास्थ्य को कैसे निर्धारित करता है। लेखक द्वारा ‘भोजन ही औषधि है’ सिद्धांत की व्याख्या विशेष स्वास्थ्य स्थितियों को प्रबंधित करने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की व्यावहारिक अंतर्दृष्टि के साथ की गई है। इसके अतिरिक्त, इस भाग में असंगत आहार विषय को भी शामिल किया गया है, जो पाठक को यह समझाने का प्रयास करता है कि कैसे कुछ खाद्य संयोजन पाचन और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। यह भाग विशेष रूप से उन लोगों के लिए मूल्यवान है जो पारंपरिक भारतीय आहार दर्शन से अपरिचित हैं, क्योंकि यह भाग सैद्धांतिक और वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरलता से प्रस्तुत करता है ताकि पाठक बिना किसी पूर्व जानकारी के भी इसका अनुसरण कर सकें।

सैद्धांतिक विचारों से व्यावहारिक अनुप्रयोगों की ओर बढ़ते हुए, दूसरा भाग ‘भोजन संस्कार’ अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक आहार अनुशासन पर बल देता है। पुस्तक का यह भाग संतुलित भोजन दिनचर्या को विकसित करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान करता है, जिसमें,  क्या, कैसे और कब खाना चाहिए, इसका सटीक और सूक्ष्म विश्लेषण किया गया है। लेखक आधुनिक जीवन शैली की आहार आदतों के दुष्प्रभावों को हमारे सम्मुख प्रस्तुत करता है और आधुनिक जीवनशैली को संतुलित रखने के लिए आयुर्वेद के साथ उचित समन्वय की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

पुस्तक का तीसरा भाग ‘पाकशाला’ घर के केंद्र के रूप में पारंपरिक भारतीय ‘रसोई’ के प्रति एक समग्र और व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है।  यह भाग रसोई को औषधीय जड़ी-बूटियों, मसालों और पौष्टिक तत्वों को संरक्षित करने वाले एक उपचार स्थल के रूप में चित्रित करता है। लेखक  ‘पारंपरिक भारतीय रसोई में स्थित चिकित्सक’ की अवधारणा का पुनः स्मरण करता है और सामान्य घरेलू उपचारों और कुछ सामग्रियों, जैसे हल्दी और अदरक, के स्वास्थ्य लाभों का वर्णन करता है। यह भाग पाठक को रसोई के चिकित्सीय महत्त्व को दर्शाता है कि यदि भोजन को सही ढंग से तैयार किया जाए, तो हमारा भारतीय भोजन, बीमारियों के विरुद्ध प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में कार्य कर सकता है।

आयुर्वेद से प्रेरित चौथा भाग ‘पंच महाभूत’ हमारा ज्ञानवर्धन करता है कि पंच तत्व (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, और आकाश) हमारे भोजन से कैसे सम्बन्धित हैं और उनका स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव होता है। इसमें विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों और उनके हमारे शरीर की शारीरिक और मानसिक स्थिति पर प्रभाव के बारे में चर्चा की गई है। लेखक जल को ‘आदर्श भोजन’ के रूप में इसके शरीर को शुद्ध करने की क्षमता, गुण और उचित तरीके से जल पीने के लाभों की व्याख्या करता है। इसी प्रकार इस भाग में लेखक ने प्रकाश, वायु और अग्नि के पाचन प्रक्रिया एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रभावों पर भी प्रकाश डाला है, जो संतुलित जीवन शैली को बढ़ावा देने में पंच तत्त्व की भूमिका को समझने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं।

पांचवें भाग ‘विहार अर्थात् सम्यक दिनचर्या’ में हमारी दैनिक गतिविधियों का विशद विवेचन और विश्लेषण किया गया है। यह भाग सम्यक निद्रा को उत्तम स्वास्थ्य के लिए आवश्यक तत्त्व के रूप में दर्शाता है, आधुनिक चिकित्सा के विभिन्न अनुसन्धान भी इस प्राचीन भारतीय विचार की पुष्टि करते हैं। इसी प्रकार खेल तथा व्यायाम की चर्चा के साथ ‘संवाद’ और वस्त्र चयन आदि के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। लेखक योग और ध्यान आधारित एक सुव्यवस्थित दैनिक दिनचर्या पर बल देता है।

छठे भाग ‘स्वस्थ बालक, स्वस्थ राष्ट्र’ में लेखक ने बालकों, विशेषकर विद्यार्थियों के व्यक्तिगत स्वास्थ्य और राष्ट्रीय कल्याण के बीच के संबंध को स्पष्ट किया है। लेखक का स्पष्ट मत है कि एक स्वस्थ बालक ही एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योगदान कर सकता है। यह भाग उचित शिशु आहार, बाल्यावस्था सुपोषण, और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य विकसित करने वाली आहार आदतों पर केन्द्रित है। यह भाग इस पारम्परिक भारतीय विचार की पुष्टि करता है कि प्रारंभिक जीवन में सुपोषण और अच्छी आदतों का निर्माण, व्यक्ति के सम्पूर्ण जीवन और अंतत: एक राष्ट्र के स्वास्थ्य के लिए आधारशिला का कार्य करता है।

आधुनिक आहार और स्वास्थ्य आदतों, जैसे फास्ट फूड, जंक फ़ूड, और आलस आदि ने मनुष्य के जीवन के समक्ष कई चुनौतियों को उत्पन्न किया है। यह एक ऐसी समस्या है जिससे विश्व के विकसित कहे जाने वाले सभी समुदाय जूझ रहे हैं। पुस्तक का भाग सात ‘इक्कीसवीं सदी’ इसी चुनौती और समाधान को समर्पित है। लेखक वर्तमान भारतीय जीवन शैली में फ़ास्ट फ़ूड और जंक फूड की भूमिका का विश्लेषण  करते हुए उसके हमारे जीवन पर पड़े दुष्प्रभावों को स्पष्ट करता है। आधुनिक विज्ञान भी लेखक द्वारा प्रस्तुत इस प्राचीन भारतीय विचार की पुष्टि करता है कि ‘आहार- विहार और तनाव’ में सीधा सम्बन्ध है।   सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के हमारे आहार- विहार पर हुए दुष्प्रभावों का विश्लेषण लेखक द्वारा सरल भाषा में किया गया है।

पुस्तक का अंतिम और आठवां भाग ‘परिशिष्ट’ है जो अपने आप में इस पुस्तक का लघु रूप है जिसमें अत्यंत महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं को लेखक ने सूत्रात्मक शैली में प्रस्तुत किया है। इसमें ऋतुचर्या अनुसार पथ्य तथा अपथ्य आहार और ऋतुचर्या अनुसार विहार का अद्भुत संकलन है। इस भाग और पुस्तक की एक महत्त्वपूर्ण कड़ी के रूप में लेखक ने आदर्श दिनचर्या के मूलभूत न्यूनतम अथवा सामान्य बिंदु प्रस्तुत किए हैं जिसे पाठक एक चार्ट के रूप में अपने सामने रख सकता है और दैनिक और सामयिक आत्म-विश्लेषण कर सकता है।

लेखक रवि कुमार की यह पुस्तक ‘ भारतीय जीवन शैली’ एक सहज, सरल और सूचनात्मक पुस्तक है जो पारंपरिक भारतीय आहार और जीवन शैली प्रथाओं को हमारे समक्ष प्रस्तुत करती है। सरल भाषा में लिखित यह पुस्तक, पारम्परिक भारतीय सैद्धांतिक चिन्तन को आधुनिक जीवन में अपेक्षित व्यावहारिक मार्गदर्शन के साथ जोड़ती है, और यह बिंदु इस पुस्तक की पठनीयता, महत्ता और आवश्यकता को स्थापित करता है। सरल रूप में ज्ञान का यह प्रकटीकरण, आयुर्वेद और पारंपरिक भारतीय स्वास्थ्य दर्शन से परिचित और अपरिचित दोनों प्रकार के पाठकों के लिए पुस्तक को आकर्षक बनाता है। पुस्तक का सुव्यवस्थित संगठन, सरल भाषा और परिशिष्टों का विचारशील समावेश यह सुनिश्चित करता है कि पाठक इस पुस्तक में चर्चा किए गए सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में आसानी से क्रियान्वित कर सकें, और सही अर्थों में यही इस पुस्तक की विशेषता और सफलता है। इसलिए यह पुस्तक स्वास्थ्य, पोषण, और सांस्कृतिक ज्ञान में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक पठनीय और संग्रहणीय संसाधन है।

(लेखक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र हरियाणा में राजनीति शास्त्र के सहायक प्रोफेसर है।)

और पढ़ें : पुस्तक समीक्षा : भारतीय शिक्षा के मूल तत्व

The post पुस्तक समीक्षा: भारतीय जीवन शैली appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में भारतीय भाषाओं की प्रासंगिकता
डॉ. कुलदीप मेहंदीरत्ता

एक प्राचीन राष्ट्र के रुप में भारत, विविध भाषाओं का अद्भुत सामाजिक मिश्रण है, जहाँ बड़े लंबे समय से भारत के समाज ने अपनी भाषाई विविधता को अपनी संस्कृति के एक महत्त्वपूर्ण पहलू के रूप में विकसित किया है। देववाणी संस्कृत, क्लासिक तमिल आदि साहित्यिक समृद्ध भाषाओं से लेकर स्थानीय बोलियों के रूप भारत के बहुभाषी और बहुरंगी स्वरूप को प्रकट करते हैं। कुछेक राजनीति आधारित अपवादों को छोड़कर भारतीय भाषाओं में परस्पर संवाद तथा संवर्धन की दीर्घकालीन परम्पराएँ रही हैं। भाषा का विकास समाज और संस्कृति के विकास से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है। भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक चेतना ने भारत की इन सभी भाषाओं के परस्पर जुडाव में केंद्रीय भूमिका निभाई है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) ने भारत के शैक्षिक परिदृश्य में भारतीय भाषाओं के पहचानने, स्वीकारने और उनके प्रसार को लक्षित किया है। प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में भारतीय भाषाओं विशेषकर मातृभाषा के महत्व पर बल देते हुए, राष्ट्रीय शिक्षा नीति उस महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है जो एक मातृभाषा एक विद्यार्थी की संज्ञानात्मक क्षमताओं, सांस्कृतिक समझ और शैक्षिक आधार को आकार देने में निभाती है।

प्रत्येक देश ने अपनी मातृभाषा में शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से ही विकास के नये नये प्रतिमान स्थापित किये हैं। औपनिवेशिकवाद और साम्राज्यवाद के शिकार देशों में बहुत से देशों ने अंग्रेजी भाषा में शिक्षा व्यवस्था तो की, लेकिन उसके सामाजिक और सांस्कृतिक दुष्परिणाम भुगतने पड़े। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 स्वीकार करती है कि किसी भी विद्यार्थी के जीवन में मातृभाषा न केवल उसकी शिक्षा का मजबूत आधार होती है बल्कि यह विद्यार्थी की अपनी संस्कृति और गौरव से जुडाव कर आत्मविश्वास का करती है।

अनुसंधान और शैक्षणिक अध्ययनों ने प्रारंभिक शिक्षा में मातृभाषा की महत्त्वपूर्ण भूमिका को निरंतर सिद्ध किया है। मातृभाषा विद्यार्थी के जीवन के शैक्षिक आधार के रूप में कार्य करती है जिससे साक्षरता, विचार-क्षमता, विश्लेषण क्षमता और आलोचनात्मक दृष्टि को संपोषित किया जा सकता है। शिक्षा के इन मूलभूत पहलुओं के अलावा, प्राथमिक शिक्षा के स्तर पर कम उम्र से ही अपनी मातृभाषा के संपर्क में आने से उसमें कई भाषाओं को समझने की क्षमता शीघ्र विकसित होती है, जिससे विद्यार्थी को एक अधिक समावेशी ज्ञान और विविध भाषाई कौशल को प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इसके अतिरिक्त, मातृभाषा एक विचार-सेतु के रूप में कार्य करती है, जो बच्चों को उनकी सांस्कृतिक विरासत से अधिक निकटता से जोड़ती है। यह कक्षा के भीतर संवाद और सक्रिय भागीदारी में आत्मविश्वास पैदा करता है, जिससे छात्र की समाज में जुड़ाव और अपनेपन की भावना मजबूत होती है।

हालाँकि, भारत में शैक्षिक परिदृश्य को लंबे समय से भारतीय भाषाओं के शिक्षण और सीखने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। ये चुनौतियाँ राजकीय और प्रशासनिक स्तर पर, औपनिवेशिक मानसिकता और अंग्रेजी भाषा के पक्षधरों, नौकरशाही और अंध हिंदी विरोध के कारण उत्पन्न हुई। लेकिन इन सब गतिविधियों का प्रभाव हिंदी से इतर विभिन्न भारतीय भाषाओं पर भी पड़ा और उनकी समृद्धि भी प्रभावित हुई। इसके अतिरिक्त वरीयताओं के आधार पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संसाधनों तक पहुँच में असमानताओं ने भी समाज में एक प्रकार के शैक्षणिक विभाजन को जन्म दिया है, जिससे ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र असमान रूप से प्रभावित हुए हैं और उन्हें शिक्षा प्रणाली में नुकसान हुआ है। इसे स्वीकार करते हुए, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा को ध्यान शिक्षकों के लिए प्रावधानों और मातृभाषा में सीखने की सामग्री की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य एक अधिक समावेशी शैक्षिक वातावरण बनाना है जो वंचित समूहों को लाभान्वित करता है। छात्रों को तीन या अधिक भाषाओं को सीखने का विकल्प प्रदान करना विभिन्न अवसरों के लिए दरवाजे खोलता है।

भारतीय भाषाओं का पुनरुद्धार और सुदृढ़ीकरण, हमारी भारतीय संस्कृति के शास्त्रों में विद्यमान अंतर्निहित प्राचीन ज्ञान प्रणालियों के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। भारतीय भषाओं से हिंदी तथा अन्य भाषाओं में अनुवाद, ज्ञान तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्रसार की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है परन्तु इन प्राचीन भाषाओं की बारीकियां और समृद्धि अक्सर अनुवाद में खो जाती है, जिससे भारतीय भाषाओं का पुनरुद्धार, इस विपुल सांस्कृतिक थाती की अद्यतन व्याख्याओं और प्रासंगिकता के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। यह पुनरुद्धार न केवल दार्शनिक और वैज्ञानिक अवधारणाओं की गहरी समझ को बढ़ावा देता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक मुद्दों जैसी आधुनिक चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए इन सदियों पुरानी प्रणालियों का दोहन करने में भी सहायता करता है।

रोजगार/ स्वरोजगार सृजन करने की दृष्टि से, भारत की विभिन्न भाषाओं से विभिन्न प्रकार के कार्यों, व्यवसायों, विशेषकर डिजिटल युग में सेवा क्षेत्र में बहुत सी सेवाओं को जोड़े जाने की आवश्यकता है। मातृभाषा में शिक्षा तथा भारतीय भाषा आधारित द्वि/ त्रि/ बहुभाषी शिक्षा, व्यक्ति की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और कार्यक्षमता और व्यवसाय के प्रति दृष्टिकोण को महत्वपूर्ण और सकारात्मक रूप से बढ़ाती है। यह व्यक्ति में विभिन्न प्रकार के कौशलों का विकास करती है, इसके अतिरिक्त भारतीय भाषाओं और मातृभाषा का अधिकाधिक उपयोग मानविकी, साहित्य और उद्यमिता के विभिन्न क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देता है। इसके अलावा, यह क्षेत्रीय नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान देता है, नए विचारों और समाधानों के लिए एक उपजाऊ भूमि को तैयार करता है।

इन भाषा-केंद्रित पहलों के साथ प्रभावी ढंग से आगे बढ़ने के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है। विभिन्न भाषाओं में निपुण गुणवत्ता वाले शिक्षकों की भर्ती और प्रशिक्षण सर्वोपरि है। वर्तमान परिदृश्य में, विशेषकर कोरोना संकट के बाद ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली का सारे विश्व में प्रचार-प्रसार हुआ है। भारत भी इस प्रक्रिया से अछूता नहीं रहा है। प्रमुख भारतीय भाषाओं में पाठ्यपुस्तकों, कहानियों और शैक्षिक ऐप विकसित करने से शिक्षा संस्थानों के लिए व्यापक शिक्षण संसाधन सुनिश्चित किये जा सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं को डिजिटली संरक्षण तथा भंडारण के लिए अनेक प्रावधान किये गये हैं।

इसके अतिरिक्त, स्थानीय समुदायों के साथ सक्रिय जुड़ाव, बिखरे हुए या संकलित साहित्य को एकत्र करना और भाषा मूल्यांकन उपकरणों पर अनुसंधान को बढ़ावा देना इसकी ओर लिए गये कुछ महत्वपूर्ण कदम हैं। इस परिवर्तनकारी शैक्षिक दृष्टिकोण के लिए व्यापक भागीदारी और समर्थन प्राप्त करने के लिए भाषा दक्षताओं से जुड़ी कैरियर की संभावनाओं पर प्रकाश डालना और संरक्षण व परिवर्धन अभियानों को बढ़ावा देना आवश्यक है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उल्लिखित शैक्षिक ढांचे में भारतीय भाषाओं की मान्यता और संवर्धन न केवल सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करता है, बल्कि भारत में अधिक समावेशी, अभिनव और जुड़े हुए शैक्षिक परिदृश्य का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

(लेखक विद्या भारती विद्वत परिषद के अखिल भारतीय संयोजक है एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र-हरियाणा में राजनीति शास्त्र के सहायक प्रोफेसर है।)

ये भी पढ़े: शिक्षा, भाषा और शिक्षा की भाषा – भाग एक

The post राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में भारतीय भाषाओं की प्रासंगिकता appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्य – भाग दो
डॉ. कुलदीप मेहंदीरत्ता

भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों को हम चार वर्गों में विभाजित कर सकते हैं। प्रथम वर्ग है ‘नागरिक उत्तरदायित्व’ इसके अंतर्गत हम ‘संविधान का पालन करना और इसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रीय ध्वज, और राष्ट्रगान का आदर करना’ कर्तव्य सम्मिलित करते हैं। दूसरा वर्ग है  ‘राष्ट्रीय एकता’ सम्बन्धी कर्तव्य जिनमें ‘हमारे राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलनों को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखना’, ‘देश की प्रभुता, एकता, और अखंडता की रक्षा’, ‘देश की रक्षा करें और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय सेवा’ तथा ‘सभी नागरिकों के बीच एकता, समरसता, और बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देना’ शामिल है। तीसरा वर्ग है ‘सांस्कृतिक और पर्यावरण उत्तरदायित्व’, जिसमें ‘भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर को समझना और संरक्षित करना’ तथा ‘प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना और इसका संरक्षण करना’ है। और अंतिम वर्ग चौथा वर्ग है ‘शैक्षिक और सामाजिक कर्तव्य’ जिसके अंतर्गत ‘वैज्ञानिक दृष्टिकोण और ज्ञानार्जन की भावना का विकास करना, ‘सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना’, ‘व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों में उत्कृष्टता की दिशा में प्रयास करना’ तथा  6 से 14 वर्ष के बच्चों को माता-पिता या संरक्षक द्वारा प्राथमिक शिक्षा सुनिश्चित करना है।

क्या हैं मौलिक कर्तव्य

मौलिक कर्तव्य नागरिकों के लिए नैतिक दायित्व हैं जो उन्हें देशभक्ति, राष्ट्र की एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा देने में सहायता करते हैं। ये कर्तव्य नागरिकों को उनके दायित्वों का बोध कराते हैं ताकि वे एक उत्तरदायी नागरिक बन सकें और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें। मौलिक कर्तव्य नागरिकों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सचेत करते हैं ताकि वे समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। ये कर्तव्य संविधान के मूल्यों और आदर्शों को साकार करने में मदद करते हैं। मौलिक कर्तव्य नागरिकों को उनके व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन में नैतिक मूल्यों और आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। ये कर्तव्य व्यक्ति के चरित्र निर्माण में सहायक होते हैं।

मौलिक कर्तव्य नागरिकों को जीवन के व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधि के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करते हैं। मौलिक कर्तव्य नागरिकों के बीच सकारात्मक नागरिक सम्बन्धों और पारस्परिकता को बढ़ावा देते हैं। वे नागरिकों को उन कृत्यों से बचने के लिए सावधान करते हैं जो समाज के हितों के लिए हानिकारक हैं। मौलिक कर्तव्यों को देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने और भारत की एकता को बनाए रखने में सहायता करने के लिए सभी नागरिकों के नैतिक दायित्वों के रूप में परिभाषित किया गया है। वे आधारभूत कर्तव्यों के रूप में कार्य करते हैं जिनका सभी नागरिकों से पालन करने की अपेक्षा की जाती है।

मौलिक कर्तव्यों की प्रकृति

मौलिक कर्तव्यों की प्रकृति नैतिक और शैक्षणिक है, न कि न्यायिक। इन कर्तव्यों का उल्लंघन कोई अपराध नहीं माना जाता है और इन्हें कोई अदालत लागू नहीं कर सकती। लेकिन, ये कर्तव्य नागरिकों के लिए नैतिक रूप से बाध्यकारी हैं। यद्यपि न्यायपालिका एक अस्पष्ट क़ानून या प्रावधान की व्याख्या करने के लिए मौलिक कर्तव्यों का संज्ञान ले सकती है। वे हमारे संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित निर्धारित लक्ष्यों को साकार करने के लिए नैतिक आधार के रूप में कार्य करते हैं। मौलिक कर्तव्य राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों से अपना महत्व प्राप्त करते हैं। मौलिक कर्तव्य प्रकृति में गैर-न्यायसंगत हैं, जिसका अर्थ है कि वे किसी भी अदालत द्वारा लागू करने योग्य नहीं हैं। हालांकि, यह अपेक्षा की जाती है कि संसद और राज्य कानून बनाते समय इन मौलिक कर्तव्यों का ध्यान रखेंगे और इनके आधार पर कानून बनाएंगे। मौलिक कर्तव्य संविधान के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों के पूरक हैं। वे नागरिकों को आत्म-अनुशासन और नागरिक जिम्मेदारियों की याद दिलाते हैं। इस प्रकार, मौलिक कर्तव्य नागरिकों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हैं और उनका पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं, भले ही वे कानूनी रूप से लागू न हों।

क्या है मौलिक कर्तव्यों का विषय-क्षेत्र

संविधान के अनुच्छेद 51ए के अंतर्गत 11 मौलिक कर्तव्य सूचीबद्ध हैं। ये भारतीय संविधान को बनाए रखना, देशभक्ति को बढ़ावा देना, पर्यावरण की रक्षा, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा जैसे पहलुओं को अपने विषय-क्षेत्र में समेटे हुए हैं। नागरिकों से इन कर्तव्यों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है, परन्तु ये कानूनी रूप से लागू किये जाने योग्य नहीं हैं। हमारे मौलिक कर्तव्य, क़ानून निर्माण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और आवश्यकता पड़ने पर संविधान के अस्पष्ट प्रावधानों की व्याख्या में सहायक होते हैं। मौलिक कर्तव्यों में सद्भाव को बढ़ावा देना, स्मारकों की रक्षा, भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा भी शामिल हैं। ये नागरिकों को देश की रक्षा करने और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अतिरिक्त मौलिक कर्तव्य, नागरिकों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवतावाद और जिज्ञासा की भावना को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित करते हैं।

भारत में मौलिक कर्तव्यों का महत्व

मौलिक कर्तव्य भारतीय नागरिकों को एक उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं जो देश के विकास में योगदान कर सकता है। ये हमारे राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण में सहायक होते हैं। मौलिक कर्तव्य नागरिकों को उनके कर्तव्यों के प्रति सचेत करते हैं जो उन्हें एक सभ्य, सुसंस्कृत और प्रगतिशील समाज बनाने में सहायता करते हैं। मौलिक कर्तव्य देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये सामाजिक सद्भाव, सहिष्णुता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देकर देश में शांति और सौहार्द को स्थापित करने में सहायक होते हैं। मौलिक कर्तव्य नागरिकों में राष्ट्र के प्रति निष्ठा और बलिदान की भावना का संचार करते हैं। इस प्रकार, मौलिक कर्तव्य भारत को एक समृद्ध, समावेशी और न्यायसंगत समाज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये हमारे संविधान के मूल आदर्शों को साकार करने में सहायता करते हैं। इसलिए, नागरिकों के लिए मौलिक कर्तव्यों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

(लेखक विद्या भारती विद्वत परिषद के अखिल भारतीय संयोजक है एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र-हरियाणा में राजनीति शास्त्र के सहायक प्रोफेसर है।)

और पढ़ें : दिशा बोध – राष्ट्र के सम्मुख क्या-क्या चुनौती है और उसका निराकरण क्या है?

The post भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्य – भाग दो appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

अन्तरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां
डॉ. कुलदीप मेहंदीरत्ता

अंतरिक्ष के क्षेत्र में किसी भी उल्लेखनीय प्रगति को वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत सम्मानजनक दृष्टि से देखा जाता है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में की गई प्रगति एक देश और समाज की वैज्ञानिक श्रेष्ठता और प्रतिष्ठा का प्रतिबिंब तो होती ही है परंतु यह प्रगति किसी भी देश को अंतरराष्ट्रीय संदर्भों में महत्वपूर्ण स्थान दिलाती है और शक्तिशाली भी बनाती है। आज भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है इस प्रतिष्ठा यात्रा में भारत के कई राजनीतिज्ञों, शिक्षाविदों तथा वैज्ञानिकों का अभूतपूर्व योगदान रहा है जिनमें सुविख्यात अंतरिक्ष यात्री स्वर्गीय कल्पना चावला का अपना एक विशेष स्थान है। उनके जन्मदिन के अवसर पर भारत की अंतरिक्ष में उपलब्धियों और योगदानकर्ताओं को स्मरण किया जाना अपेक्षित है।

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के प्रवेश की कहानी 1960 के दशक में प्रारंभ होती है और वैसे यही समय विश्व के शक्तिशाली देशों के द्वारा अंतरिक्ष के क्षेत्र में गतिविधियों का प्रारंभिक दौर भी है। अन्तरिक्ष में खोज करने लायक साधन बीसवीं सदी में ही जुट पाए, 1945 में विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद एक समय था जब संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ अंतरिक्ष अन्वेषण की दौड़ में सबसे आगे थे। शेष विश्व के साथ भारतीयों के लिए भी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का विकास करने का लगभग असंभव था। अमेरिका ने इस समय संचार उपग्रह के माध्यम से टोक्यो ओलंपिक का सारे विश्व में सीधा प्रसारण कर तहलका मचा दिया था।

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई ने उसी समय अनुभव कर लिया कि आने वाले समय में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के माध्यम से समाज और देश के विकास के नए सोपान रखे जाएंगे। अहमदाबाद में भौतिकी शोध प्रयोगशाला की स्थापना के बाद डॉक्टर साराभाई इसके निदेशक बने और योग्य, तीक्ष्ण-बुद्धि वैज्ञानिकों के एक समर्पित समूह के रूप में भारत के अंतरिक्ष प्रगति की यात्रा प्रारंभ हुई।

1961 में परमाणु ऊर्जा विभाग की स्थापना हुई और भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा परमाणु ऊर्जा विभाग के निदेशक नियुक्त किए गए। 1962 में डॉक्टर साराभाई और डॉक्टर भाभा के सहयोग से इंडियन नेशनल कमिटी फॉर स्पेस रिसर्च (INCOSPAR) बनी। डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, जो बाद में भारत के राष्ट्रपति बने, रॉकेट इंजीनियरों के इस समूह के सदस्य थे। डॉ. साराभाई के नेतृत्व में तिरुवनंतपुरम में थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन (TERLS) की स्थापना की गई। इस कमेटी से ही इसरो नामक संगठन अस्तित्व में आया जो तब से लेकर आज तक भारत की अंतरिक्ष गतिविधियों का आधारभूत केंद्र बना हुआ है।

अपनी आत्मकथा विंग्स ऑफ फायर में डॉ. कलाम ने लिखा है कि थुम्बा में अंतरिक्ष केंद्र के लिये चुनी गई जगह वहां की रेलवे लाइन और समुद्री तट के बीच स्थित थी। इस क्षेत्र के भीतर एक बड़ा चर्च खड़ा था जिसकी साइट का अधिग्रहण किया जाना था। यह चर्च ही थुम्बा स्टेशन की पहली इकाई के रूप में बना और बाद में इसका नाम विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र रखा गया। पहला रॉकेट 21 नवंबर, 1963 को यहां से लॉन्च किया गया था। डॉ. कलाम लिखते हैं कि रॉकेट को चर्च की इमारत में असेम्बल (इकट्ठा) किया गया था। यह प्रक्षेपण कई लोगों के लिए एक चमत्कार था और इसने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की ऐतिहासिक शुरुआत को चिह्नित किया।

1975 के वर्ष तक की यात्रा में भारत अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए देश के कई शोध तथा विकास केंद्र स्थापित कर चुका था। 19 अप्रैल 1975 को भारत ने सोवियत संघ के रॉकेट की सहायता से पूरी तरह स्वदेशी पहला उपग्रह ‘आर्यभट्ट’ अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। इसके बाद टीवी को आमजन तक पहुंचाने के लिए ‘इंडियन नेशनल सैटेलाइट सिस्टम’ (INSAT) का रास्ता खुल गया। अप्रैल, 1984 में भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर रहे राकेश शर्मा, अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बने। तत्कालीन प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी ने अन्तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से बातचीत करते हुए यह पूछा कि अन्तरिक्ष से भारत कैसा दिखता है तो राकेश शर्मा ने उत्तर दिया- “सारे जहाँ से अच्छा”। राकेश शर्मा के इस उत्तर ने तमाम भारतीयों को आल्हादित और रोमांचित कर दिया था।

इसके बाद भारत ने अन्तरिक्ष के क्षेत्र में स्वदेशी पर भी ध्यान देना शुरू किया, क्योंकि यह ऐसा क्षेत्र था जहाँ पर अमेरिका आदि देश अपना प्रभुत्व बनाये रखना चाहते थे और भारत जैसे विकासशील देश के साथ तकनीक आदि का ज्ञान बाँटने में संकोच करते थे। संघर्ष के बाद ऐसा समय आया जब भारत ने 2008 में अपना पहला चंद्र मिशन यानि चंद्रयान 1 लॉन्च किया था और इसके कुछ ही वर्षों बाद भारत ने 2014 में मंगलयान भी लॉन्च किया। वर्ष 2017 में इसरो ने एक ही रॉकेट में 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण कर उल्लेक्ख्नीय सफलता प्राप्त की और भारत को अन्तरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व में स्थापित कर दिया। भविष्य में भारत का लक्ष्य चन्द्रयान-3 के तहत लैंडर को भेजना, प्रथम अंतरिक्ष मानव स्वदेशी मिशन और 2050 तक भारत का खुद का स्पेस स्टेशन विकसित करना है।

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) के पास अंतरिक्ष में शोध अध्ययन के लिए समर्पित और विकसित कई सुविधाएं हैं। उनमें से कुछ इस प्रकार हैं: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), तिरुवनंतपुरम, तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र (एलपीएससी), तिरुवनंतपुरम, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा, अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी), अहमदाबाद तथा राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी), हैदराबाद। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो)  के द्वारा अन्तरिक्ष शोध तथा तकनीकी विकास के लिए अंतरिक्ष तक पहुंच प्रदान करने के लिए लॉन्च वाहनों और संबंधित प्रौद्योगिकियों का डिजाइन और विकास किया गया है। इसके अतिरिक्त पृथ्वी अवलोकन, संचार, नेविगेशन, मौसम विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान के लिए उपग्रहों और संबंधित प्रौद्योगिकियों का डिजाइन और विकास करने का दायित्व इसी का ही है।

दूरसंचार, टेलीविजन प्रसारण और विकासात्मक अनुप्रयोगों को पूरा करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इन्सैट) कार्यक्रम का विकास इसरो का उल्लेखनीय कार्य है कि आज भारत की जनता विभिन्न सेटलाइटों के माध्यम से मनोरंजन और ज्ञान के कार्यक्रम देख पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अंतरिक्ष आधारित इमेजरी का उपयोग करके प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन और पर्यावरण की निगरानी के लिए भारतीय रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट (आईआरएस) कार्यक्रम भारत के भौतिक और आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इसरो द्वारा इसके साथ-साथ सामाजिक विकास के लिए अंतरिक्ष-आधारित अनुप्रयोग तथा अंतरिक्ष विज्ञान और ग्रहों की खोज में अनुसंधान और विकास का कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

(लेखक विद्या भारती विद्वत परिषद के अखिल भारतीय संयोजक है एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र-हरियाणा में राजनीति शास्त्र के सहायक प्रोफेसर है।)

और पढ़ें : वैज्ञानिको भव

The post अन्तरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्य – भाग एक
डॉ. कुलदीप मेहंदीरत्ता

यह मानव की प्रकृति है कि हम सब को अधिक से अधिक अधिकारों की प्राप्ति अच्छी लगती है। अधिकार सामान्यतया उन सुविधाओं को कहा जाता है जिसे हम एक सार्थक और सुखमय जीवन के लिए आवश्यक समझते हैं और हमारा देश हमें प्रदान करता है। कर्तव्य और अधिकार परस्पर अविच्छेद्य, एकीकृत और अविभाज्य हैं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में चाहे घर हो, समाज हो या फिर देश, जहां भी अधिकार का अस्तित्व है, उसके अनुरूप वहां कर्तव्य अवश्य विद्यमान है। एक लोकतांत्रिक राष्ट्र परम समृद्धि के लक्ष्य को तभी प्राप्त कर सकता है जब उसके नागरिक चरित्रवान और सत्यनिष्ठ हों और अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों और कर्तव्यों की पालना करें। वास्तव में, हमारे कर्तव्य की पालना ही हमारे अधिकारों की प्राप्ति को सुनिश्चित करती है। भारतीय संस्कृति तो चिरन्तन काल से ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ का अनुगमन करते हुए कर्तव्य पथ के निरंतर अनुसरण का संदेश देती आई है।

श्रेष्ठ सामाजिक व्यवस्था के लिए मौलिक कर्तव्य एक प्राकृतिक और स्वाभाविक सी अपेक्षा है। स्वामी विवेकानंद ने कहा, ‘भारत के विकास और प्रगति में योगदान देना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है’। महात्मा गांधी के अनुसार उन्होंने ‘अपनी अनपढ़ लेकिन बुद्धिमान माँ से सीखा कि सभी अधिकार मेरे कर्तव्य को अच्छी तरह से निभाने से मिलते हैं। इस प्रकार जीने का अधिकार हमें तभी प्राप्त होता है जब हम विश्व की नागरिकता का कर्तव्य निभाते हैं’। महात्मा गांधी का यह कथन स्पष्टता से एक सार्वभौमिक सत्य की स्थापना करता है कि कर्तव्यों के बीजों को सही ढंग से बोने और पोषण करने से ही अधिकारों के फल व्यक्ति और समाज को प्राप्त होते हैं।

भारत के संदर्भ में मौलिक अधिकारों के साथ ही मौलिक कर्तव्यों की चर्चा की जाती है लेकिन यह आश्चर्य का विषय है कि जहाँ मौलिक अधिकार हमारे संविधान के निर्माण में प्रारम्भ से ही अभिन्न अंग रहे हैं वहीं मौलिक कर्तव्यों को संविधान का भाग बनने में लगभग तीन दशक का समय लग गया। अंग्रेजों के लगभग दो सौ वर्ष के शासन काल में भारतीय जनता को लम्बे समय तक मूलभूत मानव अधिकारों से वंचित रखा गया था। अंग्रेजों ने न केवल भारतीयों को उनके प्राचीन गौरव से हीन किया, बल्कि उन पर अनगिनत अत्याचार किये, थोड़े-थोड़े समय पर पड़ने वाले अकाल और महामारियों ने भारतीय जनमानस को त्रस्त कर रख दिया था। इसीलिए शायद उस समय भारतीयों को स्वतन्त्रता और स्वतन्त्रता के कारण मिलने वाले अधिकारों के प्रति ज्यादा चेतनता थी।

वहीं दूसरी ओर स्वतन्त्रता संघर्ष में तप चुके भारतीय, आजादी और स्वतंत्र-स्थापना का अर्थ समझ चुके होंगे, सम्भवत: यही सोचकर संविधान निर्माताओं ने संविधान निर्माण के समय मौलिक कर्तव्यों को समाविष्ट करने की आवश्यकता नहीं समझी। प्राचीन काल से ही भारतीय वांग्मय, वेद, आदि सांस्कृतिक-धार्मिक ग्रंथ भारतीय समाज के चारों वर्णों और जीवन के चार आश्रमों से संबंधित कर्तव्यों का वर्णन करते रहे हैं। वसुधैव कुटुम्बकम और प्रकृति के कण-कण में परमात्मा का अंश देखने वाली भारतीय संस्कृति में धर्म का विचार गहरे तक व्याप्त था, और भारत में धर्म को कर्तव्य के पर्यायवाची के रूप में देखा जाता था, शायद इसीलिए स्वतन्त्रता के मूल्यों और आदर्शों से परिपूर्ण हमारे संविधान निर्माताओं ने मौलिक कर्तव्यों को सम्मिलित करने की औपचारिकता नहीं निभाई। इसके अलावा मानव होने के नाते कर्तव्यों को समझना और निर्वाह करना अपेक्षित भी था।

हमारे संविधान की प्रस्तावना में उन लक्ष्यों और आदर्शों का समावेश किया गया है जिन्हें प्राप्त करने का स्वप्न कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक रहने वाले प्रत्येक भारतीय ने परतंत्रता के काल में में देखा था। प्रस्तावना का प्रारम्भ ‘हम भारत के लोगों’ से होकर अंत ‘संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं’ से होता है। गंभीरता से देखा जाए तो हमारे संविधान निर्माताओं ने जब सर्वसाधारण को मौलिक अधिकार दिए तो उसमें यह अपेक्षा भी सम्मिलित थी कि कठिनाई से मिली स्वाधीनता के संरक्षण और परिवर्धन के लिए भारतीय स्वयं अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।

महात्मा गांधी का यह मानना था कि अधिकार का सच्चा स्रोत कर्तव्य है। यदि हम सभी अपने कर्तव्यों का पालन करें, तो अधिकारों की तलाश करना दूर नहीं होगा। लेकिन एक समाज की दृष्टि से हमने अधिकारों की प्राप्ति का हरसम्भव प्रयास किया परन्तु हम अपने कर्तव्यों को उतनी महत्ता नहीं दे पाए। संविधान में स्वर्ण सिंह समिति की संस्तुतियों के आधार पर 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा भाग IV- ए स्थापित किया गया जिसके अंतर्गत द्वारा दस मौलिक कर्तव्यों (अनुच्छेद 51ए) को संविधान में समावेशित किया गया। हालांकि आलोचनात्मक ढंग से कई बार कहा जाता है कि भारत ने मौलिक कर्तव्यों को ‘भी’ सोवियत संघ के संविधान से लिया है।

ये भी पढ़े : हमारा संविधान

(लेखक विद्या भारती विद्वत परिषद के अखिल भारतीय संयोजक है एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र-हरियाणा में राजनीति शास्त्र के सहायक प्रोफेसर है।)

The post भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्य – भाग एक appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतेंदु हरीशचन्द्र का साहित्य दर्शन
– डॉ. कुलदीप मेहंदीरत्ता

भारतवर्ष के इतिहास में उन्नीसवीं सदी का महत्त्वपूर्ण स्थान है। 1600 ईस्वी के बाद धीरे-धीरे भारत को कब्जाते जा रहे अंग्रेजों के विरुद्ध बड़ी क्रांति का बिगुल 1857 में भारतीयों ने बजाया। तत्पश्चात राजनीतिक जागरण का प्रारम्भ करते हुए भारतीयों ने शांतिपूर्ण ढंग से अंग्रेजों का प्रतिकार किया। भारत के इतिहास में उन्नीसवीं सदी को सामाजिक सुधार आंदोलनों की सदी की कहा जाता है। यही नहीं उन्नीसवीं सदी भारत में राष्ट्रवाद के जागरण और विकास की सदी भी है।

ब्रिटिशों के औपनिवेशिक, साम्राज्यवादी तथा औद्योगिक पूंजीवादी शोषण ने भारत को एक ‘राष्ट्र’ से एक ‘उपनिवेश’ में बदल कर रख दिया। भारतीय संस्कृति और सभ्यता को हीन बनाने के लिए एक आलोचनात्मक और नकारात्मक विचारधारा को गढ़ा और प्रोत्साहित किया गया। मैकाले की विचारधारा से ओतप्रोत ईसाई मिशनरी समूहों ने हमारे धर्म, संस्कृति, आचार-विचार तथा सामाजिक व्यवहार को निकृष्ट बताते हुए ईसाई धर्म की श्रेष्ठता को स्थापित करने के प्रयास किए। ऐसे समय में भारत के बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा इसका प्रतिकार किया जाना अपेक्षित और स्वाभाविक था। भारतेंदु ऐसे ही बुद्धिजीवी थे जिन्होंने भारतीयों को अपने धर्म और संस्कृति के श्रेष्ठ होने का आभास करवाया।

अंग्रेजों के प्रतिरोध तथा प्रतिकार की इस कड़ी में बंगाल ‘नवजागरण’ आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओं में प्रमुख था। भद्रलोक बंगाल के उच्चशिक्षित वर्ग ने शिक्षा और साहित्य के माध्यम से नवजागरण में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैकालेवादी शिक्षा ने जहां एक ओर भारतीयों को भारत से विमुख करने का कार्य किया वहीं दूसरी ओर उसी शिक्षा ने एक ऐसा वर्ग भी तैयार कर दिया जिसने अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध आवाज उठाई। हिंदी प्रदेश में भी इस सांस्कृतिक नवजागरण की तीव्र प्रतिध्वनि सुनाई दी, जिसका नेतृत्व भारतेंद्र हरिशचंद्र जैसे साहित्यकारों ने किया।

भारतेंदु का साहित्य, विशेषकर उनका ‘भारत दुर्दशा’ नाटक तात्कालिक भारतवर्ष का संपूर्ण प्रतिनिधि और परिचायक नाटक है। भारतेंदु का साहित्य रचना क्षेत्र बनारस पुरातन‌काल से ही धार्मिक आस्था व शिक्षा का केंद्र रहा है, जहां पूरे भारत से लोगों का आगमन हुआ है। भारतेंदु ने पूरे भारतवर्ष को अपने साहित्यफलक के रूप में स्थान दिया  इसलिए भारत दुर्दशा जैसे नाटक में न केवल गुजराती, मराठी, बंगाली तथा मद्रासी आदि पात्र हैं बल्कि इन भाषाओं का संधान भी भारतेंद्र ने सफलतापूर्वक किया है। प्रतीकात्मक तथा व्यंग्यात्मक शैली में लिखा गया यह नाटक तत्कालीन भारत की दुर्दशा का और इस दुर्दशा के कारणों की अद्वितीय विवेचना है।

सामाजिक तथा प्रादेशिक भेद‌भाव किसी भी देश की गुलामी के कारक हो सकते हैं। ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव ने भारत की किस प्रकार हानि की है, यह नाटक सफलतापूर्वक इस बात को चित्रित करता है।  उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद के शोषण के कारण भारत की दयनीय दशा को भारतेंदु द्वारा प्रदर्शित किया गया है। इसमें भारतेंदु ने भारत की धार्मिक व्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था, राजनीतिक व्यवस्था, सरकारी शासन प्रणाली तथा भारतीय नागरिकों की नकारात्मक प्रवृतियों पर गहरी चोट की है।

भारतेंदु प्राचीन भारत के गौरवान्वित अतीत को स्मरण कर दुःखी होते हैं और भारतीयों को यह अनुभव करवाना चाहते हैं कि भारत ऐसा देश है जिसे “सबसे पहिले जेहि ईश्वर धनबल दीनो। सबके पहिले जेहि सभ्य विधाता कीनो।” भारत के स्वर्णिम अतीत का ज्ञान कराते हुए भारतेंदु उल्लेख करते हैं कि सबसे पहले सभ्यता का विकास भारत में हुआ, शौर्य व संपन्नता भी प्रभु ने सबसे पहले भारत और भारतीयों को प्रदान की थी। विश्व में विद्या का स्रोत भी भारत ही है जिसे “सबके पहिले विद्याफल जिन गहि लीनो” लेकिन अब दीन-हीन स्थिति में आ गया है इसका कारण अंग्रेज है, और अब भारत “सबके पीछे सोई परत लखाई” की स्थिति में आ गया है।

धार्मिक और सामाजिक विषम‌ता की समस्या को भारतेंदु ने उजागर किया है- “लरि वैदिक जैन दुबाई पुस्तक सारी” और भारतेंदु ने इस कटु साहित्य का भी उद्घाटन किया की किस प्रकार आपसी लड़ाईयों के कारण भारतीयों ने विदेशियों को भारत में बुलाकर भारत का किस प्रकार अहित किया है “करि कलह बुलाई जवन सैन पुनि माटी”। विदेशियों ने भारत का बुद्धि बल विद्या धन सब हर लिया है। भारतेंदु का मानना था कि अंग्रेजी राज में सुख-सुविधाओं का सामान तो बढ़ता जा रहा है परंतु भारतीय धन का विदेश चले जाना उन्हें बहुत अखर रहा है। महंगाई, रोग, शोषण, टैक्स आदि से भारतीयों का जीवन कठोर होता जा रहा है।

भारत जैसा बड़े आकार तथा बड़ी जनसंख्या वाला देश अपना उत्थान तभी कर सकता है जब देश के नागरिक आपसी भेदभाव को छोड़कर भारतीय के रूप में प्रयास करें, पर ऐसा होता नहीं है। भारत के इसी दृश्य को भारतेंद्र ने प्रकट किया है कि “कोऊ नहिं पकड़त मेरो हाथ।  बीस कोटि सुत होत फिरत, मैं हा हा होय अनाथ” भारतेंदु ने इस प्रकार इस नाटक के माध्यम से भारत की तत्काल परिस्थितियों तथा समस्याओं का चित्रण किया है।

भारतेंदु ने अपने जीवन काल में बहुत सारे धार्मिक-सामाजिक तथा साहित्यिक संगठनों का गठन किया। समाज सेवी भारतेंद्र ने खानदेश अकाल के समय भिक्षा मांगकर हजारों रूपए एकत्र कर भेजे थे। भारतेंदु ने शराब विरोधी आंदोलन का भी नेतृत्व किया। भारतेंदु के प्रभाव में साहित्य जगत में ‘भारतेंदु मण्डल’ का अभ्युदय ‌हुआ जिन्होंने भारतेंदु की साहित्य रचना की परंपरा को आगे बढाया।

भारतेंदु ने हिंदू धर्म में आई विकृतियों का भी विरोध किया। अपने एक निबंध ‘वैष्णवता और भारतवर्ष’ में उन्होंने भारत के हिंदुओं को आहवान किया है कि वे उदार बनें, अपने भाई-बहनों को समान समझें, उनसे समान  व्यवहार करें, सबको समानता से स्वीकार करें, अपने धर्म की विकृतियों को मिलकर दूर करें। उनका मानना था कि हिन्दू नामधारी वेद से लेकर आधुनिक ग्रंथों को मानने वाले सभी लोग अपना परम धर्म यह मानें कि समस्त देश और देशवासियों में एकता की भावना स्थापित हो।

भारतेंदु के काव्य को राजभक्ति से राष्ट्भक्ति की यात्रा माना जाता है।  उनके साहित्य के प्रारंभ में राष्ट्रभक्ति की भावना को राजभक्ति का अवलंबन लेना पड़ा है। परंतु धीरे-धीरे उनके साहित्य का स्वर प्रखर देशभक्ति का होता चला गया। जैसे-जैसे उन्हें अंग्रेजों की वास्तविकता स्पष्ट होती चली गई, उनके स्वर में भारत भक्ति का प्रभाव भी बढ़ता चला गया। भारतेंदु को साहित्य रचना करने के कारण अंग्रेजों का कोपभाजन भी बनना पड़ा। उनकी कविवचन सुधा की सरकारी खरीद बंद कर दी गई और उनको बालाबोधिनी का प्रकाशन ही अंग्रेजों के दबाव में बंद करना पड़ा।

हिन्दी साहित्य में अपना विशिष्ट स्थान रखने वाले भारतेंद्र ने साहित्य की विविध विषाओं में रचना की। भारतेंदु को हिंदी, अंग्रेजी, बंगला और संस्कृत भाषाओँ का ज्ञान था। भारतेंदु युग में ही हिंदी में नाटक, कहानी, जीवनी तथा निबन्ध लेखन आदि का जन्म हुआ, इसीलिए भारतेंदु को हिंदी गद्य  का जन्मदाता भी कहा जाता है। उन्होंने विभिन्न भाषाओँ के नाटकों आदि का अनुवाद भी किया।

सर्वमान्य तथा स्वीकार्य तथ्य है कि साहित्य ने किसी भी देश के स्वतन्त्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतेंदु ने भी अपनी साहित्य रचना से समाज और देश जागरण का कार्य किया। ‘देव-देव आलसी प्रकारा’ हम भारतीयों की सामाजिक और मानसिक प्रवृत्ति बन चुकी थी, ऐसे समय में भारतेंदु ने कर्म का संधान करने की प्रेरणा दी। सामाजिक भेदभाव को दूर कर भारतीयों में अपनी सभ्यता और संस्कृति के प्रति गौरव का भाव भरने का अनथक प्रयास भारतेंदु ने किया। छुआछत, कर्मकाण्ड तथा अंधविश्वासों से निकलने का आह्वान भारतेंदु ने किया। हिन्दी भाषा की व्याप‌क ग्राह्यता, प्रचलन और प्रभाव क्षेत्र को देखते हुए भारतेंदु ने हिंदी के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। राष्ट्रवाद और भारतहित उनकी भावभूमि है जिस पर उनके साहित्य संसार की रचना हुई है और भारतेंदु का साहित्य इसलिए चिरस्थायी है।

और पढ़ें : लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का शिक्षा दर्शन

The post भारतेंदु हरीशचन्द्र का साहित्य दर्शन appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर शिक्षा की स्वतंत्रता
-डॉ. कुलदीप मेहंदीरत्ता

यह एक सर्वमान्य तथा सर्वस्वीकृत तथ्य है कि भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था। 1757 में प्लासी के युद्ध से लेकर 1947 तक भारतीयों ने अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा पाने के लिए हर संभव उपाय किए। इन लगभग 200 वर्षों में साम्राज्यवादी तथा उपनिवेशवादी ब्रिटिश शासन के दौरान भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक जड़ों को निर्मूल करने के लिए प्रयास निरंतर किया गया। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी देश को पूरी तरह से जीतना है तो वहां के नागरिकों के सामाजिक और सांस्कृतिक मनोविज्ञान को बदलना होगा। अंग्रेजों ने भारत में अपने साम्राज्य को स्थाई बनाने के लिए भारत में तत्कालीन प्रचलित शिक्षा प्रणाली को बदल दिया। 1835 के मैकाले मिनट्स की अनुपालना में लागू की गई शिक्षा प्रणाली भारतीय समाज की अनुकूल नहीं थी, क्योंकि इसने तात्कालिक समाज को राष्ट्रीय चेतना की जड़ों से काट दिया।

स्वतंत्रता अथवा स्वतंत्र शब्द अत्यंत व्यापक शब्द है जहां आजादी शब्द एक सामान्य अर्थ का द्योतक है वही स्वतंत्र शब्द आजादी से अगले चरण का अनुभव करने वाला शब्द है क्योंकि आजादी का सामान्य अर्थ हुआ कि हमने किसी बंधन से मुक्ति पा ली जैसे कि 1947 में भारत ने ब्रिटिश साम्राज्य से। लेकिन स्वतंत्र शब्द का अर्थ इसलिए व्यापक है कि इसमें हमने ‘स्व’ अर्थात अपने तंत्र की स्थापना का उद्देश्य भी सम्मिलित है जो कि राजनीतिक मुक्ति से आगे की बात है और साथ ही साथ यह अत्यंत महत्वपूर्ण और अपेक्षित है।

जब हम ‘स्वतंत्र’ की बात करते हैं तो शिक्षा के संदर्भ में स्वतंत्र शब्द का अर्थ होना चाहिए था कि “अपनी संस्कृति, अपने विचार, अपनी आवश्यकता, अपने समाज, और अपनी जनसंख्या के अनुसार अपनी शिक्षा प्रणाली का तंत्र खड़ा करना”, अर्थात “भारत की, भारतीयों द्वारा, भारतीय भाषा में तथा भारतीयों के लिए शिक्षा” व्यवस्था की स्थापना।

शिक्षा में ‘स्वतंत्र’ अर्थात भारतीय दृष्टि से, भारतीय वातावरण के अनुसार, भारतीय जनमानस के लिए भारतोपयोगी शिक्षा का तंत्र हम नहीं खड़ा कर पाए। हमने अंग्रेजों द्वारा प्रतिपादित शिक्षा प्रणाली का न केवल अनुसरण जारी रखा बल्कि आधुनिकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के नाम पर पाश्चात्य शिक्षा प्रणाली को और अधिक समृद्ध और पालित-पोषित किया। यह विधि की विडम्बना ही कही जा सकती है कि मुग़ल शासन के बाद आए ब्रिटिश शासन ने पुरातन भारतीय शिक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया। इस विध्वंस से पहले भारतीय शिक्षा के विकसित होने के  प्रमाण १९३८ में पंडित सुन्दरलाल की प्रकाशित पुस्तक ‘भारत में अंग्रेजी राज’, सईद नुरुल्ला तथा जे.पी. नायक की १९४३ में प्रकाशित पुस्तक ‘हिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन इन इंडिया ड्यूरिंग द ब्रिटिश पीरियड’, एस. एम्. जाफ़र की १९३६ में प्रकाशित पुस्तक ‘एजुकेशन इन मुस्लिम इण्डिया’, विलियम एडम की ‘रिपोर्ट्स ऑन द स्टेट ऑफ़ एजुकेशन इन बंगाल (१८३५ व १८३८) आदि में देखे जा सकते हैं।

आजादी के बाद के कालखंड में हम इसका एक बड़ा कारण तो यह है तत्कालीन परिस्थितियों में राजनीतिक स्वतंत्रता सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण लक्ष्य था, और फिर लगभग ५६५ रियासतों और रजवाड़ों को एक भारत के रूप में आकार दे पाना एक बहुत बड़ी चुनौती थी। इसके अलावा आर्थिक दृष्टि से भी भारत के समक्ष पुनर्निर्माण की एक बहुत बड़ी चुनौती हमारे सामने थी। प्रशासनिक दृष्टि से हम अंग्रेजी संसदीय प्रणाली को अपना चुके थे और शिक्षा के क्षेत्र में भी अंग्रेज बहुत अधिक परिवर्तन कर चुके थे। ब्रिटिश शासन ने प्राचीन शिक्षा प्रणाली से हमारे समाज को बिलकुल काट दिया था और स्वतन्त्रता संघर्ष में भाग लेने वाली पीढ़ी का एक बड़ा भाग तात्कालिक शिक्षा प्रणाली से जुड़ा हुआ था इसके अतिरिक्त कहीं ना कहीं अंग्रेजों की श्रेष्ठता और प्रभुत्व का हम भारतीयों पर अत्यधिक प्रभाव था जिसके कारण सम्भवत: हम भारतीय भी अधिक परिवर्तनों के आकांक्षी नहीं थे। ऐसे वातावरण में जहां राजनीतिक एकीकरण और आर्थिक पुनर्निर्माण का बहुत बड़ा लक्ष्य सामने हो ऐसे में शिक्षा व्यवस्था के परिष्कार पर उतना ध्यान नहीं दिया जा सका जितना दिया जाना चाहिए था।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शिक्षा के ‘स्वतंत्र’ की स्थापना के बारे में विचार अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं। महात्मा गाँधी ने २० अक्तूबर १९३१ को लन्दन में रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंटरनेशनल अफेयर्स’ में श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले पचास सौ वर्षों में भारत की शिक्षा और साक्षरता में जो कमी आई है उसके लिए ब्रिटिश सरकार जिम्मेदार है। महात्मा गाँधी भारत की परिस्थितियों और भारतीयों की आवश्यकताओं को भली भांति समझते थे। उनकी बुनियादी शिक्षा वास्तव में भारत के पुनर्निर्माण की प्रस्तावना थी जिसमें उन्होंने बल दिया कि विद्यार्थियों की मातृभाषा में शिक्षा हो, भारत की विशाल जनसंख्या को ध्यान में कहते हुए हस्त कौशल द्वारा प्रत्येक हाथ को काम अर्थात प्रत्येक भारतीय आत्म-निर्भर हो, श्रम की गरिमा की स्थापना हो। परन्तु यह विडम्बना ही कही जा सकती है कि उनकी राष्ट्र-निर्माण की व्यावहारिक और मूलभूत बात को हम भारतवासी ही भुला बैठे।

१९४७ के बाद शिक्षा के स्वतंत्र को खड़ा करने के कई प्रयास किये गये थे, जिन्हें विभिन्न शिक्षा नीतियों, शिक्षा आयोगों तथा समितियों के प्रतिवेदनों आदि के सन्दर्भ में देखा और समझा जा सकता है। परन्तु इनमें भी आधुनिकता, वैश्विक प्रतियोगिता, रोजगार के अंतरराष्ट्रीय अवसरों, अंग्रेजी भाषा की विश्व व्यापकता और स्वीकार्यता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के नाम पर पाश्चात्य शिक्षा का अनुसरण और विकास ही जारी रखा गया। इस प्रकार हम भारतीय नागरिक, विकास तथा तथाकथित वैज्ञानिक शिक्षा के नाम पर भारत और भारतीय मूल्यों से दूर होते चले गए। हालांकि यह कहना अनुचित होगा कि शिक्षा के भारतीयकरण अथवा ‘स्वतंत्र’ विकसित करने के कोई प्रयास नहीं किए गए, कारण भले ही कुछ भी रहे हों, लेकिन जिस गति और इच्छा-शक्ति से ये किया जाना चाहिए था, वैसा किया नही जा सका।

रोजगार के क्षेत्र में, विद्यार्थी वर्ग के चरित्र निर्माण का महान लक्ष्य, प्रत्येक विद्यार्थी के व्यक्तित्व में नैतिक मूल्यों के समावेश, स्वदेशी शिक्षा और उत्पादन प्रणाली का अधिकाधिक प्रसार, मातृभाषा में शिक्षा की व्यवस्था, प्रत्येक हाथ को काम अर्थात सभी आत्म-निर्भर हों, सभी के पास कोई न कोई कौशल हो, मातृभाषा में सभी को शिक्षा मिले, अपने राष्ट्र, अतीत और संस्कृति के प्रति गौरव का भाव हो, समानता आधारित तथा भेदभाव रहित सर्व-समावेशी समाज का विकास हो। इस प्रकार भारत के देश, काल और वातावरण के आधार पर विद्यार्थी के समग्र विकास अर्थात उसके चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास के साथ आदर्श और आत्म-निर्भर नागरिक के रूप में विकसित करने के ध्येय लेकर चलने वाली शिक्षा का विकास ही शिक्षा में ‘स्वतंत्र’ की स्थापना करना है।

ये भी पढ़े भ्रान्तियों के निवारण का महापर्व : आजादी का अमृत महोत्सव – 1

(लेखक विद्या भारती विद्वत परिषद के अखिल भारतीय संयोजक है एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र-हरियाणा में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर है।)

The post स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर शिक्षा की स्वतंत्रता appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का शिक्षा दर्शन
– डॉ. कुलदीप मेहंदीरत्ता

“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और में इसे लेकर रहूँगा” की उद्‌घोषणा करने वाले तिलक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारियों में अग्रणी हैं। स्वतंत्रता, स्वराज्य और स्वदेशी को परिवर्तन का केंद्र बिन्दु मानने वाले तिलक के विचारों में इतनी ज्वाला थी कि विदेशी लेखकों ने तिलक को ‘भारतीय अशांति का जनक’ कहा। प्रबुद्ध चिंतक और विचारक तिलक इस बात को बहुत अच्छी तरह समझते थे कि जब तक भारत स्वतंत्र नहीं होगा, स्वदेशी नहीं अपनाएगा, भारत और भारतीयों का उत्थान संभव नहीं है। 1856 में महाराष्ट्र के रत्नागिरि स्थान पर जन्मे बाल गंगाधर तिलक को 1897 में अंग्रेजों द्वारा राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। राष्ट्रभक्ति के कारण तिलक के जेल जाने से सामान्य भारतीयों में तिलक की प्रतिष्ठा स्थापित हुई और इन्हें लोकमान्य कहा जाने लगा।

भारत की स्वतंत्रता को सर्वोच्च लक्ष्य मानने वाले तिलक भारतीय क्रांतिकारियों के लिए प्रमुख आदर्श थे। महात्मा गाँधी ने तिलक को ‘आधुनिक भारत का निर्माता’ तथा पंडित नेहरू ने ‘भारतीय क्रांति के जनक’ का नाम दिया। बाल गंगाधर तिलक उन विचारकों और चिंतकों में से थे जो अत्यंत दूरदृ‌ष्टि रखते थे तथा समग्रता और व्यापकता के साथ देश के भविष्य की कल्पना कर सकते थे। आदर्श भारत की उनकी संकल्पना में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान था। शिक्षा के प्रति आग्रही तिलक तत्कालीन भारत में प्रचलित अंग्रेजी शिक्षा से असंतुष्ट थे। उनके शिक्षा संबंधी विचार अध्ययन, शोध, विश्लेषण तथा जानने की दृष्टि से भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

शिक्षा का कार्य तथा उद्देश्य केवल साक्षरता प्रदान करना नहीं – बाल गंगाधर तिलक के अनुसार शिक्षा का कार्य तथा उद्देश्य केवल साक्षरता प्रदान करना नहीं है बल्कि हमारे प्राचीन ज्ञान व सांस्कृतिक मूल्यों को समाज की नवीनतम और युवा पीढ़ी के विचारों और जीवन शैली में समाहित कर ऐसा परिवर्तन लाना है जिससे हमारे समाज और राष्ट्र का जागरण और पुनर्निर्माण संभव हो सके। शिक्षा एक और मनुष्य के भौतिक जीवन यापन में सहायक है तो दूसरी ओर राष्ट्र की प्रतिष्ठा और संपन्नता में वृद्धि का कारक भी है।

शिक्षा केवल सूचनाओं का संग्रह मात्र नहीं अपितु ज्ञान प्राप्ति का मार्ग तथा माध्यम है- तिलक का मानना था कि केवल तथ्यों और जानकारियों का संग्रह कर लेना तथा पढ़ना-लिखना बोलना आदि सीख लेना ही शिक्षा नहीं है। शिक्षा अनुभवों का पुरानी पीढ़ी से नई पीढ़ी को स्थानान्तरण है जो विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करती है। शिक्षा में जीवन परिवर्तित करने की क्षमता होती है जो शिक्षार्थी की कार्य करने की, समाज को समझने की, राष्ट्र की चिंताओं  और आवश्यकताओं को समझ कर उस अनुरूप कार्य करने के सामर्थ्य को विकसित करती है। शिक्षा ज्ञान प्राप्ति के उस  मार्ग का नाम है जो हमें भारतीय दृष्टि से जीवन के शाश्वत लक्ष्य ‘मुक्ति’ की ओर ले जाता है।

मातृभाषा में शिक्षा पर बल – लोकमान्य तिलक का मानना था कि भारतीयों के लिए विकसित शिक्षा प्रणाली में जो अंग्रेजी का प्रभाव और बाध्यता है वह  सम्भवत: विश्व में किसी भी देश की शिक्षा प्रणाली में नहीं है। पराजित मानसिकता के कारण अंग्रेजी जानने वाले लोगों को ही शिक्षित मान लेना, तिलक की दृष्टि में अस्वीकार्य था। वे मातृभाषा में शिक्षा के पक्षधर थे। उनका मानना था कि जो शिक्षा मातृभाषा में विद्यार्थी आठ-दस साल में पा सकते हैं, विदेशी भाषा में उसी शिक्षा को प्राप्त करने में बीस-पच्चीस वर्ष लग जाते हैं। अत: विद्यार्थी और शिक्षा प्रणाली के लिए मातृभाषा में शिक्षण ही लाभकारी है, तिलक की ऐसी मान्यता थी। यहाँ यह ध्यान करना आवश्यक है कि वे एक भाषा के रूप में अंग्रेजी के विरुद्ध नहीं थे, लेकिन अंग्रेजी को बाध्य बनाने और उसके कारण भारतीयों में उपजी हीन भावना के विरुद्ध थे।

व्यावसायिक व तकनीकी शिक्षा को पाठ्यक्रम में उचित स्थान – महात्मा गांधी की भाँति तिलक भी इस बात को समझते थे कि तत्कालीन मैकालेवादी शिक्षा केवल ‘काले अंग्रेजों’ का निर्माण करने वाली शिक्षा है और जिसका भारतीयों को रोजगार देने और आत्मनिर्भर बनाने से कोई सम्बन्ध नहीं है। भारत की विशाल जनसंख्या को देखते हुए तिलक का मत था कि शिक्षा ऐसी हो जिसमें स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता पर विशेष बल दिया जाए। इसलिए गांधी की भाँति तिलक ने भी इस बात पर बल दिया कि तकनीकी शिक्षा व अन्य स्थानीय व्यवसायों की शिक्षा को भी देश की शिक्षा प्रणाली का अनिवार्य अंग बनाना चाहिए।

शिक्षा का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य चरित्र निर्माण – विद्यार्थी का चरित्र निर्माण, तिलक की दृष्टि में शिक्षा का अत्यंत महत्त्वपूर्ण लक्ष्य था। उनका मानना था कि विद्यार्थी के चरित्र निर्माण से ही श्रेष्ठ नागरिक और श्रेष्ठ नागरिकों के समुच्चय से ही श्रेष्ठ समाज व राष्ट्र का निर्माण होगा। वे इस बात से भली-भांति परिचित थे कि अगर भारत को पुन: सोने की चिड़िया बनाना है तो युवा वर्ग को न केवल आत्मनिर्भर होना होगा बल्कि उनका चरित्र भी समोन्नत होना चाहिए। विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं – इस उक्ति को स्वीकारते हुए उन्होंने शिक्षा के माध्यम से युवा वर्ग, विशेषकर विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण को महत्त्वपूर्ण स्थान दिया।

भारतीय संस्कृति, मूल्यों तथा महापुरुषों को पाठ्यक्रम में स्थान – तिलक तथा अन्य क्रांतिकारियों ने भारतीय संस्कृति, भारतीय वेद, रामायण, गीता आदि ग्रंथों, भारतीय मूल्यों और शिवाजी, महाराणा प्रताप आदि महापुरुषों से प्रेरणा प्राप्त की। तिलक इस बात पर बहुत बल देते थे कि हमारे ग्रन्थ, सांस्कृतिक मूल्य और महापुरूष, हमारी शिक्षा पद्धति के अनिवार्य अंग होने चाहिए। इससे न केवल विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी बल्कि उनके व्यक्तित्व में से निर्बलताओं का उन्मूलन होगा और सबलताओं और सद्गुणों का समावेश होगा।

जनजागरण और राष्ट्रीयता के विकास के लिए राष्ट्रभाषा हिंदी हो – राष्ट्रभाषा के माध्यम से भारतीयों में राष्ट्रीयता का भाव जागरण सम्भव है। तिलक की दृष्टि में भाषा-भेद आधारित विभाजन को समाप्त कर राष्ट्रीय एकता की स्थापना के लिए एक राष्ट्रभाषा की स्वीकार्यता आवश्यकता थी। उनकी दृष्टि में हिन्दी भाषा के अलावा अन्य कोई भाषा नहीं थी जो हिन्दी के समान भौगोलिक रूप से विस्तृत और जन प्रचलित हो। नागरी प्रचारिणी सभा की बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में तथा देवनागरी लिपि को भारत की सभी आम भाषाओं  की लिपि होना चाहिए। तिलक ने राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व को समझा और भविष्य में भाषा को लेकर आने वाली समस्याओं को समझते हुए राष्ट्रभाषा हिन्दी का समर्थन दिया।

भारत की शिक्षा की प्रकृति ‘भारतीय’ प्रकृति हो – भारत में प्रचलित तत्कालीन मैकाले शिक्षा प्रणाली से तिलक अत्यंत रुष्ट थे। उन्होंने इसलिए भारत में ‘भारतीय’ अथवा ‘राष्ट्रीय’ शिक्षा का समर्थन किया। उनका मानना था कि प्रत्येक देश की शिक्षा का स्वरूप उस देश की समाज और संस्कृति के अनुरूप तय किया जीना चाहिए। इसलिए तिलक ने आगरकर तथा चिपलूणकर के साथ मिलकर भारतीय शिक्षा की रूपरेखा बनाई। तिलक की प्रेरणा से महाराष्ट्र व दक्षिण भारत में भारतीय दृष्टि के कई शिक्षा संस्थान खोले गए।

इस प्रकार लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के शिक्षा संबंधी विचार प्राचीन भारतीय वैदिक गुरुकुल परंपरा के वाहक प्रतीत होते हैं। जिस प्रकार से गुरुकुल परंपरा से परिष्कृत, प्रतिष्ठित और विकसित व्यक्तित्व, समाज और राष्ट्र जागरण के लिए निकलते थे, लगभग उसी प्रकार के स्वस्थ, सुदृढ़, चरित्रवान और बुद्धिमान विद्यार्थियों का निर्माण तिलक के शिक्षा सम्बन्धी विचारों का सार-तत्त्व है। तिलक ऐसे विद्यार्थी वर्ग का निर्माण करना चाहते थे जो शरीर, मन, बुद्धि, संस्कार और आत्मा की दृष्टि से स्वदेशी, स्वतंत्र, सद्‌भावी, सच्चरित्र और श्रेष्ठ हो तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता और प्रतिष्ठा के लिए कार्य कर सके। इस उद्देश्य के लिए उन्होंने चरित्र-निर्माण, मातृभाषा में शिक्षा, स्वदेशी प्रकृति की निजी संस्थाओं के निर्माण, जन शिक्षा, शिक्षा में महापुरूषों व प्राचीन ग्रंथों, भारतीय संस्कृति और मूल्यों के समावेश पर बल दिया।

ये भी पढ़े : लोकमान्य तिलक जी द्वारा लिखित ‘गीता रहस्य’ एक अद्भुत साहित्य कृति

(लेखक विद्या भारती विद्वत परिषद के अखिल भारतीय संयोजक है एवं चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी-हरियाणा में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष है।)

The post लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का शिक्षा दर्शन appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.