ज्ञान की बात Archives - राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन rashtriyashiksha.com

भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात-121 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु परिवर्तन के बिन्दु-3)
– वासुदेव प्रजापति

आज शिक्षा का प्रश्न इतना अधिक उलझ गया है कि उसे सुलझाना किसी एक व्यक्ति या एक संस्था के बस की बात नहीं है। इसे सुलझाने के लिए किसी अखिल भारतीय स्तर के शैक्षिक संगठन की आवश्यकता है। इसका तात्पर्य यह है कि शैक्षिक संगठनों का सबसे प्रमुख कार्य शिक्षा की समस्या सुलझाना है। छोटे-मोटे विद्यालय चलाना, छोटे-बड़े सेमिनार करना, प्रकल्प खड़े करना, शिक्षकों का या अभिभावकों का प्रबोधन करना, सरकार का मार्गदर्शन करना आदि कार्य दूसरे क्रम पर हैं। ये सभी कार्य शिक्षा की समस्या सुलझाने के साधन हो सकते हैं। साधनों की ओर देखने की दृष्टि भी वैसी ही होनी चाहिए। यदि समस्या सुलझाना प्रथम कार्य नहीं रहा और उसके साधन रूप इन कार्यों की ही प्राथमिकता रही तो मुख्य समस्या कभी भी नहीं सुलझेगी। इसलिए प्रथम तो समस्या को ही समझने की आवश्यकता है। आज दिखाई देता है कि शिक्षा के भावात्मक पक्ष में ही सारी शक्ति केंद्रित की जाती है और उसे अधिक से अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास होते हैं। परंतु मूल समस्या का जब तक निराकरण नहीं होता तब तक भावात्मक कार्य भी प्रभावी नहीं हो सकता।

शैक्षिक संगठन की भूमिका

शिक्षा की मूल समस्या उसके पश्चिमीकरण की है। इसे आज जिस स्वरुप में देखा जाता है उससे कहीं अधिक गहरी और व्यापक यह समस्या है। संगठनों ने इसका बहुत छोटा हिस्सा पकड़ रखा है परंतु अत्यंत छोटा हिस्सा होने के कारण ही वह परिणामकारी नहीं होता। शिक्षा की व्यापक और गहरी समस्या को समझने के लिए हर संगठन में एक व्यवस्था होनी चाहिए। संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं को इसकी समझ होनी चाहिए। जिन्हें ऐसी समझ है, ऐसे बाहर के लोग सहायक तो हो सकते हैं परंतु प्रमुख भूमिका संगठन के लोगों की ही रहनी चाहिए। आज संगठनों में भी संरचनात्मक और विचारात्मक ऐसे दो भाग बन गए हैं। दो व्यवस्थाएं भिन्न-भिन्न लोगों के पास होने से क्रियान्वयन के स्तर पर कठिनाई खड़ी होती है।

शिक्षा के पश्चिमीकरण की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य, उसके परिणाम आदि ठीक से समझने के बाद संगठन के विभिन्न कार्यों और रचनाओं का उसके साधन के रूप में क्या स्वरूप रहेगा, इसका विचार करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यह कार्य बहुत कठिन है क्योंकि व्यावहारिक है। वैचारिक की तुलना में व्यावहारिक कार्य अधिक कठिन होता है। संगठनों का कार्य इसलिए भी कठिन हो जाता है कि वह वर्तमान प्रवाह के विपरीत दिशा में जाने का है। प्रवाह के विपरीत जाने पर विस्तार कार्य प्रभावित होता है। विस्तार और व्याप कम होना किसी भी संगठन को स्वीकार्य नहीं होता। अतः यह बात भी विचारणीय हो जाती है कि विस्तार और विकास का संतुलन कैसे बिठाया जाए। दोनों में पूर्ण शक्ति की आवश्यकता होती है, दोनों का समान महत्व है, एक के बिना दूसरा प्रभावी नहीं बन सकता। परंतु विस्तार के प्रति संगठन का आकर्षण अधिक रहता है। विस्तार को संगठन का मूल कार्य माना जाता है जबकि विकास को आनुषांगिक। इसलिए अधिक शक्ति विस्तार कार्य में लगती है और विकास उपेक्षित हो जाता है।

अध्ययन-अनुसंधान आवश्यक

अध्ययन, चिंतन व अनुसंधान करने की प्रवृत्ति सबकी नहीं होती। इसलिए संगठनों में इसकी ओर ध्यान देना कठिन हो जाता है। परंतु इससे मूल समस्या ज्यों कि त्यों बनी रहती है। अध्ययन व चिन्तन आदि न होने के कारण बढ़ते हुए विस्तार को दिशा देना कठिन हो जाता है और सारा कार्य प्रवाह पतित हो जाता है। इस प्रकार कार्य स्वयं समस्या बन जाता है। विस्तार की समस्याएं असीमित होती हैं। उसका आकर्षण भी अपरिहार्य होता है। वह अपेक्षाकृत सरल भी होता है। इसलिए संगठन का मूल उद्देश्य ही विस्मृत हो जाता है और जिन्हें परिवर्तन करना है उनका ही परिवर्तन हो जाता है। अतः संगठनों का प्रमुख कार्य अपनी नित्य परिष्कृति करते रहना है। यह तो जीने के लिए शरीर स्वास्थ्य बनाए रखने जैसी बात है। स्वस्थ शरीर धर्माचरण के लिए होता है, निरुद्देश्य नहीं। संगठन भी शिक्षा की समस्या सुलझाने के लिए होता है, केवल बने रहने के लिए नहीं।

शैक्षिक संगठनों को अपना तंत्र ठीक से बिठाने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत अन्य संगठनों के साथ संवाद स्थापित करना चाहिए। संवाद स्थापित करने का कार्य केवल संगठनों तक सीमित नहीं रखना चाहिए। देश भर में अनेक व्यक्तियों के मन में शिक्षा का भारतीयकरण करने की आकांक्षा है। वे प्रयोग भी करते हैं परंतु उनके प्रयोग व्यक्तिगत स्तर पर होने के कारण अच्छी शिक्षा के नमूने बनकर रह जाते हैं, शिक्षा की गहरी और व्यापक समस्या सुलझाने की दृष्टि से प्रभावी नहीं होते। इन सभी प्रयासों को एक माला में पिरोने के लिए शैक्षिक संगठनों को सूत्र बनना चाहिए। सार रूप में कहें तो शिक्षा के भारतीयकरण हेतु संगठन अनिवार्य है और संगठनों को भारतीयकरण के निहितार्थ समझ कर अपनी योजना लागू करनी चाहिए। संगठनों के बिना देश की अपेक्षा पूर्ण नहीं हो सकती। संगठनों में ही देश की अपेक्षा पूर्ण करने की क्षमता है। अतः शैक्षिक संगठन अपनी भूमिका स्मरणकर भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु कटिबद्ध हों।

अनौपचारिक शिक्षा का महत्व

चरित्र निर्माण की शिक्षा, परिवार सुदृढ़ीकरण की शिक्षा, मन को संयम में रखने की शिक्षा, शरीर को स्वस्थ और बलवान बनाने की शिक्षा आदि का परीक्षा में उत्तीर्ण होने व अच्छे अंक मिलने से तथा अर्थार्जन के अच्छे अवसर मिल जाने से कोई संबंध नहीं है, फिर भी वह अनिवार्य है। अतः इन सभी बातों का शिक्षा में समावेश करना, इन बातों की परीक्षा नहीं होना, इनसे अर्थार्जन नहीं होना फिर भी इनको विकास के मुख्य लक्षण मानना, व्यक्ति और समाज को सुसंस्कृत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। आज हम इसे अनौपचारिक शिक्षा कहते हैं। करियर बनाने की दौड़ में इसकी कोई गणना नहीं है। इसे अधिक महत्वपूर्ण मानकर, अधिक अर्थपूर्ण बनाकर, हमारे सब प्रकार के संसाधनों का विनियोग इसमें करने की आवश्यकता है। सूत्र तो यह कहता है कि शिक्षा का संबंध अर्थार्जन से नहीं अपितु ज्ञानार्जन से होता है। इसलिए हमें शिक्षा को ज्ञानार्जन से जोड़ने के लिए विविध तरीके अपनाने चाहिए। ऐसी शिक्षा देने में माता-पिता सक्षम हों, इस दृष्टि से माता-पिता की शिक्षा भी प्रारंभ करनी चाहिए। इसे हम परिवार की शिक्षा भी कह सकते हैं। अतः परिवार शिक्षा को महत्व प्रदान करना चाहिए।

हर बालक को अच्छा पुरुष, अच्छा पति, अच्छा गृहस्थ और अच्छा पिता बनना है। इसी प्रकार प्रत्येक बालिका को अच्छी स्त्री, अच्छी पत्नी, अच्छी गृहिणी और अच्छी माता बनना सिखाने हेतु परिवार विषयक विद्यालय भी होने चाहिए। शिक्षा का संबंध ज्ञानार्जन से जोड़ना और अर्थार्जन को महत्व न देना है तो अर्थार्जन की एक अलग, स्वतंत्र और अच्छी योजना बनानी चाहिए। अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र को इस बात का विचार करना पड़ेगा, क्योंकि बिना अर्थ के न तो ज्ञानार्जन संभव होता है और न जीवन ही जीया जा सकता है। अतः ज्ञानार्जन के साथ-साथ वह अर्थार्जन की क्षमता भी प्राप्त करे, यह भी आवश्यक है।

परंपरागत ज्ञान की प्रतिष्ठा करना

शिक्षा को सही पटरी पर लाने के लिए एक बात और विचारणीय है। हमारी वर्तमान औपचारिक शिक्षा व्यवस्था के बाहर भी ज्ञान का समृद्ध भंडार है। सामान्य लोगों के पास परंपरागत ज्ञान आज भी सुरक्षित है। गांव में वनवासी क्षेत्र में स्थापत्य, शिल्प, तकनीक, कला-कारीगरी, वनस्पति, प्राणी, औषधि, उपचार, मंत्र चिकित्सा, खगोल ज्ञान आदि अनेक विद्याओं के जानकार लोग हैं। इन्हें लिखना-पढ़ना भले ही न आता होगा परंतु इन व्यावहारिक कौशलों के साथ-साथ प्रकृति प्रेम, प्रामाणिकता, विद्या का सम्मान जैसे सद्गुण विपुल मात्रा में होते हैं। हमें इन विद्याओं को स्वीकार करना चाहिए, उनका सम्मान करना चाहिए और उनका समर्थन करना चाहिए। इसके साथ ही परंपरागत ज्ञान को शास्त्रीय आधार देने हेतु अनुसंधान की योजना भी बननी चाहिए। शास्त्र शिक्षा और लोक शिक्षा का समन्वय करने से ही परंपरागत ज्ञान की प्रतिष्ठा होगी। भारतीय शिक्षा की प्रतिष्ठा हेतु यह सब करना आवश्यक मानना चाहिए।

परिवर्तन का संदर्भ देशव्यापी हो

परिवर्तन की किसी भी योजना का संदर्भ देशव्यापी होना आवश्यक है। परिवर्तन किसी एक स्थान तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यह बात ठीक है कि प्रत्यक्ष कार्य तो किसी छोटे स्थान या स्थानों पर ही हो सकता है, परंतु परिणाम की दृष्टि से, लागू होने की संभावना की दृष्टि से, उसका स्वरूप राष्ट्रीय होना आवश्यक है। इसके साथ ही समग्रता में विचार करना भी अनिवार्य है। समग्रता और व्यापकता के लिए योजना भी दीर्घकालीन बनानी पड़ेगी। इन तीनों कार्यों में समग्रता सबसे अहम कार्य है। समग्रता में विचार करने से ही आमूलचूल परिवर्तन संभव है।

सारांश में कहें तो समग्र परिवर्तन के प्रयासों के चरण कुछ इस प्रकार होंगे –

हमें शिक्षा का सैद्धांतिक प्रतिमान गढ़ना होगा।

इस प्रतिमान के आधार पर विपुल मात्रा में अध्ययन और अध्यापन की सामग्री का निर्माण करना होगा।

इस सामग्री का प्रयोग करने के लिए स्वतंत्र विद्याकेंद्रों की रचना करनी होगी।

अनौपचारिक शिक्षा व्यवस्था का महत्व बढ़ाना होगा।

परिवार शिक्षा और लोक शिक्षा की अच्छी व्यवस्था करनी होगी।

ग्रामों, वनों एवं गिरिकंदराओं में निवास करने वाले सामान्य लोगों के पारंपरिक ज्ञान को मान्यता देनी होगी।

परंपरागत ज्ञान को मान्यता देने हेतु उसे शास्त्रीय आधार देना होगा। इस दिशा में अध्ययन और अनुसंधान की गतिविधियों को उस दिशा में मोड़ना होगा। इससे न केवल उसे प्रतिष्ठा प्राप्त होगी अपितु वह परिष्कृत होगा और आधुनिक भी बनेगा।

शिक्षा को भारतीय अर्थ में, भारतीय पद्धति से स्वायत्त बनाने हेतु शिक्षकों को दायित्वबोध से युक्त बनाना होगा, इसके साथ ही उन्हें सुरक्षा देनी होगी और उनको सम्मानित भी करना होगा।

परिवर्तन की योजना समग्रता में विचारित हो, इस योजना का संदर्भ देशव्यापी हो और यह योजना दीर्घकालीन बनाई जाए।

इन प्रयासों का नामाभिधान ‘समग्र शिक्षा योजना’ करना चाहिए। शिक्षा क्षेत्र में सभी संगठनों के परिवर्तन के प्रयासों का ध्रुवीकरण इस बिंदु पर होना अपेक्षित है।

समाज का मानस परिवर्तन तथा शासन का नीति परिवर्तन संगठित प्रयास से ही संभव हो सकता है। संगठनों का यही प्रमुख दायित्व भी है। उन्हें अपने इस दायित्व को निभाने हेतु सिद्ध होना चाहिए।

वर्तमान में देश के विद्वानों के पास ज्ञान शक्ति है और संगठनों के पास लोकसंग्रह की शक्ति है। दोनों को केवल उसे जानने और व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।

आज विश्व में भारत की स्थिति ऐसी बनी हुई है की विश्व भारत से मार्गदर्शन की अपेक्षा रखता है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि युगों-युगों से भारत विश्वगुरु के नाते सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करता आया है। भारत के अस्तित्व की सार्थकता भी इसी में है। अतः हम भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा का यह  ईश्वर प्रदत्त दायित्व निभाने में अवश्य सफल होंगे।

(लेखक शिक्षाविद् है, भारतीय शिक्षा ग्रन्थमाला के सह संपादक है और विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव है।)

और पढ़ें : भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात-120 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु परिवर्तन के बिन्दु-2)

The post भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात-121 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु परिवर्तन के बिन्दु-3) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात-120 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु परिवर्तन के बिन्दु-2)
– वासुदेव प्रजापति

शिक्षा में परिवर्तन करने से पूर्व हमें एक और सूत्र को ध्यान में रखने की आवश्यकता है। ‘शिक्षा व्यक्तिगत नहीं होती राष्ट्रीय होती है।’ व्यक्ति कभी अकेला नहीं जी सकता, बिना समाज के और बिना सृष्टि के उसका जीवन संभव ही नहीं है। व्यष्टि, समष्टि और सृष्टि में जीवन एक और अखंड है। इस अखंड जीवन में आत्मतत्व अनुस्यूत है। भारतीय समाज जीवन की रचना इस सूत्र के आधार पर हुई है। शिक्षा के माध्यम से इस सूत्र को विचार और व्यवहार में, एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। शिक्षा का वर्तमान स्वरूप इस सूत्र के अनुरूप नहीं है। वर्तमान शिक्षा व्यक्ति का लाभ और उस लाभ के लिए अन्यों का उपयोग कैसे हो, यह सिखाती है। इस प्रकार की शिक्षा न तो व्यक्ति के लिए और न समाज के लिए लाभकारी होती है। कुछ लाभ यदि दिखाई देता भी है तो वह बहुत कम और बहुत अल्पकालिक होता है। ऐसी शिक्षा राष्ट्र को समृद्ध, सुसंस्कृत, ज्ञानवान और पराक्रमी नहीं बना सकती। परिवर्तन की योजना करते समय हमें व्यक्तिगत संदर्भ को छोड़कर राष्ट्रीय संदर्भ स्वीकार करना होगा। व्यावहारिक चिंतन के इतने पहलू देखने के बाद हमें प्रत्यक्ष योजना पर विचार करना है। योजना करते समय हमें निम्नलिखित बिन्दुओं पर विचार करना होगा।

परिवर्तन का ज्ञानात्मक पक्ष

हमें सर्वप्रथम परिवर्तन का ज्ञानात्मक पक्ष ध्यान में रखना होगा। विद्यालयों, महाविद्यालय में जो पढ़ाया जाता है उसका स्वरूप भारतीय नहीं है। सामाजिक शास्त्र ग्रंथों के सिद्धांत, प्राकृतिक विज्ञानों की दृष्टि, व्यक्तिगत विकास की संकल्पना, जीवन रचना और सृष्टि रचना की समझ आदि बातें जडवादी और अनात्मवादी जीवन दृष्टि के आधार पर विकसित हुई हैं। इन्हें हम विगत आठ-दस पीढ़ियों से पढ़ते आए हैं। हमारा अनुभव कहता है कि छोटी आयु में जो पढ़ाया जाता है, उसके अनुसार ही मानस बनता है, विचार और व्यवहार बनते हैं। ऐसा मानस फिर व्यक्तिगत और सामुदायिक जीवन की व्यवस्थाएं बनाते हैं। देश इसी आधार पर चलता है। धीरे-धीरे देश की जीवन रचना में परिवर्तन होने लगता है, यह परिवर्तन जब पूर्ण हो जाता है तब देश का चरित्र पूर्ण रूप से बदल जाता है। जब तक यह परिवर्तन पूर्ण नहीं होता तब तक देश की मूल जीवन रचना और शिक्षा के माध्यम से बदलने वाली नई रचना में संघर्ष होता रहता है। देश की मूल रचना अपने आप को बचाने के लिए प्रयास करती रहती है। वह सरलता से स्वयं को हारने नहीं देती। हमारे देश की जितनी भी अधिकृत ताकते हैं वे सब विपरीत दिशा की शिक्षा के पक्ष में हैं। परंतु हमारे पूर्वजों की महान तपश्चर्या, जीवन रचना और जीवन दृष्टि की आंतरिक ताकत के बल पर हम इतने शतकों में भी नष्ट नहीं हुए हैं। हम क्षीणप्राण अवश्य हुए हैं परंतु गतप्राण नहीं हुए हैं। हम गतप्राण न हों, इसलिए हमें अपना ध्यान कक्षाकक्ष में पढ़ाए जाने वाले विषयों के विषयवस्तु की ओर केंद्रित करना होगा। हमें विषयों की संकल्पनाएं बदलनी होगी, आधारभूत परिभाषाएं बदलनी होगी, पाठ्यक्रम बदलने होंगे, पठन-पाठन की पद्धति बदलनी होगी। इन सब के लिए हमें अपने अध्ययन-अनुसंधान और अध्ययन की पद्धतियों को भी बदलना होगा। यह एक महान शैक्षिक प्रयास होगा। इसे सबसे पहले करना होगा क्योंकि इसके बिना शेष सारे परिवर्तन पाश्चात्य ढांचे को ही मजबूत बनाने वाले सिद्ध होंगे। आज लगभग वही हो रहा है, इसलिए प्रयास तो हम बहुत कर रहे हैं परंतु रचना नहीं बदल रही है।

स्वतंत्र और स्वायत्त रचना का निर्माण

हमें वर्तमान रचना के समानांतर एक स्वतंत्र और स्वायत्त रचना का निर्माण करना होगा। अध्ययन और अनुसंधान करने वाले बुद्धिमान और राष्ट्रभक्त तरूणों को ज्ञान साधना करने हेतु आवाह्न करना होगा यह कार्य सरल नहीं है क्योंकि वर्तमान स्थिति में पद-प्रतिष्ठा और धन छोड़कर ही ज्ञान साधना हो सकती है। दूसरी और ज्ञान साधना करने वालों का पूर्ण सम्मान करना होगा और उनकी सुरक्षा, प्रतिष्ठा व आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके ऐसे धनवान लोगों का भी सहयोग लेना होगा। ‘अर्थ से विद्याश्रेष्ठ है’ इस सूत्र को स्वीकृत बनाने से ही यह कार्य संभव हो सकेगा। नए पाठ्यक्रमों के लिए हमें नई अध्ययन सामग्री तैयार करनी होगी। हमारे शाश्वत सिद्धांत को समाहित करने वाले शास्त्र ग्रन्थों का अध्ययन कर उनके आधार पर वर्तमान युग के अनुरूप साहित्य का निर्माण करना होगा। वर्तमान विश्व के ज्ञान प्रवाहों से अवगत होते हुए उनका समायोजन हमारी ज्ञान धारा से कर उसे समृद्ध भी बनाना होगा। संक्षेप में कहें तो विपुल मात्रा में साहित्य निर्माण करना हमारा दूसरा कार्य होगा।

हमें शिक्षा को स्वायत्त बनाने की दिशा में मजबूत प्रयास करने की आवश्यकता है। शासन निरपेक्ष शिक्षा व्यवस्था ही समाज का सही मार्गदर्शन कर सकती है। शिक्षा शिक्षकों के बल पर चलनी चाहिए, जहां शिक्षक कर्मचारी होते हैं वहां वे गुरु नहीं बन सकते, गुरुत्व एक मानसिकता होती है। जब शिक्षक अपने आप को गुरु मानता है तब वह दायित्वबोध से युक्त होता है। ऐसा शिक्षक यदि छात्र का चरित्र अच्छा नहीं है, समाज सुसंस्कृत नहीं है तो वह अपने आप को इन सबका जिम्मेदार मानता है। समाज यदि शिक्षक को गुरु मानता है तो उसे धनवानों से और सत्तावानों  से अधिक आदर देता है। ऐसा समाज शिक्षक को कभी भी दीन-हीन नहीं रहने देता। जब समाज शिक्षक को गुरु मानकर उनका सम्मान करता है परंतु शिक्षक अपने आप को गुरु नहीं मानता तब वह समाज को गलत रास्ते पर ले जाकर भटका देता है और उसकी हानि करता है। यदि शिक्षक अपने आप को गुरु मानता है परंतु समाज उसे गुरु नहीं मानता तो शिक्षक को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और अवमानना भी सहनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में विरले शिक्षक ही अपना गुरुत्व बनाए रख पाते हैं, अधिकांश शिक्षक तो कर्मचारी बन जाते हैं। तब ज्ञान की, शिक्षक की और समाज की क्षति होती है। जब समाज और शिक्षक दोनों ही शिक्षक को गुरु नहीं मानते तब समाज की अधोगति की कोई रोक नहीं सकता। ऐसा समाज सुसंस्कृत नहीं रह पाता, प्रथम तो वह पशु प्रवृत्ति की ओर बढ़ता है, फिर पशु से भी नीचे गिरकर विकृति की ओर गति करता है। कहने की आवश्यकता नहीं है कि आज हम ऐसी ही स्थिति में जी रहे हैं।

इस स्थिति से ऊपर उठने के लिए हमें शिक्षा को स्वायत्त बनाने की दिशा में गंभीर रूप से प्रयास करने होंगे। यह कार्य कोई भी व्यक्ति या संस्था अकेले नहीं कर सकते, इसके लिए अनिवार्य रूप से संगठन चाहिए। व्यक्ति या संस्था शैक्षिक कार्य कर सकते हैं। देश में अनेक व्यक्ति और संस्थाएं आज भी मूल्यवान शैक्षिक कार्य कर रहे हैं। परंतु समाज के मानस को बदलना और शासन को प्रभावित करने का कार्य संगठित शक्ति ही कर सकती है। संगठित शक्ति भी दो प्रकार की है, एक तो शिक्षा के ही क्षेत्र में कार्यरत संगठन की शक्ति और दूसरे धर्म सत्ता की नैतिक शक्ति। वास्तव में शिक्षा धर्म सत्ता का ही प्रतिनिधित्व करती है। समाज को शिक्षित करने का कार्य धर्म सत्ता का होता है। यह शिक्षा धर्म की शिक्षा नहीं होती अपितु धर्म आधारित शिक्षा होती है। अतः धर्म की नैतिक शक्ति और शैक्षिक संगठनों की संगठित शक्ति ही समाज के मानस को बदलकर शासन को प्रभावित कर सकती है, तथा शिक्षा को स्वायत्त बना सकती है। आज देश में ऐसे संगठन अस्तित्व में हैं और धर्म सत्ता भी है,बस उन्हें इस कार्य को अपनी वरीयता सूची में लाने की आवश्यकता है।

शिक्षा के स्थापित ढांचे से बाहर निकलना

तनिक विचार करने पर ध्यान में आता है कि हमें शिक्षा के स्थापित ढांचे से बाहर निकलना होगा। बात व्यक्ति विकास की हो या राष्ट्र निर्माण की, चरित्र निर्माण की हो या कौशल विकास की, अर्थार्जन के लायक बनाने की हो या व्यवहार ज्ञान की, ऐसी सभी प्रकार की शिक्षा परिवार में होती है। चरित्र निर्माण की शिक्षा तो गर्भावस्था और शिशु अवस्था में ही हो जाती है। इस शिक्षा को देने वाले माता और पिता होते हैं। हमारे शास्त्र, हमारी परंपरा, हमारा अनुभव और हमारी सामान्य बुद्धि कहती है कि माता बालक की प्रथम गुरु है, दूसरा स्थान पिता का है और शिक्षक का स्थान तीसरा है। अधिकांश शिक्षा घर में ही, शिशु अवस्था में मिलने वाले संस्कारों के माध्यम से होती है। यह परिवार का एक बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है। वंश परंपरा के माध्यम से और भी अनेक प्रकार की परंपराएं बनाए रखने का कार्य भी परिवार में ही होता है। अतः परिवार संस्कृति रक्षा व संस्कृति संवर्धन का प्रमुख केंद्र है। परिवार व्यवस्था विश्व के समाज जीवन को भारत की दी हुई अनुपम देन है। जीवन का समग्रता में आकलन करने वाली भारतीय बुद्धि की देन यह परिवार व्यवस्था है। हमारे पूर्वजों का मानना है कि माता-पिता का स्थान शिक्षक नहीं ले सकता और घर का स्थान विद्यालय नहीं ले सकता। इस सूत्र की पालना करते हुए वर्तमान समय में ऐसे अनेक माता-पिता हैं जो अपने बालकों को विद्यालय न भेजकर घर में ही पढ़ाते हैं। ‘घर ही विद्यालय’ इस संकल्पना को साकार बनाने वाले अभिभावक अपनी सन्तानों को संस्कारों के साथ साथ जीवन जीना सिखाते हैं। क्या पढ़ाना और क्या नहीं पढ़ाना, कब पढ़ाना, कितना पढ़ाना और उनका सतत मूल्यांकन कैसे करना, इन सभी बातों का निर्णय वे स्वयं ही करते हैं। इन्हें न सरकारी मान्यता चाहिए और न प्रमाणपत्र चाहिए। घर ही विद्यालय का यह प्रयोग सही अर्थ में स्वतंत्र व स्वायत्त शिक्षा का नमूना है। भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा की ओर बढ़ने वाला एक कदम है।

आज परिवार व्यवस्था कुछ शिथिल पड़ गई है और परिवार में मिलने वाली शिक्षा भी प्रभावी नहीं है। इसलिए हमें परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की योजना शिक्षा के माध्यम से करनी होगी। परिवार भारतीय समाज रचना की मूल इकाई है, अतः परिवार के सुदृढ़ीकरण से राष्ट्र जीवन भी सुव्यवस्थित होगा। राष्ट्रीय शिक्षा पर आधारित ऐसे नए विद्यालय भी हमें प्रारंभ करने होंगे जहां हम पूर्ण रूप से भारतीय ज्ञान धारा पर आधारित शिक्षा दे सकें। ऐसे विद्यालय चलाने के लिए संस्था संचालक, शिक्षक और अभिभावकों का परस्पर अनुकूल मानस वाला एक समूह होना आवश्यक है। ऐसे विद्यालय प्रथम तो प्रयोग के रूप में ही चलेंगे परंतु समाज स्वीकृत होने के उपरांत स्थान स्थान पर ऐसे नए विद्यालय स्थापित करने होंगे, जो अनेक लोगों के द्वारा, अनेक स्थानों पर विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों में भी चलाएं जा सकें। ऐसे विद्यालय व्यावहारिक और लचीलापन लिए तथा सर्व सामान्य और सर्व स्वीकृत होने की क्षमता वाले होने चाहिए।

अब तक हम यह मानकर कर चल रहे हैं कि सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में ही शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। शिक्षा का यह वर्तमान ढ़ांचा समाज स्वीकृत हो चुका है। सामान्य व्यक्ति क्या बड़े बड़े शिक्षाविद् भी इससे बाहर निकलकर शिक्षा में परिवर्तन का विचार ही नहीं करते। जब तक हम इस वर्तमान ढ़ांचे से चिपके रहेंगे, तब तक भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा सम्भव नहीं होगी। अतः वर्तमान अंग्रेजी ढांचे से बाहर निकलकर परिवर्तन तो करना ही होगा।

(लेखक शिक्षाविद् है, भारतीय शिक्षा ग्रन्थमाला के सह संपादक है और विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव है।)

और पढ़ें : भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात-119 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु परिवर्तन के बिंदु-1)

The post भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात-120 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु परिवर्तन के बिन्दु-2) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात-119 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु परिवर्तन के बिंदु-1)
– वासुदेव प्रजापति

हम भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा चाहते हैं। भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा तभी संभव है जब आज की व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किया जाए। यह परिवर्तन स्थाई हो और सर्वजन हिताय हो, तभी इसकी सार्थकता है। परिवर्तन संसार का नियम है, यह बात हम भली भांति जानते हैं। परंतु आज की शिक्षा में जो परिवर्तन अपेक्षित है वह छोटा-मोटा अथवा काल के प्रवाह में होने वाला परिवर्तन नहीं है। यह परिवर्तन भारतीय चिंतन व दर्शन के अनुसार होना चाहिए। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को समग्रता में देखकर शिक्षा के संपूर्ण तंत्र-मंत्र और यंत्र को परिवर्तित करने की आवश्यकता है। समग्रता में परिवर्तन किए बिना हम शिक्षा की जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं उनका निराकरण होना संभव नहीं है।

समग्र परिवर्तन करना होगा

हमें छोटे-छोटे परिवर्तनों की बात तुरंत समझ में आ जाती है। जैसे की हम पाठ योजना में नवाचार की बात करते हैं और पाठ्य पुस्तकों में समय-समय पर परिवर्तन करते रहते हैं। कभी कुछ नए विषय जोड़ते हैं तो कभी पुराने विषयों को हटा देते हैं। पाठ्यक्रमों में परिवर्तन करते हैं, परीक्षा की पद्धतियों में नई-नई बातें जोड़ते हैं, इत्यादि। अब तो संस्कारों की शिक्षा जैसी बातें भी आग्रह पूर्वक जोड़ने लगे हैं। फिर भी हम शिक्षा के वर्तमान स्वरूप से संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि मूल बातों पर विचार किए बिना हम ऊपर-ऊपर के परिवर्तनों में ही लगे रहते हैं। भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु शिक्षा के सभी पहलुओं का समग्रता में विचार करने की आवश्यकता है।

परिवर्तन करने के लिए हमें सबसे पहले अपना चिंतन बदलने की आवश्यकता है, क्योंकि चिंतन ही शेष सभी बातों का आधार है। आधार होने के बाद भी चिंतन केवल प्रथम चरण है, वह केवल नींव है। नींव मजबूत होनी चाहिए यह भी सत्य है, नींव शुद्ध होनी चाहिए यह भी सत्य है, परंतु केवल नींव से भवन नहीं होता यह भी उतना ही सत्य है। इसलिए केवल चिंतन नहीं, व्यवहार की बात होना भी आवश्यक है। अतः चिंतन के बाद, चिंतन के साथ, चिंतन के अनुरूप क्रियान्वयन की बात भी होनी चाहिए। जब हम व्यवहार के स्तर पर परिवर्तन की बात करते हैं तब अनेक बातों का विचार करना आवश्यक है। क्रियान्वयन के लिए एक रचना चाहिए, रणनीति चाहिए, ठोस योजना भी चाहिए। इन सबके लिए हमारी क्षमताओं और व्यापक मानसिकता का विचार करना होगा। हमारी तत्काल और दूरगामी आवश्यकताओं का तथा संसाधनों की उपलब्धता का विचार करना होगा। हमें एक संपूर्ण प्रतिमान का, एक संपूर्ण ढांचे का विचार करना होगा। भले ही समय लगे हमें पूरा एक साथ समग्रता में विचार किए बिना परिवर्तन का प्रारंभ नहीं करना चाहिए।

अपने अतीत का स्मरण करना होगा

हमें अपने संदर्भ और अपनी पृष्ठभूमि पर विचार करना होगा। हम तात्विक रूप से और भावात्मक रूप से अपने अतीत से जुड़े हैं। हमें उपनिषदों का तत्वज्ञान सही लगता है। हम आत्मतत्व की एकात्मता की बात करते हैं। हमें ऐसे मूल्य अच्छे और सही लगते हैं, जिनका अधिष्ठान आध्यात्मिक है। हम त्याग, समर्पण, सेवा और निष्ठा आदि बातों की सृष्टि में विहार करना पसंद करते हैं। हमारे राष्ट्रीय आदर्श भी त्यागी, बलिदानी, सेवाभावी और लोक कल्याण हेतु जीवन देने वाले महापुरुषों के हैं। जहां-जहां हमें इन आदर्शों के अनुरूप उदाहरण देखने को मिलते हैं, हमें प्रसन्नता होती है। परंतु हमारा आसन्न भूतकाल ध्यान में लेने की आवश्यकता है। विगत 200 वर्षों की घटनाएं हमारी वर्तमान समस्याओं की जड़ है। यह 200 वर्ष हमारे चिंतन और रचना के परिवर्तन का काल है। व्यवहार के जितने भी पक्ष होते हैं उन सब में परिवर्तन हुआ है। इन 200 वर्षों में एक पूर्ण रूप से अभारतीय प्रतिमान को हमारे मन-मस्तिष्क में बिठाने का अंग्रेजी प्रयास हुआ है। अंग्रेजी शिक्षा की सहायता से उनका यह प्रयास अप्रत्याशित रूप से सफल एवं यशस्वी भी हुआ है।

यह केवल शिक्षा क्षेत्र का परिवर्तन नहीं है अपितु संपूर्ण जीवन रचना का परिवर्तन है। अंग्रेजों के द्वारा लादे गए इस अभारतीय ढांचे का प्रभाव इतना गहरा है कि स्वतंत्रता के बाद भी हमने उस ढांचे को आधुनिक और अनिवार्य समझ कर अपना लिया है। इसलिए परिवर्तन करते समय हमें वर्तमान वैचारिक, मानसिक और व्यावहारिक संदर्भों को ध्यान में लेना पड़ेगा। इन सभी संदर्भों को लेकर हम शिक्षा क्षेत्र का विचार करेंगे तो हमें कुछ समस्याओं का निराकरण प्राप्त होगा।

हमें अंग्रेजी व्यवस्थाओं को छोड़ना होगा

हमने अंग्रेजी शिक्षा पद्धति की कुछ व्यवस्थाओं को मन से स्वीकार कर लिया है, हम उन्हें गृहीत मानकर चलते हैं। जैसे शिक्षा संस्थान चलाने के लिए शासन की मान्यता अनिवार्य है। यह बात आज जन-मन में इतनी गहरी बैठ गई है कि शिक्षा के लिए शासन की मान्यता अनिवार्य है। जबकि भारत में केवल 150 वर्ष पहले शासन का कोई शिक्षा विभाग ही नहीं था। शिक्षा के संबंध में आज जो कानून और नियम हैं, जो विभिन्न प्रकार के नियंत्रणों की व्यवस्था है, पाठ्यक्रम निर्माण, पाठ्यपुस्तक निर्माण, परीक्षा, प्रवेश और अनुदान आदि का जो तंत्र है उसका सर्वथा अभाव था। इसका अर्थ यह भी नहीं है कि यह सारी बातें हमारे यहां नहीं थी। शिक्षा विषयक ये सारी बातें हमारे यहां भी थीं किन्तु उनका नियंत्रण शासन का न होकर शिक्षकों का था और शिक्षक शासन के प्रति उत्तरदायी न होकर समाज के प्रति उत्तरदायी था।

इस भारतीय व्यवस्था के अनेक सुपरिणाम थे। विद्या और विद्यावान सत्ता और अर्थ के अधीन न होकर उसके मार्गदर्शक, निर्देशक और आवश्यकता पड़ने पर नियंत्रक के रूप में काम कर सकते थे। शिक्षा ज्ञान सत्ता का एक हिस्सा थी जो धर्म सत्ता के रूप में व्यवहार करती थी। इस व्यवस्था के बदलने के फलस्वरूप अनेक दुष्परिणाम हुए। शासन के नियंत्रण में आते ही शिक्षा ने अपना गौरव और गुरुता खो दी। ज्ञान सत्ता के ऊपर अर्थ और शासन का प्रभुत्व हो जाने से समाज सही मार्गदर्शन से वंचित हो गया। साथ ही अर्थ सत्ता और राज्य सत्ता बिना मार्गदर्शन के सही रास्ते से भटकने लगे और बिना नियंत्रण के निरंकुश होकर शासन में परिणत हो गए।

दूसरा दुष्परिणाम यह हुआ कि शिक्षक स्वयं गुरु न रहकर लघु बन गया, कर्मचारी बन गया और राष्ट्र निर्माण के अपने दायित्व से विमुख हो गया। शिक्षा में सभी गैर शैक्षिक नियंत्रण बढ़ गए। सारे तंत्र में एक प्रकार की व्यक्ति निरपेक्षता समा गई, जहां किसी की जिम्मेदारी निश्चित करना कठिन हो गया। तंत्र का चेहरा निर्जीव बन गया और प्रेम, आनंद, रस, कृतज्ञता जैसे तत्वों का अभाव हो गया। हम आचार्य चाणक्य का स्मरण करते हुए कहते हैं कि “शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है”, परंतु वर्तमान स्थिति में न तो शिक्षा राष्ट्र निर्माणकारी हो सकती है और न शिक्षक राष्ट्र निर्माता बन सकता है। अतः परिवर्तन का यह एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिसकी हमें चिंता करनी होगी। शिक्षा में स्वायत्तता का संपूर्ण विचार करते हुए, शासन का नियंत्रण कैसे दूर किया जाए, इसका विचार हो। स्वायत्तता का यह विचार और प्रयास स्वयं शिक्षकों की और से होना चाहिए।

आज शिक्षा अप्रत्याशित रूप से संस्थागत बन गई है। इसलिए संस्था को आर्थिक दृष्टि से और प्रशासनिक दृष्टि से शासन की मान्यता चाहिए। संस्था किसी न किसी रूप में पंजीकृत हुए बिना चल नहीं सकती, और पंजीकृत होते ही उसमें वस्तुनिष्ठता आ जाती है। वस्तुनिष्ठता का अर्थ हम पक्षपात रहित लगाते हैं परंतु व्यवहार में वस्तुनिष्ठता यांत्रिकता बन जाती है। आज वस्तुनिष्ठता,मूल्यांकन, प्रमाण पत्र, पदवी आदि का महत्व इतना बढ़ गया है कि विद्यालय नामक संस्था से बाहर बिना परीक्षा उत्तीर्ण किए, बिना प्रमाण पत्र प्राप्त किए भी शिक्षा हो सकती है, इस बात को हम भूल गए हैं। इसका दुष्परिणाम यह हुआ है कि अब प्रमाण पत्र भी अर्थार्जन का साधन है, ज्ञानवान होने का प्रमाण नहीं। शिक्षा अपने स्वभाव से ही इतनी अधिक संस्थागत नहीं हो सकती, क्योंकि वह जन्म से पहले ही शुरु हो जाती है। शिक्षा घर में, आंगन में, खेल के मैदान में, मंदिर में, बाजार में अर्थात सर्वत्र होती है, वह जीवन क्रम के साथ जुड़ी हुई रहती है और जीवन के हर पहलू में समा जाती है। संस्थागत स्वरूप तो उसके पूर्ण स्वरूप का एक छोटा सा भाग है, वह भी हमेशा अनिवार्य नहीं होता। वर्तमान में हमने शिक्षा के केवल संस्थागत स्वरूप को मान्यता देकर अपने आप को संकट में डाल दिया है। अतः परिवर्तन का हमारा दूसरा प्रयास शिक्षा को इस संस्थाकरण से मुक्त करवाना है।

आधुनिकता व वैश्विकता को सही अर्थ में समझना

आधुनिकता व वैश्विकता ने हमें गहरे संकट में डाल दिया है। इन दोनों शब्दों के सही अर्थ को छोड़कर हमने इनका पाश्चात्य अर्थ ले लिया है। आधुनिक  संस्कृत शब्द ‘अधुना’ से बना है। अधुना का अर्थ है ‘अब’ या ‘अभी’ अर्थात वर्तमान। शाश्वत सिद्धांतों का वर्तमान स्वरूप कैसा होता है, इसका चिंतन भारत में प्राचीन काल से अर्थात जब से चिंतन शुरू हुआ है, तब से होता रहा है। इसी प्रक्रिया में हमारे स्मृति साहित्य की रचना हुई है, जिसे हम युगानुकूल चिंतन कहते हैं। युगानुकूल का अर्थ आधुनिकता है। आधुनिकता भारतीय भी हो सकती है और पाश्चात्य भी। इसलिए परिवर्तन का विचार करते समय हमें पाश्चात्य ही आधुनिक है, इस धारणा से मुक्त होना होगा। इससे मुक्त होकर ही हम पाश्चात्यीकरण से मुक्त हो पाएंगे। हमें इस बात से भी स्पष्ट होना होगा कि भारतीयता और वैश्विकता में कोई अंतर नहीं है। भारत ने हमेशा वैश्विक संदर्भ में ही विचार और व्यवहार किया है। भारत की आकांक्षा “सर्वे भवंतु सुखिन:” की रही है। भारत हमेशा मानव धर्म के संदर्भ में ही विचार करता है। अपने ध्येय को भारत “कृण्वन्तो विश्वमार्यम्” कह कर ही प्रस्तुत करता है। अत: भारत के लिए वैश्विकता नई बात नहीं है। वैश्विकता का संबंध केवल पाश्चात्य के साथ नहीं है, भारत के साथ भी है।

शिक्षा के परिवर्तन का विचार करते समय हमें भारतीय अध्यात्म का विचार करना होगा। आज हमारा सारा चिंतन बुद्धिनिष्ठ हो गया है, बुद्धिनिष्ठ चिंतन के आधार पर देश की सारी व्यवस्थाएं और व्यवहार की रचना हुई है। परंतु भारतीय चिंतन बुद्धिनिष्ठ न होकर आत्मनिष्ठ है। श्रीमद् भागवत गीता में भगवान से कृष्ण कहते हैं

इंद्रियाणिपराण्याहु: इंद्रियेभ्य: परं मन:।

मनसस्तु परा बुद्धि: यो बुद्धे: परतस्तु स:।

अर्थात इन्द्रियां विषयों से परे हैं, मन इंद्रियों से परे है, मन से परे बुद्धि है और बुद्धि से परे जो है, वह आत्मतत्व है,परमात्मा है।

अनेक लोग समझते हैं कि अध्यात्म और भौतिकता में अंतर है, इनमें परस्पर विरोध है। भौतिक अथवा दैनन्दिन व्यवहारों में आध्यात्मिकता बाधा बनती है। यदि आध्यात्मिक बनना है तो भौतिकता छोड़नी पड़ती है। वास्तव में इस प्रकार का विभाजन ही ठीक नहीं है। आध्यात्मिकता का अधिष्ठान लेकर भौतिक जीवन की रचना करना भारतीय जीवन रचना का विशिष्टय रहा है। अतः अध्यात्म विचार को समझना और उसे शिक्षा का अधिष्ठान बनाना, भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु हमारे लिए प्रथम करणीय कार्य है। शेष अगले अध्याय में……

(लेखक शिक्षाविद् है, भारतीय शिक्षा ग्रन्थमाला के सह संपादक है और विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव है।)

और पढ़ें : भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 118 (भारतीय ज्ञान की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु करणीय उपाय)

The post भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात-119  (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु परिवर्तन के बिंदु-1) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 118 (भारतीय ज्ञान की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु करणीय उपाय)
वासुदेव प्रजापति

भारतीय ज्ञान का अर्थ होता है, हमारे देश का ज्ञान अर्थात हमारा देशीय ज्ञान। भारत भूमि में जन्मा हमारा अपना ज्ञान। भारत के द्रष्टा ऋषियों ने जिसकी अनुभूति की, वह अनुभूत ज्ञान। इसलिए भारत में भारतीय ज्ञान की प्रतिष्ठा होनी ही चाहिए।

हमारा ज्ञान अनुभूतिजन्य है

भारतीय ज्ञान की विशेषता यह है कि वह अनुभूतिजन्य ज्ञान है। वह केवल बुद्धि से या निरीक्षण से या भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला में जन्मा हुआ ज्ञान नहीं है। इसलिए भारतीय ज्ञान अधिक यथार्थ है और एकात्म भाव को पुष्ट करने वाला है। ऐसा नहीं है कि भारत के अतिरिक्त और किसी देश में दर्शन अर्थात अनुभूति नहीं हो हुई है। आइंस्टीन की अनुभूति का उदाहरण इतिहास में प्रसिद्ध है परंतु वह अपवाद मात्र है।

भारत में अनुभूतिजन्य ज्ञान की ही प्रतिष्ठा है। जब तक अनुभूति का प्रमाण नहीं है तब तक उसे मान्यता नहीं है। अनुभूति के आधार पर ही शास्त्र प्रामाण्य की प्रतिष्ठा होती है। अनुमान या तर्क को भी अनुभूति का आधार होना चाहिए। अनुभूति नहीं होती है तब तक तर्क भी अप्रतिष्ठित हो जाता है। परंतु वर्तमान भारत के बौद्धिक जगत में अनुभूत ज्ञान की प्रतिष्ठा नहीं है। सर्वत्र तर्क की प्रतिष्ठा ही दिखाई दे रही है। इसका कारण यह है कि हमने यूरोप और अमेरिका की ज्ञान प्रक्रिया को स्वीकार कर लिया है। जो हमारा हीनता बोध है।

श्री रमन महर्षि, महर्षि अरविंद, स्वामी विवेकानंद और स्वामी रामतीर्थ आदि वर्तमान समय के ऐसे उदाहरण है, जिन्हें अनुभूतिजन्य ज्ञान प्राप्त हुआ था। इतिहास में तो ऐसे अनेक उदाहरण हैं। जब तक इन सब के ज्ञान की प्रतिष्ठा नहीं होगी तब तक भारतीय ज्ञान की प्रतिष्ठा हुई, ऐसा नहीं माना जाएगा। आज की स्थिति में विश्वविद्यालयों में अथवा संसद में भारतीय अनुभूत ज्ञान की प्रतिष्ठा होने की संभावना दिखाई नहीं देती। क्योंकि उनकी ऐसी मानसिकता ही नहीं है। जब तक शासन की मान्यता नहीं मिलती तब तक लोक में उसकी प्रतिष्ठा नहीं होती। यह एक मनोवैज्ञानिक समस्या है।

जब तक शासन की मान्यता नहीं तब तक कोई शिक्षित नहीं माना जाता। उसे सरकारी तो क्या निजी नौकरी भी नहीं मिलती। बिना नौकरी के भी अर्थाजन हो सकता है, ऐसी कल्पना भी लोगों के मन में नहीं आती। आज एक ऐसा चक्र बना दिया गया है जिसमें पहले शासकीय मान्यता वाले विद्यालय में प्रवेश फिर विश्वविद्यालय का प्रमाण पत्र, उस प्रमाण पत्र पर आधारित नौकरी और नौकरी ही अर्थार्जन का मुख्य साधन, ऐसा एक चक्र बना हुआ है। इस चक्र में शासन के द्वारा जो ज्ञान प्रमाणित नहीं है, ऐसे किसी भी ज्ञान की प्रतिष्ठा होना असंभव है।

भारतीय ज्ञान की प्रतिष्ठा हेतु उपाय

वर्तमान में ज्ञान की यात्रा का चक्र उलटा चला है। वह मार्ग प्रदक्षिणा का न होकर उलटी दिशा में चलने वाला है। प्रदक्षिणा का मार्ग हमेशा भगवान को दाहिनी ओर रख कर चलता है। इसका संकेत यह है कि हमारे मार्गक्रमण में भगवान हमेशा हमारे साथ रहते हैं। अर्थात हमारे ज्ञान क्षेत्र का अधिष्ठान अध्यात्म है। वर्तमान के ज्ञान क्षेत्र को ठीक करने के लिए हमें दिशा बदलनी पड़ेगी। सर्वप्रथम हमें अपनी गति को रोक कर अर्धवृत्त करना होगा। उसके बाद जो सही मार्ग है उस पर चलना होगा। इस प्रकार दिशा बदलने के बाद ही हम शिक्षा को भारतीय बना सकेंगे और भारतीय ज्ञान की प्रतिष्ठा कर पाएंगे।

वर्तमान समय में समाजमन पर टीवी के विज्ञापनों का अत्यधिक प्रभाव है। छोटे बच्चे और अबोध लोग टीवी में जिस पदार्थ का विज्ञापन आता है उससे प्रभावित होकर वस्तुएं खरीदते हैं। दैनन्दिन उपयोग की वस्तुओं पर इसका सर्वाधिक प्रभाव होता है। टीवी के विज्ञापन हमारे उपभोग का नियमन करते हैं। इसलिए कुछ लोगों का अभिप्राय बनता है कि हमें जो भी बात समाजमन तक पहुँचानी है उसे टीवी के माध्यम से पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। केवल विज्ञापन ही नहीं तो विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हम टीवी के माध्यम से प्रस्तुत करें तो समाजमन को प्रभावित कर सकते हैं।

इस प्रकार से समाज प्रबोधन करने में दो अवरोध आएंगे। एक यह कि टीवी के माध्यम से जो प्रभाव होता है वह बहुत ऊपर-ऊपर का अस्थाई होता है। दैनन्दिन उपयोग की वस्तुओं के लिए भले ही उसका तात्कालिक प्रभाव होता हो परंतु गंभीर और दूरगामी परिणामों के लिए टीवी का उतना उपयोग नहीं होता जितना हमें लगता है। दूसरा अवरोध यह है कि टीवी का और उसके जैसे माध्यमों का उपयोग इतना अधिक खर्चीला होता है और टीवी की दुनिया इतनी अधिक स्पर्धा से भरी हुई है कि उसका उपयोग करते-करते हम थक जाते हैं। बहुत प्रयास करने के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते। बाजार में जिसे पैसा कमाना है उसके लिए टीवी का उपयोग लाभदायक है।

ज्ञान साधना आवश्यक है

ज्ञान के क्षेत्र की प्रतिष्ठा के लिए तपश्चर्या करनी होती है, साधना करनी पड़ती है। देशभर में ऐसे तपस्वी और साधक स्वभाव के लोगों को निवेदन करना होगा कि समाज हित के लिए और ज्ञान की प्रतिष्ठा के लिए वे साधना करें। यह साधना ज्ञान की साधना होगी। गंभीर अध्ययन करने वाले लोगों द्वारा यह साधना संभव हो सकती है। आज समाज में साधक लोग भी हैं और गंभीर अध्ययन करने वाले लोग भी हैं। परंतु होता यह है कि जो साधना करते हैं वे अध्ययन नहीं करते और जो अध्ययन करते हैं वे साधना नहीं करते। फलस्वरूप दोनों में से एक का भी प्रभाव नहीं होता।

गंभीर स्वरूप का अध्ययन करने वाले लोग पद और पैसे से मिलने वाले सम्मान की अपेक्षा रखते हैं। ऐसी सुविधा नहीं मिली तो वह अपने आप को असुरक्षित अनुभव करते हैं। परंतु ऐसा करने में उन्हें व्यवस्था पर निर्भर करना पड़ता है और अपने हिसाब से वे अध्ययन नहीं कर पाते। किसी के अधीन होकर और सुविधा की चिंता करते-करते साधना नहीं हो सकती। जो वास्तव में साधक होते हैं उन्हें शिक्षा का विषय, भारतीय ज्ञान का विषय ध्यान में ही नहीं आता। उन्होंने कभी इस विषय में गंभीरता पूर्वक सोचा भी नहीं होता। वे अधिकांश अपनी ही मुक्ति के लिए या अपने ही कल्याण के लिए साधना करते हैं।

अतः दोनों बातें जिनके पास हैं ऐसे लोगों को निवेदन करना होगा। पूर्व में भी विश्व कल्याण हेतु अनेक तपस्वियों को देवताओं ने निवेदन किया था और उन तपस्वियों ने लोक कल्याणार्थ अपने आप को प्रस्तुत किया था। मुनि दधीचि का उदाहरण हमारे सामने है। उन्होंने अपने तपोबल से अपने ही शरीर को विसर्जित कर वृत्रासुर का नाश कर सके ऐसा वज्र बनाने के लिए अपनी हड्डियां दे दी थीं। ऐसे और भी अनेक उदाहरण हमारे इतिहास में मिलते हैं। आज भी ऐसे लोग अवश्य मिलेंगे, ऐसे लोगों को पुनः लोक कल्याण की दृष्टि से गहन अध्ययन में लगना चाहिए।

हमारे शास्त्र ग्रंथों का सार्थक अध्ययन हो

आज के विश्वविद्यालयों में भारतीय शास्त्र ग्रंथों का अध्ययन तो होता है परंतु वह अध्ययन केवल डिग्री प्राप्त करने के उद्देश्य से होता है। उदाहरण के लिए कौटिल्य का अर्थशास्त्र हो या पतंजलि के योग सूत्र हों या ईशावास्य उपनिषद हो इनका अध्ययन तो होता है परंतु वह अध्ययन सार्थक नहीं होता। फलस्वरूप विश्वविद्यालयों में होने वाला भारतीय शास्त्र ग्रंथों का अध्ययन भारतीय शिक्षा की प्रतिष्ठा कराने वाला नहीं है। वह अधिक से अधिक उनके बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी अवश्य देता है। परंतु वह समाज के लिए उपयोगी कैसे बनेगा इसका विचार ही नहीं होता।

उदाहरण के लिए बृहदारण्यक उपनिषद में मनुष्य के व्यक्तित्व के विषय में या आत्मा के विषय में क्या लिखा है? इसकी जानकारी मिल जाती है। परंतु व्यक्तित्व की जानकारी, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की संकल्पना स्पष्ट कर, शिक्षा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास कैसे होगा? यह बताने में अध्येता अक्षम होता है। कदाचित यह उसका विषय ही नहीं है।

वेदों में पंचमहाभूतों को देवता कह कर उनकी स्तुति की गई है। मनुष्यों के द्वारा किए जाने वाले यज्ञों में देवताओं का हिस्सा रखा जाता है और उन्हें स्वीकार करने के लिए उनकी स्तुति की जाती है। आज संपूर्ण विश्व में पर्यावरण की बड़ी समस्या इन पंचमहाभूतों के संबंध में ही है। परंतु इस समस्या के समाधान के लिए वेदों में हल ढूंढने की कल्पना भी नहीं की जाती, होता इसका विपरीत है। जो देश पर्यावरण के प्रदूषण की समस्या निर्माण करते हैं वे ही देश समस्या निर्माण नहीं करने वाले देशों को परामर्श देते हैं।

हिंदू शास्त्र ग्रंथ ही भारतीय ग्रंथ हैं

भारतीय शास्त्र ग्रंथों को ये हमारे शास्त्र ग्रंथ हैं ऐसा कहने का साहस बहुत कम लोग कर पाते हैं। ये शास्त्र ग्रंथ प्राचीन हैं, वे इतना ही कह पाते हैं। इन्हें हिंदू शास्त्र ग्रंथ तो कोई नहीं कहता। क्योंकि धर्म के समान ही हिंदू शब्द को भी विवाद का विषय बना दिया गया है। उच्चतम न्यायालय ने भले ही कहा हो कि हिंदू संज्ञा का प्रचलित पंथ संकल्पना से कोई संबंध नहीं है। वह तो भारतीय जीवन दृष्टि पर आधारित एक जीवन शैली है। तब भी बौद्धिक जगत इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

हिंदू कहकर उसे धर्मनिरपेक्ष भारत में आधिकारिक स्थान नहीं दिया जा सकता, यह उनका तर्क होता है। इस तर्क के पीछे भी उनकी बौद्धिक निष्ठा नहीं होती अर्थात इस विषय में शास्त्रार्थ करने के लिए वे कभी तैयार नहीं होते। जिन शास्त्रों का वे अध्ययन और अध्यापन करवाते हैं उन शास्त्रों का पक्ष लेकर वे कुछ भी करना नहीं चाहते। इस अर्थ में भारतीय शास्त्र ग्रंथ आज अनाथ से हो गए हैं। विश्वविद्यालयों ने ही उनकी ऐसी स्थिति की है।

मठ-मंदिरों में शास्त्र ग्रंथों का अध्ययन

हमारे देश में भारतीय शास्त्र ग्रंथों का अध्ययन करने का एक और प्रयास भी हो रहा है। देश के मठ और मंदिरों में तथा संन्यासियों के मिशन में यह अध्ययन होता है। संन्यासियों के लिए अभी भी दर्शन शास्त्रों का अध्ययन करना अनिवार्य है। साथ ही उनके अनुयायियों के लिए भी इन ग्रंथों के अध्ययन का आयोजन होता है। यह अध्ययन अधिकांश दर्शनों का होता है, उसमें भी विशेष रूप से वेदान्त दर्शन का अधिक होता है। परंतु यह अध्ययन भी औपचारिक स्वरूप का ही सिद्ध होता है। संन्यासी अपनी मुक्ति के लिए या साधकों की मुक्ति के लिए अध्ययन करते हैं और करवाते हैं। परंतु मुक्ति का अर्थ क्या है इस विषय में किसी की स्पष्टता नहीं है। उनकी जीवन शैली और कार्यशैली मुक्ति के मार्ग को प्रशस्त करने वाली नहीं दिखाई देती। इसी प्रकार हमारे देश में सहस्रों वेद पाठशालाएं चलती हैं। जहां वेदों का अध्ययन होता है। परंतु वहां केवल वेदों का कंठस्थिकरण होता है, वेद मंत्रों का अर्थ समझना नहीं होता। इसलिए उन्हें लागू करने का विचार करना तो बहुत दूर की बात है। वेद पाठशाला में पढ़कर छात्र या तो दूसरी पाठशाला में पढ़ाते हैं या पौरोहित्य का कार्य करते हैं या ज्योतिष आदि का व्यवसाय करते हैं। देश में बदलाव कैसे आ सकता है? इसका विचार करना नहीं सिखाया जाता।

इस प्रकार के अनेक प्रयास देश भर में चलते हैं। परंतु वे अपने आप में आधे-अधूरे ही हैं। वे भारतीय ज्ञानधारा को टिकाए हुए हैं। इनके कारण से ही ज्ञान धारा पूर्णतया लुप्त नहीं हुई है। यह उनका समाज पर बहुत बड़ा उपकार है। अतः इनके आधार पर अभी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।

(लेखक शिक्षाविद् है, भारतीय शिक्षा ग्रन्थमाला के सह संपादक है और विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव है।)

और पढ़ें : भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 117 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – धर्माचार्य और शिक्षा-2)

The post भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 118 (भारतीय ज्ञान की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु करणीय उपाय) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 117 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – धर्माचार्य और शिक्षा-2)
वासुदेव प्रजापति

हमारे देश में धर्माचार्यों की बहुत बड़ी संख्या है। उनके बड़े-बड़े आश्रम चलते हैं। उन आश्रमों में धार्मिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त भी अनेक प्रकार के कार्य संचालित होते हैं। कुछ आश्रमों का कार्यक्षेत्र केवल भारत है तो कुछ का कार्यक्षेत्र विदेश भी है।

विभिन्न आश्रमों के विविध कार्य

कुछ आश्रमों में सेवा कार्य संचालित किए जाते हैं। अन्नसत्र चलाया जाता है, धर्मादाय चिकित्सालय चलाया जाता है। इनके साथ साथ शिक्षा का प्रबन्ध भी किया जाता है। जहां शिक्षा का प्रबन्ध है वहां प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के अनेक केन्द्र चलते हैं। उनका अपना विश्वविद्यालय भी चलता है। वहां उत्तम शिक्षा दी जाती है। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त श्रेष्ठ शिक्षक भी हैं। भारत के महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी उनके विश्वविद्यालय में आते हैं।

कुछ आश्रमों में विश्व शांति के लिए बड़े-बड़े यज्ञ आयोजित किए जाते हैं। अनेक मंत्री, विधायक, सचिव स्तर के अधिकारी अनेक उद्योगपति इन यज्ञों के आयोजन में यजमान बनकर सहभागी होते हैं। इनके महात्माजी विदेश यात्रा भी करते हैं। वैदिक धर्म में यज्ञों को बहुत महत्त्वपूर्ण माना गया है इसलिए इनका यज्ञों पर बल रहता है। इनका तो मानना है कि अभी भी पर्याप्त मात्रा में यज्ञ-याग नहीं हो रहे हैं। ये चाहते हैं कि सरकार को हमारे काम में सहयोग करना चाहिए।

कुछ धर्माचार्यों का मानना है कि उच्च शिक्षित लोगों को उपनिषद का ज्ञान देने की आवश्यकता है, इसलिए वे उपनिषद के वर्ग चलाते हैं। ये वर्ग अंग्रेजी में चलते हैं। ऊंचा शुल्क देकर समाज के उच्च वर्ग के लोग उपनिषद पढ़ने के लिए आते हैं। उपनिषद के साथ-साथ वे वेदान्त दर्शन और श्रीमद्भगवद्गीता भी पढ़ते हैं। संस्कृत न जानने वाले, केवल अंग्रेजी भाषी लोग भी उपनिषद, गीता व वेदान्त पढ़ रहे हैं, यह शुभ संकेत है। परंतु यह सब करना ही धर्म है? आओ इसे जानते हैं।

धर्म आचरण का विषय है

धर्म कहने का नहीं करने का विषय है। स्वयं सत्य बोलने वाले लोग सत्यवादी हरिश्चंद्र या युधिष्ठिर की कथा सुनकर धार्मिक नहीं हो जाते। अपना कर्तव्य ठीक से न निभाने वाले अथवा जानबूझकर छोड़ देने वाले केवल भजन सुनकर या भजन गाकर भक्त नहीं हो जाते। अपने स्वार्थ के लिए मंदिरों में जाने वाले दर्शनार्थी नहीं होते वे केवल प्रयोजनार्थी होते हैं। यह बात धर्माचार्य को समझनी चाहिए।

गोस्वामी तुलसीदास जी ने परहित को सबसे बड़ा धर्म और परपीड़ा को सबसे बड़ा अधर्म कहा है। परहित ना करके केवल भजन-पूजन करने वाले धार्मिक नहीं हो सकते। लोगों का भला किस में है यह नहीं जानने वाले और अपने शिष्यों का या अनुयायियों को नहीं समझने वाले धर्माचार्य कैसे हो सकते हैं? आचरण यदि पवित्र नहीं है लोगों की सेवा करने हेतु जो कभी कष्ट नहीं सहते, कर्तव्य का पालन करने के लिए जब त्याग करने की आवश्यकता हो तब त्याग नहीं करते और अपने स्वार्थ के लिए लोगों का उपयोग करते हैं, संयम का पालन नहीं करते, वे केवल रामायण या महाभारत की कथा सुनकर धार्मिक नहीं हो जाते।

सभी प्राणियों में एक ही आत्मतत्व है इस सिद्धांत के अनुसार व्यवहार न करने वाले केवल उपनिषद पढ़कर या वेदांत दर्शन का अध्ययन कर धार्मिक नहीं हो जाते, वे पंडित हो सकते हैं परंतु धार्मिक नहीं। व्यक्ति पहले धार्मिक होना चाहिए बाद में पंडित। परंतु यह बात उन्हें समझ में नहीं आती। सत्संग, कथा-वार्ता, यज्ञ-याग, तीर्थ-यात्रा, दर्शन-पूजन, धर्म ग्रंथों का अध्ययन यह सब धर्म के अंग तभी सार्थक होते हैं जब व्यवहार और विचार भी उनके अनुकूल हो। सत्य तो यह है कि ये सारी बातें धार्मिक आचरण के परिणाम स्वरूप होती है। बिना आचरण के ये केवल निरर्थक ही नहीं अनर्थक हो जाती है। क्योंकि यह आभासी विश्व निर्माण करती है, जिसमें सत्य इनके पीछे ढक जाता है।

धर्म अंतःकरण का विषय है

भूमि , भवन,  सुविधा, कार्यक्रम आदि में धर्म नहीं होता। भजन-पूजन, संगीत, नृत्य-कीर्तन में भी धर्म नहीं होता। अध्ययन और प्रवचन में भी धर्म नहीं होता। सफेद या भगवे वस्त्रों में भी धर्म नहीं होता। यह सब अत्यंत भौतिक स्वरूप के पदार्थ हैं। धर्म तो अंतःकरण की प्रवृत्तियों में होता है।

मन, बुद्धि, अहंकार और चित्त मिलकर अंत:करण कहलाता है। जब मन सद्गुणी बनता है, बुद्धि और अहंकार आत्मनिष्ठ बनते हैं, चित्त शुद्ध बनता है तब जाकर व्यक्ति धार्मिक बनता है। ऐसा व्यक्ति भजन-पूजन, कीर्तन और सत्संग करें या ना करें वह धार्मिक ही बना रहता है। वास्तव में धर्म की रक्षा तो ऐसा व्यक्ति ही करता है, ऐसे व्यक्ति का संग ही वास्तव में सत्संग है।

लोग अपना अंत:करण पवित्र कैसे बनाएं यह सीखाना ही धर्म सीखाना है। यह धर्माचार्य का कर्तव्य है। ऐसा करने से धर्म की रक्षा होती है। ऐसा धर्म ही फिर समाज की रक्षा करता है। आज इस बात का विस्मरण हुआ है, गाड़ी उलटी पटरी पर चल पड़ी है। धर्म का विचार वास्तव में व्यवहार, व्यवस्था और वातावरण के संदर्भ में करना चाहिए। इन सब के साथ यदि संबंध विच्छेद हो गया तो धर्म धर्म नहीं रहता वह धर्म का आभास मात्र होता है जो अधर्म से भी अधिक हानिकारक होता है।

धर्म की परीक्षा धारणा से होती है। जो धारण करता है वह धर्म है। जो जो बातें धारण नहीं करती वह धर्म नहीं है। धारण करने का अर्थ किसी भी पदार्थ, स्थिति या रचना को बनाए रखना, नष्ट नहीं होने देना, विकृत नहीं होने देना धारणा है। इस एक मापदंड पर मूल्यांकन करने से कोई भी क्रिया धार्मिक है अथवा नहीं और है तो कितनी धार्मिक है, इसका पता चलता है।

धर्माचार्यों की भूमिका

शिक्षाविद कहते हैं कि शिक्षा धर्म सिखाती है। जब शिक्षा धर्मानुसारी न रहकर अर्थानुसारी बन जाती है तब समाज जीवन उलटी दिशा में चलने लगता है। जीवन की सारी बातें उलटी ही होने लगती हैं। वर्तमान समय ऐसा ही है, पश्चिमी जीवन दृष्टि के प्रभाव के कारण भारत की सारी व्यवस्थाएं अर्थानुसारी बन गई हैं, इस कारण ही सारे संकट उत्पन्न हुए हैं।

इस स्थिति में धर्माचार्यों को शिक्षा और शिक्षा के माध्यम से समाज को धर्मनिष्ट बनाने का दायित्व अपने ऊपर लेना चाहिए। उनके अतिरिक्त यह कार्य कोई भी नहीं कर सकता। ऐसा करने के लिए धर्माचार्यों को अपनी संप्रदाय दृष्टि से मुक्त होकर धर्म दृष्टि अपनाने की आवश्यकता है। हम जानते हैं कि संप्रदाय धर्म का एक आयाम है। केवल संप्रदाय ही धर्म नहीं है, धर्म संप्रदाय से अधिक व्यापक है। व्यापक धर्म के प्रकाश में संप्रदाय भी अपनी सार्थकता प्राप्त करता है।

धर्माचार्यों का प्रथम कर्तव्य

आज समाज में धर्म को अत्यंत संकुचित बना दिया है। विशेष रूप से राजनीति के प्रभाव से धर्म विवाद के घेरे में आ गया है। इस विवाद से उसे मुक्त करने की महती आवश्यकता है। इस काम को धर्माचार्य ही कर सकते हैं। धर्म को विवाद के घेरे में फंसाने का काम साम्यवादियों ने किया है। धर्म अफीम की गोली है, ऐसा कहने से उनकी तोड़फोड़ वाली गतिविधियां शुरू हुई है जो अब कहीं पर भी धर्म नहीं चाहिए कहने तक पहुंच गई है। राजनीति इससे बहुत प्रभावित हो गई है जिससे धर्म संबंधित सारा मामला उलझ गया है।

धर्म को राजनीति और साम्यवाद के घेरे से बाहर निकलना धर्माचार्यों का प्रथम कर्तव्य है। धर्मनिरपेक्षता जैसी संकल्पना कितनी हास्यास्पद व अनर्थक है, यह भी स्पष्ट करने की आवश्यकता है। इस दृष्टि से धर्माचार्यों को धर्म सभाओं का आयोजन करना चाहिए। देश के सभी धर्माचार्यों को अपना-अपना अहम् भूलाकर परस्पर संवाद बढ़ाना चाहिए। सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ाने के लिए भी आपसी संवाद आवश्यक है।

धर्म सर्वप्रथम विश्व धर्म है और मानव धर्म है।

विश्व की व्यवस्था विश्व धर्म है। मानव मात्र का कर्तव्य मानव धर्म है। व्यवस्था धर्म के अनुकूल होना ही कर्तव्य धर्म है। हमने आज कानून को धर्म बनाया है, यह विपरीत गति है। इसके स्थान पर धर्म को कानून बनना चाहिए। धर्म का क्षेत्र राजनीति के क्षेत्र से अधिक व्यापक है और प्रभावी है। वह राजनीति से परे भी है इसलिए जीवन का संचालन राजनीति से नहीं अपितु धर्म से होना चाहिए। इन तथ्यों को जनमानस में बिठाने हेतु धर्माचार्यों को अपनी भूमिका सक्रियता पूर्वक निभानी चाहिए।

अपनी अपनी कमाई धर्म के आधार पर करने की बहुत बड़ी आवश्यकता है। इसे अधिक व्यापकता से समझने और समझाने की आवश्यकता रहेगी। व्यक्तिगत स्तर पर अर्थ व्यवहार में नीतिमत्ता होना आवश्यक है। परंतु इससे भी अधिक व्यापक स्तर पर अर्थ दृष्टि और अर्थ नीति बदलने की आवश्यकता है। जब तक सरकारी स्तर पर और सामाजिक स्तर पर अर्थ नीति धर्म के अनुकूल नहीं बनती तब तक व्यक्तिगत स्तर पर नैतिक आचरण करना संभव नहीं है।

केवल अर्थ नीति ही नहीं समाज व्यवस्था में भी धर्म दृष्टि होना अत्यावश्यक है। आज अनेक धर्माचार्य, मठपति, संन्यासी आदि हिंदू धर्म की वर्ण व्यवस्था बहुत अच्छी है और उसकी पुनः स्थापना होनी चाहिए ऐसा कहते हैं। परंतु उसकी सांगोपांग चर्चा के बिना उसे पुनर्स्थापित करना संभव नहीं होगा। यह व्यापक मूलगत और वर्तमान संदर्भ के प्रकाश में अध्ययन करने का विषय है। इसे ही हमारी परंपरा में स्मृति की रचना करना कहा है। आज ऐसी स्मृति की रचना करना इस युग की बहुत बड़ी आवश्यकता है।

नए शास्त्रों की रचना आवश्यक

आज विभिन्न विषयों के नए शास्त्रों की रचना करने की आवश्यकता प्रतीत हो रही है। ऐसी रचना करने के लिए वर्तमान शास्त्रों का अध्ययन करना कदाचित व्यावहारिक नहीं होगा। विश्वविद्यालय में ये सभी विषय पढ़ाए जाते हैं। इन्हें पढ़ाने वाले प्राध्यापक होते हैं। इन प्राध्यापकों के साथ संवाद करने की आवश्यकता रहेगी। प्राध्यापक इन विषयों का वर्तमान स्वरूप क्या है, यह बता सकते में समर्थ हैं। धर्म दृष्टि और विषयों का ज्ञान दोनों को मिलकर विषय का नया स्वरूप ला सकते हैं। उदाहरण के लिए शिक्षा शास्त्र शिक्षा के विभिन्न आयाम के संदर्भ में आज क्या कहता है? यह जानने के पश्चात उसमें धर्म दृष्टि का कितना अभाव है और धर्म दृष्टि से शिक्षा के विभिन्न पहलुओं में क्या परिवर्तन करना चाहिए यह सब उन्हें धर्माचार्य बता सकते हैं। संवाद का यह स्वरूप पूरे देश भर में चलाना चाहिए।

धर्माचार्यों को अध्यापकों, माता-पिताओं, उद्योजकों, राजनीतिज्ञों तथा कारीगरों के साथ इस प्रकार के संवाद करने चाहिए। धर्म समाज जीवन से कटा हुआ नहीं रह सकता। वह केवल वैराग्य की बात नहीं कर सकता। उसे हितकारक सांसारिक समृद्धि की बात भी बतानी होगी। हितकारक समृद्धि, सर्वजन समाज का विषय है। यह विचार सर्वजन समाज के मानस में संक्रांत करना होगा जो धर्माचार्य ही कर सकते हैं।

अपने संप्रदाय की शिक्षा देना

धर्म का एक आयाम संप्रदाय है। संप्रदायों के संबंध में दो बातों का विचार करने की आवश्यकता है। प्रथम है सांप्रदायिक विद्वेष को समाप्त करने हेतु धर्माचार्यों को ही प्रयास करने होंगे। आज यह काम वे स्वयं नहीं करते इसलिए अन्य लोगों को करने पड़ते हैं। जबकि अन्य लोगों का यह अधिकार क्षेत्र नहीं है। दूसरी बात है अपने संप्रदाय के विधि-विधानों की शिक्षा देना। इस शिक्षा में क्रिया, भावना और ज्ञान तीनों पक्ष जुड़े होने चाहिए। उदाहरण के लिए शिव के उपासकों को शिव की पूजा कैसे करना यह क्रियात्मक रूप से सीखना चाहिए। शिव के गुण अपने में आने चाहिए, ऐसी कामना करना भी सीखना चाहिए और शिवतत्व क्या है? यह भी सीखाना चाहिए। इसके साथ ही एक शैव भक्त का व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार कैसा होना चाहिए, इसकी भी शिक्षा अवश्य देनी चाहिए।

इन आधारभूत सूत्रों पर जब धर्माचार्य चलना प्रारम्भ करेंगे तब उन्हें अपना कार्य स्वयं स्पष्ट हो जाएगा। वे जब भी इस दिशा में अपना कदम बढ़ाएंगे  तो शीघ्र ही कल्याणकारी परिणाम देखने को मिलेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है।

(लेखक शिक्षाविद् है, भारतीय शिक्षा ग्रन्थमाला के सह संपादक है और विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव है।)

और पढ़ें : भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 116 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – धर्माचार्य और शिक्षा-1)

The post भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 117 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – धर्माचार्य और शिक्षा-2) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 116 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – धर्माचार्य और शिक्षा-1)
वासुदेव प्रजापति

भारत एक धर्मप्राण देश है। सम्पूर्ण देश में धर्माचार्यों की विशेष ख्याति है। लोग उनकी बात मानते हैं। उनकी तपश्चर्या और उनके स्वाध्याय के कारण उनके प्रति श्रद्धा से नतमस्तक होते हैं। इनके शिष्य भी इनकी प्रेरणा से जप, तप और स्वाध्याय में निरत रहते हैं। समाज धर्माचार्यों को अपना मार्गदर्शक मानता है। ऐसे धर्माचार्यों से समाज भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा करने की अपेक्षा रखता है।

भगवान शंकराचार्य की परम्परा

भारत में सभी धर्माचार्य भगवान शंकराचार्य की समृद्ध ज्ञान परम्परा में दीक्षित हैं। यह गुरु परम्परा अनेक पीढ़ियों से चली आ रही है। इनके आज के आश्रम भी उसी परम्परा में चल रहे हैं। सभी धर्माचार्य शंकराचार्य का आदर्श ही मानते हैं।

शंकराचार्य ने धर्म के क्षेत्र में बड़ा पराक्रम किया था। उस समय धर्म में विकृति आ गई थी, वह अव्यवस्थित हो गया था। धर्म के नाम पर विकृत कर्मकाण्डों से ग्रस्त था, तब शंकराचार्य ने धर्म को शुद्ध स्वरूप प्रदान कर उसे पुनः प्रतिष्ठित करने का पराक्रम किया था। छोटी आयु में ही अनेक कष्टों को झेलते हुए उन्होंने विरोधियों के साथ शास्त्रार्थ किया और सबको परास्त कर दिग्विजयी बने। इस प्रकार उन्होंने ज्ञान की सर्वोपरिता सिद्ध की। उनके अद्वैत के सिद्धान्त पर ही आज के सभी संन्यासी सम्प्रदाय चलते हैं। शंकराचार्य ने धर्म को केवल शास्त्रार्थ का विषय बनाकर नहीं रखा। उसे पंचायतन पूजा के रूप में घर-घर में स्थापित किया। अनेक स्तोत्रों की रचना की और व्यक्ति-व्यक्ति के कंठ और हृदय में उसे प्रस्थापित किया। ज्ञान, भक्ति और क्रिया का समन्वय कर धर्म की पुनः स्थापना की।

सभी धर्माचार्य भी धर्म की प्रतिष्ठा चाहते हैं। यह सब मानते हैं कि धर्म व शिक्षा का अटूट सम्बन्ध है। धर्म के बिना शिक्षा को सही सन्दर्भ प्राप्त नहीं होता और शिक्षा के बिना धर्म को सुयोग्य साधन प्राप्त नहीं होता। दोनों का सम्बन्ध विच्छेद दोनों की हानि करता है। इसलिए धर्म और शिक्षा के विच्छेद को समाप्त कर संकटों का निवारण करना सभी धर्माचार्यों के अधिकार का विषय है। धर्माचार्यों के बिना यह कार्य और कोई कर भी नहीं सकता। यह साधारण कार्य नहीं है, इसके लिए सामर्थ्य चाहिए। यह सामर्थ्य तप व ज्ञान का है, यह सामर्थ्य निष्ठा का है। ऐसा सामर्थ्य धर्माचार्यों के पास है, इसलिए धर्माचार्य ही राष्ट्र के इस संकट को दूर कर सकते हैं।

धर्म आचरण का विषय है

धर्म जीवन का आधार है। धर्म से ही राष्ट्र जीवन बना रहता है। धर्म से ही समृद्धि आती है। धर्म से ही कल्याण होता है। धर्म से ही सुख मिलता है। धर्म से यश है, धर्म से ही सार्थकता है। ऐसे धर्म की उपेक्षा होने से आधार नष्ट होता है और बिना आधार के सब कुछ नष्ट हो जाता है। इस धर्म का पालन करने से धर्म जीवित रहता है। धर्म आचरण का विषय है। धर्म का वाचिक स्वरूप सत्य है। धर्म का आचरण न करने से सत्य भी मिथ्या हो जाता है। अतः सत्य और धर्म के बिना मनुष्य मनुष्य नहीं रहता पशु समान बन जाता है। मनुष्य केवल पशु ही नहीं बनता, वह पशु से भी नीचे गिर जाता है। पशु को नियंत्रित करने वाली तो प्रकृति होती है परन्तु मनुष्य को नियंत्रित करने वाला स्वयं मनुष्य होता है। जब मनुष्य स्वेच्छा से धर्म का नियंत्रण स्वीकार करता है तभी वह नियंत्रित होता है।

राष्ट्र जीवन के लिए धर्म की जो व्यवस्था होती है वह धर्माचार्यों के अधीन होती है। वे ही सामान्य जन को धर्म का पालन करने का निर्देश देते हैं। वे ही व्यवहार शास्त्रों की रचना करते हैं। उन शास्त्रों के अनुसार चलने से श्रेय व प्रेय दोनों की प्राप्ति होती है। सत्ययुग में धर्म का पालन करवाने के लिए किसी दण्ड विधान की आवश्यकता नहीं थी, किसी शास्त्र की भी आवश्यकता नहीं थी। धर्म लोगों के अन्त: करणों में स्वत: ही रहता था और मनुष्य के जीवन को निर्देशित करता था। उस समय जीवन सुखमय था। परन्तु अब कलियुग है, बिना दण्ड विधान और बिना शास्त्र के धर्म का पालन नहीं हो सकता। इनमें भी शास्त्र अधिक महत्त्वपूर्ण है क्योंकि राज्य भी शास्त्र के अनुसार ही चलता है। बिना राज्य के शास्त्र तो हो सकता है परन्तु बिना शास्त्र के राज्य नहीं चल सकता। अर्थात धर्म स्वयं शासन करने वालों का शासक है।

धर्म की बात करने वाला, धर्म की प्रतिष्ठा के लिए प्रयास करने वाला भी यदि ये नहीं करेगा तो समाज कैसे चल पाएगा? अतः धर्माचार्य यह नहीं करेंगे तो कौन करेगा? समाज की वर्तमान स्थिति में धर्माचार्य उदासीन नहीं रह सकते, वे भी धर्म की प्रतिष्ठा चाहते हैं। इसलिए सामान्य जन की अपेक्षा धर्माचार्यों से है।

शिक्षा धर्मानुसारी बननी चाहिए

धर्म को जनसाधारण तक ले जाने के लिए शिक्षा एक सशक्त माध्यम है। परन्तु जब शिक्षा धर्मक्षेत्र से विस्थापित होकर राज्य के अधीन कर ली जाती है तब अनर्थ होने लगता है। शिक्षा धर्मानुसारी बने यह काम शिक्षकों का है, परन्तु आज के शिक्षकों को धर्माचार्यों का मार्गदर्शन और सहयोग चाहिए।

आज शिक्षा और धर्म दोनों का सन्दर्भ कुछ बदला हुआ है। शिक्षक ज्ञान की चिन्ता कम और छात्र की चिन्ता अधिक करता है। इसी प्रकार धर्माचार्य भी धर्म की चिन्ता कम और समाज की चिन्ता अधिक करते हैं। वैसे ऊपरी तौर पर तो यह चिन्ता ठीक लगती है परन्तु वास्तविकता में यह ठीक नहीं है। क्योंकि धर्म समाज के लिए नहीं होता अपितु समाज धर्म के लिए होता है। इसी प्रकार ज्ञान छात्र के लिए नहीं अपितु छात्र ज्ञान के लिए होता है। धर्माचार्य समाज को धर्म के अनुकूल बनाता है और शिक्षक छात्र को ज्ञान के अनुकूल बनाता है। छात्र ज्ञाननिष्ठ होना चाहिए, ज्ञान छात्रनिष्ठ नहीं। ठीक वैसे ही समाज धर्मनिष्ठ होना चाहिए, धर्म समाजनिष्ठ नहीं। यह सीधी-सी बात हमारी समझ में आनी चाहिए।

धर्माचारी को ज्ञानवान होना चाहिए और शिक्षक को धार्मिक होना चाहिए। धर्म और ज्ञान का सम्बन्ध विच्छेद कभी नहीं हो सकता। धर्म और ज्ञान एक सिक्के के दो पक्ष हैं। इसलिए वे एक-दूसरे से अलग नहीं हो सकते। शिक्षक में ज्ञान का पक्ष ऊपर दिखाई देता है तो धर्माचार्य में धर्म का पक्ष ऊपर रहता है। शिक्षा को धर्मानुसारी बनाने के लिए धर्माचार्यों को नेतृत्व अपने हाथ में लेना चाहिए। यह उनका अधिकार और कर्तव्य दोनों है। शिक्षक वर्ग आपके नेतृत्व में चलने और सहयोगी बनने के लिए कटिबद्ध है।

यह कार्य एक भगीरथ कार्य है। यह सहज साध्य भी नहीं है। दो-चार व्यक्तियों का कार्य भी नहीं है। बहुत विचारपूर्वक अनेक समर्थ लोगों द्वारा करने योग्य काम है। अतः हम सबको दृढ़ निश्चय कर योजना बनानी चाहिए। अब तक बहुत विलम्ब हो चुका है, अब और विलम्ब नहीं करना चाहिए।

धार्मिक कर्मकाण्डों में वृद्धि

धर्मक्षेत्र में कार्यरत धर्माचार्य समझते हैं कि शिक्षा हमारा विषय नहीं है। शिक्षा राज्य की व्यवस्था में चलती है और चलनी भी चाहिए, ऐसा उनका अभिप्राय बना हुआ है। इसलिए वे शास्त्रों के अध्ययन व धर्मोपदेश को ही अपना मुख्य कार्य मानते हैं। परन्तु इस विषय में उन्हें पुनर्विचार करना चाहिए। क्योंकि शिक्षा ही धर्म को लोगों तक ले जाने का सशक्त माध्यम है।

धर्माचार्यों की यह अपेक्षा तो रहती है कि लोग धर्म के मार्ग पर चलें, परन्तु उनकी यह अपेक्षा पूरी नहीं होती। लोगों पर धर्माचार्यों के उपदेश का स्थायी प्रभाव नहीं होता। लोग उनका उपदेश सुनते हैं और शीघ्र ही भूल जाते हैं। दूसरी ओर आज धार्मिक कर्मकांडों में अत्यधिक वृद्धि हुई है। देश के सभी विख्यात मन्दिरों में दर्शन हेतु लम्बी-लम्बी कतारें लगी रहती हैं। बारह मास ये मन्दिर दर्शनार्थियों से भरे रहते हैं। तीर्थस्थलों पर भी हमेशा भीड़ दिखाई देती है। लोग पदयात्रा करके भी तीर्थों पर दर्शन करने जाते हैं। कथाओं व सत्संगों के आयोजन भी पहले की अपेक्षा आज अधिक हो रहे हैं।

इसी प्रकार साधु-सन्तों की संख्या में भी पर्याप्त वृद्धि हुई है। टीवी में अनेक वाहिनियों पर पुराण कथाएं देखने को मिलती हैं। अनेक धारावाहिक पौराणिक कथाओं पर आधारित होते हैं। कुल मिलाकर धार्मिक आयोजनों की संख्या में वृद्धि हुई है। परन्तु लोग धार्मिक नहीं हुए हैं। सामान्य व्यवहार में नीतिमत्ता का ह्रास हुआ है। उपदेश, तीर्थयात्रा, सत्संग आदि का कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। इसके विपरीत दुराचार और अनाचार में वृद्धि देखने को मिल रही है। लोग सभ्यता भूलकर असभ्य होते जा रहे हैं।

धर्म नित्य जीवन के साथ जुड़ना चाहिए

लोग धार्मिक नहीं हो रहे हैं, इसका कारण यही है कि धर्म का नित्य जीवन के साथ सम्बन्ध विच्छेद हो गया है। धर्म एक तरफ और व्यवहार दूसरी तरफ की स्थिति बनी हुई है। वास्तव में धर्म नित्य जीवन के साथ जुड़ा होना चाहिए, परन्तु आज ऐसा होता नहीं है। होता इसलिए नहीं है कि नित्य जीवन के सारे कार्य किसी अन्य पद्धति से चलते हैं। जैसे शासन चलाने के लिए संसद से लेकर ग्राम पंचायत तक जनप्रतिनिधि होते हैं। उनके लिए चुनाव होते हैं, आज की स्थिति ऐसी है कि धर्म के द्वारा दिए गए नीतिगत उपदेश से चुनाव नहीं जीते जा सकते। इसका अर्थ यह लिया जाता है कि चुनाव जीतना है तो अनीति के मार्ग पर चलना पड़ेगा।

जीवन की आवश्यकताओं को पूरी करने के लिए विविध वस्तुओं का उत्पादन, वितरण, उपभोग आदि के क्षेत्र में नीति का कोई स्थान नहीं है। धर्म जिसे भ्रष्टाचार कहता है उस भ्रष्ट व्यवहार के बिना आज का अर्थ-तंत्र चलता ही नहीं। कानून भ्रष्टाचार को समर्थन नहीं देता परन्तु वास्तविकता यही है कि भ्रष्टाचार के बिना न उद्योग चलते हैं और न बाजार ही चलते हैं। लोगों के घरों में अनाचार सहज हो गया है। भोजन अपवित्र, वाणी अशुद्ध, इच्छाएं पशुवत और इच्छापूर्ति के तरीके भी निकृष्ट, दिनचर्या और जीवनचर्या अत्यन्त अधार्मिक और अवैज्ञानिक है। आचार विचार में दिखावा अधिक और सच्चाई कम दिखाई देती है। एक ओर धार्मिक कर्मकांडों की भरमार, दूसरी ओर अधार्मिक आचार-विचारों का बोलबाला। सामान्य लोगों का जीवन दुभर हो गया है।

इस समस्या को कैसे दूर किया जाय इस पर विचार करने की आवश्यकता है। हमें समस्या का कारण और स्वरूप ठीक से समझना चाहिए। इस समस्या का मूल कारण धर्म और शिक्षा का सम्बन्ध टूट जाना है। शिक्षा मनुष्य को दूसरी दिशा में ले जा रही है जबकि धर्म दूसरी दिशा में जाने के लिए निर्देश दे रहा है। ये दोनों दिशाएं एक दूसरे से सर्वथा विपरीत हैं। दो विपरीत दिशाओं में मनुष्य एकसाथ चल नहीं सकता। अतः हमें आभासी मार्ग पर न चलकर सदैव वास्तविक मार्ग पर ही चलना चाहिए।

(लेखक शिक्षाविद् है, भारतीय शिक्षा ग्रन्थमाला के सह संपादक है और विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव है।)

और पढ़ें : भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 115 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – सामाजिक स्तर पर करणीय प्रयास-3)

The post भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 116 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – धर्माचार्य और शिक्षा-1) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 115 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – सामाजिक स्तर पर करणीय प्रयास-3)
वासुदेव प्रजापति

सामाजिक स्तर पर सम्बन्धों की आज कोई व्यवस्था नहीं है। हमने वर्ण, जाति व सम्प्रदाय का त्याग कर दिया परन्तु उनके स्थान पर कोई नई व्यवस्था नहीं बनाई। पुरानी व्यवस्थाओं को छोड़ने में तात्त्विक दृष्टि से कोई आपत्ति नहीं है किन्तु पर्यायी व्यवस्था के अभाव में व्यावहारिक स्तर पर कठिनाई अवश्य होती है। आज वैसी ही कठिनाई हो भी रही है।

नई व्यवस्थाएँ होना आवश्यक

आज एक ही सन्तान को जन्म देने के आग्रह के कारण पारिवारिक सम्बन्ध सिमटते जा रहे हैं। दो पीढ़ियाँ एक साथ नहीं रहती, परिणाम स्वरूप पारिवारिक सम्बन्धों की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। इस स्थिति में परिवार के बाहर सामाजिक सम्बन्धों की नई व्यवस्था न होना अनेक प्रकार की मानसिक और व्यावहारिक कठिनाइयों को जन्म देता है

हमने क्लबों, वृद्धाश्रमों, महिला मंड़लों जैसी व्यवस्थाएँ बनाना शुरु किया है परन्तु अभी वे अत्यन्त प्राथमिक स्वरूप की हैं और वे विकसित होकर भी सम्बन्ध निर्माण नहीं कर सकतीं। अतः हम कह सकते हैं कि सामाजिक सम्बन्धों की नई व्यवस्थाएँ हमें करनी ही होंगी। यह नहीं किया तो सामाजिक संगठन खड़ा नहीं होगा परन्तु सामाजिक विघटन को गति अवश्य मिलेगी।

व्यवसायों के आधार पर व्यवस्था बनाना

सामाजिक सम्बन्ध निर्माण करने हेतु हम व्यवसायों का आधार ले सकते हैं। परिवार के बाहर जाकर करने वाले कार्यों में व्यवसाय प्रमुख है। यदि एक व्यवसाय करने वालों के समूह बनते हैं और उनमें सामाजिक सम्बन्ध विकसित होते हैं तो उनमें व्यावहारिक और मानसिक दोनों प्रकार से आत्मीयता और परस्पर सहयोग की भावना बढ़ेगी। सामाजिक सम्बन्ध व्यावसायिक सम्बन्धों से अधिक अन्तरंग होते हैं। जैसे- परस्पर मैत्री होना, एक दूसरे के घर आना-जाना, विवाहादि पारिवारिक समारोहों में सम्मिलित होना, एक दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने से सामाजिक सम्बन्ध बनते हैं। यह एक मनोवैज्ञानिक सुरक्षा व्यवस्था भी है।

हम एक व्यवसाय करने वालों की आवास व्यवस्था एक साथ कर सकते हैं। आज भी महानगरों में पत्रकार कॉलोनी, प्राध्यापक कॉलोनी के रूप में एक साथ रहने की व्यवस्था है। बैंक, रेलवे, पुलिस आदि में उन संस्थाओं की ओर से आवास आवंटित किए जाते हैं। जब तक नौकरी में हैं तब तक यह व्यवस्था रहती है, नौकरी पूरी होने पर आवास खाली करना पड़ता है। इसे ही स्थायी व्यवस्था का रूप देकर समान व्यवसाय के लोग साथ-साथ रहें, ऐसा विचार किया जाए और लोगों के मानस में बैठाया जाए तो सामाजिक सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं।

शैक्षिक उत्सव सामाजिक स्तर पर हो

सरकारी प्राथमिक शालाओं में नए बच्चों का प्रवेशोत्सव मनाया जाता है। इसका आयोजन केवल सरकारी स्तर पर होता है। इसे सामाजिक स्तर पर मनाने की योजना बनानी चाहिए। इस प्रवेशोत्सव को विद्यारम्भ संस्कार में बदला जा सकता है। यह विद्यारम्भ संस्कार केवल सरकारी विद्यालयों में ही नहीं अपितु सभी विद्यालयों में मनाना चाहिए। इससे विद्या की पवित्रता स्थापित होगी। इस संस्कार को सामाजिक स्तर पर आयोजित करने के लिए विद्यालय के स्थान पर मंदिर में भी मना सकते हैं। विद्यालय में करने में कोई आपत्ति नहीं है, यह सावधानी अवश्य रखी जाए कि यह उत्सव केवल विद्यालय का ही न बन जाए, सम्पूर्ण समाज की इसमें भागीदारी होनी चाहिए। उत्सव कहाँ हो? यह महत्त्वपूर्ण नहीं है, महत्त्व विद्यारम्भ संस्कार का है। हमें संस्कार पर बल देना है। आज जो विश्वविद्यालयों में दीक्षान्त समारोह होते हैं, हम उन्हें भी समावर्तन संस्कार में रूपान्तरित कर सकते हैं।

महत्त्व संस्कारों का है। समाज में अपना नया व्यवसाय प्रारम्भ करते समय भी हम संस्कार की योजना कर सकते हैं। अपने व्यवसाय के स्थान और साधन की पूजा, अच्छा काम करने का संकल्प ले सकते हैं, अच्छा परिणाम मिले ऐसी प्रार्थना कर सकते हैं। परिजनों एवं साथियों द्वारा स्वागत और सबके लिए मिष्टान्न भोजन की व्यवस्था करके इसे संस्कार का स्वरूप प्रदान किया जा सकता है।

समाज सेवा के कार्य करना

समाज में आज भी सेवाभावी लोगों की कमी नहीं है। वे अपनी-अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सेवा के कार्य करते हैं। उदाहरण के लिए महानगरों के अस्पतालों में भर्ती होनेवाले मरीजों के रिश्तेदारों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था सेवाभावी संस्थाएँ व उनके लोग करते हैं। यह करने के लिए उन्हें कोई नहीं कहता, वे अपने अन्त:करण की प्रेरणा से स्वयं करते हैं। ऐसे सभी सेवाकार्य व्यक्तिगत या संस्थागत स्तर पर होते हैं, इनकी व्यवस्था सामाजिक स्तर पर होनी चाहिए। अस्पतालों, विद्यालयों, कार्यालयों, मरीजों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों की सपरिवार चिन्ता करनी चाहिए। परिवार की भावना सामाजिक सम्बन्धों का मूल आधार है।

आज गाँव छोटे से छोटे और महानगर बड़े से बड़े होते जा रहे हैं। गाँव टूटकर, बिखरकर नगरों और महानगरों की ओर भाग रहे हैं, घसीटे जा रहे हैं। महानगरों में झुग्गी-झोंपडियों का विस्तार बढ़ रहा है, दोनों की स्थिति खराब हो रही है। शारीरक और मानसिक स्वास्थ्य, संस्कार, आर्थिक स्थिति की दुर्गति हो रही है। नए-नए मनोकायिक रोग उत्पन्न हो रहे हैं। अतः गाँव और नगर दोनों संकट में हैं। इसका उपाय गावों को बचाना है, व्यवसायों का ग्रामिणीकरण करना है। परन्तु यंत्रों का साम्राज्य हमें ऐसा करने से रोकता है। यह बड़ा कठिन कार्य है परन्तु इसे व्यवस्था में ढाले बिना सामाजिक व्यवस्था बैठाना असम्भव है।

सामाजिक स्तर पर दोहरा व्यवहार

हम सामाजिक स्तर पर दोहरा व्यवहार करते दिखाई देते हैं। राजनीति के क्षेत्र में तो यह दोहरापन स्पष्ट दिखाई देता है। उदाहरण के लिए हम जाति का एक ओर तिरस्कार करते हैं, दूसरी ओर जाति के आधार पर प्रत्याशी का चयन करते हैं। मत माँगे जाते हैं और दिए जाते हैं। जाति को ध्यान में रखकर मंत्री परिषद बनती है। जिन बातों को हम संविधान की दुहाई देकर त्यागते हैं, उन्हें ही व्यवहार का आधार बनाते हैं। इस दोहरे व्यवहार के बिना राजनीति नहीं चलती।

इस स्थिति का हम क्या करें? क्या हम जाति को और सम्प्रदायों को नष्ट करने की शिक्षा सामाजिक स्तर पर दे सकते हैं? क्या ऐसी शिक्षा देने में हम यशस्वी होंगे? क्या हम सम्प्रदायों को प्रतिबन्धित कर देंगे? क्या उन्हें प्रतिबन्धित करना उचित होगा? हम एक ओर तो घोर जातिवादी और साम्प्रदायिक हैं जबकि दूसरी ओर जाति विरोधी व धर्मनिरपेक्षता के आग्रही हैं। वास्तविकता यह है कि हम धर्मनिरपेक्ष नहीं निधर्मी हो रहे हैं। क्या सच में हम बिना धर्म के रह सकते हैं? सामाजिक स्तर पर इस प्रश्न का उत्तर प्राप्त करने का हम कोई भी प्रयास नहीं कर रहे हैं।

शिक्षाक्षेत्र, धर्यक्षेत्र व अर्थक्षेत्र में कहीं पर भी इस प्रश्न का उत्तर नहीं खोजा जा रहा है, केवल दायें-बायें से मार्ग निकाल लिया जाता है। राजकीय क्षेत्र इसका भरपूर उपयोग कर लेता है। वह इन्हें नकारता भी है और उसका फायदा भी उठा लेता है। इस स्थिति में सामाजिक बिखराव तो होना ही है। इस जटिल समस्या का हल निकालने हेतु श्रेष्ठ कोटि के धर्माचार्य, विद्वान, समाज हितैषी व राजनीतिज्ञों को साथ बैठना चाहिए। पर्याप्त चिन्तन-मनन के उपरान्त दीर्घ तथा व्यापक स्तर पर विमर्श चलाना चाहिए।

राज्यतन्त्र समाजतन्त्र पर हावी है

राजतन्त्र समाज जीवन का एक आयाम है। वास्तव में राजतन्त्र समाजतन्त्र के अधीन होना चाहिये परन्तु आज तो वह समाजतन्त्र पर ही हावी हो गया है। आज समाज में कोई व्यवस्था दिखाई नहीं देती, अर्थार्जन क्षेत्र की कोई व्यवस्था नहीं, शिक्षाक्षेत्र की कोई व्यवस्था नहीं। इसलिए इन सब पर राज्य का हावी होना स्वाभाविक ही है। राज्य के लिए हमने लोकतांत्रिक प्रणाली को अपनाया है। भारत की आजादी के समय अर्थात सन 1947 तक भारत में लोकतन्त्र नहीं था, राजाओं का राज्य था। सन 1947 में ऐसा क्या कारण उपस्थित हुआ कि हमने रातोंरात लोकतन्त्र अपना लिया? इस मूल प्रश्न को पूछने और उसका उत्तर पाने का विचार भी हमें नहीं आता। यह क्या महान आश्चर्यजनक नहीं है? लोकतन्त्र को हमने ऐसे अपना लिया है जैसे वह हमारे अस्तित्व का एक अंश है।

भारत में जैसी लोकतन्त्र की संकल्पना है वैसी व्यवस्था कभी नहीं रही। जिस ‘डेमोक्रेसी’ शब्द को हमने लोकतन्त्र माना है, वह लोकतन्त्र की भारतीय संकल्पना से सर्वथा भिन्न है। तनिक विचार करें कि पाँच अनाड़ियों का मत एक विद्वान के मत से पाँच गुणा अधिक है। दो-चार गुण्डों का मत एक सन्त के मत से, दस स्वार्थी व कपटी लोगों का मत एक बुद्धिमान और सेवाभावी सज्जन के मत से चार गुणा, पाँच गुणा या दस गुणा अधिक प्रभावी है और लोकतन्त्र में यही मान्य है। ऐसी व्यवस्था वाला समाज कभी चल नहीं सकता, यह बात हमें समझ में आनी चाहिए। यह व्यवस्था नहीं है, घोर अनवस्था है। संविधान, कानून व न्यायालय इस अनवस्था की रक्षा के लिए है। कोई इसके विरुद्ध आवाज नहीं उठा सकता। एक फ्रेंच विद्वान ने कहा है कि बिना शिक्षा के लोकतन्त्र एक दम्भ है, मात्र छलावा है। फिर भी हम लोकतन्त्र के अनुरूप शिक्षा नहीं दे रहे हैं। अतः समाज के सामने यह बहुत बड़ा जटिल प्रश्न है। इस समस्या का हल खोजने की कितनी बड़ी जिम्मेदारी विद्वानों, धार्मिकों, राजनीतिज्ञों व समाज हितैषियों पर है।

हमारी आन्तरिक शक्ति अधिक है

युगों-युगों से जो हमारा सांस्कृतिक प्रवाह बह रहा है, उसके संस्कार हमारे चित्त पर अमिट हैं। इसलिए हमारी परिवार व्यवस्था आज भी चल रही है। हमारी आन्तरिक शक्ति ही इतनी प्रबल है कि सभी प्रकार की विपरीतताओं का आक्रमण उसे तोड़ नहीं सका है। वह छिन्न-भिन्न तो हो रही है फिर भी आज तक बनी हुई है। यही एक मात्र आशा है।

हमारा सामाजिक संगठन आज कितना व्यवस्था हीन हो गया है, तब भी वह चल रहा है। हमारे अन्त:करण में जो अच्छाई है, जो सज्जनता है उसी के बल पर चल रहा है। कानून अपेक्षा नहीं करता तब भी अच्छाई है। यह अच्छाई, ये संस्कार, यह सज्जनता हमारा मूल प्रवाह है, यही हमारा अन्त:स्रोत है। हम मानते हैं कि जहाँ दो नदियों का संगम होता है वहाँ तीसरी नदी सरस्वती होती है। जो गुप्त रहती है, उसे हम त्रिवेणी कहते हैं। हमारे भीतर की जो अच्छाई है, वह गुप्त सरस्वती के समान अन्त:स्रोता है। वही भारतीय समाज का जीवनरस है, जो हमें एक भारतीय के रूप में जीवित रखता है।

इस अन्त:स्रोत के आधार पर हमें नई व्यवसथाएँ निर्माण करनी होगी। आज पश्चिम की जो नई व्यवस्थाएँ स्थापित नहीं हो पा रही है उसका कारण भी हमारे भीतर का वह जीवन रस ही है। जागृत मन को अपरिचित यह जीवनरस अन्तर्मन की प्रेरणा है, इसीलिये हम अभारतीय होने से बचे हुए हैं। विश्व में यह एकमात्र उदाहरण है। अब हमें सत्य, धर्म, ज्ञान और पराक्रम के आधार पर  समाज व्यवस्था को पुनः सुदृढ़ करना है। इसीलिये भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा आवश्क है।

(लेखक शिक्षाविद् है, भारतीय शिक्षा ग्रन्थमाला के सह संपादक है और विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव है।)

और पढ़ें : भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 114 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – सामाजिक स्तर पर करणीय प्रयास-2)

The post भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 115 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – सामाजिक स्तर पर करणीय प्रयास-3) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 114 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – सामाजिक स्तर पर करणीय प्रयास-2)
वासुदेव प्रजापति

पश्चिमी सभ्यता को अपनाने के फलस्वरूप भारतीय समाज का मानस भी बदला है। मानस बदलने के कारण परिवार इकाई छोटी होती जा रही है। नव दम्पति को अब एक ही सन्तान चाहिए। हमारी लोकोक्तियों को हम पुरानी बातें मानकर उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। जैसे हमारे पुरखों ने कहा है,”एक आँख में आँख नहीं और एक पूत में पूत नहीं।” यह लोकोक्ति आज भी प्रासंगिक है परन्तु हम इसकी उपेक्षा कर एक ही सन्तान चाहिए पर टिके हुए हैं। परिवार की शक्ति हमारी दृष्टि से ओझल हो रही है। परिवार की शक्ति से सम्बन्धित एक रोचक दृष्टांत ध्यान में लाते हैं।

एक गुरुकुल था। उस गुरुकुल के गुरु एक संन्यासी थे। उस गुरुकुल में एक से बढ़कर एक विद्यार्थी थे। उनमें से एक हट्टा-कट्टा विद्यार्थी पहलवान था। वह प्रतिदिन कसकर दंड-बैठक लगाता, सूर्यनमस्कार करता। कुश्ती में सबको पछाड़ता। गुरुकुल में स्थित बड़े-बड़े पेड़ों की टहनियों को अकेला अपने बल से झुका देता। वह अपने गुरुजी से बहुत प्रभावित था और स्वयं उनके जैसा बलिष्ठ ब्रह्मचारी बनना चाहता था।

शिक्षा पूर्ण होने पर घर लौटने का दिन आया। उसके साथी गुरुजी को दक्षिणा देकर खुशी-खुशी घर जाने लगे। उसने गुरुजी से कहा गुरुदेव मैं तो आपकी भाँति ब्रह्मचारी बनना चाहता हूँ। घर लौटकर गृहस्थी बनकर अपने शारीरक बल को क्षीण नहीं करना चाहता। आप तो मुझे यहीं गुरुकुल में रहकर बलोपासना करने की स्वीकृति प्रदान करें। गुरुजी ने उसे “धन्यो: गृहस्थाश्रमी” का पाठ पढ़ाया। पितृऋण से उऋण होने की बात समझाई। वह गुरुजी की बात मानकर घर लौट आया।

अब उसने विवाह किया और अपनी गृहस्थी को सुखपूर्वक चलाने लगा। धीरे-धीरे गृहस्थी बढ़ने लगी। एक-एक कर चार पुत्र हुए। चारों ही पिता की भाँति हृष्टपुष्ट और बलवान। एक दिन उसे गुरुजी से मिलने की इच्छा हुई। अपनी पत्नी व चारों पुत्रों को साथ ले चल पड़ा गुरुकुल। गुरुजी से उसने अपने पूरे परिवार का परिचय करवाया। गुरुजी ने कुशल-क्षेम पूछी। उसने बताया गुरुजी वैसे तो सब ठीक है, भगवान की कृपा है। परन्तु गृहस्थी बनकर मैंने अपने शारीरिक बल को खो दिया है। इस बात का मुझे बड़ा दुख है।

गुरुजी ने उसकी बात का कोई उत्तर नहीं दिया। वे उनको आश्रम दिखाने लगे। दिखाते-दिखाते वे एक पेड़ के नीचे ले आए और उससे पूछा, इस पेड़ को पहचानते हो? हाँ गुरुदेव! अच्छी तरह। उस डाली को मैं तब अकेला ही झुका दिया करता था परन्तु अब मुझमें वह बल नहीं है। गुरुजी ने उससे कहा, उस समय तो तुम अकेले थे अब कितने हो? अब तो हम पाँच हैं। चलो पाँचों मिलकर उसी टहनी को झुकाओ। जब पाँचों ने उस टहनी को पकड़कर झुकाया तो बड़ी सरलता से उसे जमीन को छुआ दिया। गुरुजी बोले, बताओ बल बढ़ा या कम हुआ? वह आश्चर्य पूर्वक बोला, गूरुजी बल तो बढ़ गया! मैं तो यही सोच-सोच कर दुबला हो रहा था कि गृहस्थी बनने से मेरा बल क्षीण हो गया। परन्तु आज आपने मेरी आँखें खोल दी कि मैं गृहस्थी बनकर चौगुणा बलशाली हो गया हूँ। अन्यथा आज तक अकेला ही रहता। वाह! धन्य है गृहस्थाश्रम।

समाज की मानसिकता

परिवारों में एक ही सन्तान चाहिए। इस मानसिकता का प्रचलन बढ़ने से भाई या बहन नहीं होते, फलस्वरूप परिवार में रक्षाबन्धन या भैयादूज के त्योहार मनाने बन्द हो गए। दूसरी तरफ ‘वेलेंटाइन डे’ का प्रचलन बढ़ रहा है। हमारी संस्कृति में तो साथ पढ़ने वाले भी भाई-बहन ही माने जाते हैं, जबकि पाश्चात्य संस्कृति में वे मित्र माने जाते हैं। हम उसे अपनाए जा रहे हैं। क्या इस मानसिकता को ठीक करना संस्कृति के रक्षकों का दायित्व नहीं है? वास्तविकता यह है कि बच्चों के उचित संगोपन के अभाव में यह सब हो रहा है।

किशोरावस्था के लड़कों और लड़कियों की मानसिकता चिन्ता का विषय बना हुआ है। पश्चिमी देशों के स्कूली बच्चों के बस्तों में पिस्तौल मिलना सामान्य बात है। सार्वजनिक रूप से बड़ों का अनादर बढ़ रहा है। बाल अधिकार के नाम पर बाल व किशोर वय के लड़के-लड़कियों को दण्ड देने पर कानूनी कार्यवाही का भय खाए जा रहा है। यह सब पारिवारिक व सामाजिक विघटन तथा भावी पीढ़ी की बर्बादी के ही लक्षण हैं। गोष्ठियों, सभा-सम्मेलनों और धर्म सभाओं के माध्यम से बाल-अधिकार, बाल-संस्कार, बाल शिक्षा और सामाजिकता आदि विषयों पर गंभीर चर्चा और लोक प्रबोधन के आयोजन करने की नितान्त आवश्यकता प्रतीत होती है।

अनाचार और बलात्कार की घटनाएँ बढ़ रही हैं, सब ऐसा ही मानते हैं। इनके विरुद्ध कानून भी बने हुए हैं। परन्तु कानून ठीक से लागू नहीं किए जाते, ऐसी पर्याप्त शिकायतें सुनने में आती हैं। इसे रोकने हेतु कठोर कानून बनने चाहिए और सख्ती से लागू किए जाने चाहिए, ऐसी आवाजें चहूँ ओर से सुनाई पड़ती हैं। परन्तु बलात्कार केवल कानून व दण्ड का विषय नहीं है। यह तो संस्कारक्षम वातावरण और मनोवैज्ञानिक उपचार का विषय है। हम यह व्यवस्था नहीं करेंगे तो कानून और दण्ड बहुत अल्प मात्रा में ही बलात्कार को रोक सकते हैं। परिवार संस्था, धर्म संस्था और शिक्षा संस्था के सम्मिलित प्रयासों से ही इसे रोका जा सकता है।

अनाचार के लिए कानून नहीं है। एक को जो कृत्य अनाचार लगता है, वही दूसरे व्यक्ति को अनाचार नहीं लगता, अर्थात अनाचार व्यक्ति सापेक्ष है। उसे कानूनी मापदण्ड से सिद्ध नहीं किया जा सकता। उदाहरण के लिए लड़के व लड़कियों का सहवास किस सीमा तक अनाचार है और किस सीमा में अनाचार नहीं है, इसका विचार तो व्यवहार करने वालों को ही करना चाहिए। सांस्कृतिक बन्धन सदैव स्वैच्छिक होते हैं। अतः बढ़ते हुए अनाचार को रोकने के उपाय शुद्ध रूप से धर्म का विषय है। अनेक समाज हितैषी, सामाजिक कार्य करने वाले, विद्वज्जन, धर्माचार्य इसे अनाचार न मानकर आधुनिकता ही मानते हैं। इसलिए भी इसका उपाय नहीं हो पा रहा है। तथापि संस्कार और शिष्टाचार दोनों दृष्टि से इसका विचार करना चाहिए।

परिवार भावना से सामाजिक सुरक्षा

सामाजिक संगठनों के सम्बन्धों और कार्यप्रणाली का आधार परिवार भावना होता है। परिवार की भाँति क्षमा, उदारता, सहयोग आदि का महत्त्व होता है। कार्य और कार्यकर्ता दोनों के प्रति स्नेह होता है। किन्तु जब परिवार भावना के स्थान पर ‘प्रोफेशनल’ बनने का भूत सवार हो जाता है अर्थात पूरी तरह व्यावसायिक हो जाने का आग्रह किया जाता है। व्यावसायिक बनने का सीधा सम्बन्ध पैसों से जुड़ना होता है। पैसा भले ही खर्च करना पड़े परन्तु काम अच्छा होना चाहिए, यह तर्क दिया जाता है। दूसरी ओर परिवार में यह देखा जाता है कि काम भले ही उतना अच्छा नहीं हुआ होगा किन्तु करने वाले ने सच्चे मन से किया है, इसलिए मूल्यवान है। इस प्रकार परिवार भावना से सामाजिकता की सुरक्षा होती है, जो आवश्यक है। व्यावसायिकता से सामाजिकता की सुरक्षा कभी नहीं होती, इस बात को हमें समझना चाहिए।

भारतीय परम्परा के अनुसार वे कार्य जो सामाजिक स्तर पर होने आवश्यक माना गएँ हैं, वे अब अधिकाधिक मात्रा में सरकार को करने पड़ रहे हैं। उदाहरण के लिए समाज में कोई भूखा न रहे, कोई अशिक्षित न रहे, कोई बेरोजगार न रहे आदि काम सरकार ने अपने हाथ में ले रखे हैं। जबकि इन सब कार्यों का दायित्व समाज का है, सरकार का नहीं। इस दृष्टि से एक ओर अन्न सत्र या भंडारा चलाना और दूसरी ओर अर्थार्जन के अवसर देकर मुफ्त में नहीं खाने की प्रेरणा देना, ये दोनों काम एक साथ किए जाते थे। यह समाज की जिम्मेदारी है कि कोई अशिक्षित और असंस्कारी न रहें। मंदिरों की जिम्मेदारी है कि कोई अनाश्रित न रहे। यात्रियों के लिए धर्मशाला, प्याऊ, अन्न सत्र आदि के होने से होटलों की अनिवार्यता नहीं रहेगी और सरकार पर बोझ भी नहीं पड़ेगा।

वानप्रस्थियों की जिम्मेदारी

आज समाज के वृद्धों को ‘सिनियर सिटीजन’ अथवा वरिष्ठ नागरिक कहा जाता है। हम उन्हें ‘वानप्रस्थी’ भी कह सकते हैं। वानप्रस्थी कहते ही उसका अर्थ बदल जाता है, वह जीवनलक्षी हो जाता है। वानप्रस्थी सदैव समाज का व अपने  कल्याण का विचार करता है। यह वानप्रस्थियों की जिम्मेदारी है कि समाज में कोई अशिक्षित व असंस्कारी न रहे। इसलिए आज वानप्रस्थियों को छोटे-छोटे समूह बनाने चाहिए। प्रारम्भ में स्वाध्याय करना चाहिए व चिन्तन करना चाहिए। दूसरा समाज प्रबोधन का कार्य करना चाहिए। प्रत्येक परिवार को दिन में एक घंटा अथवा सप्ताह में एक दिन अर्थात चार-पाँच घंटे ऐसे काम में लगाने चाहिए, जिससे कोई भौतिक लाभ न हों। उदाहरणस्वरूप शिक्षित वानप्रस्थी बच्चों को पढ़ाने व संस्कार देने का काम कर सकते हैं। उनके माता-पिता अपने बच्चे को प्रतिदिन ऐसे काम में जोड़ें, जिसमें विद्यालय की पढ़ाई, किसी प्रकार की परीक्षा या अन्य कोई भौतिक लाभ न हों। वानप्रस्थी उन बच्चों को स्वदेशी, भारतभक्ति, सदाचार व संस्कार का महत्त्व समझाए। इस प्रकार सामाजिकता के प्रति अनुकूल मानस बनाने के प्रयास करने चाहिए।

जो मुफ्त में मिलता है वह निकृष्ट होता है, ऐसा कहने का प्रचलन तो बढ़ा है परन्तु मुफ्त में वस्तु पाने का आकर्षण भी बढ़ा है। जब किसी सामग्री की ‘सेल’ लगती है तब एक पर एक मुफ्त वस्तु मिलती है। जब भी कोई वस्तु रियासत दर पर मिलती है, तब लोग बिना विचार किए उस पर टूट पड़ते हैं। दूसरे के पैसे से यात्रा करना अच्छा लगता है। सरकारी गाड़ी में बिना अधिकार यात्रा करना अच्छा लगता है। रेल या बस में जाँच नहीं होगी, यह कहा जाए तो बिना टिकट यात्रा करने में मजा आता है। यह तो शुद्ध रूप से अनीति है। ज्ञान कभी भी पैसों से नहीं मिलना चाहिए, वह निशुल्क मिलना चाहिए। ज्ञान मुफ्त में मिले तो उसकी कीमत नहीं मानना और जो मुफ्त में नहीं लेना चाहिए, उसे मुफ्त में प्राप्त कर लेते हैं। इसका यही अर्थ निकलता है कि हमारी मानसिकता में ही भारी गड़बड़ है। जो मनोचिकित्सकों का विषय नहीं है, समाज शिक्षकों का विषय है।

हमने ऐसी मानसिकता बना ली है कि झुग्गी-झोपड़ी में रहनेवाले लोगों में बुद्धि व संस्कार कम होते हैं, जबकि धनवानों में अधिक होते हैं। इसलिए झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के लिए संस्कार केन्द्र चलाते हैं। दूसरी ओर धनवानों के बच्चों के लिए संस्कार केन्द्र चलाना आवश्यक नहीं मानते। हमें अपनी इस धारणा पर पुनर्विचार करना चाहिए। संस्कार, मौलिकता और बुद्धि की ग्रहणशीलता के कुछ परीक्षण तैयार कर यदि दोनों प्रकार के बालकों की परीक्षा ली जाए तो हम पाएँगे कि झुग्गी-झोपड़ी के बच्चे धनवान बच्चों को पीछे छोड़ देंगे। कुछ बातों में ये बच्चे वंचित हैं तो कुछ में वे वंचित हैं। धनवानों के बच्चे जिन आधारभूत गुणों से वंचित हैं, वही चिन्ता का विषय है। यदि दोनों को समान अवसर दिए जाएँ तो झुग्गी-झोपड़ी के बच्चे अपने आधारभूत मौलिकता जैसे गुणों के कारण धनवान बच्चों से आगे निकल जाएँगे। हमें दोनों की चिन्ता अलग तरीके से करनी होगी। दोनों के लिए अलग-अलग संस्कार केन्द्र चलाने होंगे, हमें आज की धारणाएँ बदलनी होंगी। जब सामाजिक मानसिकता बदलेगी, तभी शिक्षा में सामाजिकता और संस्कारिता का समावेश होगा।

(लेखक शिक्षाविद् है, भारतीय शिक्षा ग्रन्थमाला के सह संपादक है और विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव है।)

और पढ़ें : भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 113 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – सामाजिक स्तर पर करणीय प्रयास-1)

The post भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 114 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – सामाजिक स्तर पर करणीय प्रयास-2) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 113 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – सामाजिक स्तर पर करणीय प्रयास-1)
वासुदेव प्रजापति

जैसे व्यक्ति एक इकाई है, वैसे ही परिवार व विद्यालय भी एक इकाई है। किन्तु समाज इकाई नहीं है, वह तो एक सागर है। इनमें विद्यालय सर्वाधिक महत्वपूर्ण इकाई है। विद्यालय बदलेगा तो समाज बदलेगा, समाज बदलने से परिवार और व्यक्ति को बदलने में सरलता होगी। विचार करें, विद्यालय कब बदलेगा? जब शिक्षक बदलेगा तब विद्यालय बदलेगा। अर्थात शिक्षक से प्रारम्भ कर समाज तक के परिवर्तन की प्रक्रिया एक बीज से पत्र-पुष्प-फल सहित सम्पूर्ण वृक्ष के परिवर्तन की यात्रा है। अतः शिक्षक बीज है तो समाज सम्पूर्ण वृक्ष है।

आज की स्थिति में बीज दुर्बल है, उसे सुरक्षा की, सम्हालने की और पोषण की आवश्यकता है। अतः सम्पूर्ण समाज में अनुकूल मानसिकता, वातावरण और व्यवस्था चाहिए। हमें सामाजिक स्तर पर भी विचार करना होगा। समाज में अनेक प्रवाह होते हैं, अनेक गतिविधियाँ होती हैं, अनेक व्यवस्थाएँ होती हैं और अनेक संस्थाएँ होती हैं। इन सबके सम्बन्ध में विचार करना ही सामाजिक स्तर पर विचार करना है। समाज में किसी एक व्यक्ति का अधिकार नहीं होता, अनेक लोग मिलकर काम करते हैं, उनके भिन्न-भिन्न प्रकार के अभिप्राय होते हैं। ऐसी स्थिति में अनेक बातों का समायोजन करने से ही परिवर्तन होता है। अतः सामाजिक स्तर पर भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु हम क्या-क्या कर सकते हैं, ऐसे कुछ विचारसूत्रों की यहाँ विवेचना करेंगे।

व्यवस्थाओं में परिवर्तन करना

सामाजिक संस्थाओं के द्वारा अनेक बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, उनमें अनेक प्रकार की व्यवस्थाएँ होती हैं। उनमें से कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है —

प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल न हों। मंच पर अतिथियों के लिए रखी जाने वाली पानी की बोतल प्लास्टिक की न हों। कार्यक्रम का फलक (बेनर), चाय और अल्पाहार के कप आदि प्लास्टिक के न हों। मुद्रित सामग्री के वितरण हेतु पोलीथीन के आवरण (कवर) न हों। इनका प्रयोग करने से गलत सन्देश जाता है और नहीं करने से समाज में सही सन्देश जाता है।

सभा-सम्मेलनों में साज-सज्जा प्लास्टिक के फूलों और तोरणों से होती है, उसे आग्रह पूर्वक टालना चाहिए।

पीने के पानी की व्यवस्था यन्त्रों और रसायनों से शुद्ध किए हुए पानी की होती है। इसके स्थान पर मिट्टी या स्टील के बड़े पात्रों या घड़ों की व्यवस्था करनी चाहिए। लोगों की शुद्ध पानी विषयक गलत धारणाओं को बदलना चाहिए।

सभा व सम्मेलनों में लोग मंच पर जूते पहनकर ही चले जाते हैं। जिस प्रकार मंदिर में या घर में जूते पहनकर नहीं जाया जाता उसी प्रकार मंच पर भी जूते पहनकर नहीं जाना चाहिए। कार्य व कार्यक्रम की शोभा व पवित्रता बनाए रखनी चाहिए।

धर्मसभा, विवाह समारोह, संस्कृति-चिन्तन जैसे कार्यक्रमों में निमन्त्रितों को भारतीय वेश पहनकर आने का निवेदन करना चाहिए। भारतीय वेश का आग्रह अवश्य करना चाहिए परन्तु दुराग्रह न हो, यह सावधानी भी अवश्य रखनी चाहिए। विवाह संस्कार भारतीय समाज का सर्वमान्य संस्कार है। यह पूर्णरूपेण भारतीय परिवेश में और भारतीय पद्धति से हो ऐसा प्रचलन बढ़े, इसका आग्रह रखना चाहिए।

विवाह सहित लगभग सभी सार्वजनिक समारोहों में भोजन करने की पद्धति में संस्कारों का ह्रास दिखाई देता है। जूते पहनकर, खड़े-खड़े या चलते-फिरते बिना किसी के आग्रह- मनुहार के, बिना किसी के भरोसे भोजन करना भारतीय मानस को कैसे भा जाता है, आश्चर्यजनक है।

ऐसे समारोहों में जितनी भी ‘यूज एण्ड थ्रो’ की वस्तुएँ होती हैं। उनका उपयोग होने के बाद स्वच्छता, पर्यावरण, अतिरिक्त खर्च पर कितना अधिक असर पड़ता है, इसका भी विचार करना चाहिए।

रेल या बस की यात्रा में, होटलों में, समारोहों में अन्न का कितना अपव्यय होता है, इसकी कल्पना मात्र से हम सिंहर जाते हैं। इसके कारण हमारी असंस्कारिता और दारिद्रता हैं। घरों में भोजन नहीं करना, बाजार में खाने के प्रति आकर्षण होना असंस्कार व अव्यावहारिक बुद्धि का द्योतक है।

नवरात्रि जैसे उत्सवों में दिखाई देने वाली उच्छृंखलता और उत्सव समाप्ति के बाद बढ़ते हुए गर्भपातों की संख्या हमारे सांस्कृतिक अध:पतन का लक्षण है। ये उत्सव धार्मिक व सांस्कृतिक हैं, इनका पवित्र स्वरूप बनाए रखने का दायित्व सामाजिक संस्थाओं एवं शिक्षा संस्थाओं का हैं।

आजकल फिजूलखर्ची, दिखावे के लिए खर्च करने की आदत बढ़ गई है। यह व्यर्थ का खर्चा व्यक्तिगत और सार्वजनिक दोनों स्तरों पर होता है। इससे पैसा एक हाथ से दूसरे हाथ में जाता है, जिससे बाजार चलता है परन्तु श्रम व संसाधनों का अपव्यय बहुत होता है। समारोहों की साज-सज्जा देखकर यह बात सरलता से समझ में आ जाती है।

सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन ही विज्ञापन दिखाई देते हैं। इनसे वस्तुओं, मार्गों, बगीचों आदि का सौन्दर्य तो नष्ट होता ही है, इसके साथ-साथ हमारी दर्शनेन्द्रीय पर भी अत्याचार होता है। पैसा हम पर इतना हावी हो गया है या बाजार इतना प्रभावी हो गया है कि अच्छी बातों को हम अच्छी रहने ही नहीं देते।

सामाजिक शिष्टाचार के रक्षक कौन?

आज इस प्रश्न पर पर्याप्त चिन्तन करने की आवश्यकता प्रतीत होती है। आमजन तो यही जानता है कि सामाजिक शिष्टाचार के रक्षक पुलिस या कानून हैं। यह मान्यता ठीक नहीं है, भारतीय समाज व्यवस्था में परिवार के वरिष्ठजन, शिक्षक व धर्माचार्य ही सामाजिक शिष्टाचार के रक्षक होते हैं। इन्हें घरों में, विद्यालयों में और कथा व सत्संग में युवा और युवतियों को सार्वजनिक शिष्टाचार सिखाने की बड़ी आवश्यकता है। रेल, बस, सभा, उत्सव तथा मेलों आदि में सामाजिक शिष्टाचारों की  कमी होती जा रही है, जो हम सबकी चिन्ता का विषय बना हुआ है।

उत्तेजना, तनाव, उद्वेगादि मानसिक विकारों का प्रभाव सार्वजनिक वातावरण पर पड़ता है। फलतः वातावरण अशान्त हो जाता है। बात-बात में झगड़ा, मारा-मारी और अन्य स्वरूपों की हिंसा के लिए यह वातावरण ही कारण रूप है। सार्वजनिक वातावरण को शान्ति और सौहार्द की तरंगों से भरने हेतु जप, सत्संग, नामस्मरण, सामूहिक योगाभ्यास आदि का प्रचलन बढ़ाना चाहिए। इसके प्रभाव से हिंसा भी कम होगी।

आज सार्वजनिक व्यायामशालाओं और खेल के मैदानों की संख्या में बहुत कमी आई है। बाल, किशोर, युवा न तो व्यायाम करते हैं और न खेल खेलते  हैं। वाट्सएप, वीडियो गेम्स, फेसबुक, चेटिंग आदि के व्यसनी हो गए हैं। स्वास्थ्य और संस्कारों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। हमारी भावी पीढ़ी का चारित्रिक पतन हो रहा है। यह समाज के कर्णधारों की चिन्ता का विषय बनना चाहिए। समाज हितैषी व्यक्तियों, संस्थाओं, संगठनों को इसकी चिन्ता करनी चाहिए।

भारत विश्व का युवा देश है

आज विश्व में भारत की गणना युवा देश के रूप में हो रही है। युवा हमारे देश की सम्पदा है। परन्तु इस सम्पदा को अकर्मण्यता, अज्ञान और असंस्कारिता का ग्रहण लग गया है। इससे बचने के उपाय करने की नितान्त आवश्यकता है।

हमारे युवक-युवतियों का बड़ी आयु में विवाह होना, घटती हुई उनकी जनन क्षमता, परिवारों का विघटन आदि के कारण जन्म लेने वाले नवजातों को जन्म पूर्व से ही दुर्बल बना रहे हैं। शारीरक और मानसिक दुर्बलता के साथ जन्मे हुए बच्चों को कोई भी वैद्य बलवान तथा निरोगी नहीं बना सकता। कोई भी शिक्षक उसे बुद्धिमान और सज्जन नहीं बना सकता। इस दृष्टि से वर्तमान किशोर और युवावस्था के लड़के और लड़कियों के विकास की योजना बनानी चाहिए।

अंग्रेजी माध्यम, अन्तरराष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड, विदेशी वस्तुएँ और अमेरिका में नौकरी का आकर्षण युवाओं में दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इससे होने वाला विकास मृग-मरीचिका मात्र है। परन्तु इन मृगों को परावृत्त करने की शक्ति किसी में दिखाई नहीं देती।

आज का युवा दायित्वहीन हो गया है। हम मानते हैं कि मोबाइल एवं यातायात के साधनों के कारण अब सम्पर्क आसान हो गया है, परन्तु अनुभव तो यह कहता है कि इनके कारण दायित्व हीनता बढ़ी है। पहले किसी कार्यक्रम की सूचना मात्र मौखिक या पोस्टकार्ड से देने पर भी मिल जाती थी और उसका पालन होता था। आज मोबाइल और इंटरनेट होने पर भी बार-बार सूचना देनी पड़ती है, फिर भी उसका पालन नहीं होता। आधुनिक सुविधा ने हमारा कर्तृत्व शिथिल कर दिया है। हमें युवाओं को दायित्ववान बनने की प्रेरणा देनी चाहिए।

लोक शिक्षा को हाथ में लेना

हमारे देश की संसद जिस प्रकार से चलती है और जैसा उसे टीवी पर दिखाया जाता है, वह किसी के लिए भी प्रेरणादायी नहीं है। हमारे देश में प्राचीन काल से सभा के शिष्टाचार सिखाए जाते रहे हैं। इन शिष्टाचारों को भंग करना, जनसामान्य को स्वीकार नहीं होना चाहिए। क्योंकि जनसामान्य को यह अधिकार है कि उनके द्वारा चुने हुए जन प्रतिनिधियों पर वे इतना विश्वास तो रखें कि वे शिष्टाचारों का पालन करें। अतः हमें लोक शिक्षा को पुनः अपने हाथ में लेना चाहिए।

लोक शिक्षा के व्यवस्थित तन्त्र के अभाव में आज विज्ञापन, चुनावी घोषणाएँ और नारेबाज़ी, टीवी के धारावाहिक आदि लोक शिक्षा के माध्यम बन गए हैं। इनका उद्देश्य लोक शिक्षा नहीं है, मनोरंजन के द्वारा धन कमाना है। फलस्वरूप समाज दिशाहीन और अनाथ हो गया है। जनसामान्य को भटकाने वाले सभी कारक प्रभावी हैं। इस स्थिति में लोक शिक्षा के तन्त्र को प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।

लोक शिक्षा धर्मशिक्षा का क्षेत्र है, परन्तु आज की शिक्षा व्यवस्था की भाँति धर्म व्यवस्था भी बाजार और राजनीति की शिकार बन गई है। ऐसी स्थिति में प्रजा की रक्षा कौन करेगा? इसका सीधा सा उत्तर यही है कि पुनः शिक्षक को ही लोक शिक्षा का कार्य विद्यालयों के माध्यम से अपने हाथ में लेना होगा। लोक शिक्षा के इस काम को शिक्षक धर्माचार्यों के मार्गदर्शन में भी कर सकता है।

समाज में विश्वास जगाना

समाज में आज परस्पर विश्वास का अभाव हो गया है। एक व्यक्ति दूसरे की कही गई बात को तुरन्त नहीं मानता। कोई व्यक्ति सद्भावना से समाज हित का काम कर सकता है, ऐसा कोई मानता ही नहीं। यह स्थिति ठीक नहीं है, दुनिया विश्वास पर चलती है, कानून से नहीं। अतः परस्पर विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। अनेक प्रकार के आयोजनों में ‘हम आपका विश्वास करते हैं’ ऐसा भाव जगाने वाले छोटे-छोटे उपाय सार्वजनिक कार्यक्रमों में करने चाहिए।

इसी प्रकार छोटी-छोटी बातों का प्रमाण नहीं माँगना। लिखित सूचनाओं का आग्रह नहीं करना, लिखित में उत्तर नहीं माँगना, आपका क्या भरोसा? प्रश्नचिह्न नहीं लगाना। बार-बार अविश्वास प्रकट नहीं करना आदि प्रयोग करने चाहिए।

इन सब प्रयोगों के साथ हमें विश्वसनीय बनना भी बहुत आवश्यक है। झूठे वादे नहीं करना। कही हुई बात से पीछे नहीं हटना, किसी ने हमसे सहायता माँगी तो मना नहीं करना। कभी किसी के साथ विश्वासघात नहीं करना जैसी अनेक बातें हैं, जिनसे विश्वास बना रहता और बढ़ता है। जिस समाज में परस्पर विश्वास की मात्रा अधिक होती है, वहाँ तनाव व लड़ाई-झगड़े बहुत कम होते हैं, समाज एक बना रहता है। हमारे लिए सामाजिक स्तर पर करणीय ये सब छोटे-छोटे प्रयास हैं, इन्हें करके हम भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा कर सकते हैं।

(लेखक शिक्षाविद् है, भारतीय शिक्षा ग्रन्थमाला के सह संपादक है और विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव है।)

और पढ़ें : भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 112 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा विद्यालय में करणीय प्रयास-3)

The post भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 113 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – सामाजिक स्तर पर करणीय प्रयास-1) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 112 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा विद्यालय में करणीय प्रयास-3)
वासुदेव प्रजापति

नई व्यवस्था का विचार

हमें भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु नई व्यवस्था का विचार करना होगा, शिक्षा का एक नया प्रतिमान गढ़ना होगा। एक ऐसा प्रतिमान जिसे लागू करते समय हम सरल से कठिन की ओर बढ़ सकें। तथा शिक्षकों के सूत्र संचालन में सर्वसामान्य लोगों का सहयोग प्राप्त कर सकें, प्रचलित शिक्षा व्यवस्था की निन्दा न करते हुए अपनी योजना की क्रियान्विति में ही ध्यान केन्द्रित करें।

क्रियान्वयन की एक दिशा तो यह है कि दस वर्ष की आयु तक माता-पिता ही अपने बच्चों को आवश्यक शिक्षा दे। घर ही विद्यालय की भूमिका का निर्वहन करे। इसमें चरित्र निर्माण, कार्य कुशलता, साक्षरता और व्यावहारिक गणित व विज्ञान की शिक्षा देने की व्यवस्था हो। जिस प्रकार अन्न-वस्त्रादि आवश्यकताओं की पूर्ति घर में होती है, उसी प्रकार ज्ञानात्मक और संस्कारात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति भी घर ही हो। जिस प्रकार भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए माता-पिता को अर्थार्जन करना पड़ता है, ठीक वैसे ही बच्चों को शिक्षा देना भी एक आवश्यक काम होना चाहिए। घर की वृद्ध मंडली इसमें मूल्यवान सहयोग कर सकती है।

तात्पर्य यह है कि आज दस वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए नहीं, उनके माता-पिताओं के लिए विद्यालयों की आवश्यकता अवश्य है। यह कार्य विद्वानों का, अनुभवी वृद्धों का, सन्तों का और संन्यासियों का है, उसमें भी विशेषकर वानप्रस्थियों का है। गृहस्थी विद्वानों को नहीं अपितु वानप्रस्थी विद्वानों को यह काम अपने हाथ में लेना चाहिए। वानप्रस्थी विद्वानों और धर्माचार्यों को समाजसेवी संस्था के रूप में अभिभावकों के लिए ऐसे विद्यालय चलाने चाहिए। ये विद्यालय पूर्णतया निशुल्क, परीक्षा विहीन और अनौपचारिक होने चाहिए। परन्तु इनमें विनय, अनुशासन, नियम पालन और आज्ञा पालन का आग्रह अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इन विद्यालयों में परीक्षा और पैसे का नहीं, संस्कार और श्रद्धा का बन्धन होना चाहिए।

इन विद्यालयों में किन्हीं बाहरी नियमों की अनिवार्यता माता-पिता के लिए नहीं होनी चाहिए। अपितु प्रबोधन के माध्यम से उनकी आन्तरिक प्रेरणा ही जगानी चाहिए। जिस प्रकार मन्दिर जाना या कथा श्रवण करना सबके लिए अनिवार्य नहीं होता है, फिर भी लोग जाते हैं, उसी प्रकार इन विद्यालयों में स्वैच्छा से जाना आवश्यक माना जाना चाहिए। यदि दस वर्ष की आयु तक प्रतीक्षा नहीं करनी हो तो सात या आठ वर्ष की आयु तक तो बच्चों को विद्यालय में भेजना अपराध माना जाना चाहिए।

उत्पादन केन्द्रों पर शिक्षा दी जाय

दस वर्ष की आयु के बाद के विद्यार्थियों के लिए जो विद्यालय हों, वे व्यवसायों के आधार पर निश्चित होने चाहिए। दस वर्ष के विद्यार्थियों का व्यवसाय निश्चित हो जाना चाहिए। यह व्यावहारिक दृष्टि से अत्यन्त आवश्यक है। अर्थार्जन व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक जीवन का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण पहलू है। इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।

इस दृष्टि से जितने भी उत्पादन केन्द्र हैं, उन सभी केन्द्रों को अपने उत्पादन से सम्बन्धित शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। यह शिक्षा निशुल्क हों, इतना मात्र पर्याप्त नहीं हैं। इनमें पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अन्य खर्चों की भी व्यवस्था करनी चाहिए। परन्तु इस बात की पूर्ण सावधानी भी रखनी चाहिए कि इसमें बाल मजदूरी का कानून, निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का कानून तथा शिक्षा संस्थाओं की मान्यता का कानून अवरोधक न बनें। इसके लिए शिक्षक, उद्योगपति, विद्वज्जन, धर्माचार्य आदि सरकार से बातचीत करके सब प्रकार की अनुकूलता निर्माण करें। शिक्षा के हित में सबका योगदान हो, यह अपेक्षित है।

हमारे दैनन्दिन जीवन से जुड़ी हुई जितनी भी बातें हैं, उन सबके जानकर लोगों को उन बातों की शिक्षा देने की व्यवस्था करनी चाहिए। हम वैद्य का उदाहरण लें, उनका काम केवल चिकित्सा करना नहीं है। वे चिकित्सा के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य रक्षा विषयक शिक्षा दें, जनमानस का प्रबोधन करें और माता-पिता के लिए चलने वाले विद्यालयों में आहार शास्त्र, आरोग्य शास्त्र, स्वच्छता आदि की व्यावहारिक शिक्षा दें। इन्हीं विद्यालयों में शिशु के लालन-पालन की शिक्षा भी दी जानी चाहिए। व्यवसायों से जुड़े विद्यालयों में व्यवसाय का एक केन्द्रवर्ती विषय तो हो परन्तु साथ में संस्कृति, समाज, देश-दुनिया व धर्म की शिक्षा देने का प्रावधान अनिवार्य रूप से होना चाहिए। क्योंकि हमें केवल आर्थिक समाज नहीं बनाना है अपितु सुसंस्कृत और ज्ञानी समाज बनाना है।

इन उत्पादन केन्द्रों के मालिकों को अपने उत्पादनों के विषय की शिक्षा देनी आनी चाहिए तथा धर्म, संस्कृति, साहित्य, कला, योग व संगीत के शिक्षकों की सहायता भी लेनी चाहिए। देश की नई पीढ़ी का शरीर स्वास्थ्य, मनोस्वास्थ्य, व्यवहार दक्षता, कार्य कुशलता और विवेक आदि सभी गुणों के विकास के लिए ऐसी शिक्षा आवश्यक है। इन विद्यालयों में शुल्क, नौकरी, परीक्षा व स्पर्धा जैसे दूषणों का प्रवेश न हों, इसकी विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

सोलह वर्ष में अर्थार्जन शुरु हो जाय

सोलह वर्ष के होते होते प्रत्येक तरुण विद्यार्थी का उत्पादन और अर्थार्जन शुरु हो जाय, इसको अनिवार्य बनाना चाहिए। इन विद्यालयों को आर्थिक स्वावलम्बन, स्वाभिमान, स्व-गौरव से युक्त ऐसे युवा निर्माण करने चाहिए जो स्वतन्त्र व्यवसाय करें, परन्तु यह विचार न करें कि नौकरी में सुरक्षा है।

सोलह से पच्चीस वर्ष की आयु में दो-तीन आयामों से विचार किया जाना चाहिए। इसमें गृहस्थाश्रम की शिक्षा सबके लिए प्रमुख विषय हो, इसके साथ में समाज शास्त्र, संस्कृति, धर्म, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र आदि सभी बातों का समावेश होना चाहिए। दूसरा आयाम हमारे मूल शास्त्रों के अध्ययन व अनुसंधान का है और तीसरा आयाम अपने व्यवसाय का प्रगत ज्ञान प्राप्त करना है। तीसरे में गृहस्थाश्रम की शिक्षा अनिवार्य हो, शेष दो में चयन की स्वतन्त्रता दी जा सकती है।

स्पष्ट है कि शास्त्रों का अध्ययन ज्ञान का सांस्कृतिक पक्ष है और व्यवसाय का प्रगत ज्ञान भौतिक पक्ष है। स्वाभाविक है कि भौतिक पक्ष का चयन करने वालों की संख्या अधिक होगी जबकि सांस्कृतिक पक्ष की कम, यह अपेक्षित भी है। शास्त्रों के अध्ययन और अनुसंधान के लिए तेजस्वी, कुशाग्र और विशाल बुद्धि के साथ सादगी, संयम, लोकहित की कामना और तपश्चर्या की आवश्यकता होगी। और भौतिक पक्ष के अध्ययन हेतु व्यावहारिक बुद्धि, धर्माचरण की तत्परता और समाज सेवा की भावना अपेक्षित है। दोनों ही पक्षों की समाज को आवश्यकता है। मोटा मोटा गणित यह कहता है कि शास्त्रों के अध्ययन हेतु दस से बीस प्रतिशत और व्यवसाय हेतु शेष अस्सी प्रतिशत विद्यार्थी उपलब्ध होंगे। प्रगत अध्ययन हेतु कुल विद्यार्थी संख्या के पच्चास प्रतिशत भी उपलब्ध हों तो बहुत हैं, शेष सभी प्रत्यक्ष उत्पादन कार्य में लगें, यह आवश्यक है।

शास्त्रों के अध्ययनार्थ गुरुकुल हों

बाबूगिरी, व्यवस्थापन, परिवहन आदि कार्यों में बहुत लोग नहीं लगने चाहिए। ये सब अनुत्पादक खर्च बढ़ाने वाले काम हैं। उत्पादन कार्य करने वाले ही अधिकाधिक संख्या में होने चाहिए। पन्द्रह वर्ष की आयु के बाद के अध्ययन हेतु प्रवेश के मापदण्ड अत्यन्त कठोर होने चाहिए, तभी गुणवत्ता बढ़ेगी।

शास्त्रों के अध्ययन के लिए वास्तव में गुरुकुल ही स्थापित होने चाहिए और उनमें ज्ञान साधना होनी चाहिए। गुरुकुलों में परीक्षा, प्रमाणपत्र, पदवी आदि सब कुछ हो सकता है, जो गुरुकुलों के द्वारा ही दिए जाने की व्यवस्था होगी। यह दस वर्ष की अवधि का अध्ययन होगा। ये गुरुकुल ज्ञानविश्व के और देश के गौरव को बढ़ाने वाले होंगे। इनमें विद्यार्थी ब्रह्मचारी हों और आचार्य गृहस्थ हो सकते हैं, होने भी चाहिए। ये गुरुकुल अनिवार्य रूप से आवासीय होने चाहिए। इनमें वैश्विक और सनातन सन्दर्भों सहित युगानुकूल शिक्षा का स्वरूप विकसित होना चाहिए। भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित विभिन्न शास्त्रों का अध्ययन और नई विद्या शाखाओं का निर्माण यहाँ होना अपेक्षित है। इन गुरुकुलों में गुरुकुल संचालकों की भावी पीढ़ी अनिवार्य रूप से तैयार होनी चाहिए। साथ ही माता-पिता की शिक्षा की जो व्यापक व्यवस्था है, उसके लिए भी मार्गदर्शन की योजना यहीं बननी चाहिए।

विद्यालयों के लिए करणीय प्रयास के प्रारम्भ में कामना की गई थी कि शिक्षा का वर्तमान ढ़ाँचा पूर्ण रूप से ध्वस्त हो जाय, परन्तु ऐसा होने के लिए दैवी चमत्कार और कठोर तपश्चर्या की आवश्यकता है। ऐसी तपश्चर्या जब तक प्रारम्भ होकर बलवती नहीं होगी तब तक वर्तमान ढ़ाँचा बना ही रहेगा। उसको विचार में लाने की बाध्यता भी बनी रहेगी। अब तक शिक्षा को रोगमुक्त करना, शिक्षा को स्वायत्त बनाना, वर्तमान ढ़ाँचे की परिष्कृति करना और नई व्यवस्था का विचार करना जैसे बिन्दुओं पर विचार हुआ है, वह पर्यायी व्यवस्था है। वर्तमान व्यवस्था के चलते ही पर्यायी व्यवस्था बनाना शुरु हो जाना चाहिए। वह प्रभावी बनने के बाद ही वर्तमान ढ़ाँचा समाप्त होगा। पर्यायी ढ़ाँचे का विकास तपश्चर्या का भाग है। यह तपश्चर्या करने के लिए समाजसेवी शिक्षकों को आगे आना ही होगा, तभी भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा सम्भव होगी।

(लेखक शिक्षाविद् है, भारतीय शिक्षा ग्रन्थमाला के सह संपादक है और विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव है।)

और पढ़ें : भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 111 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा विद्यालय में करणीय प्रयास-2)

The post भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 112 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा विद्यालय में करणीय प्रयास-3) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.