साहित्य दर्शन Archives - राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन rashtriyashiksha.com

राष्ट्र चेतना, सांस्कृतिक गौरव एवं हिन्दुत्व चिंतन की प्रधानता है सावरकर जी के लेखन में
– रमेश शर्मा

स्वातंत्र्यवीर विनायक सावरकर का पूरा जीवन राष्ट्र चेतना और सांस्कृतिक गौरव की पुनर्प्रतिष्ठा के लिये समर्पित रहा। बालवय से जीवन की अंतिम श्वाँस तक वे कभी रुके नहीं और न कहीं झुके। उनका अभियान केवल स्वतंत्रता संग्राम तक सीमित नहीं था। उनका लक्ष्य एक ऐसे सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करना था जैसा अतीत में कभी रहा है। वे शौर्य और सामर्थ्य से युक्त ऐसी पीढ़ी का निर्माण करना चाहते थे जो अपने पूर्वजों की परंपरा पर गर्व करते हुये भविष्य के भारत का निर्माण करे। सावरकर जी ने एक ओर स्वतंत्रता संग्राम के लिये एक पूरी पीढ़ी तैयार की और दूसरी ओर ऐसे कालजयी साहित्य की रचना की जो आने वाली पीढ़ियों के लिये भी मार्गदर्शन कर सके। उनकी हर रचना में स्वत्व, स्वाभिमान और राष्ट्रबोध का प्रबल ज्वार है।

किसी भी व्यक्तित्व का निर्माण उसके परिवार की पृष्ठभूमि और बालपन में मिले संस्कारों से होता है। परिवार का मानस जिस विचार और भाव की ओर झुका होता है, बच्चों की चिंतनधारा भी उसी ओर अपनी वैचारिक यात्रा आरंभ करती है। सावरकर जी के पूर्वजों की पीढ़ियों से भारत के सांस्कृतिक गौरव की स्थापना और चेतना जागरण के लिये ही समर्पित रही हैं। पिता दामोदर जी सावरकर महाभारत और श्रीमद्भागवत के अद्भुत विद्वान थे और इन ग्रंथों की कथाओं और प्रसंगों के माध्यम से समाज जागरण का जागरण कर रहे थे। परिवार की इस पृष्ठभूमि का प्रभाव सभी बच्चों पर भी पड़ा। पूरा परिवार स्वतंत्रता आँदोलन में सक्रिय हुआ और अवर्णनीय प्रताड़ना सहकर भी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया।

सावरकर जी की रचनाशीलता

सावरकर जी का जीवन और संघर्ष दोनों बहुआयामी थे। उसी प्रकार उनका लेखन भी विविधता और निरंतरता से भरा है। उनका लेखन बालवय में ही आरंभ हुआ और उनके जीवन संघर्ष की भाँति अनवरत रहा। उनका जीवन किसी भी मोड़ पर रहा हो, पर उनका लेखन कभी रुका नहीं। वे शालेय विद्यार्थी रहे हो या लंदन में वकालत के अध्येयता अथवा अंडमान निकोबार में काला पानी जेल की कठोर यातानाओं के बीच, उनका लेखन कभी नहीं रुका। उनके व्यक्तित्व की संकल्पशीलता, यथार्थता, दूरदर्शी चिंतन उनके लेखन में है। उन्होंने प्रत्येक विधा में साहित्य रचना की। गीत, कविता, लघुकथा, आलेख, नाटक, कहानी, उपन्यास आदि सभी विधाओं में उनका लेखन उपलब्ध है। बालवय में उनका लेखन कब आरंभ हुआ यह विवरण तो नहीं मिलता। लेकिन जब वे मात्र ग्यारह वर्ष के थे, तब उन्होंने अपने विद्यालय में भारत के लौकिक स्वरूप पर आधारित एक स्वरचित कविता ‘स्वदेशी छाप’ सुनाई थी। इस रचना में भारत के प्राकृतिक स्वरूप का ओज पूर्ण चित्रण था। रचना में यद्यपि अंग्रेजी शासन के प्रति कोई कटाक्ष नहीं था लेकिन भारत के प्राकृतिक स्वरूप के गौरव का चित्रण था। इसकी चर्चा पूरे विद्यालय में हुई और शिक्षकों की भृकुटियाँ तन गईं।

1902 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करके पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज में बी.ए. करने आये। कॉलेज में उनकी ओजपूर्ण कविताओं की धाक बन गई। उनकी रचनाएँ तलवार और इंडियन सोशियोलाजिस्ट नामक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई। कुछ रचनाएँ कलकत्ता के युगान्तर में भी प्रकाशित हुईं। उनकी रचनाओं ने भारत के युवाओं में नये ओज का संचार हुआ। कलकत्ता का ‘युगान्तर’ क्राँतिकारियों में लोकप्रिय था। उसमें रचनाएँ प्रकाशित होने से सावरकर जी सभी क्राँतिकारियों में लोकप्रिय हो गये। लेकिन जिस रचना ने पूरे यूरोप और भारत में तहलका मचाया, वह 1857 की क्रान्ति पर उनका ग्रंथ था। ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित संसार की यह पहली रचना थी जिसके प्रकाशन से पहले प्रतिबंध लगा था। सावरकर जी ने 1857 के इस संघर्ष को भारतीय स्वतंत्रता के लिये ‘क्राँति’ लिखा था। उनसे पहले 1857 के संघर्ष को ‘गदर’ अथवा सैनिक विद्रोह ही कहा जाता था। सावरकर जी पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने इसे स्वतंत्रता को ‘जन संघर्ष’ माना और जन सहभागिता प्रमाणित की। इस ग्रंथ की रचना लंदन में हुई। सावरकर जी वकालत पढ़ने लंदन गये थे। वे अपनी वकालत की निर्धारित पढ़ाई के साथ लंदन के संग्रहालय जाकर ऐतिहासिक दस्तावेजों का अध्ययन भी करते थे। उन्होंने वहाँ 1857 से संबंधित सभी दस्तावेजों का अध्ययन किया और यह ग्रंथ ‘द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस 1857’ तैयार हुआ। इस ग्रन्थ की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि इसमें वर्णित सभी घटनाक्रमों का आधार अंग्रेजों के सैन्य अधिकारियों की डायरियों को आधार बनाया था। ग्रंथ 1908 में पूरा हो गया था। इसकी भनक अंग्रेजों को लग गई थी। वे तथ्यों का तो खंडन नहीं कर सकते थे लेकिन उन्होंने इसके प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा दिया। इसीलिए ब्रिटेन और फ्राँस का कोई प्रकाशक प्रकाशन के लिये तैयार न हुआ। अंततः यह ग्रंथ 1909 में नीदरलैंड से प्रकाशित हो सका। यह पुस्तक ‘पीक वीक पेपर्स व स्काउट्स पेपर्स’ नाम से भारत भेज दी गई। तब सावरकर जी की आयु मात्र अट्ठाइस वर्ष थी। इसी वर्ष सावरकर जी ने वॉर एट लॉ अर्थात वकालत परीक्षा उत्तीर्ण की। लेकिन सावरकर जी ने ब्रिटेन की महारानी के प्रति वफादारी की शपथ लेने से इंकार कर दिया इस कारण उन्हें वकालत की अनुमति नहीं मिली।

उन्हीं दिनों क्राँतिकारी मदनलाल ढींगरा ने लंदन में कर्जन वायली को गोली मार दी। सावरकर जी ने इस घटना पर एक लेख लिखा जो लन्दन टाइम्स में प्रकाशित भी हुआ। इस आलेख में उन्होंने जन सामान्य के उस गुस्से का संकेत किया था जो मदनलाल ढींगरा के माध्यम से प्रकट हुआ। इस हत्याकांड में सावरकर जी को भी आरोपी बनाया गया और वे 13 मई 1910 को लन्दन में गिरफ़्तार करके एम.एस. मोरिया नामक जहाज से भारत रवाना कर दिया गया। लेकिन सावरकर जी सीवर होल से समुद्र में कूद पड़े और तैरकर पेरिस पहुँचे। वहाँ गिरफ्तार कर लिये गये और दो आजीवन कारावास की सजा के साथ भारत की अंडमान निकोबार सेलुलर जेल भेज दिये गये। यहाँ उन्हें ‘खतरनाक कैदी’ की श्रेणी में रखकर कठोर यातानाएँ दीं गई, कोल्हू में बांधकर भी चलाया गया। इन अमानवीय यातनाओं के बीच भी उनका लेखन न रुका। जेल जीवन में उन्होंने एक पुस्तक ‘एसेंशियल्स ऑफ हिंदुत्व’ की रचना की। हिन्दुत्व की अवधारणा पर आधारित सामाजिक जीवन की यह पहली रचना मानी जाती है। इसमें सावरकर जी ने ‘हिन्दु’ और ‘हिन्दुत्व’ शब्द की व्याख्या की है। सावरकर जी की यह व्याख्या जाति, धर्म अथवा क्षेत्रीयता से परे है। उनके अनुसार जो व्यक्ति भारत को अपनी मातृभूमि और पितृभूमि मानता है वह हिन्दु है। इस परिभाषा के अंतर्गत स्वयं को हिन्दु मानने वाले प्रत्येक व्यक्ति के भीतर संचारित स्वत्व एवं स्वाभिमान की चेतना हिन्दुत्व है। इस रचना में उन्होंने ‘भारत वर्ष’ नाम और उसकी सीमाओं का भी विवेचन किया है।

जिस प्रकार सावरकर जी ने 1857 की क्रांति पर एक शोध ग्रंथ की रचना की उसी प्रकार उन्होंने मराठा साम्राज्य और हिन्दु पद पादशाही पर भी तथ्यात्मक ग्रंथ तैयार किया। इस ग्रथ में वे उन विशेषताओं को सामने लाये कि कैसै शून्य से आरंभ वह संघर्ष एक विशाल साम्राज्य बना और यह भी कि किन असावधानियों से उसका क्षय हुआ। उन्होनें अपने जेल जीवन पर आधारित आत्मकथा भी लिखी। इसमें गिरफ्तारी, मुकदमे से लेकर कारावास की दिनचर्या का भी विवरण है।

सेलुलर जेल के आरंभिक जीवन में उन पर बहुत कड़ाई थी। वे कोयले से दीवारों पर लिखकर याद करते थे। प्रथम विश्व युद्ध के समय से अत्याचार कम हुये और उनका लेखन बढ़ा।

विषमता कैसी भी रही हो, वह जेल की हो अथवा स्वास्थ्य की उनका लेखन कभी नहीं रुका।

कालापानी जेल में लिखी गई उनकी एक कविता ‘जयस्तुते’ अद्भुत है। यह रचना स्वतंत्रता की देवी के लिये है। इसमें दर्द, ओज और संकल्प तीनों भाव समाये हैं-

ज्योस्तु तेश्रीमहनमांगले। शिवास्पदे शुभदे

स्वतंत्रते भगवती। त्वमहं यशोयुतां वंदे

राष्ट्राचेचैतन्य मूर्ति तूं नीतिसंपदांची

स्वतंत्रते भगवती। श्रीमतीराज्ञीतूत्यांची

परवशतेचयनभान्त तुंचीआकाशीहोशी

स्वतंत्रते भगवती। चाँदनी चमचम लक्षलक्षी।। गालोवरच्याकुसुमीकिंवाकुसुमांच्यागली

स्वतंत्रते भगवती। टचजीविलासत्से लाली

तुं सूर्याचेतेजउदधिचेगंभिर्यहि तुंची

स्वतंत्रते भगवती। अन्यथा ग्रहण नष्ट तेन्ची।।

मोक्ष मुक्तिहीतुझीच रूपें तुलाच वेदांती

स्वतंत्रते भगवतीयोगीजनपरब्रह्म वदति

जेजेउत्तममुदत्तउन्तमहन्मधुर तेनतें

स्वतंत्रते भगवती। सर्व त्वसहचरी घटित।।

हे अधम रक्त रंजिते। सुजन-पूजिते! श्रीस्वतंत्रते

तुजसठिं मरण तेन जनन

तुजविंजनानतेमरन्

तुजसकलचाराचरण

स्वतंत्रते भगवतीइत्वमहं यशोयुतावन्दे।।

हे मंगलमय, दयालु और पवित्र, आपकी जय हो!

अर्थात-

हे स्वतंत्रता की देवी, मैं आपसे सफलता का आशीर्वाद मांगता हूँ।

आप हमारी राष्ट्रीय भावना, हमारी नैतिकता और हमारी उपलब्धियों के मूर्त रूप हैं,

हे स्वतंत्रता की महिमामयी देवी, आप दासता के घोर अंधकार में भी धार्मिकता की रानी हैं,

हे स्वतंत्रता की देवी, आप आशा का चमकता सितारा हैं।

चाहे फूलों जैसे कोमल गालों पर, या फूलों जैसे कोमल गालों पर!

हे स्वतंत्रता की देवी,

आप आत्मविश्वास की लालिमा हैं!

आप सूर्य की चमक, सागर की महिमा हैं

हे स्वतंत्रता की देवी,

परन्तु आपके लिए स्वतंत्रता का सूर्य ग्रहणग्रस्त है।

उनका अधिकांश लेखन मराठी में हुआ लेकिन उन्होंने मराठी के अतिरिक्त संस्कृत, हिन्दी और अंग्रेजी में भी लिखा। भाषा की शुद्धि उनके लेखन की विशेषता थी। उन दिनों स्थानीय भाषा की रचनाओं में उर्दू या अरबी के शब्द आ जाते थे। लेकिन सावरकर जी के लेखन में उर्दू या अरबी के शब्द नहीं मिलते। उन्होंने कुल 38 पुस्तकें लिखीं, इनमें सबसे प्रसिद्ध ‘उषाय’, ‘संयतस्तखड्ग’ और ‘उत्तरक्रिया’ नाटक, ‘1857 का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’, ‘हिंदूपदपादशाही और छह गौरवशाली युग’ और ‘माझी जन्मथेप’ ‘माई लाइफ-टर्म’, इटली के क्राँतिकारी जोसेफ माजिनी की जीवनी, ‘शिखांचा इतिहास’ (सिखों का इतिहास), ‘मला के त्याचे’ और ‘गोमांतक’ है। इटली के क्रातिकारी जोसेफ की जीवनी लिखकर सावरकर ने भारत के क्राँतिकारियों को प्रेरणा दी तो मालाबार के नरसंहार पर ‘मोपला’ लिखकर सनातन हिन्दुओं के नर संहार की ओर पूरे भारत का ध्यान आकर्षित किया।

सावरकर जी के लेखन से ही 1857 क्रांति की वास्तविकता और अंडमान जेल में बरती जाने वाली अमानवीयता पूरे देश के सामने आ सकी।

सावरकर जी के लेखन में भारत की तत्कालीन सामाजिक और राजनैतिक परिस्थितियों की भी स्पष्ट झलक है। उनके आरंभिक लेखन में संपूर्ण भारतवासियों को एक सूत्र में बँधकर ‘ब्रिटिश शासन से मुक्ति के लिये जन जागरण’ करना है तो 1924 के बाद के उनके लेखन में सामाजिक चुनौतियों से सतर्कता भी है। मुस्लिम लीग के गठन के बाद कट्टरपंथी मुस्लिम राजनीति और उनको अंग्रेजी सरकार एवं चर्च के समर्थन का गठजोड़ से सावधानी भी झलकती है। जेल से मुक्ति के बाद सावरकर जी के लेखन में हिन्दुत्व भाव की जाग्रति और सावधानी का पक्ष बढ़ा। इसके लिये उन्होंने  धर्म, भाषा और सांस्कृतिक चेतना को आवश्यक बताया। चूँकि 1931 में पाकिस्तान निर्माण की पूरी योजना सामने आ चुकी थी। सावरकर जी इसे मुस्लिम कट्टरपंथ और अंग्रेजी सत्ता का एक षडयंत्र मानते थे। इसके लिये वे समूचे हिन्दु समाज को एकजुट और जागरुक करना चाहते थे। 1939 के बाद के उनके लेखन और संबोधनों में यही भाव रहा।

सावरकर के लेखन की विधा चाहे कोई हो, वह नाटक हो, उपन्यास हो, कहानी हो अथवा कविता सभी की केन्द्रीभूत कथावस्तु भारत राष्ट्र की महत्ता, साँस्कृतिक गौरव, स्वत्व वोध और एक सशक्त, सुसंस्कृत एवं आत्मनिर्भर पीढ़ी का निर्माण करना है। समय के साथ उनके नाटकों का मंचन भी हुआ है और साहित्य का हिन्दी अंग्रेजी में अनुवाद भी। उनके कुछ गीतों को संगीतबद्ध भी किया गया। अतीत की असावधानियों से सतर्क होकर भविष्य के भारत निर्माण के लिये सावरकर जी साहित्य युवा पीढ़ी के सामने लाना आवश्यक है।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्र स्तंभकार है।)

और पढ़ें : स्वातंत्र्यवीर सावरकर: एक समग्र मूल्यांकन

The post राष्ट्र चेतना, सांस्कृतिक गौरव एवं हिन्दुत्व चिंतन की प्रधानता है सावरकर जी के लेखन में appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

नागार्जुन के साहित्य में भारतीयता
– डॉ. सुनीता कुमारी गुप्ता

कई दिनो तक चूल्हा रोया, चक्की रही उदास।

चमक उठी घर भर की आखें, कई दिनों के बाद।

मानव के साथ-साथ मानवतर सजीव जगत ही नहीं बल्कि जड़ जगत भी शामिल हो जाये ऐसे संवेदनशील कवि नागार्जुन के साहित्य में भारतीयता का प्रभाव स्वयंमेय दिखाई देता है। उपर्युक्त पंक्तियाँ ‘अकाल और उसके बाद’ कविता में संकलित है। कविता आकार में जितनी छोटी है इसमें निहित संवदेना उतना ही व्यापक हैं।

ऐसे व्यापक संवेदनीय प्रभाव छोड़ने वाले कवि नागार्जुन का जन्म 1911 ई. में हुआ था। जन्म स्थान तरौनी, जिला दरभंगा बिहार है। पिता गोकुल मिश्रा एवं माता उमा देवी के ये इकलौते संतान थे जिनका वास्तविक नाम वैद्यनाथ मिश्रा है। गोकुल मिश्रा और उमा देवी को लगातार चार संतानें हुई और असमय ही वे सब चल बसी। संतान न जीने के कारण गोकुल मिश्रा चिन्तित रहा करते थे। ब्राह्मण गोकुल मिश्रा ईश्वर के प्रति आस्थावान तो थे ही किन्तु इस विषम परिस्थिति में अपने आराध्य देव शंकर की पूजा विशेष रूप से करने लगे। देवधर जाकर बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना उपासना की और वहाँ से लौटने के बाद घर में पूजा-अर्चना में समय लगाने लगे और पांचवी संतान के रूप में नागार्जुन का जन्म हुआ। जन्म के बाद कुछ वर्षों तक ये भयभीत रहने लगे कि अन्य संतानों की तरह यह भी हमें न चला लाये ये सोचकर नागार्जुन पुकारू नाम ‘ठककन’ हो गया फिर जब नामकरण हुआ तो बाबा वैद्यनाथ की कृपा समझकर इस बालक का नाम वैद्यनाथ मिश्रा रखा गया।

हिन्दी साहित्य में इन्होंने नागार्जुन तथा मैथिली में यात्री उपनाम की रचनाएँ की। काशी में रहते हुए ‘इन्होंने’ वैदेह उपनाम से भी कविताएँ लिखी थी। सिंहल में ‘विद्यालंकार परिवेण’ में ही 1936 में इन्होंने नागार्जुन नाम स्वीकार किया तथा कुछ मित्रों का आग्रह पर 1941 ईस्वी के बाद उन्होंने हिन्दी में नागार्जुन के अलावा किसी दूसरे नाम से न लिखने का निर्णय लिया।

नागार्जुन के साहित्य का सिंहावलीन किया जाय तो इनकी रचनाएँ भारतीयता से ओत-प्रोत है। इन्होंने लगभग सभी विद्याओं में अपनी कलम चलायी है। इनका काव्य युगधारा (1952), सतरंगे पंखा वाली (1959), प्यासी पथरायी आँखें (1962), तालाब की मछलियाँ (1957), खिचड़ी विप्लव देख हमने (1980), तुमने कहा था (1980), हजार-हजार बाँहों वाली (1981), पुरानी जूतियों का कोट्स (1983), रत्नगर्भ (1984), ऐसे भी हम क्या, ऐसे भी तुम क्या (1985), आखिर ऐसा क्या कह दिया मैंने (1986), इस गुब्बारे की छाया में (1990), भूल जाओ पुराने सपने (1994), अपने खेत में (1997) आदि हैं।

इनकी लिखित कहानियाँ भी पाठकों के लिये प्रेरणा का कार्य करती हैं। कहानियों को पढ़कर ऐसा लगता है कि भारतीयता के धर्म का इन्होंने निर्वहन किया है। कहानी साहित्य के अंतर्गत असर्मथदाता, तापहारिणी, जंग, कायापलट, विशाखा, मृगारमरतर, ममता, विषम ज्वर, हीरक जयंती, हर्ष चरित का पॉकिट एडोशन, मनोरंजन टैक्स, आसमान में चंदा, तेरे भूख मर गयी थी, सूखे बादलो की परछाइयाँ आदि पर इन्होंने अपनी कलम चलायी।

इनके उपन्यास भी पाठकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। रतिनाथ की चाची (1948), बलचनमा (1952), नई पौध (1953), बाबा बंटसरनाथ (1954), वरूण के बेटे (1957), दुःखमोचन (1957), कुंभीपाक (1960), हीरक जंयती या अभिनन्दन (1962), उग्रतारा (1963), जमनिया का बाबा उमरतिया (1968), पारो (1975), गरीबदास (1979)।

कविता, कहानी उपन्यास की भाँति ही अन्य विद्या के तहत खण्ड काव्य – भस्मांकुर (1970), गीत गोविन्द (1979), एक मात्र ऐतिहासिक नाटक-अनुकम्पा और निर्णय, एक दीर्घ कविता- हरिजन गाथा, संस्मरण – मैं सो रहा हूँ, एक घण्टा, आईने के सामने; आलोचना – एक व्यक्ति एक युग की रचना की। इन्होंने मेघदूत का हिन्दी रूपान्तरण 1955 ई. में किया।

वैद्यनाथ मिश्रा हिन्दी में ‘नागार्जुन’ एवं मैथिली में ‘यात्रा’ उपनाम से रचनाएँ करते थे। 1929 ई. में इनकी पहली कविता ‘मिथिला’ मैथिली भाषा में प्रकाशित हुई। मैथिली, हिन्दी के अतिरिक्त संस्कृत में भी इनकी रचनाएँ मिलती हैं। इनकी मैथिली की प्रसिद्ध रचनाएँ- चित्रा, विशाखा, पत्रहीन, नग्न गाछ (काव्य संग्रह), पारो, नवतुरिया (उपन्यास), धर्मलोक शतकम् सिंहली लिपि में रचित संस्कृत का एक लघु काव्य हैं। देशदशकम, कृषकदशकम्, श्रमिकदशकम् इनकी अन्य संस्कृत में रचित रचनाएँ हैं। नागार्जुन की पहली हिन्दी कविता ‘राम के प्रति’ विश्वबंधु (लाहौर से प्रकाशित पत्रिका) में 1933 ई. को प्रकाशित हुई थी।

प्रगतिवादी विचारधारा के लेखक एवं व्यंग्य के ये बेजोड़ कवि है। हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उपन्यास कार और कवि के रूप में इनकी ख्याति एवं पहचान है। माना जाता है कबीर के बाद इतना बड़ा व्यंग्य कवि दूसरा नहीं हुआ। इनकी भाषा लोक भाषा निकट हैं। जनपदीय संस्कृति, औचलिकता, लोक-जीवन, सामाजिक समस्याओं की अभिव्यक्ति, मार्क्सवादी सिद्धान्त इनके साहित्य का प्रमुख पक्ष है। नागार्जुन जन पक्षधरता के कवि कहे जाते हैं। कवि की हैसियत से नागार्जुन प्रतिशील और एक हद तक प्रयोगशील भी हैं।

भक्तिकालीन कबीर और आधुनिक काल के नागार्जुन दोनों ने ही अपने समय के समाज में व्याप्त बुराईयों पर प्रहार किया है। कबीर का आविर्भाव जब हुआ उस समय धार्मिक आडम्बर, अंधविश्वास जाति-पाति, सामाजिक पाखण्ड का बोलबाला था। ऐसे समय में कबीर ने जनता के बीच से जनता की भावना को समझते हुए मानवता की अभिव्यक्ति के लिए कलम चलाया। सामाजिक बुराइयों का व्यंग्य भरे स्वर में प्रहार किया जो अपने आप में क्रांतिकारी कदम था। कबीर के इसी क्रांतिकारी कदम को आगे बढ़ाने का कार्य आधुनिक काल में नागार्जुन ने किया। नागार्जुन में अपनी रचनाओं में बेरोजगारी, आर्थिक शोषण, राजनीतिक समस्याओं को आधार बनाकर व्यंग्य भरें।

अकाल और उसके बाद, सिन्दूर तिलकित भाल, हरिजन गाथा, बादल को घिरते देखा, शासन भी बंदूक, आओ रानी हम ढायेंगे पालकी, मंत्र, वह दंतुरित मुस्कान इत्यादि नागार्जुन की कुछ प्रसिद्ध कविताएँ हैं। अपनी कविताओं के माध्यम से सामाजिक विषमता का चित्रण करते हुए इन्होंने आडंबर का डटकर विरोध किया है। ये आम जनता के कवि हैं। सामाजिक व्यवस्था का कोई विषय शायद ही इनसे अछूता है। घर, गृहस्थी, ग्रामीण-शहरी, सूदखोरी, जात-पात, धार्मिक कट्टरता, महंगाई, भ्रष्टाचार आदि विषयों की एक लम्बी सूची हैं। मैथिली काव्य-संग्रह ‘पत्रहीन नग्न गाछ’ पर 1968 ई. में ये साहित्य अकादमी के पुरस्कार से सम्मानित भी हुए हैं।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1993 में इन्हें मैथिलीशरण गुप्त सम्मान दिया गया। बिहार सरकार द्वारा 1993 ई. में ही आपको राजेन्द्र शिखा सम्मान प्रदान किया गया। हिन्दी अकादमी पश्चिम बंगाल द्वारा 1995 ई. में आपको राहुल सम्मान से सम्मानित किया गया। निष्कर्षतः कहा जा सकता हैं कि नागार्जुन लोगों के दिल में बसते थे, बसते हैं और आने वाले समय में बसते रहेंगे।

(लेखिका राँची विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में सहायक प्राध्यापक है।)

और पढ़ें : नागार्जुन का साहित्यिक परिचय

The post नागार्जुन के साहित्य में भारतीयता appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी का साहित्य दर्शन
– शिरोमणि दुबे

कोई चलता पद चिह्नों पर, कोई पद चिह्न बनाता है।

जो राहों को खुद गढ़ता है, वही युगों तक गाया जाता है।

कविता की ये पंक्तियाँ उन लोगों को प्रेरणा देती हैं, जो निर्भय होकर अपनी मंजिलें स्वयं तय करते हैं। सच्चा कर्मवीर वही होता है, जो निरन्तर संघर्षों से जूझते हुए बार-बार उठता है, अन्ततः अपने पुरुषार्थ से अमर हो जाता है। यूँ तो दुनियाँ में बहुतेरे लोग हैं, जो गंगोत्री से गंगासागर की यात्रा अनेक बार कर लेते हैं। लेकिन जो लोग धारा के विपरीत गंगा सागर से गंगोत्री की ओर प्रवाह को चीरते हुए सृष्टि के लोकमंगल के लिए बिना रुके, बिना थके अनथक राही के सदृश जीवनभर चलते हैं। वे ही हुतात्माएँ पूजनीय होती हैं, वंदनीय हो जाया करती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी की साहित्य साधना से उपजी साहित्य दृष्टि पारतंत्र्य के घटाटोप अँधियारें में भी प्रकाश स्तम्भ की भाँति राष्ट्र जीवन का पथ आलोकित करती रही। श्री चतुर्वेदी का साहित्य-दर्शन जहाँ समाज की विषमताओं-विद्रूपताओं पर गहरी चोट करता है, वहीं प्रकृति प्रेम की कविताओं में उनके शब्द-शब्द कलरव करते हुए सुनाई देते हैं। उनके लिए राष्ट्र कोई सीमाओं से आबद्ध भूगोल-भूखण्ड भर नहीं है। उनका राष्ट्रवाद केवल गोरी हुकूमत के विरोध तक सीमित नहीं था बल्कि उनकी कविताएँ आज भी उद्दाम देशभक्ति, आत्मगौरव तथा राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती हैं।

माखनलाल चतुर्वेदी की कविता ‘मुक्त गगन है, मुक्त पवन है’ स्वतंत्रता, स्वाभिमान तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को व्यक्त करती है। इस कविता में कवि जहाँ स्वतन्त्र भारत की महिमा का गुणगान करता है, वहीं वे यह भी मानते हैं कि केवल राजनीतिक स्वतन्त्रता ही पर्याप्त नहीं है, हमें मानसिक दासता के जुएं को उतारकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक रुप से स्वतंन्त्र होना होगा –

मुक्त गगन है मुक्त पवन है, मुक्त साँस गर्बीली।

लाँघ सात लम्बी नदियों को, हुई श्रृंखला ढीली।

टूटी नहीं कि लगा अभी तक, उपनिवेश का दाग।

बोल तिरंगे तुझे उड़ाऊँ, या कि जगाऊँ आग?

राष्ट्रवादी कवि एवं लेखक माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म होशंगाबाद वर्तमान नर्मदापुरम् जिले के बावई ग्राम में 04 अप्रैल 1889 को हुआ था। पिता नंदलाल चतुर्वेदी एवं माता श्रीमती रामादेवी चतुर्वेदी की गोद में खेलकर वे बड़े हुए थे। पिताजी गाँव की ही प्राथमिक पाठशाला में अध्यापक थे। उसी पाठशाला में अपने पिता के सानिध्य में ही श्री चतुर्वेदी ने प्राथमिक शिक्षा पूर्ण की थी। बाद में उन्होंने हिन्दी, संस्कृत, बांग्ला, गुजराती आदि भाषाओं का गहराई से अध्ययन किया और वे इन भाषाओं के निष्णात विद्वान बन गए। इसीलिए माखनलाल चतुर्वेदी के सम्पूर्ण लेखन में हिन्दी एवं संस्कृत भाषा की गहरी छाप दिखाई देती है। वे मात्र 16 वर्ष की आयु में शिक्षक बन गए।

माखनलाल चतुर्वेदी ने जब युवानी की दहलीज पर कदम रखा, तब देश अंग्रेजों की दासता से मुक्त होने के लिए झटपटा रहा था। राष्ट्रीय परिदृश्य में “स्वतन्त्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है” यह नारा स्वतंत्रता के लिए आत्मोत्सर्ग करने वाले रणबाँकुरों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन चुका था। दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह के अमेघ अस्त्र का सफल प्रयोग कर मोहनदास करमचन्द गांधी का भारतीय परिदृश्य के केन्द्र में आगमन हो चुका था। पूरे देश में स्वदेशी, स्वगौरव का भाव हिलोरें मार रहा था। सामाजिक सुधारों के लिए अनेक अभियान सम्पूर्ण देश में प्रारंभ हो चुके थे। देशवासियों में माँ भारती की बंदिशों की बेड़ियों को तोड़ना राष्ट्रीय चेतना का पर्याय बन गया था। ऐसे समय में अप्रैल 1913 में हिन्दी साहित्य सेवी खण्डवा निवासी कालूराम गंगराणे ने मासिक पत्रिका ‘प्रभा’ का प्रकाशन आरंभ किया तथा इस पत्रिका के संपादन का दायित्व माखनलाल चतुर्वेदी को सौंपा गया। इसी बीच सितम्बर 1913 को अध्यापक की नौकरी से त्यागपत्र देकर श्री चतुर्वेदी पूर्णरुपेण पत्रकारिता, साहित्य सृजन तथा राष्ट्रीय आंदोलन के लिए समर्पित हो गए।

संयोगवश इसी वर्ष गणेश शंकर विद्यार्थी ने ‘प्रताप’ पत्रिका का संपादन-प्रकाशन आरंभ किया। 1916 में लखनऊ कांग्रेस अधिवेशन के दौरान माखनलाल जी ने विद्यार्थी जी के साथ मैथलीशरण गुप्त एवं महात्मा गांधी जी से राष्ट्रीय परिदृश्य पर छाए धुँधलके को हटाने के लिए भेंट की थी। 1920 में महात्मा गांधी द्वारा आहूत असहयोग आंदोलन में श्री चतुर्वेदी ने अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन किया और 1921 में उन्हें राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह सब सहन करने के बाद भी फिरंगियों के विरोध में उनकी लेखनी शब्दों के शोले बरसाती रही। आदरणीयता के शिखर पुरुष माखनलाल चतुर्वेदी के बारे में प्रसिद्ध कवि रामावतार त्यागी की यह पंक्तियाँ बहुत समीचीन लगती हैं –

जितने कष्ट-कंटकों में है, जिनका जीवन सुमन खिला।

गौरव-गंध उन्हें उतना ही, अत्र-तत्र-सर्वत्र मिला।

माखनलाल चतुर्वेदी ने पत्रकारिता के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना को झकझोर दिया। उनकी प्रखर लेखनी सामाजिक कल्मष-कलुश को मिटाने के लिए अंगारे उगलती रही। उनकी कविताओं में राष्ट्रभक्ति, स्वाधीनता संग्राम तथा भारतीय संस्कृति का गर्भनाल सम्बन्ध होने के कारण साहित्य जगत में श्री माखनलाल चतुर्वेदी को ‘एक भारतीय आत्मा’ के नाम से जाना जाता है। उनकी प्रसिद्ध कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान की प्रेरणा देती है-

चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ।

चाह नहीं, प्रेमी माला में बिंध प्यारी को ललचाऊँ॥

चाह नहीं, सम्राटों के शव पर, हे हरि, डाला जाऊँ।

चाह नहीं, देवों के सिर पर चढूँ, भाग्य पर इठलाऊँ॥

मुझे तोड़ लेना वनमाली! उस पथ में देना तुम फेंक॥

मातृभूमि पर शीश चढ़ाने। जिस पथ जावें वीर अनेक॥

माखनलाल चतुर्वेदी अपनी कविताओं में शिल्प की तुलना में भाव को अधिक महत्व देते हैं। परम्परागत छंदबद्धता रचना के अनुकूल शब्दों का वे प्रयोग करते हैं। ब्रितानी उपनिवेशवाद के शोषण तंत्र का बारीक विश्लेषण करते ‘कैदी और कोकिला’ नामक कविता भारतीय स्वाधीनता सैनानियों के साथ जेल में किए गए दुर्व्यवहारों व क्रूरताओं का मार्मिक साक्ष्य प्रस्तुत करती है। कैदी कवि जेल में एकाकी और उदास है। वह गोरी हुकूमत के प्रति अपने आक्रोश को व्यक्त करते हुए कोयल से कहता है कि यह समय मधुर गीतों को गाने का नहीं बल्कि मुक्ति के गीत सुनाने का है। वे लिखते हैं-

काली तू, रजनी भी काली,

शासन की करनी भी काली।

काली लहर, कल्पना काली,

मेरी काल.कोठरी काली।

टोपी काली, कमली काली,

मेरी लौह.श्रृंखला काली।

पहरे की हुंकृति की व्याली,

तिस पर है गाली, ऐ आली।

इस काले संकट.सागर पर

मरने को, मदमाती,

कोकिल, बोलो तो।

अपने चमकीले गीतों को

क्योंकर हो तैराती

कोकिल, बोलो तो!

माखनलाल चतुर्वेदी का साहित्य दर्शन मुख्य रुप से राष्ट्रीयता, प्रकृति प्रेम तथा सामजिक चेतना से ओत-प्रोत है, जहाँ वे भारतीय आत्मा की अभिव्यक्ति के रुप में जाने जाते हैं। श्री चतुर्वेदी ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ‘प्रभा’, ‘कर्मवीर’ जैसे समाचार पत्रों का संपादन किया। उन्होंने अपनी कविताओं, लेखों के माध्यम से जातिवाद, छुआछूत पर जोरदार प्रहार किया था। वे जानते थे कि राष्ट्र की वास्तविक स्वतंत्रता तभी संभव होगी जब समाज में सब को बराबरी तथा समान अधिकार मिलेंगे। अपनी कविता ‘सच है’ में वे लिखते हैं-

सच है, मैने छुआ नहीं उसे,

क्योंकि वह कहता था?

कि वह नीच है,

और मैं उच्च।

पर जब उसने मेरी प्यास बुझाई,

मेरे लिए आग जलाई,

और छाया दी,

तब जाना!

छुआ नहीं, मानवता को खो दिया।

माखनलाल चतुर्वेदी ने हिन्दी साहित्य तथा पत्रकारिता से शिक्षा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया। उनकी दृढ़ मान्यता थी कि मजबूत राष्ट्र खड़ा करने के लिए शिक्षित समाज की आवश्यकता है। उनकी ‘वीणा’, ‘युगचरण’ और ‘हिम तरंगिणी’ जैसे काव्य संग्रहों की कई रचनाएँ सामाजिक चेतना, अज्ञानता के अंधकार को मिटाने के लिए शिक्षा को प्रकाश स्तम्भ के रुप में प्रस्तुत करती हैं –

नव जागरण की वीणा बजा दो,

अज्ञानता के बंधन काटो,

शिक्षा का दीप जलाओ,

मनुजता को आगे बढ़ाओ।

उनकी कविता ‘काका का सपना’ एक ऐसी रचना है, जिसमें शिक्षा और सामाजिक जागरण की चेतना दिखाई देती है –

स्कूल न हो सिर्फ इमारत,

वहाँ विचारों की हो खेती।

पढ़-लिखकर लौटे हर बच्चा,

बनकर गाँव की ज्योति।

माखनलाल चतुर्वेदी हिन्दी साहित्य के महान कवि, पत्रकार व विचारक थे। उन्होंने साहित्य को सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय भावनाओं से जोड़ा। माखनलाल चतुर्वेदी को साहित्यिक योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनकी प्रमुख रचनाएँ – समर्पण, मरण-ज्वार, हिम-तरंगिणी, युगचरण, बीजुरी काजल आँज रही, साहित्य के देवता, समय के पाँव, अमीर इरादे-गरीब इरादे, नागार्जुन युद्ध आदि अत्यंत लोकप्रिय ग्रंथ हैं। उनके काव्य संग्रह हिम तरंगिणी के लिए उन्हें सन् 1955 में साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा 1963 में पद्मभूषण पुरुष्कार और राष्ट्रकवि की उपाधि से भी विभूषित किया गया है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय उनकी साहित्य साधना एवं दर्शन का अनूठा स्मारक है।

(लेखक देवी अहिल्याबाई होल्कर राज्य स्तरीय आयोजन समिति, भोपाल के सदस्य है।)

और पढ़ें : स्वातन्त्र्य यज्ञ के कर्मवीर पं. माखनलाल चतुर्वेदी

The post राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी का साहित्य दर्शन appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

लज्जाराम तोमर कृत ‘भारतीय शिक्षा के मूल तत्व’
डॉ. पिंकेश लता रघुवंशी

कहते हैं किसी भी स्थान की प्रकृति को नष्ट करना है, तो उस स्थान पर प्रवाहित जल स्रोतों में विष घोल दीजिये, उस स्थान पर पाए जाने वाले समस्त जैविक जीव नष्ट हो जायेंगे। उसी प्रकार किसी राष्ट्र का स्वत्व, उसका गौरव समाप्त करना है तो उस देश की शिक्षा व्यवस्था में विष घोल दीजिये, उस राष्ट्र का स्वाभिमान स्वतः समाप्त हो जायेगा।

कुछ ऐसा ही प्रयोग अंग्रेजी शासन व्यवस्था ने इस अजेय राष्ट्र की संस्कृति और स्वाभिमान को समाप्त करने के लिए मैकाले की शिक्षा पद्धति लाकर किया जिसे हजारों वर्षों के शकों, हूणों, कुषाणों, मुगलों के आक्रमण भी नष्ट नहीं कर सके। भारतीय शिक्षा वैदिक कालीन युग से प्रत्येक नागरिक को स्वत्व, स्वाभिमान और स्वाबलम्वन के साथ साथ समन्वय के गुणों को भी आत्मसात करने की शिक्षा देने वाली थी।

वैदिक कालीन विद्या के उन्हीं मूल भावों को अपने जीवन, लेखन से प्रकाशित करने वाले ऐसे व्यक्तित्व का नाम है, मा. लज्जाराम जी तोमर। जिनकी श्वांस श्वांस से भारतीय शिक्षा के मूल भाव दृष्टव्य होते थे। जिनके द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘भारतीय शिक्षा के मूल तत्व’ के लिए श्रमण दिवाकर जैनाचार्य ब्रह्मलीन १००८ श्री विद्यासागर जी महाराज कहते हैं “यह पुस्तक बीज रूप होकर भी वटवृक्ष के समान फल देने वाली है, इसको सभी के द्वारा पढ़ा जाना चाहिए। यह शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है”। कितनी सारस्वत और मूर्धन्य व्याख्या एक संत वाणी से भारतीय शिक्षा को समर्पित एक पुस्तक के लिए हुई है, तो उस पुस्तक के रचियता का जीवन कैसा रहा होगा?

लज्जाराम तोमर का जन्म 21 जुलाई 1930 को मध्यप्रदेश के मुरैना जनपद के ग्राम बघपुरा के एक कृषक परिवार में हुआ था। आप 1945 में संघ के स्वयंसेवक बने। सन् 1957 में एम.ए.बी.एड. करने के उपरान्त 1958 में आपने प्राध्यापक पद छोड़कर संघ योजना से चलने वाले सरस्वती शिशु मंदिर आगरा के संस्थापक प्रधानाचार्य का दायित्व ग्रहण किया। आपने शिक्षा में अनेक नवाचार करते हुए प्रधानाचार्य के पद को सार्थक किया। तोमरजी सन् 1961 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर मीडिएट कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य बने। और सन् 1972 में उन्होंने भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक मंत्री का दायित्व सम्हाला और उत्तर प्रदेश के सभी शिशु मंदिरों का प्रवास कर उन्हें भारतीय शिक्षा की ओर उन्मुख किया। सन् 1977 में इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद से त्यागपत्र देकर तोमर जी रा. स्व. संघ के प्रचारक बने और अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में खपा दिया। सन् 1979 में आपको विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री का दायित्व मिला। आपने संगठन को भारतीय शिक्षा दर्शन के अधिष्ठान पर आगे बढ़ाकर उसे सही अर्थों में संस्कार देने वाले विद्यालयों का गौरव दिलवाया।

‘भारतीय शिक्षा के मूल तत्व’ ये पुस्तक वास्तव में शिक्षा से संबद्ध हर उस व्यक्ति के लिए पाथेय है जो नव पीढ़ी को गढ़ने में कहीं न कहीं किसी भी रूप से सलंग्न है फिर चाहे वो अभिभावक हो, आचार्य हो, प्रबंधन समिति में हो या नीति निर्धारक की भूमिका में हो। यह पुस्तक उस अमृत कलश के समान है जिसकी एक बूंद भी जीवन को सार्थक कर दे। “बालक पढ़ते हैं न कि शिक्षक पढ़ाते हैं” यह वाक्य होने को बहुत ही छोटा किंतु कितना गूढ़ अर्थ समेटे है। शिक्षा को समाज से जोड़ते हुए मा. लज्जाराम जी कहते हैं “शिक्षा का संबंध जितना व्यक्ति से है, उससे अधिक समाज से है। मानव- जीवन में जो भी कुछ अर्जित है वह शिक्षा का ही परिणाम है। व्यक्ति का चरित्र, व्यक्तित्व, संस्कृति, चिंतन, सूझबूझ, कुशलताएँ, आदतें तथा जीवन की छोटी से छोटी बातें शिक्षा पर निर्भर हैं।”

भारतीय जीवन दर्शन को इस राष्ट्र की आत्मा मानते हुए वे शिक्षा में भी इसे समाहित करने के प्रबल पक्षधर रहे। अपनी बात रखते समय वे कहते हैं कि “स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात से लेकर आज तक भारतीय शिक्षा का दर्शन निश्चित नहीं हो सका।”  तोमर जी भारतीय समाज और राजनैतिक नेताओं के दोहरे मापदंड से अत्यधिक आहत थे, वास्तव में सनातन नैतिक मूल्यों से रहित जीवन न केवल हमारी चिंतन प्रक्रिया को दिग्भर्मित करता है अपितु समाज जीवन में भी शून्यता दर्शाता है। भारतीय नागरिक जीवन मूल्यों को लेकर बातें बड़ी बड़ी करते हैं किंतु वास्तविकता व्यवहार में दिखाई देती ही नहीं। इसीलिए भारतीय शिक्षा को भी दिशाहीन बताते हुए वे कहते हैं “यहाँ के शिक्षा शास्त्री, जिनके हाथों में शिक्षा की आज बागडोर है, समस्याओं के समाधान हेतु भारत के बाहर के देशों की ओर देखते हैं। कार्यानुभव का विषय हो, अथवा बहु उद्देशयीय विद्यालय योजना या पड़ोसी विद्या की कल्पना हो, इन्होंने रूस, ब्रिटेन एवं अमेरिका का अनुकरण मात्र किया है। यहाँ के समाज की  प्रकृति एवं संस्कृति का इन शिक्षा शास्त्रियों ने कोई विचार ही नहीं किया। उसी का परिणाम है कि आज का तथाकथित शिक्षार्थी एवं शिक्षक दिशाविहीन एवं बिना पतवार की नौका के समान भटकते हुए दिखाई देते हैं।” शिक्षा में स्वत्व के भाव को समाहित करने की उनकी तड़प इन वाक्यांशों से स्पष्टता से झलकती हैं।

मन को बिना पढ़े, बिना समझे, बिना जाने भला सांसारिक ज्ञान की प्राप्ति कैसे संभव है? इसीलिए मन के विज्ञान को समझते हुए शिक्षा का स्वरूप गढ़ना चाहिए, किंतु क्या पाश्चत्य मनोविज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित शिक्षा भारतीय समाज के अनुरूप हो सकती है? नहीं! अतः लज्जाराम जी ने भारतीय मनोविज्ञान को ही भारतीय शिक्षा के अनुरूप मानते हुए वे कहते हैं- “भारतीय  मनोविज्ञान के अध्ययन से पश्चयात्य मनोविज्ञान की अपूर्णता की पूर्ति भी होगी और इस प्रकार शिक्षा जगत को एक सर्वांगपूर्ण मनोविज्ञान उपलब्ध हो सकेगा।”  भारतीय जीवन शैली संस्कृति और संस्कारों के समावेश से चलने वाली जीवन पद्धति है, संस्कार विहीन समाज निरंकुश और अमर्यादित हो जाता है इसलिए लज्जाराम जी आगे कहते हैं कि “भारतीय मनोविज्ञान के अनुसार संस्कार- सिद्धांत शिक्षा का मूलाधार है। संस्कारों के आधार पर ही शिक्षा के द्वारा बालक का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास होता है। अधिगम की संपूर्ण क्रिया इस संस्कार सिद्धांत पर ही आधारित है।”  संपूर्ण विश्व आज मानसिक अशांति के दौर से गुजर रहा है। अल्पायु के बालक-बलिकाएं तक मानसिक परेशानियों से ग्रस्त होते जा रहे हैं। धन, यश, वैभव संपूर्ण संसाधनों के होने के बाद भी मनुष्य शांति और संतुष्टि की खोज में भटक रहा है। इसीलिए लज्जाराम जी योग को शिक्षा से जोड़ते हुए कहते हैं कि “हमारी प्राचीन योग विद्या की पद्धति ही इसका समाधान है।” चित्त की एकाग्रता ही शिक्षा का सार है। चित्त ही शिक्षा का वाहन है। भारतीय चिंतन में चित्तवृत्ति निरोध को ही शिक्षा का लक्ष्य माना है। चित्त की वृत्तियों का निरोध ही योग है, और योग आधारित शिक्षा ही यथार्थ में शिक्षा है।

वर्तमान समय में शिक्षा को मात्र जीवन यापन के साधन के रूप में ही स्वीकार किया जाता है। शिक्षा प्राप्त करने का एकमात्र उद्देश्य रोजगार प्राप्त करना ही स्थापित कर दिया गया है। जबकि लज्जाराम जी के अनुसार “शिक्षा के उद्देश्य मनुष्य जीवन के उद्देश्यों से भिन्न नहीं है। शिक्षा मानव की उन अंतर्निहित शक्तियों, कुशलताओं एवं गुणों का विकास करती है जिनसे वह अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल होता है।” वैदिक कालीन भारत से लेकर आधुनिक भारत के सभी मनीषी शिक्षा के प्रति जो विचार व्यक्त करते रहे हैं उनमें शाब्दिक भिन्नता भले ही हो किंतु भाव एक समान ही हैं। जिसे लज्जाराम जी कहते हैं- “भारतीय शिक्षा दर्शन एवं मनोविज्ञान के प्रकरणों के विवेचन की पृष्ठभूमि को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षा के उद्देश्यों को पंचमुखी शिक्षा के रूप में निर्धारित किया जा सकता है। पंचमुखी शिक्षा अर्थात शारीरिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, मानसिक शिक्षा, नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिक शिक्षा।” जिनके द्वारा बालक का सर्वांगीण विकास होता है, जो कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है।

बालक माँ के गर्भ से जन्म लेते ही सबसे पहले जिस भाषा को सुनता है, जिसमें अपने परिजनों को संवाद व्यवहार करते देखता है, वह उसकी मातृभाषा होती है। मातृभाषा में ही वो सर्वोत्तम तरीके से अपने मनाभावों को व्यक्त कर सकता है। इसीलिए मातृभाषा में शिक्षा की अनिवार्यता के साथ साथ लज्जाराम जी ने शिक्षा में  त्रि-भाषा सूत्र की व्यवस्था का उल्लेख किया है।

१. प्रथम मातृभाषा – जो कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षा का माध्यम हो।

२. द्वितीय भाषा हिंदी – हिंदी का द्वितीय भाषा के रूप में शिक्षण आरंभ किया जाए, जिससे बहुभाषी भारत वर्ष में हिंदी संपर्क भाषा के रूप में स्थापित हो सके।

३. तृतीय भाषा संस्कृत – संस्कृत हमारी संस्कृति की भाषा है, इसलिए इसका तृतीय भाषा के रूप में अध्ययन होना चाहिए।

अंग्रेजी व अन्य विदेशी भाषाओं के अध्ययन का विरोध नहीं है, किंतु उन्हें ही प्राथमिकता हो इस विचार का विरोध होना चाहिए। वे कठोर शब्दों में कहते हैं- “कुछ लोगों की आवश्यकता के कारण अंग्रेजी भाषा को देश के सभी छात्रों पर लादना घोर राष्ट्रीय आत्मघात है।”

शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए पूर्ण वैज्ञानिक, शिक्षण सिद्धांतों पर आधारित युगानुकूल शिक्षण पद्धति अत्यावश्यक है। यदि शिक्षण की पद्धति ही ठीक नहीं है तो समस्त सिद्धांत एवं आदर्श कोर सिद्धांत और आदर्श बन कर रह जायेंगे। इसलिए लज्जाराम जी के अनुसार- “हम भारतीय शिक्षा-सिद्धांतों, आदर्शों एवं शैक्षिक उद्देश्यों को साकार रूप देने वाली शिक्षण पद्धति को अपनाये”। भारतीय शिक्षण पद्धति जिसे 1952 में संघ योजना से राष्ट्रीयता के विचारों से ओतप्रोत कार्य करने की रीति नीति का सरस्वती शिशु मन्दिर योजना का गोरखपुर उत्तर प्रदेश में जो बीजारोपण हुआ और जिस विचार के लिए मा. लज्जाराम जी ने अपना संपूर्ण जीवन समिधा के समान समर्पित कर दिया उसका प्रतिबिंब आज भी संपूर्ण देश में दिखता है। इस अभिनव शिक्षा पद्धति को पंचपदी शिक्षण पद्धति कहा जाता है जिसके पांच पद – अधीति, बोध, अभ्यास, प्रयोग और प्रसार हैं, जिनके माध्यम से छात्र सभी विषयों का ज्ञान प्राप्त करते हैं। पंचपदी शिक्षण पद्धति से छात्रों द्वारा अर्जित ज्ञान अनुभवजन्य, संपूर्ण और स्थायी होता है।

विद्यालयो के वातावरण को लेकर भी मा. लज्जाराम जी कहते हैं कि विद्यालय सरस्वती के पवित्र मन्दिर होते हैं अतः ये पूर्ण संस्कारक्षम होने चाहिए। भवन सरल, सुंदर और पवित्रता युक्त हों। छात्रों व आचार्यो के मध्य परस्पर प्रेम, आत्मीयता, सद्भावना व सम्मान का व्यवहार होना चाहिए। हमारे विद्यालय सामाजिक चेतना के केंद्र बनें। समाज में समय समय पर चलने वाले विषयों फिर चाहे वह समरसता हो, स्वत्व का बोध हो, नागरिक दायित्वों की पूर्ति हो या पर्यावरण से संबंधित कोई बात हो, हमारे विद्यालय, उसमें अध्ययन कर रहे भैया-बहिन, दीदी-आचार्य अथवा प्रबंधन समिति सभी का ही समाज को प्रेरित करने वाली गतिविधियों में सीधी सहभागिता भी हो और समाज के अनेक विषयों के समाधान उपलब्ध कराने में सहभागी भी बनें। परीक्षा आधारित मूल्यांकन पर नहीं अपितु स्व-मूल्यांकन की पद्धति से निकले हुए हमारे भैया-बहिन समाज और राष्ट्र की यथा योग्य सेवा कर सकें, नेतृत्व कर सके।

वास्तव में मा. लज्जाराम जी तोमर जी की ‘भारतीय शिक्षा के मूल तत्व’ ये पुस्तक नहीं अपितु उनके द्वारा लिपिवद्ध किया गया भारतीय शिक्षा का एक प्रतिमान है जो हम सभी शिक्षा से जुड़े हुए कार्यकर्त्ताओं के लिए चलने के लिए एक अभिष्ट पथ है जिस पर चलकर हम सभी परम वैभवी बनने जा रहे राष्ट्र की सेवा में आहूत एक कण बन सकेंगे और इस जन्म जयंती पर मा. लज्जाराम जी के श्रीचरणों में बस यही भाव व्यक्त कर सकें कि “हे मनीषी आपके दिखाये पथ पर हम सफलता पूर्वक चल सके और स्वत्व से परिपूर्ण स्वाभिमानी भारत का स्वप्न साकार कर सकें”।

और पढ़े : लज्जाराम तोमर कृत पंचपदी शिक्षण पद्धति

The post लज्जाराम तोमर कृत ‘भारतीय शिक्षा के मूल तत्व’ appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

बंकिम चन्द्र का साहित्य दर्शन
डॉ. कुलदीप मेहंदीरत्ता

बंकिम चन्द्र चटर्जी का नाम सुनते या पढ़ते ही प्रत्येक भारतीय को वन्दे मातरम का स्मरण हो आता है, मानो दोनों परस्पर अविभाज्य हों और भारत भूमि की श्रेष्टता के प्रतीक हों। कवि और उपन्यासकार बंकिम चन्द्र ने भारत भूमि से वंदनीया माँ का स्वरूप प्रदान कर स्वतन्त्रता संग्राम में भारतीयों का जो अमिट सम्बन्ध स्थापित किया वह साहित्य के जगत में अतुलनीय और अभिनन्दनीय है। वन्दे मातरम उनकी वह रचना थी जिसने बंकिम चन्द्र को साहित्य के आकाश में सूर्य के समान स्थापित कर दिया।

बंगाल के चौबीस परगना क्षेत्र के गांव कंतलपारा में 27 जून 1838 को जन्मे बंकिम चन्द्र प्रतिभाशाली विद्यार्थी थे। बचपन से ही लेखन और पठन में रूचि होने के कारण युवावस्था के प्रयत्न से बंकिम चन्द्र ने उपन्यासों की रचना आरम्भ करी दी। प्रारम्भ में उनके उपन्यास, समाचार पत्रों में शृंखला रूप में प्रकाशित हुए। अंग्रेजी उपन्यास लेखन बंगाली भाषा में साहित्य सृजन करने लगे और 1865 में उनका पहला बंगाली उपन्यास प्रकाशित हुआ।

बंकिम चन्द्र की सर्वाधिक प्रतिष्ठित कृति ‘आन्नद मठ’ जो कि प्रारम्भ में एक मासिक पत्रिका ‘बंग दर्शन’ में किस्तों में प्रकाशित हुई थी। 1882 में ‘आन्नद मठ’ एक उपन्यास के रूप में प्रकाशित हुआ यह उपन्यास इतना प्रसिद्ध हुआ कि इसे पांच बार पुनर्प्रकाशित किया गया। अन्य भाषाओं में अनुदित इस उपन्यास को बांग्ला में इतर भी हाथोंहाथ लिया गया।

बंकिम चन्द्र ने चौदह बंगाली तथा एक अंग्रेजी उपन्यास की रचना की। जिसमें से दुर्गेशनदिनी, कपाल कुण्डला, देवी चौथरानी, सीताराम मृणालिनी आदि रचनाएँ बहुत पंसद की गई। उनकी विभिन्न रचनाओं पर फिल्मों का निर्माण भी किया गया, जिसमें कपाल कुण्डला, दुर्गेशनन्दिनी, रजनी, आनन्द मठ, देवी चौथरानी आदि सम्मिलित हैं।

बंकिम चन्द्र का प्रारम्भिक राष्ट्रवादी लेखकों और उपन्यासकारों में प्रमुख स्थान है। महर्षि में संवर्धन की भूमिका की प्रशंसा की। बंकिम ने साहित्य सृजन का मूल तत्व राष्ट्रवाद तथा देशभक्ति है। ‘आनन्दमठ’ का एक छोटा सा गीत हमारे स्वतंत्रता संघर्ष का अमूर्त नायक बना जिसमें श्रद्धेय मानते हुए न जाने कितने भारतीयों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक ‘वन्दे मातरम’ ने भारतीयों में देशभक्ति का वह ज्वार उत्पन्न किया कि कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक ‘भारत’ शब्द ‘भारतमाता’ के रूप में स्थापित हो गया। भारत माता केवल भूमि का टुकड़ा न रहकर भारतीयों की माता के रूप में प्रतिष्ठित हो गई।

धर्म और आध्यात्मिकता बंकिम चन्द्र चटर्जी के साहित्य रचना के अभिन्न अंग है। उनके साहित्य में राष्ट्रवाद भी आध्यात्मिक आवरण में पाठकों के समक्ष उपस्थित होता है। आनन्द मठ में चित्रित भारत माता का रूप देशभक्ति और आध्यात्मिक एकरूपता का स्थापित प्रतीक चिन्ह् है। उनकी रचनाएँ लोक रहस्य, विज्ञान रहस्य तथा विचित्र प्रबन्ध आदि उनके आध्यात्मिक मूल्यों और ज्ञान को स्पष्टतः प्रतिपादित करते हैं।

धर्म की भारतीय अवधारणा अर्थात् नैतिक मूल्य और कर्त्तव्य आधारित जीवन, बंकिम चन्द्र के साहित्य सृजन के प्रमुख प्रेरक तत्वों में से एक है। उनके साहित्य में जीवन के नैतिक मूल्यों की स्थापना का प्रयास किया गया है। उनके द्वारा रचे गए चरित्रों में हम नैतिक द्वन्द्व से घिरा पाते है। ‘कृष्ण चरित्र’ में उन्होंने भगवान कृष्ण के जीवन ओर कार्यों में आने वाली नैतिक प्रश्नों और द्वन्दों को स्पष्टता से प्रकट किया है।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का काल भारतीय इतिहास में जागरण का काल है। अंग्रेजों के विरूद्ध इस विकट संघर्ष में महिलाओं की भूमिका कहीं भी पुरूषों की तुलना मे कम नजर नहीं आती। महिलाओं की भूमिका और योगदान को बंकिम चन्द्र ने अपने साहित्य में महत्वपूर्ण स्थान दिया। बंकिम चन्द्र ने महिला पात्र सुदृढ़ और आत्मविश्वासी पात्र हैं जो न केवल परिवार बल्कि समाज के सुधार में भी महत्वपूर्ण भमिका निभाते हैं। उनकी प्रसिद्ध रचना ‘देवी चौथरानी’ बंकिम चन्द्र के महिला सम्बन्धी विचारों की प्रतिनिधित्व रचना है जिससे महिला पात्र के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को तथा समाज में आए परिवर्तनों को प्रतिपादित किया है।

जाति प्रथा और अंधविश्वासों पर बंकिम चन्द्र ने अत्यन्त कठोर प्रहार किए। सामाजिक बुराईयों की साहित्य के माध्यम से बंकिम चन्द्र ने तीव्र आलोचना की। अपनी रचना ‘विष वृक्ष’ में बंकिम चन्द्र ने सामाजिक रीतियों तथा पूर्वाग्रहों के व्यक्तिगत तथा सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की चर्चा की है। नगेन्द्र और कुंदनंदिनी की दुःखद कहानी बंकिम चन्द्र की समाज सुधारक दृष्टि की परिचायक है।

बंकिम चन्द्र के ऊपर वेदान्त दर्शन तथा आदर्श वादी विचार मूल्यों का अत्यन्त प्रभाव था। उनके उपन्यासों के संवादों और पात्रों की संरचना योजना पर वेदान्त दर्शन का प्रभाव दिखाई पड़ता है। उनके उपन्यासों के चरित्र आदर्शवाद से प्रेरित दिखाई पड़तें है। चरित्रों को ऐतिहासिक आवरण प्रदान करते हुए उनमें विशिष्ट आदर्श गुणों का संयोजन बंकिम चन्द्र ने इस प्रकार किया है कि उनके बहुत से पात्र-पुरातन सतयुग अथवा वैदिक कालीन प्रवृतियों के दिखाई पड़ते हैं।

बंकिम चन्द्र का साहित्य एक ओर जहां इतिहास उन्मुख है, परम्परावादी दिखाई पड़ता है वहीं दूसरी ओर अप्राकृतिक मूल्यों और अप्राकृतिक जीवन की प्रवृतियों को उन्होंने अपने साहित्य में पर्याप्त स्थान दिया है। वस्तुतः बंकिम चन्द्र पुरातन आदर्श मूल्यों के साथ आधुनिक जीवन शैली का आदर्श समन्वय स्थापित करना चाहते थे। जातिवाद से टकराहट, महिला शिक्षा और अग्रणी भूमिका आदि उनके प्रगतिशील विचारों के परिचायक है। उनके साहित्य में अनगिनत ऐसे स्थान है जहां उन्होंने भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर ओर आधुनिक विकास के उचित सामंजस्य स्थापना की कल्पना प्रस्तुत की है।

उपनिवेशवाद तथा पराधीनता से संघर्ष की प्रेरणा उनके साहित्य दर्शन की एक प्रमुख विशेषता है। बंकिम चन्द्र के पिता तथा वे स्वयं अंग्रेजी शासन में बड़े दायित्वों पर रह चुके थे। उन्होंने बड़े निकट से औपनिवेशिक शोषण को देखा था इसलिए उनके साहित्य में उपनिवेशवाद तथा पराधीनता में संघर्ष के निरन्तर दर्शन होते हैं, उन्होंने इस शोषण के विरूद्ध संघर्ष में अपनी साहित्यिक वाणी प्रदान की। अमानवीय औपनिवेशिक शासन और दमन के विरुद्ध उनका साहित्य स्वतंत्रता तथा आत्म निर्भरता जैसे तत्वों को साहित्य में महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करता है।

बंकिम चन्द्र का साहित्य ‘कर्मयोग’ की समाज में स्थापना का दर्शन है। श्रीमद् भगवदगीता से प्रभावित बंकिम चन्द्र ‘निष्काम कर्मयोग’ की स्थापना की धारणा में समर्थक थे। उनके उपन्यासों के अधिकांश पात्रों निष्काम कर्म वृति को प्रदर्शित करती है। उनके पात्र तथा साहित्य ‘कर्मण्यवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन:’ की प्रकृति का जयघोष है जिसमें उनके पात्र परिणाम की अपेक्षा किए बिना निस्पष्ट भाव से कर्म पथ पर निरन्तर अग्रसर नजर आते है। संन्यासी विद्रोह पर आधारित आनन्द मठ में पात्रों में यह विशेषता स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होती है।

प्राचीन भारतीय संस्कृति तथा दर्शन की पुनर्स्थापना का प्रयास उनके साहित्य की अनुपम विशिष्टता है, प्राचीन भारतीय गौरव के प्रति बंकिम चन्द्र निरन्तर चिन्तनशील तथा आग्रही थे। उनके ऐतिहासिक उपन्यास दुर्गेश नन्दिनी और अंग्रेजी उपन्यास ‘राजमोहन्स वाईफ’ में उन्होंने भारतीय इतिहास और प्राचीन संस्कृति का जो जयघोष किया है वह अन्यत्र कहीं दुर्लभ है और पाठकों में अपनी सस्कृति और सभ्यता के प्रति गौरव की अनुभूति कराने में सक्षम है।

इस प्रकार बंकिम चन्द्र चटर्जी का साहित्य भारत की सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक परिस्थितियों को आधार बनाना, नए समरस समाज और विकसित राष्ट्र की अवधारणा की प्रस्तावना है। उनके साहित्य दर्शन का लक्ष्य श्रेष्ठ, समरस और समर्थ भारत की स्थापना है। बंकिम चन्द्र का अधिकांश साहित्य भले ही बांग्ला भाषा में रचित हो पर उनकी विचार भूमि तथा दर्शन दृष्टि भारतीय थी जो अन्ततः ‘सर्वे भन्तु सुखिनः’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश देती है। उनका साहित्य निरन्तर युगों तक भारतीय तथा विश्व के पाठकों को भारतीय विचार तथा संस्कृति की दृष्टि से अवगत कराता रहेगा।

(लेखक विद्या भारती विद्वत परिषद के अखिल भारतीय संयोजक है एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र-हरियाणा में राजनीति शास्त्र के सहायक प्रोफेसर है।)

और पढ़ें : लाला लाजपत राय और तत्कालीन पंजाब में राष्ट्रीय शिक्षा

The post बंकिम चन्द्र का साहित्य दर्शन appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.