school Archives - राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन

राष्ट्र चेतना, सांस्कृतिक गौरव एवं हिन्दुत्व चिंतन की प्रधानता है सावरकर जी के लेखन में
– रमेश शर्मा

स्वातंत्र्यवीर विनायक सावरकर का पूरा जीवन राष्ट्र चेतना और सांस्कृतिक गौरव की पुनर्प्रतिष्ठा के लिये समर्पित रहा। बालवय से जीवन की अंतिम श्वाँस तक वे कभी रुके नहीं और न कहीं झुके। उनका अभियान केवल स्वतंत्रता संग्राम तक सीमित नहीं था। उनका लक्ष्य एक ऐसे सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करना था जैसा अतीत में कभी रहा है। वे शौर्य और सामर्थ्य से युक्त ऐसी पीढ़ी का निर्माण करना चाहते थे जो अपने पूर्वजों की परंपरा पर गर्व करते हुये भविष्य के भारत का निर्माण करे। सावरकर जी ने एक ओर स्वतंत्रता संग्राम के लिये एक पूरी पीढ़ी तैयार की और दूसरी ओर ऐसे कालजयी साहित्य की रचना की जो आने वाली पीढ़ियों के लिये भी मार्गदर्शन कर सके। उनकी हर रचना में स्वत्व, स्वाभिमान और राष्ट्रबोध का प्रबल ज्वार है।

किसी भी व्यक्तित्व का निर्माण उसके परिवार की पृष्ठभूमि और बालपन में मिले संस्कारों से होता है। परिवार का मानस जिस विचार और भाव की ओर झुका होता है, बच्चों की चिंतनधारा भी उसी ओर अपनी वैचारिक यात्रा आरंभ करती है। सावरकर जी के पूर्वजों की पीढ़ियों से भारत के सांस्कृतिक गौरव की स्थापना और चेतना जागरण के लिये ही समर्पित रही हैं। पिता दामोदर जी सावरकर महाभारत और श्रीमद्भागवत के अद्भुत विद्वान थे और इन ग्रंथों की कथाओं और प्रसंगों के माध्यम से समाज जागरण का जागरण कर रहे थे। परिवार की इस पृष्ठभूमि का प्रभाव सभी बच्चों पर भी पड़ा। पूरा परिवार स्वतंत्रता आँदोलन में सक्रिय हुआ और अवर्णनीय प्रताड़ना सहकर भी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया।

सावरकर जी की रचनाशीलता

सावरकर जी का जीवन और संघर्ष दोनों बहुआयामी थे। उसी प्रकार उनका लेखन भी विविधता और निरंतरता से भरा है। उनका लेखन बालवय में ही आरंभ हुआ और उनके जीवन संघर्ष की भाँति अनवरत रहा। उनका जीवन किसी भी मोड़ पर रहा हो, पर उनका लेखन कभी रुका नहीं। वे शालेय विद्यार्थी रहे हो या लंदन में वकालत के अध्येयता अथवा अंडमान निकोबार में काला पानी जेल की कठोर यातानाओं के बीच, उनका लेखन कभी नहीं रुका। उनके व्यक्तित्व की संकल्पशीलता, यथार्थता, दूरदर्शी चिंतन उनके लेखन में है। उन्होंने प्रत्येक विधा में साहित्य रचना की। गीत, कविता, लघुकथा, आलेख, नाटक, कहानी, उपन्यास आदि सभी विधाओं में उनका लेखन उपलब्ध है। बालवय में उनका लेखन कब आरंभ हुआ यह विवरण तो नहीं मिलता। लेकिन जब वे मात्र ग्यारह वर्ष के थे, तब उन्होंने अपने विद्यालय में भारत के लौकिक स्वरूप पर आधारित एक स्वरचित कविता ‘स्वदेशी छाप’ सुनाई थी। इस रचना में भारत के प्राकृतिक स्वरूप का ओज पूर्ण चित्रण था। रचना में यद्यपि अंग्रेजी शासन के प्रति कोई कटाक्ष नहीं था लेकिन भारत के प्राकृतिक स्वरूप के गौरव का चित्रण था। इसकी चर्चा पूरे विद्यालय में हुई और शिक्षकों की भृकुटियाँ तन गईं।

1902 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करके पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज में बी.ए. करने आये। कॉलेज में उनकी ओजपूर्ण कविताओं की धाक बन गई। उनकी रचनाएँ तलवार और इंडियन सोशियोलाजिस्ट नामक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई। कुछ रचनाएँ कलकत्ता के युगान्तर में भी प्रकाशित हुईं। उनकी रचनाओं ने भारत के युवाओं में नये ओज का संचार हुआ। कलकत्ता का ‘युगान्तर’ क्राँतिकारियों में लोकप्रिय था। उसमें रचनाएँ प्रकाशित होने से सावरकर जी सभी क्राँतिकारियों में लोकप्रिय हो गये। लेकिन जिस रचना ने पूरे यूरोप और भारत में तहलका मचाया, वह 1857 की क्रान्ति पर उनका ग्रंथ था। ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित संसार की यह पहली रचना थी जिसके प्रकाशन से पहले प्रतिबंध लगा था। सावरकर जी ने 1857 के इस संघर्ष को भारतीय स्वतंत्रता के लिये ‘क्राँति’ लिखा था। उनसे पहले 1857 के संघर्ष को ‘गदर’ अथवा सैनिक विद्रोह ही कहा जाता था। सावरकर जी पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने इसे स्वतंत्रता को ‘जन संघर्ष’ माना और जन सहभागिता प्रमाणित की। इस ग्रंथ की रचना लंदन में हुई। सावरकर जी वकालत पढ़ने लंदन गये थे। वे अपनी वकालत की निर्धारित पढ़ाई के साथ लंदन के संग्रहालय जाकर ऐतिहासिक दस्तावेजों का अध्ययन भी करते थे। उन्होंने वहाँ 1857 से संबंधित सभी दस्तावेजों का अध्ययन किया और यह ग्रंथ ‘द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस 1857’ तैयार हुआ। इस ग्रन्थ की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि इसमें वर्णित सभी घटनाक्रमों का आधार अंग्रेजों के सैन्य अधिकारियों की डायरियों को आधार बनाया था। ग्रंथ 1908 में पूरा हो गया था। इसकी भनक अंग्रेजों को लग गई थी। वे तथ्यों का तो खंडन नहीं कर सकते थे लेकिन उन्होंने इसके प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा दिया। इसीलिए ब्रिटेन और फ्राँस का कोई प्रकाशक प्रकाशन के लिये तैयार न हुआ। अंततः यह ग्रंथ 1909 में नीदरलैंड से प्रकाशित हो सका। यह पुस्तक ‘पीक वीक पेपर्स व स्काउट्स पेपर्स’ नाम से भारत भेज दी गई। तब सावरकर जी की आयु मात्र अट्ठाइस वर्ष थी। इसी वर्ष सावरकर जी ने वॉर एट लॉ अर्थात वकालत परीक्षा उत्तीर्ण की। लेकिन सावरकर जी ने ब्रिटेन की महारानी के प्रति वफादारी की शपथ लेने से इंकार कर दिया इस कारण उन्हें वकालत की अनुमति नहीं मिली।

उन्हीं दिनों क्राँतिकारी मदनलाल ढींगरा ने लंदन में कर्जन वायली को गोली मार दी। सावरकर जी ने इस घटना पर एक लेख लिखा जो लन्दन टाइम्स में प्रकाशित भी हुआ। इस आलेख में उन्होंने जन सामान्य के उस गुस्से का संकेत किया था जो मदनलाल ढींगरा के माध्यम से प्रकट हुआ। इस हत्याकांड में सावरकर जी को भी आरोपी बनाया गया और वे 13 मई 1910 को लन्दन में गिरफ़्तार करके एम.एस. मोरिया नामक जहाज से भारत रवाना कर दिया गया। लेकिन सावरकर जी सीवर होल से समुद्र में कूद पड़े और तैरकर पेरिस पहुँचे। वहाँ गिरफ्तार कर लिये गये और दो आजीवन कारावास की सजा के साथ भारत की अंडमान निकोबार सेलुलर जेल भेज दिये गये। यहाँ उन्हें ‘खतरनाक कैदी’ की श्रेणी में रखकर कठोर यातानाएँ दीं गई, कोल्हू में बांधकर भी चलाया गया। इन अमानवीय यातनाओं के बीच भी उनका लेखन न रुका। जेल जीवन में उन्होंने एक पुस्तक ‘एसेंशियल्स ऑफ हिंदुत्व’ की रचना की। हिन्दुत्व की अवधारणा पर आधारित सामाजिक जीवन की यह पहली रचना मानी जाती है। इसमें सावरकर जी ने ‘हिन्दु’ और ‘हिन्दुत्व’ शब्द की व्याख्या की है। सावरकर जी की यह व्याख्या जाति, धर्म अथवा क्षेत्रीयता से परे है। उनके अनुसार जो व्यक्ति भारत को अपनी मातृभूमि और पितृभूमि मानता है वह हिन्दु है। इस परिभाषा के अंतर्गत स्वयं को हिन्दु मानने वाले प्रत्येक व्यक्ति के भीतर संचारित स्वत्व एवं स्वाभिमान की चेतना हिन्दुत्व है। इस रचना में उन्होंने ‘भारत वर्ष’ नाम और उसकी सीमाओं का भी विवेचन किया है।

जिस प्रकार सावरकर जी ने 1857 की क्रांति पर एक शोध ग्रंथ की रचना की उसी प्रकार उन्होंने मराठा साम्राज्य और हिन्दु पद पादशाही पर भी तथ्यात्मक ग्रंथ तैयार किया। इस ग्रथ में वे उन विशेषताओं को सामने लाये कि कैसै शून्य से आरंभ वह संघर्ष एक विशाल साम्राज्य बना और यह भी कि किन असावधानियों से उसका क्षय हुआ। उन्होनें अपने जेल जीवन पर आधारित आत्मकथा भी लिखी। इसमें गिरफ्तारी, मुकदमे से लेकर कारावास की दिनचर्या का भी विवरण है।

सेलुलर जेल के आरंभिक जीवन में उन पर बहुत कड़ाई थी। वे कोयले से दीवारों पर लिखकर याद करते थे। प्रथम विश्व युद्ध के समय से अत्याचार कम हुये और उनका लेखन बढ़ा।

विषमता कैसी भी रही हो, वह जेल की हो अथवा स्वास्थ्य की उनका लेखन कभी नहीं रुका।

कालापानी जेल में लिखी गई उनकी एक कविता ‘जयस्तुते’ अद्भुत है। यह रचना स्वतंत्रता की देवी के लिये है। इसमें दर्द, ओज और संकल्प तीनों भाव समाये हैं-

ज्योस्तु तेश्रीमहनमांगले। शिवास्पदे शुभदे

स्वतंत्रते भगवती। त्वमहं यशोयुतां वंदे

राष्ट्राचेचैतन्य मूर्ति तूं नीतिसंपदांची

स्वतंत्रते भगवती। श्रीमतीराज्ञीतूत्यांची

परवशतेचयनभान्त तुंचीआकाशीहोशी

स्वतंत्रते भगवती। चाँदनी चमचम लक्षलक्षी।। गालोवरच्याकुसुमीकिंवाकुसुमांच्यागली

स्वतंत्रते भगवती। टचजीविलासत्से लाली

तुं सूर्याचेतेजउदधिचेगंभिर्यहि तुंची

स्वतंत्रते भगवती। अन्यथा ग्रहण नष्ट तेन्ची।।

मोक्ष मुक्तिहीतुझीच रूपें तुलाच वेदांती

स्वतंत्रते भगवतीयोगीजनपरब्रह्म वदति

जेजेउत्तममुदत्तउन्तमहन्मधुर तेनतें

स्वतंत्रते भगवती। सर्व त्वसहचरी घटित।।

हे अधम रक्त रंजिते। सुजन-पूजिते! श्रीस्वतंत्रते

तुजसठिं मरण तेन जनन

तुजविंजनानतेमरन्

तुजसकलचाराचरण

स्वतंत्रते भगवतीइत्वमहं यशोयुतावन्दे।।

हे मंगलमय, दयालु और पवित्र, आपकी जय हो!

अर्थात-

हे स्वतंत्रता की देवी, मैं आपसे सफलता का आशीर्वाद मांगता हूँ।

आप हमारी राष्ट्रीय भावना, हमारी नैतिकता और हमारी उपलब्धियों के मूर्त रूप हैं,

हे स्वतंत्रता की महिमामयी देवी, आप दासता के घोर अंधकार में भी धार्मिकता की रानी हैं,

हे स्वतंत्रता की देवी, आप आशा का चमकता सितारा हैं।

चाहे फूलों जैसे कोमल गालों पर, या फूलों जैसे कोमल गालों पर!

हे स्वतंत्रता की देवी,

आप आत्मविश्वास की लालिमा हैं!

आप सूर्य की चमक, सागर की महिमा हैं

हे स्वतंत्रता की देवी,

परन्तु आपके लिए स्वतंत्रता का सूर्य ग्रहणग्रस्त है।

उनका अधिकांश लेखन मराठी में हुआ लेकिन उन्होंने मराठी के अतिरिक्त संस्कृत, हिन्दी और अंग्रेजी में भी लिखा। भाषा की शुद्धि उनके लेखन की विशेषता थी। उन दिनों स्थानीय भाषा की रचनाओं में उर्दू या अरबी के शब्द आ जाते थे। लेकिन सावरकर जी के लेखन में उर्दू या अरबी के शब्द नहीं मिलते। उन्होंने कुल 38 पुस्तकें लिखीं, इनमें सबसे प्रसिद्ध ‘उषाय’, ‘संयतस्तखड्ग’ और ‘उत्तरक्रिया’ नाटक, ‘1857 का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’, ‘हिंदूपदपादशाही और छह गौरवशाली युग’ और ‘माझी जन्मथेप’ ‘माई लाइफ-टर्म’, इटली के क्राँतिकारी जोसेफ माजिनी की जीवनी, ‘शिखांचा इतिहास’ (सिखों का इतिहास), ‘मला के त्याचे’ और ‘गोमांतक’ है। इटली के क्रातिकारी जोसेफ की जीवनी लिखकर सावरकर ने भारत के क्राँतिकारियों को प्रेरणा दी तो मालाबार के नरसंहार पर ‘मोपला’ लिखकर सनातन हिन्दुओं के नर संहार की ओर पूरे भारत का ध्यान आकर्षित किया।

सावरकर जी के लेखन से ही 1857 क्रांति की वास्तविकता और अंडमान जेल में बरती जाने वाली अमानवीयता पूरे देश के सामने आ सकी।

सावरकर जी के लेखन में भारत की तत्कालीन सामाजिक और राजनैतिक परिस्थितियों की भी स्पष्ट झलक है। उनके आरंभिक लेखन में संपूर्ण भारतवासियों को एक सूत्र में बँधकर ‘ब्रिटिश शासन से मुक्ति के लिये जन जागरण’ करना है तो 1924 के बाद के उनके लेखन में सामाजिक चुनौतियों से सतर्कता भी है। मुस्लिम लीग के गठन के बाद कट्टरपंथी मुस्लिम राजनीति और उनको अंग्रेजी सरकार एवं चर्च के समर्थन का गठजोड़ से सावधानी भी झलकती है। जेल से मुक्ति के बाद सावरकर जी के लेखन में हिन्दुत्व भाव की जाग्रति और सावधानी का पक्ष बढ़ा। इसके लिये उन्होंने  धर्म, भाषा और सांस्कृतिक चेतना को आवश्यक बताया। चूँकि 1931 में पाकिस्तान निर्माण की पूरी योजना सामने आ चुकी थी। सावरकर जी इसे मुस्लिम कट्टरपंथ और अंग्रेजी सत्ता का एक षडयंत्र मानते थे। इसके लिये वे समूचे हिन्दु समाज को एकजुट और जागरुक करना चाहते थे। 1939 के बाद के उनके लेखन और संबोधनों में यही भाव रहा।

सावरकर के लेखन की विधा चाहे कोई हो, वह नाटक हो, उपन्यास हो, कहानी हो अथवा कविता सभी की केन्द्रीभूत कथावस्तु भारत राष्ट्र की महत्ता, साँस्कृतिक गौरव, स्वत्व वोध और एक सशक्त, सुसंस्कृत एवं आत्मनिर्भर पीढ़ी का निर्माण करना है। समय के साथ उनके नाटकों का मंचन भी हुआ है और साहित्य का हिन्दी अंग्रेजी में अनुवाद भी। उनके कुछ गीतों को संगीतबद्ध भी किया गया। अतीत की असावधानियों से सतर्क होकर भविष्य के भारत निर्माण के लिये सावरकर जी साहित्य युवा पीढ़ी के सामने लाना आवश्यक है।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्र स्तंभकार है।)

और पढ़ें : स्वातंत्र्यवीर सावरकर: एक समग्र मूल्यांकन

The post राष्ट्र चेतना, सांस्कृतिक गौरव एवं हिन्दुत्व चिंतन की प्रधानता है सावरकर जी के लेखन में appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

K.S. Krishnan: The Catalyst Behind the Raman Effect
Smt. Sujata

Kariamanikkam Srinivasa Krishnan (KSK), is one of India’s most important but often overlooked scientists. He is best known for working with his mentor, Sir C.V. Raman, to discover the Raman Effect. However, KSK’s contributions go beyond this famous discovery. His life serves as a reminder of the value of intellectual integrity, humility, and the power of using knowledge for the service of the nation.

In this article, we trace the footsteps of K.S.Krishnan and explore the many facets of this extraordinary man.

Early Life and Inspiration

Born on December 4, 1898, in Watrap, Tamil Nadu, Krishnan’s father, Srinivasa Iyengar, was a Brahmin farmer-scholar who was well-versed in religious literature, and his mother Nachiyar Ammal, managed the family’s social and domestic duties. Growing up in a family with strong religious and scholarly traditions, Krishnan developed a deep love for religion, philosophy, and a thorough knowledge of Tamil and Sanskrit literature.

His initial schooling at the Hindu High School in Srivilliputtur laid the foundation for his scientific curiosity. Recalling his formative years, KSK once stated, “My first love for science came in my fourth form (Class 9). My teacher made science captivating by teaching in a clear and demonstrative manner.”

His keen intellect and passion for learning led him to complete higher studies at the American College, Madurai, and later join Madras Christian College. It was here that Krishnan developed a strong foundation in experimental physics, a discipline that would later define his career, under the mentorship of Nobel Laureate Dr. William Henry Bragg.

Krishnan excelled in Physics and Chemistry, winning the annual Aberdeen Prize for Physics, but failed the English exam, that prevented him from formally receiving his BA degree when he appeared for his final exams in 1918.

Role as an Educator

He earned a job of a Demonstrator in Chemistry at the college in the same year. While there, KSK organized informal lunchtime discussions on science and mathematics, a practice that drew students from neighboring institutions and underscored his knack for teaching. A student once remarked that they learned more physics during KSK’s sessions than from formal classroom lectures.

As a teacher, Krishnan was known for his clarity of thoughts and ability to simplify complex scientific ideas. His approach to teaching emphasized curiosity, critical thinking, and hands-on experimentation.

Collaboration with C.V.Raman

Krishnan kept himself updated on research works done in the field of science by visiting the library and reading journals. He was particularly impressed and fascinated by C.V.Raman’s work and fame and aspired to work under his supervision. In 1920, He sought admission at Calcutta University to pursue M.Sc Physics and got trained in different disciplines of Physics and Mathematics.He later joined  Raman’s team as a research scholar officially in 1923.

The Raman Effect

The partially equipped lab of the University of Science, encouraged students to brainstorm and design experiments independently, providing early exposure to experimental physics, creating an ideal learning environment.

Under Raman’s mentorship, he worked tirelessly, often beginning his laboratory sessions at dawn. Together, they explored the scattering of light in various liquids, leading to the groundbreaking discovery of the Raman Effect – a phenomenon describing the change in the wavelength of light when it is deflected by molecules in 1928.

Krishnan played a crucial role in this discovery. His experimental skill and analytical insights were instrumental in isolating and understanding the scattering phenomena that formed the basis of the Raman Effect. During his Nobel lecture, at Stockholm on 11th December 1930, Raman himself acknowledged Krishnan’s pivotal role in their groundbreaking work, which earned Raman the Nobel Prize in Physics in 1930.

Several contemporaries believed that Krishnan’s contributions were equally deserving of recognition. Despite the disappointment, Krishnan never expressed bitterness. Instead, he celebrated Raman’s achievement and continued his work with undiminished enthusiasm. His grace and humility in the face of this omission earned him widespread admiration.

An Example of the Gita’s Wisdom

As Bhagavad Gita particularly emphasizes focusing on one’s action rather than the results, Krishnan’s work, especially in his collaboration with Sir C.V. Raman in discovering the Raman Effect, was driven by a commitment to science and national progress, rather than seeking personal fame or recognition. Despite his significant contributions, he did not receive the same recognition as Raman, yet he continued his work with dedication and humility. Krishnan’s life embodies the Gita’s teachings, showing that true fulfillment comes from focusing on the action itself and its impact, rather than on external rewards.

Beyond the Raman Effect-Scientific Contributions

KSK’s contributions were not confined to the Raman Effect. After moving to Dacca University in 1928, he embarked on pioneering research into the magnetic properties of crystals, laying the foundation for modern crystal magnetism and magneto-chemistry. His meticulous experimental techniques became a benchmark for future studies.

Later, at Allahabad University and the National Physical Laboratory (NPL), KSK expanded his research into the physics of solids, thermal conductivity, and thermionics. His breadth of expertise and ability to interlink diverse phenomena earned him international acclaim.

Legacy and Honors

KSK’s contributions to science and nation-building earned him numerous accolades. He was knighted in 1946, elected a Fellow of the Royal Society in 1940, and received the Padma Bhushan in 1954.He also received the Bhatnagar Memorial award in 1958. His leadership extended to organizations like the Indian Science Congress, the International Union of Crystallography, and the Council of Scientific and Industrial Research (CSIR).

Conclusion

Krishnan was often described as a “whole man with an integrated personality.” His blend of scientific rigor, literary flair, and philosophical depth made him a unique figure in the history of Indian science.  KSK stands tall—not just as a co-discoverer of the Raman Effect, but as a visionary whose life serves as a reminder that the pursuit of knowledge, when guided by humility and purpose, transcends boundaries and leaves a legacy that enriches humanity.

(Author is Editor of Vidya Vani E-magazine of Vidya Bharati Tamil Nadu.)

Read More : Nambi Narayan – An unsung hero of Bharat

The post K.S. Krishnan: The Catalyst Behind the Raman Effect appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 116 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – धर्माचार्य और शिक्षा-1)
वासुदेव प्रजापति

भारत एक धर्मप्राण देश है। सम्पूर्ण देश में धर्माचार्यों की विशेष ख्याति है। लोग उनकी बात मानते हैं। उनकी तपश्चर्या और उनके स्वाध्याय के कारण उनके प्रति श्रद्धा से नतमस्तक होते हैं। इनके शिष्य भी इनकी प्रेरणा से जप, तप और स्वाध्याय में निरत रहते हैं। समाज धर्माचार्यों को अपना मार्गदर्शक मानता है। ऐसे धर्माचार्यों से समाज भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा करने की अपेक्षा रखता है।

भगवान शंकराचार्य की परम्परा

भारत में सभी धर्माचार्य भगवान शंकराचार्य की समृद्ध ज्ञान परम्परा में दीक्षित हैं। यह गुरु परम्परा अनेक पीढ़ियों से चली आ रही है। इनके आज के आश्रम भी उसी परम्परा में चल रहे हैं। सभी धर्माचार्य शंकराचार्य का आदर्श ही मानते हैं।

शंकराचार्य ने धर्म के क्षेत्र में बड़ा पराक्रम किया था। उस समय धर्म में विकृति आ गई थी, वह अव्यवस्थित हो गया था। धर्म के नाम पर विकृत कर्मकाण्डों से ग्रस्त था, तब शंकराचार्य ने धर्म को शुद्ध स्वरूप प्रदान कर उसे पुनः प्रतिष्ठित करने का पराक्रम किया था। छोटी आयु में ही अनेक कष्टों को झेलते हुए उन्होंने विरोधियों के साथ शास्त्रार्थ किया और सबको परास्त कर दिग्विजयी बने। इस प्रकार उन्होंने ज्ञान की सर्वोपरिता सिद्ध की। उनके अद्वैत के सिद्धान्त पर ही आज के सभी संन्यासी सम्प्रदाय चलते हैं। शंकराचार्य ने धर्म को केवल शास्त्रार्थ का विषय बनाकर नहीं रखा। उसे पंचायतन पूजा के रूप में घर-घर में स्थापित किया। अनेक स्तोत्रों की रचना की और व्यक्ति-व्यक्ति के कंठ और हृदय में उसे प्रस्थापित किया। ज्ञान, भक्ति और क्रिया का समन्वय कर धर्म की पुनः स्थापना की।

सभी धर्माचार्य भी धर्म की प्रतिष्ठा चाहते हैं। यह सब मानते हैं कि धर्म व शिक्षा का अटूट सम्बन्ध है। धर्म के बिना शिक्षा को सही सन्दर्भ प्राप्त नहीं होता और शिक्षा के बिना धर्म को सुयोग्य साधन प्राप्त नहीं होता। दोनों का सम्बन्ध विच्छेद दोनों की हानि करता है। इसलिए धर्म और शिक्षा के विच्छेद को समाप्त कर संकटों का निवारण करना सभी धर्माचार्यों के अधिकार का विषय है। धर्माचार्यों के बिना यह कार्य और कोई कर भी नहीं सकता। यह साधारण कार्य नहीं है, इसके लिए सामर्थ्य चाहिए। यह सामर्थ्य तप व ज्ञान का है, यह सामर्थ्य निष्ठा का है। ऐसा सामर्थ्य धर्माचार्यों के पास है, इसलिए धर्माचार्य ही राष्ट्र के इस संकट को दूर कर सकते हैं।

धर्म आचरण का विषय है

धर्म जीवन का आधार है। धर्म से ही राष्ट्र जीवन बना रहता है। धर्म से ही समृद्धि आती है। धर्म से ही कल्याण होता है। धर्म से ही सुख मिलता है। धर्म से यश है, धर्म से ही सार्थकता है। ऐसे धर्म की उपेक्षा होने से आधार नष्ट होता है और बिना आधार के सब कुछ नष्ट हो जाता है। इस धर्म का पालन करने से धर्म जीवित रहता है। धर्म आचरण का विषय है। धर्म का वाचिक स्वरूप सत्य है। धर्म का आचरण न करने से सत्य भी मिथ्या हो जाता है। अतः सत्य और धर्म के बिना मनुष्य मनुष्य नहीं रहता पशु समान बन जाता है। मनुष्य केवल पशु ही नहीं बनता, वह पशु से भी नीचे गिर जाता है। पशु को नियंत्रित करने वाली तो प्रकृति होती है परन्तु मनुष्य को नियंत्रित करने वाला स्वयं मनुष्य होता है। जब मनुष्य स्वेच्छा से धर्म का नियंत्रण स्वीकार करता है तभी वह नियंत्रित होता है।

राष्ट्र जीवन के लिए धर्म की जो व्यवस्था होती है वह धर्माचार्यों के अधीन होती है। वे ही सामान्य जन को धर्म का पालन करने का निर्देश देते हैं। वे ही व्यवहार शास्त्रों की रचना करते हैं। उन शास्त्रों के अनुसार चलने से श्रेय व प्रेय दोनों की प्राप्ति होती है। सत्ययुग में धर्म का पालन करवाने के लिए किसी दण्ड विधान की आवश्यकता नहीं थी, किसी शास्त्र की भी आवश्यकता नहीं थी। धर्म लोगों के अन्त: करणों में स्वत: ही रहता था और मनुष्य के जीवन को निर्देशित करता था। उस समय जीवन सुखमय था। परन्तु अब कलियुग है, बिना दण्ड विधान और बिना शास्त्र के धर्म का पालन नहीं हो सकता। इनमें भी शास्त्र अधिक महत्त्वपूर्ण है क्योंकि राज्य भी शास्त्र के अनुसार ही चलता है। बिना राज्य के शास्त्र तो हो सकता है परन्तु बिना शास्त्र के राज्य नहीं चल सकता। अर्थात धर्म स्वयं शासन करने वालों का शासक है।

धर्म की बात करने वाला, धर्म की प्रतिष्ठा के लिए प्रयास करने वाला भी यदि ये नहीं करेगा तो समाज कैसे चल पाएगा? अतः धर्माचार्य यह नहीं करेंगे तो कौन करेगा? समाज की वर्तमान स्थिति में धर्माचार्य उदासीन नहीं रह सकते, वे भी धर्म की प्रतिष्ठा चाहते हैं। इसलिए सामान्य जन की अपेक्षा धर्माचार्यों से है।

शिक्षा धर्मानुसारी बननी चाहिए

धर्म को जनसाधारण तक ले जाने के लिए शिक्षा एक सशक्त माध्यम है। परन्तु जब शिक्षा धर्मक्षेत्र से विस्थापित होकर राज्य के अधीन कर ली जाती है तब अनर्थ होने लगता है। शिक्षा धर्मानुसारी बने यह काम शिक्षकों का है, परन्तु आज के शिक्षकों को धर्माचार्यों का मार्गदर्शन और सहयोग चाहिए।

आज शिक्षा और धर्म दोनों का सन्दर्भ कुछ बदला हुआ है। शिक्षक ज्ञान की चिन्ता कम और छात्र की चिन्ता अधिक करता है। इसी प्रकार धर्माचार्य भी धर्म की चिन्ता कम और समाज की चिन्ता अधिक करते हैं। वैसे ऊपरी तौर पर तो यह चिन्ता ठीक लगती है परन्तु वास्तविकता में यह ठीक नहीं है। क्योंकि धर्म समाज के लिए नहीं होता अपितु समाज धर्म के लिए होता है। इसी प्रकार ज्ञान छात्र के लिए नहीं अपितु छात्र ज्ञान के लिए होता है। धर्माचार्य समाज को धर्म के अनुकूल बनाता है और शिक्षक छात्र को ज्ञान के अनुकूल बनाता है। छात्र ज्ञाननिष्ठ होना चाहिए, ज्ञान छात्रनिष्ठ नहीं। ठीक वैसे ही समाज धर्मनिष्ठ होना चाहिए, धर्म समाजनिष्ठ नहीं। यह सीधी-सी बात हमारी समझ में आनी चाहिए।

धर्माचारी को ज्ञानवान होना चाहिए और शिक्षक को धार्मिक होना चाहिए। धर्म और ज्ञान का सम्बन्ध विच्छेद कभी नहीं हो सकता। धर्म और ज्ञान एक सिक्के के दो पक्ष हैं। इसलिए वे एक-दूसरे से अलग नहीं हो सकते। शिक्षक में ज्ञान का पक्ष ऊपर दिखाई देता है तो धर्माचार्य में धर्म का पक्ष ऊपर रहता है। शिक्षा को धर्मानुसारी बनाने के लिए धर्माचार्यों को नेतृत्व अपने हाथ में लेना चाहिए। यह उनका अधिकार और कर्तव्य दोनों है। शिक्षक वर्ग आपके नेतृत्व में चलने और सहयोगी बनने के लिए कटिबद्ध है।

यह कार्य एक भगीरथ कार्य है। यह सहज साध्य भी नहीं है। दो-चार व्यक्तियों का कार्य भी नहीं है। बहुत विचारपूर्वक अनेक समर्थ लोगों द्वारा करने योग्य काम है। अतः हम सबको दृढ़ निश्चय कर योजना बनानी चाहिए। अब तक बहुत विलम्ब हो चुका है, अब और विलम्ब नहीं करना चाहिए।

धार्मिक कर्मकाण्डों में वृद्धि

धर्मक्षेत्र में कार्यरत धर्माचार्य समझते हैं कि शिक्षा हमारा विषय नहीं है। शिक्षा राज्य की व्यवस्था में चलती है और चलनी भी चाहिए, ऐसा उनका अभिप्राय बना हुआ है। इसलिए वे शास्त्रों के अध्ययन व धर्मोपदेश को ही अपना मुख्य कार्य मानते हैं। परन्तु इस विषय में उन्हें पुनर्विचार करना चाहिए। क्योंकि शिक्षा ही धर्म को लोगों तक ले जाने का सशक्त माध्यम है।

धर्माचार्यों की यह अपेक्षा तो रहती है कि लोग धर्म के मार्ग पर चलें, परन्तु उनकी यह अपेक्षा पूरी नहीं होती। लोगों पर धर्माचार्यों के उपदेश का स्थायी प्रभाव नहीं होता। लोग उनका उपदेश सुनते हैं और शीघ्र ही भूल जाते हैं। दूसरी ओर आज धार्मिक कर्मकांडों में अत्यधिक वृद्धि हुई है। देश के सभी विख्यात मन्दिरों में दर्शन हेतु लम्बी-लम्बी कतारें लगी रहती हैं। बारह मास ये मन्दिर दर्शनार्थियों से भरे रहते हैं। तीर्थस्थलों पर भी हमेशा भीड़ दिखाई देती है। लोग पदयात्रा करके भी तीर्थों पर दर्शन करने जाते हैं। कथाओं व सत्संगों के आयोजन भी पहले की अपेक्षा आज अधिक हो रहे हैं।

इसी प्रकार साधु-सन्तों की संख्या में भी पर्याप्त वृद्धि हुई है। टीवी में अनेक वाहिनियों पर पुराण कथाएं देखने को मिलती हैं। अनेक धारावाहिक पौराणिक कथाओं पर आधारित होते हैं। कुल मिलाकर धार्मिक आयोजनों की संख्या में वृद्धि हुई है। परन्तु लोग धार्मिक नहीं हुए हैं। सामान्य व्यवहार में नीतिमत्ता का ह्रास हुआ है। उपदेश, तीर्थयात्रा, सत्संग आदि का कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। इसके विपरीत दुराचार और अनाचार में वृद्धि देखने को मिल रही है। लोग सभ्यता भूलकर असभ्य होते जा रहे हैं।

धर्म नित्य जीवन के साथ जुड़ना चाहिए

लोग धार्मिक नहीं हो रहे हैं, इसका कारण यही है कि धर्म का नित्य जीवन के साथ सम्बन्ध विच्छेद हो गया है। धर्म एक तरफ और व्यवहार दूसरी तरफ की स्थिति बनी हुई है। वास्तव में धर्म नित्य जीवन के साथ जुड़ा होना चाहिए, परन्तु आज ऐसा होता नहीं है। होता इसलिए नहीं है कि नित्य जीवन के सारे कार्य किसी अन्य पद्धति से चलते हैं। जैसे शासन चलाने के लिए संसद से लेकर ग्राम पंचायत तक जनप्रतिनिधि होते हैं। उनके लिए चुनाव होते हैं, आज की स्थिति ऐसी है कि धर्म के द्वारा दिए गए नीतिगत उपदेश से चुनाव नहीं जीते जा सकते। इसका अर्थ यह लिया जाता है कि चुनाव जीतना है तो अनीति के मार्ग पर चलना पड़ेगा।

जीवन की आवश्यकताओं को पूरी करने के लिए विविध वस्तुओं का उत्पादन, वितरण, उपभोग आदि के क्षेत्र में नीति का कोई स्थान नहीं है। धर्म जिसे भ्रष्टाचार कहता है उस भ्रष्ट व्यवहार के बिना आज का अर्थ-तंत्र चलता ही नहीं। कानून भ्रष्टाचार को समर्थन नहीं देता परन्तु वास्तविकता यही है कि भ्रष्टाचार के बिना न उद्योग चलते हैं और न बाजार ही चलते हैं। लोगों के घरों में अनाचार सहज हो गया है। भोजन अपवित्र, वाणी अशुद्ध, इच्छाएं पशुवत और इच्छापूर्ति के तरीके भी निकृष्ट, दिनचर्या और जीवनचर्या अत्यन्त अधार्मिक और अवैज्ञानिक है। आचार विचार में दिखावा अधिक और सच्चाई कम दिखाई देती है। एक ओर धार्मिक कर्मकांडों की भरमार, दूसरी ओर अधार्मिक आचार-विचारों का बोलबाला। सामान्य लोगों का जीवन दुभर हो गया है।

इस समस्या को कैसे दूर किया जाय इस पर विचार करने की आवश्यकता है। हमें समस्या का कारण और स्वरूप ठीक से समझना चाहिए। इस समस्या का मूल कारण धर्म और शिक्षा का सम्बन्ध टूट जाना है। शिक्षा मनुष्य को दूसरी दिशा में ले जा रही है जबकि धर्म दूसरी दिशा में जाने के लिए निर्देश दे रहा है। ये दोनों दिशाएं एक दूसरे से सर्वथा विपरीत हैं। दो विपरीत दिशाओं में मनुष्य एकसाथ चल नहीं सकता। अतः हमें आभासी मार्ग पर न चलकर सदैव वास्तविक मार्ग पर ही चलना चाहिए।

(लेखक शिक्षाविद् है, भारतीय शिक्षा ग्रन्थमाला के सह संपादक है और विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव है।)

और पढ़ें : भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 115 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – सामाजिक स्तर पर करणीय प्रयास-3)

The post भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 116 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – धर्माचार्य और शिक्षा-1) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 114 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – सामाजिक स्तर पर करणीय प्रयास-2)
वासुदेव प्रजापति

पश्चिमी सभ्यता को अपनाने के फलस्वरूप भारतीय समाज का मानस भी बदला है। मानस बदलने के कारण परिवार इकाई छोटी होती जा रही है। नव दम्पति को अब एक ही सन्तान चाहिए। हमारी लोकोक्तियों को हम पुरानी बातें मानकर उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। जैसे हमारे पुरखों ने कहा है,”एक आँख में आँख नहीं और एक पूत में पूत नहीं।” यह लोकोक्ति आज भी प्रासंगिक है परन्तु हम इसकी उपेक्षा कर एक ही सन्तान चाहिए पर टिके हुए हैं। परिवार की शक्ति हमारी दृष्टि से ओझल हो रही है। परिवार की शक्ति से सम्बन्धित एक रोचक दृष्टांत ध्यान में लाते हैं।

एक गुरुकुल था। उस गुरुकुल के गुरु एक संन्यासी थे। उस गुरुकुल में एक से बढ़कर एक विद्यार्थी थे। उनमें से एक हट्टा-कट्टा विद्यार्थी पहलवान था। वह प्रतिदिन कसकर दंड-बैठक लगाता, सूर्यनमस्कार करता। कुश्ती में सबको पछाड़ता। गुरुकुल में स्थित बड़े-बड़े पेड़ों की टहनियों को अकेला अपने बल से झुका देता। वह अपने गुरुजी से बहुत प्रभावित था और स्वयं उनके जैसा बलिष्ठ ब्रह्मचारी बनना चाहता था।

शिक्षा पूर्ण होने पर घर लौटने का दिन आया। उसके साथी गुरुजी को दक्षिणा देकर खुशी-खुशी घर जाने लगे। उसने गुरुजी से कहा गुरुदेव मैं तो आपकी भाँति ब्रह्मचारी बनना चाहता हूँ। घर लौटकर गृहस्थी बनकर अपने शारीरक बल को क्षीण नहीं करना चाहता। आप तो मुझे यहीं गुरुकुल में रहकर बलोपासना करने की स्वीकृति प्रदान करें। गुरुजी ने उसे “धन्यो: गृहस्थाश्रमी” का पाठ पढ़ाया। पितृऋण से उऋण होने की बात समझाई। वह गुरुजी की बात मानकर घर लौट आया।

अब उसने विवाह किया और अपनी गृहस्थी को सुखपूर्वक चलाने लगा। धीरे-धीरे गृहस्थी बढ़ने लगी। एक-एक कर चार पुत्र हुए। चारों ही पिता की भाँति हृष्टपुष्ट और बलवान। एक दिन उसे गुरुजी से मिलने की इच्छा हुई। अपनी पत्नी व चारों पुत्रों को साथ ले चल पड़ा गुरुकुल। गुरुजी से उसने अपने पूरे परिवार का परिचय करवाया। गुरुजी ने कुशल-क्षेम पूछी। उसने बताया गुरुजी वैसे तो सब ठीक है, भगवान की कृपा है। परन्तु गृहस्थी बनकर मैंने अपने शारीरिक बल को खो दिया है। इस बात का मुझे बड़ा दुख है।

गुरुजी ने उसकी बात का कोई उत्तर नहीं दिया। वे उनको आश्रम दिखाने लगे। दिखाते-दिखाते वे एक पेड़ के नीचे ले आए और उससे पूछा, इस पेड़ को पहचानते हो? हाँ गुरुदेव! अच्छी तरह। उस डाली को मैं तब अकेला ही झुका दिया करता था परन्तु अब मुझमें वह बल नहीं है। गुरुजी ने उससे कहा, उस समय तो तुम अकेले थे अब कितने हो? अब तो हम पाँच हैं। चलो पाँचों मिलकर उसी टहनी को झुकाओ। जब पाँचों ने उस टहनी को पकड़कर झुकाया तो बड़ी सरलता से उसे जमीन को छुआ दिया। गुरुजी बोले, बताओ बल बढ़ा या कम हुआ? वह आश्चर्य पूर्वक बोला, गूरुजी बल तो बढ़ गया! मैं तो यही सोच-सोच कर दुबला हो रहा था कि गृहस्थी बनने से मेरा बल क्षीण हो गया। परन्तु आज आपने मेरी आँखें खोल दी कि मैं गृहस्थी बनकर चौगुणा बलशाली हो गया हूँ। अन्यथा आज तक अकेला ही रहता। वाह! धन्य है गृहस्थाश्रम।

समाज की मानसिकता

परिवारों में एक ही सन्तान चाहिए। इस मानसिकता का प्रचलन बढ़ने से भाई या बहन नहीं होते, फलस्वरूप परिवार में रक्षाबन्धन या भैयादूज के त्योहार मनाने बन्द हो गए। दूसरी तरफ ‘वेलेंटाइन डे’ का प्रचलन बढ़ रहा है। हमारी संस्कृति में तो साथ पढ़ने वाले भी भाई-बहन ही माने जाते हैं, जबकि पाश्चात्य संस्कृति में वे मित्र माने जाते हैं। हम उसे अपनाए जा रहे हैं। क्या इस मानसिकता को ठीक करना संस्कृति के रक्षकों का दायित्व नहीं है? वास्तविकता यह है कि बच्चों के उचित संगोपन के अभाव में यह सब हो रहा है।

किशोरावस्था के लड़कों और लड़कियों की मानसिकता चिन्ता का विषय बना हुआ है। पश्चिमी देशों के स्कूली बच्चों के बस्तों में पिस्तौल मिलना सामान्य बात है। सार्वजनिक रूप से बड़ों का अनादर बढ़ रहा है। बाल अधिकार के नाम पर बाल व किशोर वय के लड़के-लड़कियों को दण्ड देने पर कानूनी कार्यवाही का भय खाए जा रहा है। यह सब पारिवारिक व सामाजिक विघटन तथा भावी पीढ़ी की बर्बादी के ही लक्षण हैं। गोष्ठियों, सभा-सम्मेलनों और धर्म सभाओं के माध्यम से बाल-अधिकार, बाल-संस्कार, बाल शिक्षा और सामाजिकता आदि विषयों पर गंभीर चर्चा और लोक प्रबोधन के आयोजन करने की नितान्त आवश्यकता प्रतीत होती है।

अनाचार और बलात्कार की घटनाएँ बढ़ रही हैं, सब ऐसा ही मानते हैं। इनके विरुद्ध कानून भी बने हुए हैं। परन्तु कानून ठीक से लागू नहीं किए जाते, ऐसी पर्याप्त शिकायतें सुनने में आती हैं। इसे रोकने हेतु कठोर कानून बनने चाहिए और सख्ती से लागू किए जाने चाहिए, ऐसी आवाजें चहूँ ओर से सुनाई पड़ती हैं। परन्तु बलात्कार केवल कानून व दण्ड का विषय नहीं है। यह तो संस्कारक्षम वातावरण और मनोवैज्ञानिक उपचार का विषय है। हम यह व्यवस्था नहीं करेंगे तो कानून और दण्ड बहुत अल्प मात्रा में ही बलात्कार को रोक सकते हैं। परिवार संस्था, धर्म संस्था और शिक्षा संस्था के सम्मिलित प्रयासों से ही इसे रोका जा सकता है।

अनाचार के लिए कानून नहीं है। एक को जो कृत्य अनाचार लगता है, वही दूसरे व्यक्ति को अनाचार नहीं लगता, अर्थात अनाचार व्यक्ति सापेक्ष है। उसे कानूनी मापदण्ड से सिद्ध नहीं किया जा सकता। उदाहरण के लिए लड़के व लड़कियों का सहवास किस सीमा तक अनाचार है और किस सीमा में अनाचार नहीं है, इसका विचार तो व्यवहार करने वालों को ही करना चाहिए। सांस्कृतिक बन्धन सदैव स्वैच्छिक होते हैं। अतः बढ़ते हुए अनाचार को रोकने के उपाय शुद्ध रूप से धर्म का विषय है। अनेक समाज हितैषी, सामाजिक कार्य करने वाले, विद्वज्जन, धर्माचार्य इसे अनाचार न मानकर आधुनिकता ही मानते हैं। इसलिए भी इसका उपाय नहीं हो पा रहा है। तथापि संस्कार और शिष्टाचार दोनों दृष्टि से इसका विचार करना चाहिए।

परिवार भावना से सामाजिक सुरक्षा

सामाजिक संगठनों के सम्बन्धों और कार्यप्रणाली का आधार परिवार भावना होता है। परिवार की भाँति क्षमा, उदारता, सहयोग आदि का महत्त्व होता है। कार्य और कार्यकर्ता दोनों के प्रति स्नेह होता है। किन्तु जब परिवार भावना के स्थान पर ‘प्रोफेशनल’ बनने का भूत सवार हो जाता है अर्थात पूरी तरह व्यावसायिक हो जाने का आग्रह किया जाता है। व्यावसायिक बनने का सीधा सम्बन्ध पैसों से जुड़ना होता है। पैसा भले ही खर्च करना पड़े परन्तु काम अच्छा होना चाहिए, यह तर्क दिया जाता है। दूसरी ओर परिवार में यह देखा जाता है कि काम भले ही उतना अच्छा नहीं हुआ होगा किन्तु करने वाले ने सच्चे मन से किया है, इसलिए मूल्यवान है। इस प्रकार परिवार भावना से सामाजिकता की सुरक्षा होती है, जो आवश्यक है। व्यावसायिकता से सामाजिकता की सुरक्षा कभी नहीं होती, इस बात को हमें समझना चाहिए।

भारतीय परम्परा के अनुसार वे कार्य जो सामाजिक स्तर पर होने आवश्यक माना गएँ हैं, वे अब अधिकाधिक मात्रा में सरकार को करने पड़ रहे हैं। उदाहरण के लिए समाज में कोई भूखा न रहे, कोई अशिक्षित न रहे, कोई बेरोजगार न रहे आदि काम सरकार ने अपने हाथ में ले रखे हैं। जबकि इन सब कार्यों का दायित्व समाज का है, सरकार का नहीं। इस दृष्टि से एक ओर अन्न सत्र या भंडारा चलाना और दूसरी ओर अर्थार्जन के अवसर देकर मुफ्त में नहीं खाने की प्रेरणा देना, ये दोनों काम एक साथ किए जाते थे। यह समाज की जिम्मेदारी है कि कोई अशिक्षित और असंस्कारी न रहें। मंदिरों की जिम्मेदारी है कि कोई अनाश्रित न रहे। यात्रियों के लिए धर्मशाला, प्याऊ, अन्न सत्र आदि के होने से होटलों की अनिवार्यता नहीं रहेगी और सरकार पर बोझ भी नहीं पड़ेगा।

वानप्रस्थियों की जिम्मेदारी

आज समाज के वृद्धों को ‘सिनियर सिटीजन’ अथवा वरिष्ठ नागरिक कहा जाता है। हम उन्हें ‘वानप्रस्थी’ भी कह सकते हैं। वानप्रस्थी कहते ही उसका अर्थ बदल जाता है, वह जीवनलक्षी हो जाता है। वानप्रस्थी सदैव समाज का व अपने  कल्याण का विचार करता है। यह वानप्रस्थियों की जिम्मेदारी है कि समाज में कोई अशिक्षित व असंस्कारी न रहे। इसलिए आज वानप्रस्थियों को छोटे-छोटे समूह बनाने चाहिए। प्रारम्भ में स्वाध्याय करना चाहिए व चिन्तन करना चाहिए। दूसरा समाज प्रबोधन का कार्य करना चाहिए। प्रत्येक परिवार को दिन में एक घंटा अथवा सप्ताह में एक दिन अर्थात चार-पाँच घंटे ऐसे काम में लगाने चाहिए, जिससे कोई भौतिक लाभ न हों। उदाहरणस्वरूप शिक्षित वानप्रस्थी बच्चों को पढ़ाने व संस्कार देने का काम कर सकते हैं। उनके माता-पिता अपने बच्चे को प्रतिदिन ऐसे काम में जोड़ें, जिसमें विद्यालय की पढ़ाई, किसी प्रकार की परीक्षा या अन्य कोई भौतिक लाभ न हों। वानप्रस्थी उन बच्चों को स्वदेशी, भारतभक्ति, सदाचार व संस्कार का महत्त्व समझाए। इस प्रकार सामाजिकता के प्रति अनुकूल मानस बनाने के प्रयास करने चाहिए।

जो मुफ्त में मिलता है वह निकृष्ट होता है, ऐसा कहने का प्रचलन तो बढ़ा है परन्तु मुफ्त में वस्तु पाने का आकर्षण भी बढ़ा है। जब किसी सामग्री की ‘सेल’ लगती है तब एक पर एक मुफ्त वस्तु मिलती है। जब भी कोई वस्तु रियासत दर पर मिलती है, तब लोग बिना विचार किए उस पर टूट पड़ते हैं। दूसरे के पैसे से यात्रा करना अच्छा लगता है। सरकारी गाड़ी में बिना अधिकार यात्रा करना अच्छा लगता है। रेल या बस में जाँच नहीं होगी, यह कहा जाए तो बिना टिकट यात्रा करने में मजा आता है। यह तो शुद्ध रूप से अनीति है। ज्ञान कभी भी पैसों से नहीं मिलना चाहिए, वह निशुल्क मिलना चाहिए। ज्ञान मुफ्त में मिले तो उसकी कीमत नहीं मानना और जो मुफ्त में नहीं लेना चाहिए, उसे मुफ्त में प्राप्त कर लेते हैं। इसका यही अर्थ निकलता है कि हमारी मानसिकता में ही भारी गड़बड़ है। जो मनोचिकित्सकों का विषय नहीं है, समाज शिक्षकों का विषय है।

हमने ऐसी मानसिकता बना ली है कि झुग्गी-झोपड़ी में रहनेवाले लोगों में बुद्धि व संस्कार कम होते हैं, जबकि धनवानों में अधिक होते हैं। इसलिए झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के लिए संस्कार केन्द्र चलाते हैं। दूसरी ओर धनवानों के बच्चों के लिए संस्कार केन्द्र चलाना आवश्यक नहीं मानते। हमें अपनी इस धारणा पर पुनर्विचार करना चाहिए। संस्कार, मौलिकता और बुद्धि की ग्रहणशीलता के कुछ परीक्षण तैयार कर यदि दोनों प्रकार के बालकों की परीक्षा ली जाए तो हम पाएँगे कि झुग्गी-झोपड़ी के बच्चे धनवान बच्चों को पीछे छोड़ देंगे। कुछ बातों में ये बच्चे वंचित हैं तो कुछ में वे वंचित हैं। धनवानों के बच्चे जिन आधारभूत गुणों से वंचित हैं, वही चिन्ता का विषय है। यदि दोनों को समान अवसर दिए जाएँ तो झुग्गी-झोपड़ी के बच्चे अपने आधारभूत मौलिकता जैसे गुणों के कारण धनवान बच्चों से आगे निकल जाएँगे। हमें दोनों की चिन्ता अलग तरीके से करनी होगी। दोनों के लिए अलग-अलग संस्कार केन्द्र चलाने होंगे, हमें आज की धारणाएँ बदलनी होंगी। जब सामाजिक मानसिकता बदलेगी, तभी शिक्षा में सामाजिकता और संस्कारिता का समावेश होगा।

(लेखक शिक्षाविद् है, भारतीय शिक्षा ग्रन्थमाला के सह संपादक है और विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव है।)

और पढ़ें : भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 113 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – सामाजिक स्तर पर करणीय प्रयास-1)

The post भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 114 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा – सामाजिक स्तर पर करणीय प्रयास-2) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

ROLE OF SCHOOL CULTURE IN ENHANCING LEARNING PROCESS
A. Laxman Rao

A child is normally born and brought up in a family. The family is the first school of the child and the mother is the first teacher and the family is the immediate society of the child. The primary responsibility of the family is inculcating values and dispositions based on the established culture of the nation. The mother plays a crucial role in shaping the life of the child.

Bhuvaneswari Devi, the mother of Swamy Vivekananda and Jiji Matha, the mother of Shivaji Maharaj are the best examples of this.

A school becomes the second family or the second society for the child and the teacher is the second mother. I mean, teacher should behave like a mother in respect of care and well-being of the child. The voice of the teacher in the school is always a motherese voice only. Here not only the teacher, but the whole school and its culture plays a crucial role in shaping the future of the child.

The school has to play a significant role in learning of the child. The preliminary responsibility of the school is to motivate the child to learn with attention and enthusiasm as well as to develop curiosity in learning and so the learning becomes a long-lasting process or lifelong learning. The school culture is one of the biggest influences on inculcating values, dispositions and Samskara amongst students. Not only just values, norms and beliefs but its manifestation processes are expected to be so interrelated.

Environment and Atmosphere

School entrance, gate and the inner premises decide its environment. Generally, there may be many symbols, pictures, paintings and other worthy displays on the walls and sometimes even within the classrooms. All these displays on the walls and in the school corridor, communicate or inculcate values among the students and they print some images in their brains and minds.

With regard to the photos displayed in the school and within the classrooms, the students should be informed about what they are or who they are and what they did or why they are important for us to know. For example, if a photo of Veer Savarkar is there in a classroom, even the students of that classroom should know perfectly about his biography and contribution to the nation. It is observed that, many a time, there are photos but none can say even two sentences. School heads focus on this. In some schools, some idols or small temples are seen but cleanliness, every day offering pooja, garlanding or even offering flowers are ignored or neglected. If such atmosphere is there in the school, the students should be encouraged to go for darshan and seek blessings.

This becomes a habit to the students even after schooling.

School Assembly

School Assembly reflects the culture of the school. It is the platform to develop values among the students by making them participate to perform some activity in turns, in small groups with the guidance of the teachers every day. In the prayer, there should be one or two-minute meditation which enhances their concentration power. Thus, better make the students practice Omkara for a few minutes. Saraswathi Vandana, National Anthem, National Song, Pledge, some News presentation, General Knowledge Questions, quotes of great persons, patriotic songs, culture related shlokas, Stotras and so on are to be planned for regular performance.

Other Activities

Participation in all activities with all the students irrespective of caste, gender, religion and community, develops inclusiveness among the students.

Social behaviour begins its formation here in the school only. Honesty, integrity, fraternity, tolerance, understanding diversity, pluralism, gender equality and gender sensitivity, respecting all, Satya, ahimsa, swachatha, seva, niskama karma and so many values are inborn values of our nation. These are to be transformed to the next generation through the school culture. Schools’ heads should have this vision and action plan. Group discussions, seminars, weekly clubs, subject clubs, various forums, Quiz, Mock activities like mock parliament or mock assembly and so on are to be meticulously planned and conducted with advance and detailed planning.

Conducting Important Days

Normally, some important days like birthdays, death anniversaries, national festivals, cultural festivals, historical events and other memorable days are planned in the schools. Many opportunities for sharing what students are learning in various subjects, ranging from their library class to activities at home, may be created. Focus should be on the purpose of celebrating the day.

What inspiration the day gives to the students, how their behaviour is going to be modified, how they link to their lives and follow the footpaths of the great persons are to be kept in mind while planning the activities. Role plays, small skits, one act plays are to be planned.

For smooth and well conducting of the programmes, duration of the programme, minute to minute agenda, seating arrangement, anchoring responsibility, proper communication and delivery skills, use of musical instruments, if necessary, sound system and cordless micks are arranged.

Premises decoration with mango-leaf arches and banana pods, and all the presentations, performances should be based on our culture.

Work ethics and work is worship

Cleaning the school premises, arrangements at mid-day meal, availability of pure drinking water, preparation of sports materials are some of the areas for the students to take part in and engage in work. It should be inclusive and non-discriminatory from every perspective. Distribution of work aims to develop importance of team work, collaboration, a sense of equity and fairness, sense of responsibility and good work ethics among the students.

Students from various socio-economic backgrounds sit together and enjoy the meal together. Teachers also are suggested to eat along with the students. Sharing of food, if necessary, inculcates many values. Reciting Bhojana mantra, before taking meal is a samskara. Good hygiene standards have to be maintained, and groups of students and teachers can take up the responsibility of washing their tiffin boxes or plates.

Relationships among the Staff and Others

There should be mutual respect and trust among all the stakeholders. By respect, we mean recognizing and valuing an individual’s presence, view and identity, and fundamental rights bestowed by the Indian Constitution. Teachers should give respect to the individual learning pace of the students, and plan accordingly providing learning opportunities. Teacher-administrative staff relationships, Teacher-student relationships, student-student relationships and even School-community relationships influence and affect the learning environment and learning pace with learning quality.

Annual Day Celebrations

Now-a-days, most of the schools are celebrating school annual days but the path of celebration is being diverted. Some school managements invite celebrities like cinema stars, cricket stars and political leaders to bring some attractive colour to the programmes. Annual day celebrations have become very costly and expensive. Different colour lights, DJ sound systems, and dance programmes by professional artists, costly costumes, and collection of high amounts from the students who participate in the performances have become a business. Some schools collect in thousands of rupees to participate in one programme.

The celebration must be purposeful. What the students have learnt in school in the entire academic year, should be performed on the dais. Teachers should guide the students only. In the cultural programmes, our culture should be reflected. Students’ talent in various areas must be nurtured and their innate potentialities are enriched, and they should be performed.

Thus, the school culture should be properly designed by keeping the shaping the future of the young children in mind. School culture includes many other aspects also. School heads and management should think about the culture of the schools and run them in a way to make the young minds, the national property.

(Author is educationist and Mantri of Vidya Bharati Dakshin Madhya kshetra.)

Read More : School – A Centre for social change and service

The post ROLE OF SCHOOL CULTURE IN ENHANCING LEARNING PROCESS appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

सनातन परंपराओं एवं आदर्श राज-व्यवस्था की संरक्षिका-संपोषिका – महारानी अहिल्याबाई होल्कर
प्रणय कुमार

यह भारत-भू वीर प्रसूता है। यहाँ हर युग, हर काल में ऐसे-ऐसे वीर-वीरांगनाओं ने जन्म लिया, जिनके व्यक्तित्व एवं कर्त्तृत्व के आगे सारा संसार सर झुकाता है। इन वीर-वीरांगनाओं ने समय के शिलालेख पर अमिट अक्षरों में कर्म एवं पुरुषार्थ की उज्ज्वल कहानियाँ लिखीं। किसी ने युद्ध के मैदान में अपनी तेजस्विता की चमक बिखेरीं तो किसी ने मानव-मात्र के कल्याण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। धर्म की इस महान एवं सनातन भूमि पर प्रेरणा के ऐसे प्रकाश-पुंजों की कमी नहीं रही। ऐसी ही एक तेजस्विनी-महिमामयी नारी थीं- महारानी अहिल्याबाई होलकर। उन्होंने भारतीय संस्कृति के कीर्त्ति-ध्वज को तो दसों-दिशाओं में फहराया ही, हिंदू परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुकूल आदर्श शासन एवं राज-व्यवस्था की भी स्थापना की। उनका जीवन और शासन लोक-कल्याण को समर्पित था। समाज एवं राष्ट्र के लिए जब आवश्यकता पड़ी उन्होंने खड्ग भी धारण किया तो धर्म का कीर्त्ति-ध्वज फहराए रखने के लिए अनेकानेक अभिनव, असाधारण एवं ऐतिहासिक पहल व प्रयत्न किए।

महारानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी नामक गाँव में हुआ था, जो आजकल अहमदनगर जिले के जामखेड में पड़ता है। उनका जन्म एक सामान्य किंतु प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उनके पिता मानकोजी शिंदे एक संस्कारक्षम व्यक्ति थे। उन्होंने छोटी अहिल्या में  बचपन से ही धार्मिक एवं राष्ट्रीय संस्कारों का भाव भरा था। उस दौर में भी उनके पिता ने उन्हें पढ़ाने-लिखाने की समुचित व्यवस्था की थी। उन दिनों छोटी आयु में भी विवाह की प्रथा प्रचलित थी। यों तो सनातन समाज सदैव वैज्ञानिक तौर-तरीकों से जीवन जीता आया है। महान भारत वर्ष में तो स्वयंवर तक की प्रथा रही, जहाँ कन्या गुणों के आधार पर वर का वरण करती थी। पर विधर्मियों एवं विदेशी आक्रांताओं से अपनी ललनाओं की रक्षा के लिए काल-विशेष में सनातन समाज में बाल विवाह एवं पर्दा प्रथा जैसी रूढ़ियाँ प्रचलित हो गईं थीं, जो समय के साथ स्वतः समाप्त प्राय हो चली हैं।

कहते हैं कि पुणे जाते समय मालवा राज्य के पेशवा मल्हारराव होल्कर की दृष्टि 8 वर्षीय अहिल्याबाई पर पड़ी। वे उनके गुणों से बहुत प्रभावित हुए। उतनी छोटी अवस्था में भी वह गरीबों और भूखों की सहायता कर रही थीं। उनकी निष्ठा एवं परोपकारिता से प्रभावित होकर मल्हारराव ने उनके पिता मानकोजी से उनका हाथ अपने बेटे खंडेराव के लिए माँगा।

उनका विवाह इंदौर राज्य के संस्थापक एवं पेशवा मल्हारराव होल्कर के पुत्र खंडेराव के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। महारानी अहिल्याबाई ने 1745 में एक पुत्र एवं उसके तीन वर्ष पश्चात एक कन्या को जन्म दिया। पुत्र का नाम मालेराव और कन्या का नाम मुक्ताराव रखा गया। कहा जाता है कि खंडेराव में भी जिम्मेदारी-बोध का स्फुरण-जागरण महारानी अहिल्याबाई की प्रेरणा से ही हुआ। वे उन्हें राज-काज एवं शासन-व्यवस्था में सहयोग प्रदान करती थीं। उन्होंने बड़ी कुशलता से अपने पति के स्वाभिमान एवं गौरव-बोध को जागृत किया। अपने पिता के मार्गदर्शन में खंडेराव कुशल योद्धा एवं निपुण शासक बनते जा रहे थे। मल्हारराव होल्कर अपनी पुत्रवधू अहिल्याबाई को भी राज-काज की शिक्षा देते रहते थे। अपनी पुत्रवधू की बुद्धि, कार्य-कुशलता, नीतिनिपुणता से वे बहुत प्रसन्न थे। परंतु दुर्भाग्य से 1754 ई. में खंडेराव का निधन हो गया। 1766 ई. में मल्हारराव भी इस संसार को छोड़कर देवलोक गमन कर गए। श्वसुर के देहावसान के पश्चात अहिल्याबाई के नेतृत्व में उनके बेटे मालेराव होल्कर ने शासन की बागडोर संभाली। पर उस समय अहिल्याबाई और मालवा पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा, जब 5 अप्रैल 1767 को शासन की बागडोर संभालने के कुछ ही महीनों बाद उनके जवान बेटे की मृत्यु हो गई। वे असमय ही काल के ग्रास बन गए। कोई भी स्त्री जिससे थोड़े-थोड़े अंतराल पर उसके पति, श्वसुर, पुत्र का सहारा छिन जाए, उसके दुःख एवं मनःस्थिति की सहज ही कल्पना की जा सकती है! परंतु रानी अहिल्याबाई ने नियति एवं परिस्थिति के आगे घुटने नहीं टेके। उन्होंने मालवा राज्य की प्रजा को अपनी संतान मानते हुए 11 दिसंबर 1767 ई. को शासन की बागडोर अपने हाथों में ली। थोड़े ही दिनों में महारानी की लोकप्रियता राज्य भर में फैल गई। परिस्थितियों का लाभ उठाने के उद्देश्य से मालवा पर कुदृष्टि रखने वाले लोगों को मुँह की खानी पड़ी। अपने राज्य एवं प्रजा की रक्षा के लिए उन्होंने न केवल अस्त्र-शस्त्र उठाया, बल्कि अनेक युद्धों-मोर्चों पर स्वयं आगे आकर अपनी सेना का कुशल नेतृत्व किया। इतना ही नहीं, जब आवश्यकता पड़ी उन्होंने कूटनीति से भी काम लिया। राज्य हड़पने के उद्देश्य से जब राघोवा पेशवा ने मालवा पर आक्रमण के लिए अपनी सेना भेजी तो महारानी अहिल्याबाई के केवल एक पत्र से यह युद्ध टल गया और पेशवा ने उन्हें उनके राज्य की सुरक्षा का वचन दिया। उस पत्र ने पेशवा राघोवा की सुप्त चेतना को जागृत किया। उस पत्र के एक-एक शब्द ने उन पर नुकीले तीर-सा असर किया और उन्होंने महारानी से युद्ध का इरादा बदल दिया। महारानी इतनी कुशल एवं दूरदर्शी थीं कि व्यापारी बनकर आए अंग्रेजों और ईस्ट इंडिया कंपनी के फूट डालो और शासन करो की नीति को उन्होंने सबसे पूर्व भाँप लिया था। उन्होंने तत्कालीन पेशवा प्रमुख को इस संदर्भ में पत्र लिखकर उन्हें सतर्क भी किया था। वे प्रतिभा को पहचानती थीं। उन्होंने अपने विश्वसनीय सेनानी सूबेदार तुकोजीराव होल्कर (मल्हारराव के दत्तक पुत्र) को सेना-प्रमुख बनाया था। वे उन पर भरोसा करती थीं और तुकोजीराव भी उनके प्रति अखंड निष्ठा एवं श्रद्धा रखते थे।

महारानी अहिल्याबाई का शासन-काल भले ही अल्प रहा, पर उन्होंने भावी भारत पर बहुत गहरा एवं व्यापक प्रभाव छोड़ा। अल्पावधि के अपने शासन-काल में उन्होंने अनगिनत निर्माण-कार्य करवाए। न केवल राज्य की सीमाओं के भीतर बल्कि संपूर्ण भारत वर्ष के प्रमुख तीर्थों और स्थानों में उन्होंने मंदिर बनवाए, पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया, कुँओं, तालाबों, बावड़ियों का निर्माण करवाया, मार्ग बनवाए, सड़कों की मरम्मत करवाईं, भूखों के लिए अन्नसत्र खुलवाए, प्यासों के लिए स्थान-स्थान पर प्याऊ लगवाए, तीर्थस्थलों पर धर्मशालाओं का निर्माण करवाया, शास्त्रों के अध्ययन-चिंतन-मनन-प्रवचन हेतु मंदिरों में विद्वान आचार्यों की नियुक्ति की।

आत्म-प्रतिष्ठा एवं प्रवंचना का मोह त्यागकर उन्होंने सदैव न्याय करने का प्रयत्न किया। कहते हैं कि वे इतनी न्यायप्रिय थीं कि एक बार अपने इकलौते एवं दत्तक पुत्र तक को मृत्युदंड देने को उद्धत हो गई थीं। प्रजाजनों की विनती के बावजूद वह न्याय से टस-मस नहीं हुईं। उनके पुत्र के रथ से कुचलकर एक नवजात बछड़ा घायल हो गया और वहीं उसकी मौत हो गई। मृत बछड़े के पास उसकी माँ यानी गाय आकर बैठ गई। थोड़ी देर बाद अहिल्याबाई वहाँ से गुजरीं। संवेदनशील एवं न्यायप्रिय रानी से गौमाता का शोक कैसे छिप पाता! सारा घटनाक्रम जानने के बाद अहिल्याबाई ने दरबार में मालोजी की पत्नी मेनावाई से पूछा – ”यदि कोई व्यक्ति किसी माँ के सामने उसके बेटे की हत्या कर दे, तो उसे क्या दंड मिलना चाहिए?” मेनावाई ने उत्तर दिया- “उसे प्राणदंड मिलना चाहिए।” इसके बाद महारानी अहिल्याबाई ने मालोराव को हाथ-पैर बाँधकर सड़क पर डालने को कहा और फिर उन्होंने आदेश दिया कि उन्हें रथ से कुचलकर मृत्युदंड दिया जाय। इस कार्य के लिए जब कोई सारथी आगे नहीं आया तो वह स्वयं इस कार्य के लिए रथ पर सवार हो गईं। पर विधाता को यह स्वीकार नहीं था। कहते हैं कि जब वे रथ को लेकर मालोराव की ओर आगे बढ़ीं तो वही गाय रथ के सम्मुख आकर खड़ी हो गई। यह दृश्य देखकर मंत्री एवं प्रजाजनों ने उनसे गुहार लगाई कि ‘शायद यह बेजुबान गाय भी नहीं चाहती कि किसी और माँ के बेटे के साथ ऐसा हो। वह मालोजी के लिए आपसे दया की भीख माँग रही है।” कहा यह भी जाता है कि स्वयं एकलिंग भगवान शिव गाय का रूप धारण कर न्याय के प्रति उनकी निष्ठा की परीक्षा ले रहे थे। जिसमें वे सौ प्रतिशत खरी उतरीं।

वे न्याय के संदर्भ में अपने समकालीन पुणे के न्यायाधीश श्री रामशास्त्री जी की परंपरा का अनुसरण करती थीं तो राजधर्म एवं वीरता में महारानी लक्ष्मीबाई जैसी उत्तरकालीन शासिकाओं पर उनका प्रभाव देखने को मिलता है। उनके जीवन-काल में ही जनता ने उन्हें ‘देवी’ समझना और कहना प्रारंभ कर दिया था। शासन और व्यवस्था के नाम पर जब देश में विधर्मियों और विदेशियों का अनाचार-अत्याचार का बोलबाला था, प्रजाजन-साधारण गृहस्थ, किसान-मजदूर-व्यापारी अत्यंत दीन-हीन अवस्था में जीने को अभिशप्त थे, जब समाज तरह-तरह के अंधविश्वासों और रूढ़ियों में जकड़ा हुआ था, ऐसे घोर अँधेरे कालखंड में महारानी अहिल्याबाई का शासन वहाँ की प्रजाजनों के लिए किसी प्रकाशपुंज से कम नहीं! 13 अगस्त सन 1795 को उनकी जीवन-लीला समाप्त हो गई। पर उससे पूर्व उन्होंने जो-जो काम किया वह इतिहास के पृष्ठों में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। चाहे माहेश्वर को राजधानी बनाने का अभिनव प्रयोग हो या संपूर्ण हिंदू समाज के गौरव और सनातन संस्कृति के केंद्र काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण व जीर्णोद्धार या अन्य लोक-मंगल की भावना से संचालित निःस्वार्थ सेवा-कार्य उन सबके पीछे महारानी अहिल्याबाई की सनातन जीवन-दृष्टि, प्रजावत्सलता एवं कर्त्तव्यपरायणता थी। निष्कर्षतः यह कहा जा सकता है कि महारानी अहिल्याबाई ने न केवल अपने समय एवं समाज पर गहरा व व्यापक प्रभाव डाला, बल्कि सनातन संस्कृति एवं सरोकारों को जीने, समझने और अक्षुण्ण रखने के कारण उनका योगदान सदियों तक अमर एवं अविस्मरणीय रहेगा।

(लेखक शिक्षाविद एवं वरिष्ठ स्तंभकार है।)

और पढ़ें : देश, धर्म और प्रजा के लिए था देवी अहिल्याबाई का जीवन

The post सनातन परंपराओं एवं आदर्श राज-व्यवस्था की संरक्षिका-संपोषिका – महारानी अहिल्याबाई होल्कर appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

अध्ययन के शत्रु – 3
दिलीप बेतकेकर

आज हम अध्ययन के अन्य शत्रुओं से सामना करेंगे।

अभावग्रस्त नियोजन

युद्ध के लिए केवल सेना और शस्त्र का होना ही पर्याप्त नहीं। केवल इन्हीं के आधार पर युद्ध में विजय प्राप्त नहीं होती। केवल धन और कल्पना के आधार पर उद्योग-व्यापार में यश प्राप्त नहीं होता है। साधन-सामग्री भरपूर हो परन्तु नियोजन ठीक न हो तो अपेक्षित सुयश नहीं मिलता है। इस हेतु व्यवस्थापन, उचित नियोजन ये महत्त्वपूर्ण घटक होते हैं।

हम यदि अपना नियोजन नहीं करेंगे, अपने आपको ‘मैनेज’ नहीं करेंगे तो बाकी अन्य लोग हमें ही नियोजित-मैनेज करने लगेंगे ये ध्यान रखने योग्य पहलू है। विद्यार्थी होने के नाते किन बातों का नियोजन आवश्यक है? सबसे महत्वपूर्ण घटक है समय का नियोजन! महत्वपूर्ण होने के कारण इसका विस्तृत विवेचन करेंगे –

किसी एक शालेय वर्ष (सत्र) का विचार करें तो उस सत्र के लिए एक निश्चित अभ्यास क्रम, पाठ्य क्रम तय होता है। इसमें से थोड़ा थोड़ा, टुकड़ों टुकड़ों में पाठ्यंश कक्षा में पूर्ण करते हैं। क्रमवार इसे शिक्षक कक्षा में पूर्ण करते हैं। ये हुआ शिक्षक द्वारा नियोजन। अब हमें अपना भी नियोजन करना। है। अध्ययन के लिए अपनाई गई पद्धति दूसरे विषय के लिए भी उतनी ही उपयुक्त होगी यह आवश्यक नहीं। इस हेतु किस विषय के लिए कौन सी पद्धति अपनाई जाए, कौन सा पूरक साहित्य, सामग्री की आवश्यकता होगी, किस समय, किस विषय को, किसकी सहायता ली जाए, इन सबका विचार पूर्वक निश्चय करना ही नियोजन कहलाता है।

बहुत से कार्य छोटे-मोटे होते हैं, उनसे दूर भागना भी उचित नहीं। बस आवश्यकता प्रधान्य क्रम तय करने की! योजना बनाना तो आसान है परन्तु उसका क्रियान्वयन करना उतना ही कठिन।

Plans are only good intentions until you carry them out.

इसीलिए –

Plan the work, and work the plan.

ये सूत्र ध्यान में रखना चाहिए।

टी.वी.

इस संदर्भ में क्या लिखें? कोई इसे ड्राइंग रूम का दैत्य कहते हैं, तो कोई इसे इडियट बाक्स कहकर बुलाते हैं। एक बात तो सोचने योग्य है कि यदि टी.वी. एक इडियट बॉक्स है तो उसके समक्ष घंटों गुजार देने वालों को क्या कहेंगे! सुपर इडियट ही न! कई लोग कितना समय टी.वी. देखने में निकाल देते हैं, ये वे तय कर सकते हैं न!

टी.वी. को ‘अध्ययन की बाधा’ बोलने वाले बहुत लोग हैं; परन्तु ग्रवचो मार्क्स टीवी को ऐसे कहते हैं – T.V. has played great part in my education. Whenever somebody turns it on, I leave the room and read a book. (मेरी शिक्षा में टी वी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, जब भी कोई टी. वी. शुरू करता था, मै वहां से उठ जाता था और कहीं जाकर कोई पुस्तक पढ़ने लगता था।) किसी का चलता हुआ टी.वी. तो बंद नहीं कर सकते परन्तु स्वयं उठकर कहीं जाकर अपना अधिक महत्तवपूर्ण कार्य अवश्य कर सकते हैं।

टी.वी. के प्रतिकूल परिणामों को देखते हुए कई लोगों ने लिखा भी है। डॉ. अलका वाडकर द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘टी वी आणि मुलं’ (मराठी में) शिक्षक, पालक और बालकों के लिए पठनीय है। टी.वी. के चलते उत्सर्जित किरणें मस्तिष्क को हानि पहुंचती हैं, मन और शरीर के लिए भी हानिकारक है।

एफ. एल राइट के अनुसार- टेलीविजन आंखों के लिए च्युइंग गम है।

टीवी की एक धनात्मक विचारधारा भी है, उस ओर कोई गंभीरता पूर्वक नहीं देखता। कई टीवी चैनल्स उपयोगी, ज्ञान देने वाले, जानकारी उपलब्ध कराने वाले भी हैं। उदाहरण – डिस्कवरी, नैशनल जियोग्राफिक आदि। परन्तु इन्हें देखने वाले कम ही लोग हैं। समाचार शुरू होते ही लोग उठकर चाय, नाश्ता अथवा भोजन के लिए जाना पसंद करते हैं। टीवी को शुरू-बन्द करने हेतु, आवाज कम-अधिक करने हेतु, चैनल बदलने हेतु…….. अर्थात टीवी को नियंत्रित करने हेतु रिमोट होता है। आजकल तो किसका रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है यह प्रश्न सामने आता है।

प्रेक्षकों के हाथ टी.वी. का ‘रिमोट कंट्रोल’ या टी.वी. के हाथ में प्रेक्षकों का कंट्रोल?

अध्ययन के कुछ शत्रुओं को हमने पहचाना। संस्कृत विद्वानों ने छः प्रकार के दोष (विकार अथवा शत्रु कहें) ऐश्वर्य की इच्छा रखने वालों के लिए निषेधात्मक बताया गया है:-

अफसोस, छह दोषों से युक्त व्यक्ति को यहां हारना पड़ता है जो सुख की इच्छा रखता है। नींद उनींदापन भय क्रोध आलस्य लंबे धागे।

षड् दोषा: पुरुषेणेह हातव्या भूतिमिच्छता।

निद्रा तन्द्रा भयं क्रोध आलस्यं दीर्घसूत्रता।।

(निद्रा, तंद्रा (ऊंघना), भय, क्रोध, आलस्य और शिथिलता ये छह दोष हैं)

अभी तक देखे गए ये दोष कहां होते हैं? वे कहां बसते हैं, कहां स्थित हैं? वे कहीं बाहर नहीं होते, वे हम सब में ही उपस्थित हैं। अर्थात मैं स्वयं ही मेरा शत्रु और स्वयं ही मेरा मित्र!

हेनरी फोर्ड कहते थे – आप आपकी सहायता करने वाले हाथों को खोज रहे हैं क्या? यह हाथ तो आपके अपने पास ही हैं!

ये हाथ किसी दूसरे के नहीं, अपने स्वयं के हैं।

अपना हाथ जगन्नाथ !!

(लेखक शिक्षाविद, स्वतंत्र लेखक, चिन्तक व विचारक है।)

और पढ़ें: अध्ययन के शत्रु – 2

The post अध्ययन के शत्रु – 3 appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

21वीं शताब्दी का शिक्षक
किशन वीर सिंह शाक्य

21वीं शताब्दी का शिक्षक हमारी कल्पना में कुछ विशेष है क्योंकि 21वीं शताब्दी में हमारे लिए करने के लिए अनेक कार्य शेष हैं। भारत एक विविधताओं वाला विशाल देश है जहां 25 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं तकनीकी ने ज्ञान के असंख्य द्वार खोले हैं। 21वीं शताब्दी का शिक्षक परम्परा के अनुसार पुस्तकों से ही शिक्षण नहीं कर सकता, अपितु शिक्षण के अद्यतन प्रयोगों को करने की महती आवश्यकता हो गयी है। विद्यार्थियों में अपार क्षमताएँ एवं योग्यताएँ विद्यमान है। हमें उनको समुचित अवसर प्रदान करना है। आज छात्र छात्राओं की इच्छाएं एवं महत्वाकांक्षाएं आकाश से भी ऊँची है और शिक्षक अभी भी औपनिवेशिक मानसिकता के धरातल पर खड़ा है। अतः 21वीं शताब्दी के शिक्षक का व्यक्तित्व कैसा हो? इसका चिन्तन आवश्यक है।

शिक्षक जाने शिक्षा का मर्म। शिक्षक माने शिक्षण का धर्म।

शिक्षक छात्र को समझायें कम, समझे ज्यादा। शिक्षक जाने भारत की मर्यादा।

शिक्षक विश्व को एक गाँव समझे। 21वीं शताब्दी की मांगे समझें।

शिक्षक कक्षा को परिवार बनायें। शिक्षक नित नूतन प्रयोग करायें।

प्रत्येक छात्र की पृथक योजना बनायें। शिक्षक स्वयं उदाहरण बनें।

उचित तकनीकी को अवश्य चुनें।

(1) शिक्षा

“Education is what remains when you forget what you have been target.” -Albert Einstein

जो कुछ पढ़ा है या पढ़ाया गया है उस सब को भूल जाने पर जो शेष बचे वह शिक्षा है। इस शेष फल में जो बचता है वह शिक्षक का अनुभव, शिक्षक की विधि, व्यवहार, प्यार, भावना प्रयोग और संवेदनाएं जिन्होंने बच्चे को कुछ बनाया है।

2. “The Soul of the education is the education of soul.” -Ravindra Nath Tagore

शिक्षा की आत्मा, आत्मा की शिक्षा है नव छात्र में अपना जो कुछ है वह सब परम पिता की चेतना है। इसका सही आभास शिक्षक ही करा सकता है।

“While educating the minds of the youths. We should not forget to educate their hearts.” -Dalai Lama

जब हृदय पढ़ाना होता है तब साधन कम शिक्षक की साधना ही अधिक कार्य करती है, शिक्षक बिना कुछ बोले ही हृदय से हृदय की बात कर लेता है।

“What you think you become, what you feel, you attract, what you imagine you learn.” -Lord Budha

अर्थात् Imagination is education जब शिक्षक छात्रों की कल्पनाशीलता, प्रश्नों का उत्तर देने, प्रश्न करने की स्वतन्त्रता देता है तब सही शिक्षा प्राप्त होती है।

“I am not a teacher. But an awakener.” -Robert Frost

जब शिक्षक जागरूकता लाने वाला हो जाता है तब वह व्यक्तित्व के विकास के लिए सभी आवश्यक बातें सिखाता है। इसके बाद जीवन में न अभाव रहता है और न तनाव।

महापुरुषों के प्रेरक वाक्यों के माध्यम से मैंने शिक्षा का वास्तविक अर्थ बताने का प्रयास किया है। प्रत्येक शिक्षक इस प्रकार की चार-पाँच परिभाषाओं को अपने जीवन का अंग बनाएं तो शिक्षण में आनन्द आयेगा।

(2) शिक्षक एक धर्म

धर्म का अर्थ है स्वभाव अर्थात् जीवन जीने की कला। शिक्षक अपने स्वभाव से सीखता है, सिखाता है तब ही राष्ट्र निर्माता कहलाता है। आचार्य चाणक्य ने कहा है-

“Teaching is the training of country and love of nation.” -Acharya Chanakya

जब आचार्य चाणक्य की यह शिक्षा एक शिक्षक को समझ में आ जाती है तो उसका प्रत्येक कार्य राष्ट्र के लिए समर्पित हो जाता है। शिक्षक ज्ञान का दाता नहीं निर्माता है अतः वह ज्ञान से नवीन ज्ञान बनाने की प्रक्रिया अपनाता हैं जब शिक्षण स्वभाव बन जाता है तो सेवा शर्तें नहीं केवल पढ़ाने की शर्त शेष रह जाती है। अपने देश में अनेक शिक्षक हुए हैं जिन्होंने शिक्षण धर्म को पूरे जीवन निभाया है।

(3) छात्राओं को समझाएं कम, समझें अधिक

21वीं शताब्दी का छात्र अप्रतिम क्षमता का धनी है, उसको समझकर वर्तमान का शिक्षक अपनी समझ बढ़ा सकता है। उदाहरण के लिए शिक्षण संस्थाओं में छात्रों की उपस्थिति कम हो रही है। यदि हम प्रत्येक छात्र को समझकर उसकी प्रतिभा के अनुसार केवल दो-तीन मिनट की प्रस्तुति कक्षा-कक्ष में ही करा जाएं तो सुनाने वाले आयेंगे, सुनने वाले भी आयेंगे। उपस्थिति शत-प्रतिशत हो जाएगी। जब हम छात्र को वहीं परम्परागत पढ़ायेंगे तो छात्र अनुपस्थिति की नयी परम्परा बनायेंगे ही। छात्रों को समझने के लिए शिक्षक को जागरूकता का केन्द्र बनना पड़ेगा। समझने के लिए व्यक्तिगत वार्ता, व्यक्तिगत सहयोग, सहज स्नेह आदि को प्रयोग में लाना चाहिए। शिक्षक का जीवन नियमों का नहीं अपितु जीवन में नियम हों। जब छात्रों को अधिगम में बराबर का भागीदार बनायेंगे तो शिक्षार्थी शिक्षक को और शिक्षक शिक्षार्थी को समझ पायेंगे।

(4) शिक्षक जाने भारत की भाषा और ज्ञान परम्परा

NEP 2020 के विजन का पहल वाक्य ही इस ओर स्पष्ट संकेत करता है। “NEP 2020 incision an education system rooted in Bhartiya ethos, contributes nation Bharat sustainably into an equitable vibrant knowledge society by providing quality education to all.”

जब शिक्षक जीवंत ज्ञान से सभी को पूरित कर एक सतत् भारतीय ज्ञान को शिक्षा के माध्यम से पहुँचाने का कार्य करेंगे तो प्रत्येक विषय में प्रत्येक पाठ के लिए भारतीय ज्ञान सन्दर्भों का संकलन सम्पन्न करेंगे और उसे समयानुकूल बनाकर कक्षा में प्रस्तुत करेंगे। भारत ज्ञान भारत की भाषाओं में हमारे छात्रों को भास्कर भगवान की तरह छात्रों को भास्वित करेगा।

(5) शिक्षक भारत को ज्ञान का वैश्विक केन्द्र बनाएं

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारत को Global Super knowledge power बनाने का दृष्टिकोण दिया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विश्व की सूचनाओं और आवश्यकताओं से परिचित होकर शिक्षक Atal Innovation Mission जैसे नवाचारी अभियानों के माध्यम से छात्रों को विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का अवसर प्रदान करें। वैश्विक ज्ञान के लिए केन्द्र एवं राज्य स्तर पर ATL के माध्यम अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। इन नवाचारी, वैज्ञानिक, गणितीय ज्ञान पर आधारित विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों को तैयार करना।

(6) 21वीं शताब्दी के कौशल अपनाएं

विश्व स्तर पर सभी छात्रों एवं शिक्षकों को सीखने के लिए अधिगम कौशलों का विकास किया गया है जिनके प्रयोग से हम अच्छा सीख सकते हैं –

Collaboration 2. Creativity 3. Critical Thinking 4. Communication

इन चार कौशलों को कक्षाकक्ष का अंग बनाकर शिक्षक अपने शिक्षक को प्रभावी बना सकते हैं। इन कौशलों को व्यवहार में लाने के लिए शिक्षक एवं शिक्षार्थी को कुछ नया करने का अवसर मिलता है।

(7) मेरा विद्यालय मेरा परिवार

शिक्षक अपने विद्यालय को अपना परिवार, अपनी कक्षा को अपना घर और अपने विद्यार्थी को अपना पुत्र/पुत्री समझेंगे तो घर, परिवार, स्वच्छ, व्यवस्थित, संस्कारित तथा ज्ञान से सम्पन्न होगा ही। परस्पर स्नेह, आत्मीय सम्बन्ध, मन की बात कहने का वातावरण और साहस प्रदान करेंगे। हमारे छात्रों को तनाव, दबाव अथवा अवसाद जैसी कोई समस्या नहीं होगी। सब सभी का सम्मान करेंगे और नये ज्ञान का सृजन करेंगे।

(8) शिक्षक नित नूतन नवाचार करें

The teacher of yesterday and the teacher of today will not be the teacher of tomorrow. यह बात 21वीं शताब्दी के शिक्षक पर पूर्णतया प्रभावी है। शिक्षक प्रतिदिन निर्धारित पाठों को पढ़ाता है किन्तु सत्र बदल गया, समय बदल गया, शिक्षक का तन-मन बदल गया तो फिर पढ़ाने का ढ़ंग क्यों नहीं बदलना चाहिए। यह हो सकता है कि पाठ्यक्रम, पुस्तकें और विद्यालय पूर्ववत् हों किन्तु शिक्षक, शिक्षार्थी और समय तो प्रतिपल बदलते है। शिक्षक वर्तमान चुनौतियों को स्वीकार करते हुए प्रतिदिन नये उत्साह के साथ नये प्रश्नों का निर्माण करें। छात्रों की क्षमताओं को बढ़ाने वाले प्रयोग करें। प्रत्येक छात्र को किसी न किसी गतिविधि से जोड़े तो कक्षा शिक्षण में आनन्द आयेगा ही।

(9) प्रत्येक छात्र की पृथक योजना बनायें

मा. दीनानाथ बत्रा ने कहा है – “We do not teach a class but many classes in a class.” अर्थात् प्रत्येक छात्र स्वयं में एक संस्था है। उसकी अपनी प्रतिभा है। छात्र की प्रतिभा के अनुसार कम से कम एक दो परियोजना पृथक रूप से बनाएं और बनवाएं। Innovative pedagogical plan में शिक्षक छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार नवाचार करने का अवसर देते है। इस प्रक्रिया में छात्रों को आत्म सम्मान और आत्म विश्वास की भावना आज की चुनौतियों का सामना सफलता पूर्वक कर लेते हैं।

(10) शिक्षक स्वयं उदाहरण बनें

किसी ने कहा है – “Integrity is not a quality, it is the way of living.” सत्यनिष्ठा कोई गुण नहीं है यह जीवन जीने का एक ढ़ंग है। वर्तमान शिक्षक के जीवन में सद्गुण स्वाभाविक रूप से दिखायी दे। समय पालन, समर्पण, स्नेह, वक्तृता, प्रतिबद्धता, सहनशीलता, सदाशयता, सहयोग और सहकार आदि गुण आज के शिक्षक जीवन के अभिन्न अंग होंगे तो विद्यार्थी आदर्श बन जायेंगे। विद्यार्थी शिक्षक के ज्ञान को तो भूल भी जाते हैं, किन्तु अपने शिक्षक के गुणों का अनुकरण करना नहीं भूलते हैं।

(11) आधुनिक तकनीकी का उचित प्रयोग करें

चार Learning skills के साथ ही तीन literacy को भी 21वीं शताब्दी के शिक्षक को परिभाषित किया गया हैं –

Information 2. Media 3. Technology.

वर्तमान शिक्षक के पास सूचनाओं का भण्डार है। शिक्षक को शिक्षण सम्बन्धी प्रयोगों की सूचनाओं को संकलित करना चाहिए। उनके आधार पर शिक्षण एवं व्यवहार में परिवर्तन लाना चाहिए। हम जो भी अच्छा करते हैं उसको संचार के माध्यम से समाज को देना चाहिए। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में तकनीकी का भरपूर प्रयोग करना चाहिए। तकनीकी का प्रयोग उचित कार्यों के लिए उचित मात्रा में उचित तरीके से करना चाहिए। इसके विषय में समय-समय पर अपने शिक्षार्थियों को भी अवगत कराना चाहिए। साक्षरता के कौशलों का प्रयोग करने पर शिक्षक और शिक्षा की स्थिति में सकारात्मक सुधार अवश्य होगा।

उक्त एकादश बिन्दु संकेतों से 21वीं शताब्दी का शिक्षक अपने एकादश बिन्दु और बना सकेंगे तथा समाज एवं राष्ट्र के कार्य के लिए स्वयं को समर्पित कर सकेंगे। वर्तमान शताब्दी बहुत तेजी से सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। शिक्षक सतत् व्यापक लक्ष्यों की पूर्ति में शिक्षा के लक्ष्य को निश्चित रूप 2030 तक प्राप्त करने में सफल होंगे। इसके लिए सतत् प्रयास, स्व प्रेरणा से युक्त होकर शिक्षक अपने जीवन को सार्थक बना सकेंगे। श्री रामधारी सिंह दिनकर ने कहा है – “जीवन का अंतिम ध्येय स्वयं जीवन है।” शिक्षक का अन्तिम ध्येय मात्र शिक्षण नहीं है।

गोस्वामी तुलसीदास की निम्न चौपाई 21वीं शताब्दी के शिक्षक के लिए पूर्ण प्रासंगिक है। शिक्षक इसके भाव को समझकर कक्षा शिक्षण में अपनायें।

गुरु गृह पढ़न गए रघुराई, अलप काल विद्या सब आई।

विद्या विनय निपुण गुण शीला, खेलमहिं खेल सकल नृप लीला।।

(लेखक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य है और विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री है।)

और पढ़ें : राष्ट्र शिल्पी और ज्ञान परंपरा का संवाहक है शिक्षक

The post 21वीं शताब्दी का शिक्षक appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 112 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा विद्यालय में करणीय प्रयास-3)
वासुदेव प्रजापति

नई व्यवस्था का विचार

हमें भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु नई व्यवस्था का विचार करना होगा, शिक्षा का एक नया प्रतिमान गढ़ना होगा। एक ऐसा प्रतिमान जिसे लागू करते समय हम सरल से कठिन की ओर बढ़ सकें। तथा शिक्षकों के सूत्र संचालन में सर्वसामान्य लोगों का सहयोग प्राप्त कर सकें, प्रचलित शिक्षा व्यवस्था की निन्दा न करते हुए अपनी योजना की क्रियान्विति में ही ध्यान केन्द्रित करें।

क्रियान्वयन की एक दिशा तो यह है कि दस वर्ष की आयु तक माता-पिता ही अपने बच्चों को आवश्यक शिक्षा दे। घर ही विद्यालय की भूमिका का निर्वहन करे। इसमें चरित्र निर्माण, कार्य कुशलता, साक्षरता और व्यावहारिक गणित व विज्ञान की शिक्षा देने की व्यवस्था हो। जिस प्रकार अन्न-वस्त्रादि आवश्यकताओं की पूर्ति घर में होती है, उसी प्रकार ज्ञानात्मक और संस्कारात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति भी घर ही हो। जिस प्रकार भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए माता-पिता को अर्थार्जन करना पड़ता है, ठीक वैसे ही बच्चों को शिक्षा देना भी एक आवश्यक काम होना चाहिए। घर की वृद्ध मंडली इसमें मूल्यवान सहयोग कर सकती है।

तात्पर्य यह है कि आज दस वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए नहीं, उनके माता-पिताओं के लिए विद्यालयों की आवश्यकता अवश्य है। यह कार्य विद्वानों का, अनुभवी वृद्धों का, सन्तों का और संन्यासियों का है, उसमें भी विशेषकर वानप्रस्थियों का है। गृहस्थी विद्वानों को नहीं अपितु वानप्रस्थी विद्वानों को यह काम अपने हाथ में लेना चाहिए। वानप्रस्थी विद्वानों और धर्माचार्यों को समाजसेवी संस्था के रूप में अभिभावकों के लिए ऐसे विद्यालय चलाने चाहिए। ये विद्यालय पूर्णतया निशुल्क, परीक्षा विहीन और अनौपचारिक होने चाहिए। परन्तु इनमें विनय, अनुशासन, नियम पालन और आज्ञा पालन का आग्रह अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इन विद्यालयों में परीक्षा और पैसे का नहीं, संस्कार और श्रद्धा का बन्धन होना चाहिए।

इन विद्यालयों में किन्हीं बाहरी नियमों की अनिवार्यता माता-पिता के लिए नहीं होनी चाहिए। अपितु प्रबोधन के माध्यम से उनकी आन्तरिक प्रेरणा ही जगानी चाहिए। जिस प्रकार मन्दिर जाना या कथा श्रवण करना सबके लिए अनिवार्य नहीं होता है, फिर भी लोग जाते हैं, उसी प्रकार इन विद्यालयों में स्वैच्छा से जाना आवश्यक माना जाना चाहिए। यदि दस वर्ष की आयु तक प्रतीक्षा नहीं करनी हो तो सात या आठ वर्ष की आयु तक तो बच्चों को विद्यालय में भेजना अपराध माना जाना चाहिए।

उत्पादन केन्द्रों पर शिक्षा दी जाय

दस वर्ष की आयु के बाद के विद्यार्थियों के लिए जो विद्यालय हों, वे व्यवसायों के आधार पर निश्चित होने चाहिए। दस वर्ष के विद्यार्थियों का व्यवसाय निश्चित हो जाना चाहिए। यह व्यावहारिक दृष्टि से अत्यन्त आवश्यक है। अर्थार्जन व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक जीवन का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण पहलू है। इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।

इस दृष्टि से जितने भी उत्पादन केन्द्र हैं, उन सभी केन्द्रों को अपने उत्पादन से सम्बन्धित शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। यह शिक्षा निशुल्क हों, इतना मात्र पर्याप्त नहीं हैं। इनमें पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अन्य खर्चों की भी व्यवस्था करनी चाहिए। परन्तु इस बात की पूर्ण सावधानी भी रखनी चाहिए कि इसमें बाल मजदूरी का कानून, निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का कानून तथा शिक्षा संस्थाओं की मान्यता का कानून अवरोधक न बनें। इसके लिए शिक्षक, उद्योगपति, विद्वज्जन, धर्माचार्य आदि सरकार से बातचीत करके सब प्रकार की अनुकूलता निर्माण करें। शिक्षा के हित में सबका योगदान हो, यह अपेक्षित है।

हमारे दैनन्दिन जीवन से जुड़ी हुई जितनी भी बातें हैं, उन सबके जानकर लोगों को उन बातों की शिक्षा देने की व्यवस्था करनी चाहिए। हम वैद्य का उदाहरण लें, उनका काम केवल चिकित्सा करना नहीं है। वे चिकित्सा के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य रक्षा विषयक शिक्षा दें, जनमानस का प्रबोधन करें और माता-पिता के लिए चलने वाले विद्यालयों में आहार शास्त्र, आरोग्य शास्त्र, स्वच्छता आदि की व्यावहारिक शिक्षा दें। इन्हीं विद्यालयों में शिशु के लालन-पालन की शिक्षा भी दी जानी चाहिए। व्यवसायों से जुड़े विद्यालयों में व्यवसाय का एक केन्द्रवर्ती विषय तो हो परन्तु साथ में संस्कृति, समाज, देश-दुनिया व धर्म की शिक्षा देने का प्रावधान अनिवार्य रूप से होना चाहिए। क्योंकि हमें केवल आर्थिक समाज नहीं बनाना है अपितु सुसंस्कृत और ज्ञानी समाज बनाना है।

इन उत्पादन केन्द्रों के मालिकों को अपने उत्पादनों के विषय की शिक्षा देनी आनी चाहिए तथा धर्म, संस्कृति, साहित्य, कला, योग व संगीत के शिक्षकों की सहायता भी लेनी चाहिए। देश की नई पीढ़ी का शरीर स्वास्थ्य, मनोस्वास्थ्य, व्यवहार दक्षता, कार्य कुशलता और विवेक आदि सभी गुणों के विकास के लिए ऐसी शिक्षा आवश्यक है। इन विद्यालयों में शुल्क, नौकरी, परीक्षा व स्पर्धा जैसे दूषणों का प्रवेश न हों, इसकी विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

सोलह वर्ष में अर्थार्जन शुरु हो जाय

सोलह वर्ष के होते होते प्रत्येक तरुण विद्यार्थी का उत्पादन और अर्थार्जन शुरु हो जाय, इसको अनिवार्य बनाना चाहिए। इन विद्यालयों को आर्थिक स्वावलम्बन, स्वाभिमान, स्व-गौरव से युक्त ऐसे युवा निर्माण करने चाहिए जो स्वतन्त्र व्यवसाय करें, परन्तु यह विचार न करें कि नौकरी में सुरक्षा है।

सोलह से पच्चीस वर्ष की आयु में दो-तीन आयामों से विचार किया जाना चाहिए। इसमें गृहस्थाश्रम की शिक्षा सबके लिए प्रमुख विषय हो, इसके साथ में समाज शास्त्र, संस्कृति, धर्म, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र आदि सभी बातों का समावेश होना चाहिए। दूसरा आयाम हमारे मूल शास्त्रों के अध्ययन व अनुसंधान का है और तीसरा आयाम अपने व्यवसाय का प्रगत ज्ञान प्राप्त करना है। तीसरे में गृहस्थाश्रम की शिक्षा अनिवार्य हो, शेष दो में चयन की स्वतन्त्रता दी जा सकती है।

स्पष्ट है कि शास्त्रों का अध्ययन ज्ञान का सांस्कृतिक पक्ष है और व्यवसाय का प्रगत ज्ञान भौतिक पक्ष है। स्वाभाविक है कि भौतिक पक्ष का चयन करने वालों की संख्या अधिक होगी जबकि सांस्कृतिक पक्ष की कम, यह अपेक्षित भी है। शास्त्रों के अध्ययन और अनुसंधान के लिए तेजस्वी, कुशाग्र और विशाल बुद्धि के साथ सादगी, संयम, लोकहित की कामना और तपश्चर्या की आवश्यकता होगी। और भौतिक पक्ष के अध्ययन हेतु व्यावहारिक बुद्धि, धर्माचरण की तत्परता और समाज सेवा की भावना अपेक्षित है। दोनों ही पक्षों की समाज को आवश्यकता है। मोटा मोटा गणित यह कहता है कि शास्त्रों के अध्ययन हेतु दस से बीस प्रतिशत और व्यवसाय हेतु शेष अस्सी प्रतिशत विद्यार्थी उपलब्ध होंगे। प्रगत अध्ययन हेतु कुल विद्यार्थी संख्या के पच्चास प्रतिशत भी उपलब्ध हों तो बहुत हैं, शेष सभी प्रत्यक्ष उत्पादन कार्य में लगें, यह आवश्यक है।

शास्त्रों के अध्ययनार्थ गुरुकुल हों

बाबूगिरी, व्यवस्थापन, परिवहन आदि कार्यों में बहुत लोग नहीं लगने चाहिए। ये सब अनुत्पादक खर्च बढ़ाने वाले काम हैं। उत्पादन कार्य करने वाले ही अधिकाधिक संख्या में होने चाहिए। पन्द्रह वर्ष की आयु के बाद के अध्ययन हेतु प्रवेश के मापदण्ड अत्यन्त कठोर होने चाहिए, तभी गुणवत्ता बढ़ेगी।

शास्त्रों के अध्ययन के लिए वास्तव में गुरुकुल ही स्थापित होने चाहिए और उनमें ज्ञान साधना होनी चाहिए। गुरुकुलों में परीक्षा, प्रमाणपत्र, पदवी आदि सब कुछ हो सकता है, जो गुरुकुलों के द्वारा ही दिए जाने की व्यवस्था होगी। यह दस वर्ष की अवधि का अध्ययन होगा। ये गुरुकुल ज्ञानविश्व के और देश के गौरव को बढ़ाने वाले होंगे। इनमें विद्यार्थी ब्रह्मचारी हों और आचार्य गृहस्थ हो सकते हैं, होने भी चाहिए। ये गुरुकुल अनिवार्य रूप से आवासीय होने चाहिए। इनमें वैश्विक और सनातन सन्दर्भों सहित युगानुकूल शिक्षा का स्वरूप विकसित होना चाहिए। भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित विभिन्न शास्त्रों का अध्ययन और नई विद्या शाखाओं का निर्माण यहाँ होना अपेक्षित है। इन गुरुकुलों में गुरुकुल संचालकों की भावी पीढ़ी अनिवार्य रूप से तैयार होनी चाहिए। साथ ही माता-पिता की शिक्षा की जो व्यापक व्यवस्था है, उसके लिए भी मार्गदर्शन की योजना यहीं बननी चाहिए।

विद्यालयों के लिए करणीय प्रयास के प्रारम्भ में कामना की गई थी कि शिक्षा का वर्तमान ढ़ाँचा पूर्ण रूप से ध्वस्त हो जाय, परन्तु ऐसा होने के लिए दैवी चमत्कार और कठोर तपश्चर्या की आवश्यकता है। ऐसी तपश्चर्या जब तक प्रारम्भ होकर बलवती नहीं होगी तब तक वर्तमान ढ़ाँचा बना ही रहेगा। उसको विचार में लाने की बाध्यता भी बनी रहेगी। अब तक शिक्षा को रोगमुक्त करना, शिक्षा को स्वायत्त बनाना, वर्तमान ढ़ाँचे की परिष्कृति करना और नई व्यवस्था का विचार करना जैसे बिन्दुओं पर विचार हुआ है, वह पर्यायी व्यवस्था है। वर्तमान व्यवस्था के चलते ही पर्यायी व्यवस्था बनाना शुरु हो जाना चाहिए। वह प्रभावी बनने के बाद ही वर्तमान ढ़ाँचा समाप्त होगा। पर्यायी ढ़ाँचे का विकास तपश्चर्या का भाग है। यह तपश्चर्या करने के लिए समाजसेवी शिक्षकों को आगे आना ही होगा, तभी भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा सम्भव होगी।

(लेखक शिक्षाविद् है, भारतीय शिक्षा ग्रन्थमाला के सह संपादक है और विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव है।)

और पढ़ें : भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 111 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा विद्यालय में करणीय प्रयास-2)

The post भारतीय शिक्षा – ज्ञान की बात 112 (भारतीय शिक्षा की पुनर्प्रतिष्ठा विद्यालय में करणीय प्रयास-3) appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.

अष्टावधानी अध्यापकम्
मूल लेखकः (मराठी) दिलीप वसंत बेतकेकर

अनुवादः (हिन्दी) डॉ. रमेश चौगांवकर

प्रत्येक विद्यार्थी की सामाजिक आर्थिक, पारिवारिक, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि असमान रहती है। शिक्षक के लिए इसे जानना आवश्यक है। सभी के लिए समान उदाहरण लागू होना संभव नहीं है इस बात को ध्यान में रखना होगा। अनेक शिक्षक बुद्धिमान, ज्ञानसम्पन्न होते हुए भी छात्रों के समक्ष उनकी प्रस्तुति प्रभावशाली नहीं होती है। परिणामस्वरूप अध्यापन नीरस, उबाऊ हो जाता है। इस नीरसता, उबाऊपन को तब ही दूर किया जा सकता है जब शिक्षक अथक प्रयास कर अध्यापन में मिठास लायें, लगन निर्माण करें। अध्यापन में कभी-कभी हलके-फुल्के चुटकुलों का समावेश कर छात्रों में अध्ययन के प्रति रुचि निर्माण करनी चाहिए!!

इदं मे ब्रह्म क्षत्रं चोभे श्रियमष्नुताम्।

मयि देवा दधातु श्रियमुत्तमां तस्मै ते स्वाहा।।

अर्थात् मेरे ज्ञान में वृद्धि से मेरे बल में वृद्धि हो, और हे प्रभु मुझे कीर्ति, धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति हो, जो मुझे आपके चरणों में ही अर्पित करना है।

ये है एक वैदिक प्रार्थना! कितनी विशाल, अर्थपूर्ण और उदात्त! इसे प्रत्येक शिक्षक को कक्षा में प्रवेश के पूर्व, मन ही मन बोलना चाहिए। इतना ही नहीं, यदि यह प्रार्थना कक्षा में अध्यापन प्रारम्भ करने के पूर्व अर्थ सहित समस्त छात्रों को समझाते हुए, उनके मुख से भी पाठ करवाया जाए तो अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता एक सुरमय ऊँचाई प्राप्त करेगी। ऐसे अध्ययन-अध्यापन की फल प्राप्ति भी निश्चित ही अधिक होगी।

अधिकतर देखा जाता है कि शिक्षक कक्षा में प्रवेश करते समय यह उद्देश्य लेकर जाता है कि यह पाठ्यांश उस निश्चित समय में पूर्ण करना ही है, और इस उद्देश्य पूर्ति के लिए वह स्वतः तैयार की हुई पाठ्य-सामग्री किसी भी प्रकार से विद्यार्थी के मस्तिष्क में ठूंसने का प्रयास करता है, चाहे छात्र के समझ में आए अथवा नहीं!

परंतु पठन-पाठन की प्रक्रिया इतनी सरल नहीं होती। यह एक संवेदनशील और गंभीर प्रक्रिया है। कुछ उलझन भरी भी होती है। कुछ घटक दृश्य होते हैं, कुछ आँखों से न दिखाई देने वाले-अदृश्य रहते हैं। चर्म चक्षुओं को अनुभव न होने वाली अंतरक्रियाएं अनुभव करने हेतु मनःचक्षु, प्रज्ञाचक्षु आवश्यक होते हैं। जिन शिक्षकों के पास ये होते हैं वे अध्यापक सफल हो पाते हैं।

अमेरिकन जर्नल में अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया के संदर्भ में एक रोचक किंतु विचारणीय बात का उल्लेख है- ‘यह ऐसी प्रक्रिया है जिससे अध्यापक के कॉपी की जानकारियाँ, पेन की सहायता से छात्र की कॉपी में स्थानांतरित होती हैं, किन्तु दोनों के ही मस्तिष्क रिक्त रहते हैं।

यह केवल हांस्य नहीं, विचारणीय गंभीर विषय है। अध्ययन-अध्यापन प्रक्रिया में शिक्षक को दृश्य और अदृश्य ऐसे दोनों घटक विचारार्थ लेने चाहिए। जिस प्रकार हम अष्टभुजा देवी की पूजा करते हैं, उसी प्रकार शिक्षक को भी अष्टावधान अंगीकृत करना चाहिए।

शिक्षक अष्टावधानी ही हों।

शिक्षक के लिए कक्षा में चालीस-पचास मिनिट की अवधि एक बाजीगर के तमाशे में, तार पर संतुलन कर चलने का खेल दिखाने के समान होती है। इसमें शिक्षक को अनेक बातों पर जैसे भाव व्यवधान, अवधान आदि पर ध्यान केन्द्रित करना पड़ता है तभी पठन-पाठन की प्रक्रिया सफल होती है।

कक्षा व्यवस्थापन अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। कक्षा की निश्चित समयावधि में, निश्चित किया हुआ पाठ्यघटक, उद्देश्यपूर्ण रीति से, प्रत्येक छात्र की क्षमता को ध्यान में रखते हुए, अध्यापन करना सरल-सहज नहीं होता है। हर छात्र की आत्मसात करने की पद्धति, उसकी क्षमता भिन्न-भिन्न होती है। कुछ छात्र पढ़ते हुए, देखते हुए अधिक समझ पाते हैं तो कुछ सुन कर अच्छा सीख पाते हैं। कुछ छात्रों को कृति द्वारा, प्रत्यक्ष दर्शन-पद्धति से अधिक समझ में आता है। इसलिए अध्यापक को अध्यापन करते समय इन सभी पद्धतियों को अपनाना पड़ता है। यह कार्य कितना कठिन है इसका अनुमान, शिक्षक के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति को लगाना असम्भव ही है। सभी शिक्षकों को भी ऐसा अवधान रखना सम्भव नहीं हो पाता।

कक्षा में शिक्षक के समक्ष बैठे तीस-चालीस विद्यार्थी अपने स्वतंत्र अनुभव लिए हुए होते हैं। प्रत्येक की सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और स्तर असमान होता है। शिक्षक को यह सब ध्यान में रखना पड़ता है। सभी के लिए एक समान उदाहरण लागू होना असम्भव है।

अनेक शिक्षक बुद्धिमान, ज्ञान सम्पन्न होते हुए भी छात्रों के समक्ष उनकी प्रस्तुति प्रभावषाली नहीं होती है। संभाषण-कौशल के अभाव में अध्यापन नीरस, उबाऊ हो जाता है। इस हेतु विशेष प्रयास और अधिक ज्ञानार्जन कर अध्यापन में मिठास लाकर छात्रों में लगन निर्माण करना आवश्यक है। अध्यापन एकरस न हो। कक्षा में जाने का समय ध्यान में रहे।

अध्यापन में कभी-कभी हल्के-फुल्के, मनोरंजनात्मक चुटकुलों का समावेश कर छात्रों में अध्ययन के प्रति रुचि निर्माण करनी चाहिए। छात्रों का शब्दभंडार कैसा और कितना है, इस बात का अनुमान शिक्षक को रहे तो लाभप्रद होता है। ग्रामीण और शहरी, जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों का शब्दभंडार समान होना सम्भव नहीं है।

छात्रों की शारीरिक भावभंगिमा पहचानना शिक्षक के लिए अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा अध्यापन प्रभावहीन हो जाता है। शाला परिसर में अथवा कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए, अनेक बार अत्यंत आलोचना किए जाने योग्य दृश्य देखने को मिलते हैं। कक्षाओं में शिक्षक अपने स्थान पर खड़े रहकर पूर्ण समयावधि व्याख्यान देते रहते हैं, परंतु कक्षा के छात्रों की अनावश्यक देहबोली, भावभंगिमाएं, उन्हें दिखाई नहीं देतीं, अथवा वे उन्हें नजरअंदाज करते हैं। उबासी लेना, डेस्क पर सिर झुकाए रखना, अनावश्यक हाथ-पैर हिलाना, आपस में बातचीत करना, कहीं और दृष्टि गड़ाए रखना, ऐसी अनेक घटनाएँ दिखाई देती है, परंतु इन्हें नजरअंदाज कर शिक्षक अपना पाठ्यांश जैसे-तैसे समाप्त करने में व्यस्त दिखता है। ऐसा निर्विकार, स्थितप्रज्ञ शिक्षक किस काम का?

आसान से कठिन की ओर, अज्ञानी से ज्ञानी की ओर, निकट से दूर की ओर, ये अध्यापन का महत्त्वपूर्ण सूत्र है- इन सूत्रों का उद्देश्यपूर्ण प्रयोग अध्यापन प्रक्रिया में करना चाहिए। शिक्षक स्वयं भी एक मनुष्य है। उसका भी अपना एक व्यक्तिगत, पारिवारिक जीवन होता है। उसकी स्वयं की भी कुछ कठिनाइयाँ, अड़चनें, बाधाएं, सीमाएं आदि होना स्वाभाविक है, परंतु कक्षा में प्रवेश करने के पूर्व ये सभी उसे बाहर ही छोड़ने की कला अपनानी होगी जो वास्तव में कठिन कार्य है। इस कार्य को कुशलतापूर्वक करने से ही अध्यापन में सफलता प्राप्त हो सकेगी।

कोविड काल में कुछ अच्छी बातें भी दृष्टिगोचर हुईं। उनमें से एक है ‘ऑनलाइन अध्यापन’। जिस अध्यापक को अध्यापन में सुधार करने की इच्छा हो अथवा अध्यापन गुणवत्तापूर्ण करना हो, उसे आधुनिक तंत्र ज्ञान की सहायता लेना आवश्यक है।

कुछ विद्यालयों में, कक्षाओं में कैमरा लगे होते हैं। उनका होना अनेक शिक्षकों की दृष्टि में नकारात्मक होता है। कैमरा मतलब शिक्षकों की जासूसी करना, ऐसी धारणा होती है। परंतु इन्हीं कैमरा का उपयोग शिक्षक अपनी अध्यापन पद्धति के सुधार करने में कर सकते हैं। अपने अध्यापन के दृश्य कैमरा में देखकर अथवा अपने ही मोबाइल में रेकार्ड कर अपना परीक्षण स्वयं कर, उसमें गुणवत्ता ला सकते हैं। ‘मैं स्वयं ही अपना सुधारकर्ता’ हो की भावना होनी चाहिए।

हम साधक हैं और अध्यापन कार्य मेरी साधना है इस बात को भूलें नहीं। इसी प्रामाणिक भावना से कार्य किया जाए तो आचार्य विनोबा भावे के कथन – “जहाँ ‘साधना’ पराकाष्ठा स्तर पर पहुँचती है वहाँ ‘सिद्धि’ नतमस्तक होकर समक्ष उपस्थित रहती है”- का प्रत्यक्ष अनुभव हो जाता है।

और पढ़ें : राष्ट्र शिल्पी और ज्ञान परंपरा का संवाहक है शिक्षक

The post अष्टावधानी अध्यापकम् appeared first on राष्ट्रीय शिक्षा : शिक्षा में समाज प्रबोधन.