कोसली भाषा के प्रसिद्ध कवि ‘लोक कविरत्न’ पद्मश्री हलधर नाग

साहिब-दिल्ली

आने तक के पैसे नहीं हैं, कृपया पुरस्कार डाक से भिजवा दो ।।

जिसके नाम के आगे कभी श्री नहीं लगाया गया, 3 जोड़ी कपड़े, एक टूटी रबड़ की चप्पल, एक बिन कमानी का चश्मा और जमा पूंजी 732 रुपया का मालिक पद्मश्री से उद्घोषित होता है।।

ये हैं ओड़िसा के हलधर नाग।

जो कोसली भाषा के प्रसिद्ध कवि हैं। ख़ास बात यह है कि उन्होंने जो भी कविताएं और 20 महाकाव्य अभी तक लिखे हैं, वे उन्हें ज़ुबानी याद हैं। संभलपुर विश्वविद्यालय में उनके लेखन के एक संकलन ‘हलधर ग्रन्थावली-2’ को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। सादा लिबास, सफेद धोती, गमछा और बनियान पहने, नाग नंगे पैर ही रहते हैं।

ऐसे हीरे को चैनलवालों ने नहीं, मोदी सरकार ने पद्मश्री के लिए खोज के निकाला।

हलधर नाग

उड़‍िया लोक-कवि हलधर नाग के बारे में जब आप जानेंगे तो प्रेरणा से ओतप्रोत हो जायेंगे। हलधर एक गरीब दलित परिवार से आते हैं। 10 साल की आयु में मां बाप के देहांत के बाद उन्‍होने तीसरी कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। अनाथ की जिंदगी जीते हुये ढाबे में जूठे बर्तन साफ कर कई साल गुजारे। बाद में एक स्कूल में रसोई की देखरेख का काम मिला। कुछ वर्षों बाद बैंक से 1000 रु कर्ज लेकर पेन-पेंसिल आदि की छोटी सी दुकान उसी स्कूल के सामने खोल ली जिसमें वे छुट्टी के समय पार्टटाईम बैठ जाते थे।

यह तो थी उनकी अर्थ व्यवस्था। अब आते हैं उनकी साहित्यिक विशेषता पर।

1990 में हलधर ने पहली कविता ‘धोधो बारगाजी’ (अर्थ: ‘पुराना बरगद’) नाम से लिखी जिसे एक स्थानीय पत्रिका ने छापा और उसके बाद हलधर की सभी कविताओं को पत्रिका में जगह मिलती रही और वे आस-पास के गाँवों से भी कविता सुनाने के लिए बुलाए जाने लगे। लोगों को हलधर की कविताएँ इतनी पसन्द आई कि वो उन्हें ‘लोक कविरत्न’ के नाम से बुलाने लगे।

“मुझे सम्मानित किया गया और इसने मुझे और लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। मैंने अपनी कविताओं को सुनाने के लिए आसपास के गांवों का दौरा करना शुरू कर दिया और मुझे सभी लोगों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली,” टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया।

हलधर ने 1995 के आसपास स्थानीय उड़िया भाषा में ‘राम-शबरी’ जैसे कुछ धार्मिक प्रसंगों पर लिख-लिख कर लोगों को सुनाना शुरू किया। भावनाओं से पूर्ण कवितायें लिख जबरन लोगों के बीच प्रस्तुत करते करते वो इतने लोकप्रिय हो गये कि इस साल राष्ट्रपति ने उन्हें साहित्य के लिये पद्मश्री प्रदान किया। इतना ही नहीं 5 शोधार्थी अब उनके साहित्य पर पी.एच.डी. कर रहे हैं जबकि स्वयं हलधर तीसरी कक्षा तक पढ़े हैं।

नाग कहते हैं, “कोसली में कविताओं में युवाओं की भारी दिलचस्पी देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता है। वैसे तो हर कोई एक कवि है, पर कुछ ही लोगों के पास उन्हें आकार देने की कला होती है।”

आप किताबों में प्रकृति को चुनते हैं। पद्मश्री ने, प्रकृति से किताबें चुनी हैं।।

और पढ़ें : रवीन्द्रनाथ का शिक्षा दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *